पाकिस्तान में सुरक्षा पर उठे थे सवाल, 2 श्रीलंकाई क्रिकेटर अपने देश लौटे; जानें पूरा मामला

पाकिस्तान में सुरक्षा पर उठे थे सवाल, 2 श्रीलंकाई क्रिकेटर अपने देश लौटे; जानें पूरा मामला



श्रीलंका क्रिकेट टीम के 2 सीनियर खिलाड़ी अपने देश वापस लौट आए हैं. पिछले दिनों इस्लामाबाद में धमाके के बाद कई श्रीलंकाई प्लेयर्स ने सुरक्षा कारणों से श्रीलंका वापस लौट जाने की बात कही थी. हालांकि PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी से मिलने और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के कहने के बाद श्रीलंका टीम ने ODI सीरीज खेलनी जारी रखी थी. अब कप्तान चरिथ असालंका और तेज गेंदबाज असिता फर्नांडो अपने देश वापस लौट आए हैं, लेकिन उनके वापस लौटने का कारण कुछ और है.

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने X पर पोस्ट के माध्यम से स्टेटमेंट जारी करके बताया, “2 खिलाड़ी श्रीलंका वापस लौट रहे हैं. कप्तान चरिथ असालंका और तेज गेंदबाज असिता फर्नांडो बीमार पड़ने के कारण घर लौट रहे हैं. ये दोनों खिलाड़ी श्रीलंका, पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली ट्राई सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे.”

बोर्ड ने असालंका और फर्नांडो के बीमार पड़ने पर अधिक जानकारी साझा नहीं की है. असालंका की गैरमौजूदगी में दासुन शनाका टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि फर्नांडो को टी20 स्क्वाड में पवन रत्नायके से रिप्लेस कर दिया गया है.

श्रीलंकाई टीम को पाकिस्तान में खेली गई वनडे सीरीज में 3-0 से हार झेलनी पड़ी. अब जिम्बाब्वे, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 18 नवंबर से ट्राई सीरीज का आगाज होने वाला है, जिसके सारे मैच रावलपिंडी में खेले जाएंगे. यह ट्राई सीरीज पहले 17 नवंबर को शुरू होने वाली थी, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए शेड्यूल आगे बढ़ाकर पहला मैच 18 नवंबर को शिफ्ट कर दिया गया.

पहले ट्राई सीरीज के 5 मैचों की मेजबानी लाहौर को मिलने वाली थी, लेकिन इस्लामाबाद में सुसाइड ब्लास्ट के बाद सुरक्षा कारणों के चलते सभी मैच रावलपिंडी में करवाने पर सहमति बनी थी.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 की नीलामी से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान को लेकर किया बड़ा एलान, जानें ताजा अपडेट





Source link

क्या शुभमन गिल नहीं बन पाएंगे ऑल-फॉर्मेट कप्तान? पूर्व क्रिकेटर के बयान से सब हैरान; जानें क्या

क्या शुभमन गिल नहीं बन पाएंगे ऑल-फॉर्मेट कप्तान? पूर्व क्रिकेटर के बयान से सब हैरान; जानें क्या



गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भारतीय टीम ने 18 में से 9 टेस्ट मैच हारे हैं. यह खराब रिकॉर्ड कोलकाता में भी जारी रहा, जहां मौजूदा WTC चैंपियन दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 30 रनों से हरा दिया. दूसरी ओर शुभमन गिल का टेस्ट में कप्तानी रिकॉर्ड भी बहुत अच्छा नहीं है. अब तक बतौर कप्तान गिल 8 में से 3 मैच हार चुके हैं और उन्हें चार जीत नसीब हुई हैं. इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद का कहना है कि भारतीय टीम पर अब सभी फॉर्मेट में एक कप्तान की नीति अब लागू नहीं की जानी चाहिए.

निश्चित ही शुभमन गिल तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम के कप्तान बनने की ओर अग्रसर हैं. टेस्ट और वनडे कप्तानी पहले ही उनके पास आ चुकी है और वो अभी टी20 टीम के उपकप्तान हैं. जबकि कप्तानी सूर्यकुमार यादव के पास है. बताते चलें कि गिल ऑस्ट्रेलिया टूर से सीधे कोलकाता चले गए थे, जिसके बाद पहले टेस्ट में गर्दन में खिंचाव की समस्या के बाद उनके वर्कलोड पर भी बात होने लगी है, क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों में गिल ने लगातार मैच खेले हैं.

शुभमन गिल ना बनें तीनों फॉर्मेट के कप्तान

पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने एक शो पर चर्चा करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि शुभमन गिल के अंदर तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी करने की काबिलियत है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि अब टीम इंडिया के पास सभी फॉर्मेट में एक ही कप्तान होना चाहिए.”

उन्होंने आगे कहा, “अलग फॉर्मेट में अलग कप्तान होना अच्छा निर्णय होगा. शुभमन गिल को टेस्ट कप्तानी सौंपी गई है, उनपर बहुत ज्यादा दबाव आएगा ही. यह सीरीज (दक्षिण अफ्रीका) भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.”

यह भी पढ़ें:

कोलकाता में हारे, अब बचे हैं सिर्फ 10 मैच, WTC फाइनल के लिए भारत को कितनी जीत चाहिए? ये रहा पूरा समीकरण 



Source link

कोलकाता में हारे, अब बचे हैं सिर्फ 10 मैच, WTC फाइनल के लिए भारत को कितनी जीत चाहिए?

कोलकाता में हारे, अब बचे हैं सिर्फ 10 मैच, WTC फाइनल के लिए भारत को कितनी जीत चाहिए?



कोलकाता में हुआ पहला टेस्ट भारतीय टीम 30 रनों से हार गई है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका ने WTC पॉइंट्स टेबल में इस जीत से अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, दूसरी ओर भारत को टेबल में नुकसान उठाना पड़ा है. चौथी पारी में 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 93 रनों पर ही ढेर हो गई थी.

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के हाथों टेस्ट सीरीज में करारी हार के बाद भारत 2025 का फाइनल नहीं खेल पाया था. अब सवाल है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में भारत के कितने मैच बचे हैं और फाइनल में जगह पक्की करने के लिए उसके लिए कितने मैच जीतना जरूरी है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो भारत चौथे स्थान पर है और अभी तक 8 मैच खेल चुका है, जो अन्य टीमों से काफी अधिक है. पहले और दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक सिर्फ तीन-तीन मैच खेले हैं. पॉइंट्स प्रतिशत के मामले में ऑस्ट्रेलिया (100), दक्षिण अफ्रीका (66.67) और श्रीलंका (66.67) भारत से आगे हैं. भारत का पॉइंट्स प्रतिशत अभी 54.14 है.

भारत को अभी 10 टेस्ट खेलने हैं

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में अभी भारतीय टीम को 10 मैच और खेलने हैं. इसमें अच्छी बात यह है कि इन 10 मुकाबलों में से 6 उसे अपने घरेलू मैदानों पर खेलने हैं. टीम इंडिया को अभी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक, श्रीलंका के साथ 2, न्यूजीलैंड के साथ 2 और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है.

पिछले तीनों वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैचों को देखें, तो भारत (58.8%) और न्यूजीलैंड (72.2%) पॉइंट्स प्रतिशत के साथ फाइनल में गए थे. 2023 में भारत (58.8%) और ऑस्ट्रेलिया (66.67%) वहीं 2025 में ऑस्ट्रेलिया (67.54) और दक्षिण अफ्रीका (69.44%) के साथ फाइनल में गए थे. वहीं मौजूदा पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया तो अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है, जिससे उसका पॉइंट्स प्रतिशत 100 है. ऐसे में फाइनल की रेस पहले के मुकाबले ज्यादा करीबी और दिलचस्प रह सकती है.

फाइनल के लिए कितनी जीत चाहिए?

औसतन देखा जाए तो फाइनल में जाने वाली टीमों का पॉइंट्स प्रतिशत 64-68 तक रहा है. ऐसे में यदि टीम इंडिया बाकी सभी 10 मुकाबले जीत लेती है, तो उसका पॉइंट्स पर्सेंटाइल 79.63 तक चला जाएगा. 9 जीत पर 74.07 और आठ मैच जीतने पर यह 68.52 पर चला जाएगा. यह पॉइंट्स प्रतिशत भारतीय टीम को फाइनल में ले जाने के लिए काफी होगा.

मगर 7 जीत पर टीम इंडिया के लिए पेंच फंस सकता है. 7 जीत आती हैं, तो उसके बाद बाकी मैचों का परिणाम ड्रॉ या हार रहता है, उसका भी भारत के पॉइंट्स प्रतिशत पर असर पड़ेगा.

यह भी पढ़ें:

0 रन 5 विकेट, 22 साल के भारतीय गेंदबाज का गजब कारनामा, धड़ाधड़ कर डाले 8 शिकार



Source link

IPL 2026 की नीलामी से पहले SRH ने कप्तान को लेकर किया बड़ा एलान, जानें क्या है ताजा अपडेट

IPL 2026 की नीलामी से पहले SRH ने कप्तान को लेकर किया बड़ा एलान, जानें क्या है ताजा अपडेट



आईपीएल 2026 की तैयारी सभी टीमों ने शुरू कर दी है. आईपीएल के आगामी सीजन की नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगी. इस बार मिनी ऑक्शन का आयोजन होगा. इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान को लेकर बड़ा एलान किया है. फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को लगातार तीसरी बार कमान सौंपने का फैसला किया है. 

सनराइजर्स हैदराबाद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक बार फिर पैट कमिंस को कप्तानी सौंपने का एलान किया. कमिंस आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान बने थे. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी समेत कुल आठ खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया. शमी हैदराबाद से लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड हुए हैं. 

लंबे समय से चोटिल हैं पैट कमिंस 

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस लंबे वक्त से चोटिल हैं. टेस्ट और वनडे में अपनी दमदार कप्तानी के लिए फेमस पैट कमिंस ने आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल तक पहुंचाया था. हालांकि, पिछले सीजन टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थी. हालांकि, फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान पर भरोसा कायम रखा है. कमिंस अपनी चोट से उबर रहे हैं. वह इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में भी नहीं खेल पाएंगे. हालांकि, ब्रिसबेन में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच तक पैट कमिंस के फिट होने की उम्मीद है.

सनराइजर्स हैदराबाद की रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट

रिटेन किए गए खिलाड़ी- ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर समरन, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्राइडन कार्स, पैट कमिंस, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा और जीशान अंसारी.

रिलीज किए गए खिलाड़ी- अभिनव मनोहर, अर्थव तायड़े, सचिन बेबी, मोहम्मद शमी (ट्रेड), वियान मुल्डर, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर और एडम जंपा. 





Source link

0 रन 5 विकेट, 22 साल के भारतीय गेंदबाज का गजब कारनामा, धड़ाधड़ कर डाले 8 शिकार

0 रन 5 विकेट, 22 साल के भारतीय गेंदबाज का गजब कारनामा, धड़ाधड़ कर डाले 8 शिकार



भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में समय-समय पर अजब -गजब कारनामे होते रहते हैं. इस बार कमाल करने वाले क्रिकेटर अमित शुक्ला हैं, जिन्होंने हरियाणा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच की एक ही पारी में 8 विकेट लिए हैं. सर्विसेज के लिए खेलते हुए बाएं हाथ के ऑफ-स्पिन गेंदबाज अमित शुक्ला ने 20 ओवरों में सिर्फ 27 रन देकर 8 बल्लेबाजों को आउट किया.

अमित शुक्ला की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि अपने पहले ही स्पेल में उन्होंने 5 विकेट ले लिए थे. पांच बल्लेबाजों को आउट करने तक उनकी गेंदबाजी के खिलाफ कोई भी रन नहीं बना था. 22 वर्षीय अमित के करियर का यह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी फिगर है.

एलीट ग्रुप सी के इस मैच में अमित शुक्ला ने 8 विकेट लिए, जिसकी बदौलत सर्विसेज ने हरियाणा की पहली को मात्र 11 रन पर ऑलआउट कर दिया. इससे पूर्व सर्विसेज ने अपनी पहली पारी में 205 रन बनाए थे. अमित के 8 विकेट वाले प्रदर्शन ने उनकी टीम को पहली पारी में हरियाणा पर 94 रनों की विशाल बढ़त दिलाई. इससे पहले अमित शुक्ला का किसी फर्स्ट-क्लास मैच की पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नवंबर 2024 में आया था. उस समय उन्होंने पुणे में खेली एक पारी में 65 रन देकर 7 विकेट लिए थे.

पिछले सप्ताह गुजरात के खिलाफ मैच में भी अमित शुक्ला ने दमदार प्रदर्शन किया था. उस मैच की दोनों पारियों में उन्होंने चार-चार विकेट लिए थे. मैच में अमित के 8 विकेट वाले प्रदर्शन के बावजूद सर्विसेज को उस मैच में गुजरात के हाथों 6 विकेट से हार मिली थी. बताते चलें कि शुक्ला अभी रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में छठे स्थान पर हैं. वो अब तक टूर्नामेंट में 23 विकेट ले चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

काम अभी पूरा नहीं हुआ…, भारत को हराने के बाद दक्षिण अफ्रीकी कोच का बड़ा बयान, ‘क्लीन स्वीप’ की तैयारी

भारत पर मंडरा रहा एशिया कप से बाहर होने का खतरा, बेहद दिलचस्प है सेमीफाइनल का समीकरण; यहां समझें



Source link

काम अभी पूरा नहीं हुआ, भारत को हराने के बाद दक्षिण अफ्रीकी कोच का बयान, क्लीन स्वीप की तैयारी

काम अभी पूरा नहीं हुआ, भारत को हराने के बाद दक्षिण अफ्रीकी कोच का बयान, क्लीन स्वीप की तैयारी



दक्षिण अफ्रीकी टीम 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों के लिए भारत दौरे पर आई है. मेहमान टीम ने कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया को तीसरे ही दिन 30 रनों से शिकस्त दी. अब पहले टेस्ट में जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका के कोच ने बड़ा बयान दिया है. दक्षिण अफ्रीका के हेड कोच शुकरी कोनराड की निगाहें गुवाहाटी में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर भारत को ‘क्लीन स्वीप’ करने पर हैं. 

15 साल बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारत में कोई टेस्ट मैच जीता है. अब मेहमान टीम के हेड कोच की नजर सीरीज जीतने पर है. बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस टेस्ट को जीतकर सीरीज ड्रॉ कराना चाहेगी. 

काम अभी पूरा नहीं हुआ है- शुकरी कोनराड

इस मैच से पहले शुकरी कोनराड ने कहा, “यह हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी. भारत आकर ईडन गार्डन्स में खेलना और कुछ ऐसा करना जो हमने 15 सालों से नहीं किया. यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. हमने पाकिस्तान में एक टेस्ट मैच जीता, अब हमने यहां भी एक टेस्ट मैच जीता है, लेकिन काम अभी पूरा नहीं हुआ है. आप किसी देश में टेस्ट मैच जीतने नहीं आते, आप सीरीज जीतना चाहते हैं.”

हम कभी हार नहीं मानते- दक्षिण अफ्रीकी कोच

कोनराड ने कहा, “मुझे इस टीम पर बहुत गर्व है, क्योंकि खिलाड़ियों में आत्मविश्वास है. वे एक यूनिट के रूप में एकजुट होकर खेलते हैं. यह हमारी मानसिकता के लिए और आगे चलकर हमारे लिए भी अद्भुत होगा. हालांकि, हमारे पास वह क्षमता नहीं है जो कई टीमों के पास है, या हमने अभी तक उस क्षमता का उपयोग नहीं किया है. इसके बावजूद हमारी जो कमी है, उसे हम एक यूनिट के रूप में खेलने की अपनी क्षमता से पूरा कर लेते हैं. हम कभी हार नहीं मानते.”



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp