काम अभी पूरा नहीं हुआ, भारत को हराने के बाद दक्षिण अफ्रीकी कोच का बयान, क्लीन स्वीप की तैयारी

काम अभी पूरा नहीं हुआ, भारत को हराने के बाद दक्षिण अफ्रीकी कोच का बयान, क्लीन स्वीप की तैयारी



दक्षिण अफ्रीकी टीम 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों के लिए भारत दौरे पर आई है. मेहमान टीम ने कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया को तीसरे ही दिन 30 रनों से शिकस्त दी. अब पहले टेस्ट में जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका के कोच ने बड़ा बयान दिया है. दक्षिण अफ्रीका के हेड कोच शुकरी कोनराड की निगाहें गुवाहाटी में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर भारत को ‘क्लीन स्वीप’ करने पर हैं. 

15 साल बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारत में कोई टेस्ट मैच जीता है. अब मेहमान टीम के हेड कोच की नजर सीरीज जीतने पर है. बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस टेस्ट को जीतकर सीरीज ड्रॉ कराना चाहेगी. 

काम अभी पूरा नहीं हुआ है- शुकरी कोनराड

इस मैच से पहले शुकरी कोनराड ने कहा, “यह हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी. भारत आकर ईडन गार्डन्स में खेलना और कुछ ऐसा करना जो हमने 15 सालों से नहीं किया. यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. हमने पाकिस्तान में एक टेस्ट मैच जीता, अब हमने यहां भी एक टेस्ट मैच जीता है, लेकिन काम अभी पूरा नहीं हुआ है. आप किसी देश में टेस्ट मैच जीतने नहीं आते, आप सीरीज जीतना चाहते हैं.”

हम कभी हार नहीं मानते- दक्षिण अफ्रीकी कोच

कोनराड ने कहा, “मुझे इस टीम पर बहुत गर्व है, क्योंकि खिलाड़ियों में आत्मविश्वास है. वे एक यूनिट के रूप में एकजुट होकर खेलते हैं. यह हमारी मानसिकता के लिए और आगे चलकर हमारे लिए भी अद्भुत होगा. हालांकि, हमारे पास वह क्षमता नहीं है जो कई टीमों के पास है, या हमने अभी तक उस क्षमता का उपयोग नहीं किया है. इसके बावजूद हमारी जो कमी है, उसे हम एक यूनिट के रूप में खेलने की अपनी क्षमता से पूरा कर लेते हैं. हम कभी हार नहीं मानते.”



Source link

भारत पर मंडरा रहा एशिया कप से बाहर होने का खतरा, बेहद दिलचस्प है सेमीफाइनल का समीकरण

भारत पर मंडरा रहा एशिया कप से बाहर होने का खतरा, बेहद दिलचस्प है सेमीफाइनल का समीकरण



एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टूर्नामेंट में बीते रविवार पाकिस्तान ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया था. ग्रुप B से पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, लेकिन दूसरे सेमीफाइनल स्लॉट के लिए 3 टीमों में जंग छिड़ी है. भारतीय टीम पर ग्रुप स्टेज में ही बाहर होने का खतरा अभी टला नहीं है. यहां जान लीजिए कि इंडिया A को सेमीफाइनल (India A Semifinal Scenario) में जाने के लिए क्या करना होगा.

ग्रुप B की पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो पाकिस्तान अपने दोनों मैच जीत चुकी है और 4 अंकों के साथ पहले स्थान पर है. वहीं 2 मैचों में एक जीत के बाद टीम इंडिया के 2 अंक हैं और वो अभी दूसरे स्थान पर है. ओमान और यूएई क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं.

भारत के सेमीफाइनल का समीकरण

भारत और ओमान, दोनों के अभी दो-दो अंक हैं. 18 नवंबर को भारत-ओमान आमने-सामने होंगे और दोनों ही टीमों के लिए यह करो या मरो का मैच होगा. इस मैच को जीतने मात्र से भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. ओमान का भी यही समीकरण रहेगा, वो कल अगर टीम इंडिया को हरा देती है तो ओमान की सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी.

वैभव सूर्यवंशी कर रहे हैं कमाल

इस टूर्नामेंट के दोनों मैचों में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल बल्लेबाजी की है. हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वो अर्धशतक लगाने से चूक गए थे. वो अब तक 2 मैचों में 94.50 के औसत से 189 रन बना चुके हैं. वैभव ने यूएई के खिलाफ 42 गेंदों में 144 रनों की पारी खेली थी. इसी मैच में उन्होंने 32 गेंदों में शतक पूरा कर लिया था. वहीं पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 45 रनों की दमदार पारी खेल टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई थी. वो अलग बात रही कि उनके आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाजी लाइन-अप धराशाई हो गया था.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 से पहले इन 9 खिलाड़ियों की बदली टीम, जानें ट्रेड के जरिए कौन किस फ्रैंचाइजी से किस टीम में गया



Source link

आ गया शेड्यूल, BCCI ने लगाई मुहर; 7 जनवरी से होगी लीग की शुरुआत

आ गया शेड्यूल, BCCI ने लगाई मुहर; 7 जनवरी से होगी लीग की शुरुआत



वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 सीजन का आगाज 7 जनवरी से हो सकता है. बीसीसीआई WPL 2026 के सभी मैचों के आयोजन के लिए मुंबई और बड़ौदा के नाम पर मुहर लगा सकती है. कई महिला क्रिकेटर डीवाई पाटिल स्टेडियम को अपना फेवरेट बता चुकी हैं, इसी मैदान में सीजन का सबसे पहला मैच हो सकता है. वीमेंस प्रीमियर लीग का अगला सीजन 7 जनवरी से 3 फरवरी तक चल सकता है.

क्रिकबज के मुताबिक यदि चीजें मौजूदा स्थिति अनुसार आगे बढ़ती हैं, तो फाइनल मैच बड़ौदा के कोताम्बी स्टेडियम में खेला जा सकता है. बड़ौदा लेग की शुरुआत 16 जनवरी से हो सकती है, इससे 5 दिन पहले ही इसी मैदान में भारत बनाम न्यूजीलैंड ODI सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा.

रिपोर्ट अनुसार बीसीसीआई ने इस संबंध में टीम मालिकों से अभी कोई जानकारी साझा नहीं की है. अभी अनौपचारिक स्तर पर चर्चाएं चल रही हैं. बताया जा रहा है कि टीमों को सीजन शुरू होने की जानकारी WPL ऑक्शन के दौरान दे दी जाएगी, जो 27 नवंबर को दिल्ली में होने वाला है. मैचों के आयोजन के लिए लखनऊ, बेंगलुरु, मुंबई और बड़ौदा के नाम पर चर्चा की गई थी, लेकिन बताया जा रहा है कि मुंबई और बड़ौदा के नाम पर मुहर लग सकती है.

पिछला सीजन फरवरी-मार्च के समय खेला गया था, लेकिन इस बार कई कारणों से वीमेंस प्रीमियर लीग का आयोजन जनवरी में करवाया जा सकता है. एक कारण मेंस टी20 वर्ल्ड कप भी हो सकता है, जो फरवरी-मार्च के समय खेला जाना है.

मुंबई इंडियंस WPL की डिफेंडिंग चैंपियन है, जिसने WPL 2025 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरी बार वीमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीता था. एक बार RCB ने ट्रॉफी जीती है. दिल्ली कैपिटल्स तीनों बार फाइनल में पहुंची है, लेकिन अब तक ट्रॉफी जीतने की उपलब्धि हासिल नहीं कर पाई है.

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया हारी, उधर मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी में उड़ाया गर्दा; दूसरे टेस्ट में मिल सकता है मौका?



Source link

भारत हारा, उधर मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी में उड़ाया गर्दा; दूसरे टेस्ट में मिल सकता है मौका?

भारत हारा, उधर मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी में उड़ाया गर्दा; दूसरे टेस्ट में मिल सकता है मौका?



कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने भारत को 30 रनों से हराया, ये टीम इंडिया की सबसे बुरी हार में से एक साबित हुई. भारत को सिर्फ 124 रन बनाने थे, लेकिन साइमन हार्मर की शानदार गेंदबाजी से ये लक्ष्य पहाड़ जैसा साबित हुआ. बेशक हार्मर इस जीत के हीरो रहे, लेकिन इसमें टेम्बा बावुमा की अर्धशतकीय पारी का भी बड़ा महत्त्व रहा. बावुमा को भारतीय गेंदबाज दूसरी पारी में आउट नहीं कर पाए, वहीं दूसरी तरफ मोहम्मद शमी रणजी ट्रॉफी में गर्दा उड़ा रहे हैं.

कोलकाता टेस्ट मात्र 3 दिन में खत्म हो गया, जबकि तीसरे दिन का खेल जब शुरू हुआ था तो टीम इंडिया का पलड़ा बहुत भारी था. साउथ अफ्रीका के 7 विकेट गिर चुके थे, जबकि बढ़त सिर्फ 63 रन की थी. तीसरे दिन टेम्बा बावुमा को कोई भी गेंदबाज आउट नहीं कर पाया, इस कारण बढ़त 100 पार पहुंच गई. बावुमा ने नाबाद 55 रन बनाए, वह एकलौते बल्लेबाज थे जिन्होंने इस टेस्ट में अर्धशतक लगाया.

रणजी ट्रॉफी में छाए हुए हैं मोहम्मद शमी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मोहम्मद शमी को शामिल नहीं करने पर सिलेक्टर्स की सोशल मीडिया पर आलोचना भी हुई थी. क्योंकि शमी ने रणजी ट्रॉफी में शानदार गेंदबजी की थी, 2 मैच में 15 विकेट लिए थे. अब भारत जब पहला टेस्ट हार गई, तब भी शमी की शानदार गेंदबाजी जारी है.

बंगाल टीम के लिए खेल रहे मोहम्मद शमी ने असम के खिलाफ 23.2 ओवरों के स्पेल में 64 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इतने ही विकेट सूरज सिंधु जायसवाल ने भी लिए. शमी और सूरज की गेंदबाजी से असम की पूरी टीम 200 पर सिमट गई.

क्या दूसरा टेस्ट खेल पाएंगे मोहम्मद शमी?

मोहम्मद शमी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में उनका गुवाहाटी में खेलना बहुत मुश्किल है. हालांकि इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि रिप्लेसमेंट के तौर पर शमी टीम में आ जाएं.



Source link

IPL 2026 से पहले इन 9 खिलाड़ियों की बदली टीम, जानें ट्रेड के जरिए कौन किस टीम में गया

IPL 2026 से पहले इन 9 खिलाड़ियों की बदली टीम, जानें ट्रेड के जरिए कौन किस टीम में गया



इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों को ट्रेड करने की प्रथा नई नहीं है. 2009 सीजन में शिखर धवन, आशीष नेहरा, जहीर खान और रॉबिन उथप्पा ट्रेड होने वाले सबसे पहले खिलाड़ी थे. अब 2025 आते-आते प्लेयर्स को ट्रेड करने का विषय ज्यादा लोकप्रिय और चर्चा में रहने लगा है. 15 नवंबर को IPL 2026 के लिए सभी 10 टीमों ने अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की थी. मगर रिटेंशन से पहले ही कई खिलाड़ियों की टीम बदल गई थी.

9 खिलाड़ियों की बदली टीम

रवींद्र जडेजा (चेन्नई से राजस्थान)- रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स छोड़ राजस्थान रॉयल्स में चले गए हैं. जडेजा को CSK में 18 करोड़ की सैलरी मिल रही थी, लेकिन राजस्थान टीम में उन्हें 14 करोड़ की तनख्वाह मिलेगी. जडेजा, संजू सैमसन ट्रेड डील के कारण राजस्थान टीम में गए हैं.

सैम कर्रन (चेन्नई से राजस्थान)- सैम कर्रन भी संजू सैमसन वाली ट्रेड डील का हिस्स रहे. जडेजा के साथ-साथ सैम कर्रन भी चेन्नई सुपर किंग्स छोड़ IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स टीम में खेलते दिखेंगे. उन्हें 2.4 करोड़ की सैलरी मिलेगी.

संजू सैमसन (राजस्थान से चेन्नई)- विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड हो गए हैं. सैमसन के बदले ही राजस्थान टीम ने जडेजा और कर्रन की मांग की थी. सैमसन को CSK टीम में 18 करोड़ रुपये मिलेंगे.

मोहम्मद शमी (हैदराबाद से लखनऊ)- भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद का साथ छोड़ लखनऊ सुपर जायंट्स में चले गए हैं. उन्हें पिछले सीजन की तरह LSG से भी 10 करोड़ रुपये की तनख्वाह मिलेगी. शमी 2023 में गुजरात टाइटंस टीम के लिए पर्पल कैप जीत चुके हैं.

अर्जुन तेंदुलकर (मुंबई से लखनऊ)- अर्जुन तेंदुलकर पांच साल मुंबई इंडियंस में रहने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स में चले गए हैं. इन 5 सालों में अर्जुन MI के लिए सिर्फ 3 मैच खेल पाए. LSG से उन्हें 30 लाख रुपये की सैलरी मिलेगी.

नितीश राणा (राजस्थान से दिल्ली)- राजस्थान रॉयल्स के लिए सिर्फ एक सीजन खेलने के बाद नितीश राणा IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे. राणा को 100 से ज्यादा IPL मैचों का अनुभव है और उन्हें दिल्ली ने उनकी मौजूदा सैलरी यानी 4.2 करोड़ में ट्रेड किया है.

शार्दुल ठाकुर (लखनऊ से मुंबई)- गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को मुंबई इंडियंस ने LSG से ट्रेड कर लिया है. MI ने कैश डील के जरिए ठाकुर को ट्रेड किया है और अगले सीजन उन्हें 2 करोड़ रुपये की तनख्वाह मिलेगी.

डोनोवन फरेरा (दिल्ली से राजस्थान)- IPL 2026 के लिए ट्रेड होने वाले अकेले विदेशी खिलाड़ी डोनोवन फरेरा हैं. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड किया है. उनकी सैलरी में 25 लाख की बढ़ोतरी हुई है, जिससे उन्हें राजस्थान रॉयल्स अब 1 करोड़ रुपये देगी.

मयंक मारकंडे (कोलकाता से मुंबई)- लेग स्पिन गेंदबाज मयंक मारकंडे मुंबई इंडियंस में वापस लौट आए हैं, MI ने उन्हें KKR से ट्रेड किया है. मारकंडे 2018 से IPL का हिस्सा हैं और अब तक 37 विकेट ले चुके हैं. उन्हें मुंबई इंडियंस से 30 लाख रुपये की सैलरी मिलेगी.



Source link

शुभमन गिल दूसरा टेस्ट खेलेंगे या नहीं? इंजरी पर आया लेटेस्ट अपडेट; जानें अब कैसी है तबीयत

शुभमन गिल दूसरा टेस्ट खेलेंगे या नहीं? इंजरी पर आया लेटेस्ट अपडेट; जानें अब कैसी है तबीयत



भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच शनिवार, 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा. कोलकाता में पहले टेस्ट के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल चोटिल हो गए थे. उनकी गर्दन में चोट लगी थी, जिसके बाद वह हॉस्पिटल में एडमिट हो गए थे. रविवार को भारतीय कप्तान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी. ऐसे में अब सवाल यह है कि शुभमन गिल दूसरा टेस्ट खेलेंगे या नहीं? 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम प्रबंधन ने 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल के खेलने पर अभी फैसला नहीं किया है. टीम इंडिया मंगलवार को गुवाहाटी के लिए रवाना होगी. वहीं शुभमन गिल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं. 

भारतीय कप्तान शुभमन गिल को भले ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें अभी 48 से 72 घंटे आराम करने की सलाह दी है. शुभमन गिल टीम होटल में मेडिकल टीम की निगरानी में रेस्ट पर हैं. मंगलवार को गिल का दोबारा परीक्षण किया जाएगा. इसके बाद ही दूसरे टेस्ट में उनके खेलने को लेकर आगे अपडेट जारी किया जाएगा. 

अगर शुभमन गिल नहीं खेले तो ऋषभ पंत होंगे कप्तान 

शुभमन गिल अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाते हैं तो फिर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम के कप्तान होंगे. वहीं गिल की जगह साई सुदर्शन या देवदत्त पडिक्कल में से किसी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. गिल के अलावा एक और अहम खिलाड़ी गुवाहाटी में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर रह सकता है. 

कुलदीप यादव का भी दूसरे टेस्ट में खेलना मुश्किल 

रिपोर्ट के मुताबिक, चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मिस कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवंबर के अंत में कुलदीप यादव की शादी है. ऐसे में वह छुट्टी पर जा सकते हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुलदीप पहले ही बीसीसीआई से लीव के लिए अनुरोध कर चुके हैं. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp