रणजी ट्रॉफी में एक ही टीम के 4 बल्लेबाजों ने लगाया शतक, पहली पारी में बनाया इतना बड़ा स्कोर

रणजी ट्रॉफी में एक ही टीम के 4 बल्लेबाजों ने लगाया शतक, पहली पारी में बनाया इतना बड़ा स्कोर



Rajasthan Vs Delhi Match In Ranji Trophy 2025-26: रणजी ट्रॉफी 2025-26 में राजस्थान और दिल्ली की टीमों के बीच मुकाबला राजसमंद के मदन पालीवाल मिराज स्पोर्ट्स सेंटर में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी राजस्थान की टीम ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के बदौलत शुरुआती दोनों दिन अपने नाम करने में सफल रही. उन्होंने अपनी पहली पारी 7 विकेट के नुकसान पर 570 रन बनाकर घोषित की. इस दौरान राजस्थान ने 161 ओवर बल्लेबाजी की, जिसमें 4 बल्लेबाजों की शतकीय पारियां शामिल रहीं. 

राजस्थान के 4 बल्लेबाजों ने लगाया शतक 

दिल्ली के खिलाफ इस मुकाबले में राजस्थान ने अपने शुरुआती दो विकेट 41 रन पर ही गंवा दिए. लेकिन इसके बाद राजस्थान की ओर से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली. सचिन यादव और विकेटकीपर कुणाल सिंह राठौर के बीच तीसरे विकेट के लिए 217 रनों की दमदार साझेदारी देखने को मिली. सचिन यादव ने 257 गेंदों पर 130 रनों की पारी खेली. जिसमें 17 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. दूसरी ओर, कुणाल सिंह राठौर ने भी 198 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 1 छक्का की मदद से 102 रन बनाए. 

इन दोनों खिलाड़ियों के बाद कप्तान महिपाल लोमरोर ने भी शतक जड़ा. महिपाल ने 229 गेंदों पर नाबाद 128 रन ठोके. उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके और 4 छक्के जड़े. इन तीनों खिलाड़ियों के अलावा कार्तिक शर्मा भी शतक लगाने में कामयाब रहे.

कार्तिक शर्मा ने खेली विस्फोटक पारी 

राजस्थान के लिए 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कार्तिक शर्मा ने एक विस्फोटक शतक लगाया. कार्तिक ने 154 गेंदों का सामना करते हुए 120 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के जड़े. इन चारों खिलाड़ियों के शतक के बदौलत राजस्थान की टीम पहली पारी में 570 रनों का विशाल स्कोर बनाने में में सफल रही. वहीं दिल्ली की ओर से सिमरजीत सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए और नवदीप सैनी ने 2 विकेट चटकाए. इनके अलावा, सिद्धांत शर्मा और सुमित माथुर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.



Source link

रणजी ट्रॉफी में धमाका! कर्नाटक के 22 वर्षीय खिलाड़ी ने खेली नाबाद 227 रन की ऐतिहासिक पारी

रणजी ट्रॉफी में धमाका! कर्नाटक के 22 वर्षीय खिलाड़ी ने खेली नाबाद 227 रन की ऐतिहासिक पारी



Ranji Trophy 2025: रणजी ट्रॉफी 2025 में कर्नाटक के युवा बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण ने ऐसा धमाका किया है जिसने सभी चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. 22 साल के इस युवा खिलाड़ी ने चंडीगढ़ के खिलाफ नाबाद 227 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर घरेलू क्रिकेट में नई सनसनी पैदा कर दी है. स्मरण की डबल सेंचुरी की बदौलत कर्नाटक ने ग्रुप बी मैच में अपना मजबूत दबदबा बना लिया है.

स्मरण की मैच बदल देने पारी

दूसरे दिन स्मरण 110 रन से आगे खेलने उतरे और धीरे-धीरे चंडीगढ़ के गेंदबाजों को थका डाला. उन्होंने अपनी पारी में 362 गेंदों पर 16 चौके और 2 छक्के लगाए. स्मरण ने अकेले बल्लेबाजी नहीं की, बल्कि महत्वपूर्ण साझेदारियों से पूरी टीम की पारी को विशाल स्कोर तक पहुंचाया.

श्रेयस गोपाल के साथ 141 रन की साझेदारी

विद्याधर पटेल के साथ 120 रन की साझेदारी

शिखर शेट्टी ने भी 59 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया

कर्नाटक ने 8 विकेट पर 547 रन पर पारी घोषित कर दी, और चंडीगढ़ पर मानसिक दबाव पहले ही पल से झोंक दिया.

चंडीगढ़ की हालत खराब, चार विकेट जल्दी गिरे

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम कर्नाटक के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई. दिन का खेल खत्म होने तक चंडीगढ़ 72/4 के स्कोर पर लड़खड़ा गई. कप्तान मनन वोहरा 14 रन पर डटे हुए हैं. कर्नाटक के स्पिनर श्रेयस गोपाल ने सिर्फ 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जिसने विपक्षी टीम को पूरी तरह बैकफुट पर ला दिया है.

अन्य मुकाबलों में भी रोमांच

चंडीगढ़ में चल रहे एक अन्य मुकाबले में महाराष्ट्र के 350 रन के जवाब में पंजाब की स्थिति बेहद खराब है. पंजाब ने मात्र 125 रन पर चार विकेट गंवा दिए और अभी भी 225 रन पीछे है. महाराष्ट्र की ओर से आर्शिन कुलकर्णी 133 रन बनाकर सबसे बड़े स्कोरर रहे. पंजाब के लिए अब यह पारी बचाने की चुनौती बन चुकी है.

सौराष्ट्र का रन तूफान

राजकोट में सौराष्ट्र का दबदबा देखने को मिला. प्रेरक मांकड़ 155 और समार गज्जर 116 बनाकर महात्वपूर्ण योगदान दिया. टीम ने 7 विकेट पर 587 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. 

गोवा के बाएं हाथ के स्पिनर दर्शन मिसल ने 195 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए. जवाब में गोवा ने दिन का अंत 125/2 पर किया, अभिनव तेजराणा नाबाद 75 रन पर खेल रहे हैं.

मध्य प्रदेश की हालत पतली

इंदौर टेस्ट में केरल के 281 के जवाब में मध्य प्रदेश की टीम 155/6 पर संघर्ष कर रही है. सारांश जैन नाबाद 41 पर और आर्यन पांडे नाबाद  33 रन पर टिके हैं, लेकिन टीम अभी भी 126 रन पीछे है. 



Source link

अखबार में छपे एक ‘शोक संदेश ने रखी ‘एशेज ट्रॉफी’ की नींव, दिलचस्प है ये कहानी

अखबार में छपे एक ‘शोक संदेश ने रखी ‘एशेज ट्रॉफी’ की नींव, दिलचस्प है ये कहानी



साल 1882 में ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड के दौरे पर गई थी, जहां ओवल में खेले गए टेस्ट में इंग्लैंड को 7 रन के करीबी अंतर से शिकस्त झेलनी पड़ी. अगले ही दिन ब्रिटिश अखबार ‘स्पोर्टिंग टाइम्स’ ने अंग्रेजी क्रिकेट को लेकर एक नकली ‘शोक संदेश’ प्रकाशित किया, जिसमें लिखा गया, “29 अगस्त 1882 को ओवल में दिवंगत हुए इंग्लिश क्रिकेट की स्नेहपूर्ण स्मृति में. शोकाकुल मित्रों और परिचितों के एक बड़े समूह की ओर से गहरा शोक व्यक्त किया गया. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे. ध्यान दें शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा और राख ऑस्ट्रेलिया ले जाई जाएगी.”

दरअसल ब्रिटिश साप्ताहिक अखबार ने ऑस्ट्रेलिया के हाथों इंग्लैंड की हार पर ‘द एशेज’ शब्द का इस्तेमाल किया था. इस ‘शोक संदेश’ के साथ क्रिकेट इतिहास में पहली बार ‘एशेज’ शब्द का इस्तेमाल हुआ. इस अवधारणा ने खेल प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया.

कुछ हफ्तों के बाद इवो ब्लाई की कप्तानी में इंग्लिश टीम ऑस्ट्रेलियाई के दौरे पर रवाना हुई. पिछली हार का बदला लेना टीम का मकसद था. कप्तान ब्लाई ने संकल्प लिया कि वह एशेज वापस लेने ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं.

इंग्लैंड की टीम ने इस दौरे पर तीन टेस्ट खेले. इस दौरान ब्लाई और उनकी टीम के शौकिया खिलाड़ियों ने कई सोशल मैच में भी हिस्सा लिया.

यह सीरीज 30 दिसंबर से शुरू होनी थी. पहला मैच मेलबर्न में खेला जाना था, जिससे पहले क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मेलबर्न के बाहर रूपर्ट्सवुड एस्टेट में ब्लाई को उस एशेज के प्रतीक के रूप में एक छोटा-सा मिट्टी का कलश दिया गया, जिसे वापस पाने के लिए वह ऑस्ट्रेलिया गए थे. हालांकि, ब्लाई इसे एक निजी उपहार मानते थे. इस दौरे पर इंग्लैंड ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की.

ऐसी मान्यता है कि मेलबर्न की महिलाओं ने बेल्स को जलाकर उसकी राख को इस कलश में भरकर दिया था.

इस मौके पर ब्लाई की मुलाकात फ्लोरेंस मॉर्फी से हुई, जो रूपर्ट्सवुड एस्टेट की मालकिन लेडी जेनेट क्लार्क की क्लासमेट और क्लार्क परिवार की गवर्नेस थीं. साल 1884 में फ्लोरेंस मॉर्फी से ही ब्लाई ने शादी रचाई.

कुछ समय बाद ब्लाई इस कलश को अपने साथ लेकर इंग्लैंड लौटे. यह कलश ब्लाई के घर पर करीब 43 साल तक रखा रहा. ब्लाई के निधन के बाद फ्लोरेंस ने यह कलश मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) को सौंप दिया, तभी से यह लॉर्ड्स स्थित एमसीसी संग्रहालय में रखा है.

1990 के दशक में जब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमों ने वास्तविक ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करने की इच्छा जताई, तब एमसीसी ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के साथ विचार-विमर्श के बाद एक कलश के आकार की वाटरफोर्ड क्रिस्टल ट्रॉफी बनवाई.

1998-99 में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती, तब यह ट्रॉफी पहली बार ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर को भेंट की गई थी और तभी से एशेज ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच प्रत्येक टेस्ट सीरीज के अंत में विजेता कप्तान को दी जाती है.

 



Source link

Ex-Captain Returns to Helm After Sri Lanka Make MAJOR Changes In Squad For Pakistan Tour After Illness To Players

Ex-Captain Returns to Helm After Sri Lanka Make MAJOR Changes In Squad For Pakistan Tour After Illness To Players


Sri Lanka have made significant last-minute adjustments to their squad for the upcoming T20I tri-series against Zimbabwe and hosts Pakistan after illness, scheduled to be played in Rawalpindi, starting November 18.

A statement from Sri Lanka Cricket Board confirmed that skipper Charith Asalanka and pacer Asitha Fernando will be missing out on the series owing to illness.  

The two players will be returning back home, a precautionary measure to ensure that they receive proper care and sufficient time to recover for future assignments.

Add Zee News as a Preferred Source


“Captain Charith Asalanka and fast bowler Asitha Fernando, both suffering from illness, will return home. The two players will not take part in the upcoming tri-series featuring Sri Lanka, Pakistan, and Zimbabwe,” the Sri Lanka Cricket said in a statement. 

“This precautionary decision ensures they receive proper care and sufficient time to recover ahead of future assignments,” it added. 

ALSO READ: Meet Head Coaches Of RCB, CSK, MI, KKR, PBKS, GT, LSG, DC, RR, SRH Ahead Of IPL 2026 Auction – Check In Pics

Former Skipper Takes Reins Of Sri Lanka’s Tri-Series Squad

Meanwhile, former captain and seasoned all-rounder Dasun Shanaka will take over the reins for the upcoming tri-series in Pakistan. 

Furthermore, uncapped batter Pavan Rathnayake, who made his ODI debut in the recently concluded series against Pakistan, has been added to the T20I squad as well.

Notably, Sri Lanka arrive into the tri-series on the back of a 3-0 series defeat at the hands of Pakistan. The upcoming matches will provide all three teams with vital preparation for next year’s ICC Men’s T20 World Cup to be held in India and Sri Lanka. 

Tri-Series Schedule* 

November 18: Pakistan v Zimbabwe

November 20: Sri Lanka v Zimbabwe

November 22: Pakistan v Sri Lanka

November 23: Pakistan v Zimbabwe

November 25: Sri Lanka v Zimbabwe

November 27: Pakistan v Sri Lanka

November 29: Final

*All fixtures to be played in Rawalpindi



Source link

Sunrisers Hyderabad Retain Pat Cummins As Captain Ahead Of IPL 2026 Amid Injury Concerns

Sunrisers Hyderabad Retain Pat Cummins As Captain Ahead Of IPL 2026 Amid Injury Concerns


Australia’s Pat Cummins will continue as the captain of Sunrisers Hyderabad for a third consecutive Indian Premier League (IPL) season, with the franchise confirming his role on Monday through a post on its official ‘X’ handle. 

 

Add Zee News as a Preferred Source


Though the announcement featured only Cummins’ photos and no formal statement, the message was unmistakable – SRH’s leadership remains in the hands of the Australian fast-bowling ace as they enter the 2026 season.

Cummins is currently recovering from a back injury and has been ruled out of the first Ashes Test in Perth. He is, however, expected to be fit for the second Test in Brisbane starting December 4. In his absence, Steven Smith will lead Australia in the series opener against England from November 21.

Despite the temporary injury setback, SRH have shown full faith in Cummins’ leadership, reaffirming his central role in their long-term plans.

The 31-year-old took over SRH’s captaincy in 2024 after being acquired for a staggering ₹20.50 crore at the auction—then one of the highest bids in IPL history. His appointment followed Australia’s dominant run in international cricket, including victories in the World Test Championship and the 2023 ODI World Cup. Cummins previously represented Kolkata Knight Riders and Delhi Capitals before joining Hyderabad.

As SRH announced their squad for IPL 2026, they retained the core that powered their resurgence in recent seasons. Alongside Cummins, the explosive opening pair of Abhishek Sharma and Travis Head remain the heartbeat of the line-up. Their aggressive starts were instrumental in SRH’s revival, including a strong IPL 2024 campaign where they finished as runners-up.

In a major shake-up, the franchise traded veteran pacer Mohammed Shami to Lucknow Super Giants while releasing star spinners Adam Zampa and Rahul Chahar. These moves appear aimed at recalibrating the bowling attack around Cummins’ expertise and strengthening squad balance after the team’s underwhelming IPL 2025 season. SRH failed to qualify for the playoffs last year, finishing sixth with six wins, seven losses, and one no-result from 14 matches. 





Source link

पाकिस्तान में सुरक्षा पर उठे थे सवाल, 2 श्रीलंकाई क्रिकेटर अपने देश लौटे; जानें पूरा मामला

पाकिस्तान में सुरक्षा पर उठे थे सवाल, 2 श्रीलंकाई क्रिकेटर अपने देश लौटे; जानें पूरा मामला



श्रीलंका क्रिकेट टीम के 2 सीनियर खिलाड़ी अपने देश वापस लौट आए हैं. पिछले दिनों इस्लामाबाद में धमाके के बाद कई श्रीलंकाई प्लेयर्स ने सुरक्षा कारणों से श्रीलंका वापस लौट जाने की बात कही थी. हालांकि PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी से मिलने और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के कहने के बाद श्रीलंका टीम ने ODI सीरीज खेलनी जारी रखी थी. अब कप्तान चरिथ असालंका और तेज गेंदबाज असिता फर्नांडो अपने देश वापस लौट आए हैं, लेकिन उनके वापस लौटने का कारण कुछ और है.

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने X पर पोस्ट के माध्यम से स्टेटमेंट जारी करके बताया, “2 खिलाड़ी श्रीलंका वापस लौट रहे हैं. कप्तान चरिथ असालंका और तेज गेंदबाज असिता फर्नांडो बीमार पड़ने के कारण घर लौट रहे हैं. ये दोनों खिलाड़ी श्रीलंका, पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली ट्राई सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे.”

बोर्ड ने असालंका और फर्नांडो के बीमार पड़ने पर अधिक जानकारी साझा नहीं की है. असालंका की गैरमौजूदगी में दासुन शनाका टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि फर्नांडो को टी20 स्क्वाड में पवन रत्नायके से रिप्लेस कर दिया गया है.

श्रीलंकाई टीम को पाकिस्तान में खेली गई वनडे सीरीज में 3-0 से हार झेलनी पड़ी. अब जिम्बाब्वे, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 18 नवंबर से ट्राई सीरीज का आगाज होने वाला है, जिसके सारे मैच रावलपिंडी में खेले जाएंगे. यह ट्राई सीरीज पहले 17 नवंबर को शुरू होने वाली थी, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए शेड्यूल आगे बढ़ाकर पहला मैच 18 नवंबर को शिफ्ट कर दिया गया.

पहले ट्राई सीरीज के 5 मैचों की मेजबानी लाहौर को मिलने वाली थी, लेकिन इस्लामाबाद में सुसाइड ब्लास्ट के बाद सुरक्षा कारणों के चलते सभी मैच रावलपिंडी में करवाने पर सहमति बनी थी.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 की नीलामी से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान को लेकर किया बड़ा एलान, जानें ताजा अपडेट





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp