RCB ने जीत के साथ किया IPL 2026 का आगाज, SRH को रौंदा; विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल चमके

RCB ने जीत के साथ किया IPL 2026 का आगाज, SRH को रौंदा; विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल चमके


IPL 2026 RCB vs SRH 1st Match Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराते हुए टूर्नामेंट के 19वें सीजन का आगाज किया. मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 201/9 रन बोर्ड पर लगाए. इसके जवाब में आरसीबी ने सिर्फ 15.4 ओवर में 203/4 रन बनाकर जीत अपने खाते में डाली. टीम के लिए विराट कोहली ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 38 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 69* रन स्कोर किए. इस दौरान हैदराबाद के लिए डेविन पेन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए. 

खराब रही आरसीबी की शुरुआत, कोहली-पडिक्कल चमके

रन चेज के लिए मैदान पर उतरी आरसीबी की शुरुआत खराब रही. टीम ने पहला विकेट दूसरे ओवर में सिर्फ 09 रन के स्कोर पर फिल सॉल्ट के रूप में गंवाया. सॉल्ट ने 7 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 8 रन स्कोर किए. 

इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 101 (45 गेंद) रनों साझेदारी कर 200 रन से ज्यादा के टोटल को आसान बना दिया. इस दौरान पडिक्कल ने 26 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए. 

बेंगलुरु को दूसरा झटका 9वें ओवर में 110 रन पर पडिक्कल के रूप में लगा. इसके बाद कोहली ने कप्तान रजत पाटीदार के साथ मिलकर 53 (22 गेंद) रनों की पार्टनरशिप करके मोमेंटम को बरकरार रखा. टीम ने तीसरा विकेट 13वें ओवर में 163 रन पर कप्तान रजट पाटीदार के रूप में खोया. पाटीदार ने 12 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 31 रन स्कोर किए. अगली गेंद पर टीम को चौथा झटका जितेश शर्मा के रूप में लगा, जो गोल्डन डक का शिकार हुए

पाटीदार और जितेश के लगातार 2 विकेट गिर जाने के बाद आरसीबी की पारी कुछ धीमी हुई. हालांकि गौर करने वाली बात यह रही. बेंगलुरु ने 13 ओवर में 164/4 रन बना लिए थे. टीम का मौजूदा रनरेट 12.61 का था. वहीं जरूरी रनरेट सिर्फ 5.42 का. टीम को 42 गेंदों में सिर्फ 38 रनों की दरकार थी. 

इस छोटे हो चुके टारगेट का पीछा करते हुए कोहली और और टिम डेविड ने चौथे विकेट के लिए 40(19 गेंद) रनों की साझेदारी कर आसानी से टीम को जीत की लाइन पार करवा दी. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के पहले मैच में फिल साल्ट ने पकड़े 2 कमाल के कैच, ईशान किशन के लिए बने सुपर मैन



Source link

Who Is Jacob Duffy? RCB’s latest bowling sensation rattles SRH top order on IPL debut; check his journey, records & more 

Who Is Jacob Duffy? RCB’s latest bowling sensation rattles SRH top order on IPL debut; check his journey, records & more 


Jacob Duffy, the Royal Challengers Bengaluru (RCB) pacer announced his arrival on the grand stage with a standout performance against Sunrisers Hyderabad (SRH) in the opening match of the IPL 2026 season at M Chinnaswamy Stadium, Bengaluru on Saturday.  

The 31-year-old Duffy, didn’t just make his debut; he staged a takeover. Stepping in for the injured Josh Hazlewood, Duffy produced a masterclass with new ball, leaving the SRH batting powerhouse in ruins within the powerplay.

ALSO READ: Mumbai Indians predicted playing XI for IPL 2026 match vs KKR: Mitchell Santner, Will Jacks OUT; Sherfane Rutherford IN; check full lineup

 


Add Zee News as a Preferred Source



A Powerplay To Remember

Defending champions RCB won the toss and elected to bowl, a decision that bore fruit almost immediately, courtesy Jacob Duffy’s raw pace and steep bounce.

The First Strike: In the third over, Duffy hurried Abhishek Sharma with a sharp short ball, forcing a top edge that was safely pouched by Jitesh Sharma.

The Double Blow: Just five balls later, the dangerous Travis Head fell victim to the same strategy, miscuing a pull shot to Phil Salt at deep backward square leg.

The Three-Wicket Haul: Duffy capped off a dream start by dismissing Nitish Kumar Reddy, who top-edged a hurried swing to mid-wicket.

By the time Duffy finished his dream spell, SRH was reeling at 49/3. He ended his four overs with stellar figures of 3 for 22, maintaining an economy of 5.50 on a pitch notoriously known as a graveyard for bowlers.

Who is Jacob Duffy?

While many Indian fans are just learning his name, Duffy has been a cornerstone of New Zealand’s domestic circuit for over a decade.

The Otago Veteran: Hailing from Lumsden, Southland, Duffy made his senior debut for Otago back in 2012 at the age of 17. He has since taken over 340 First-Class wickets and 180+ T20 wickets.

The T20I Ascent: Since his international debut in 2020, Duffy has grown into a specialist. In early 2025, he reached a career peak by becoming the No. 1 ranked T20I bowler in the world following a dominant series against Pakistan.

The 2026 Auction Steal: RCB secured Duffy at his base price of INR 2 crore during the IPL 2026 auction. Initially seen as a backup option, his performance against SRH has already sparked buzz about his continuity in absence of Josh Hazlewood.

What Duffy Brings To RCB

At 6 feet tall, Duffy combines pace with precision. He excels at:

New-ball swing – Moving the ball both ways to trouble aggressive openers.

Variations – Including seam movement and slower balls that disrupt timing.

Consistency – Maintaining economy rates even on flat pitches, as evidenced by his strong T20I numbers (economy around 8 in a high-scoring era).

His experience in subcontinental conditions from recent tours (including against India) and domestic grind in New Zealand makes him well-equipped for IPL’s demanding schedule.

Looking Ahead

Jacob Duffy’s explosive entry into the IPL adds another exciting chapter to his journey from a quiet Southland town to global cricket’s biggest stage. For RCB, he could prove to be a vital cog in their pace battery, especially in power plays.

As the tournament progresses, all eyes will be on whether this debut spell marks the beginning of a successful IPL campaign for the Kiwi speedster. Whether it’s swinging it past batters or celebrating with teammates alongside stars like Virat Kohli, Phil Salt has already shown he belongs.

The dream debut is just the start – the Chinnaswamy faithful and RCB fans will be hoping for many more memorable spells from the New Zealand pacer in the seasons to come.



Source link

IPL 2026 के पहले मैच में फिल साल्ट ने पकड़े 2 कमाल के कैच, ईशान किशन के लिए बने सुपर मैन

IPL 2026 के पहले मैच में फिल साल्ट ने पकड़े 2 कमाल के कैच, ईशान किशन के लिए बने सुपर मैन


Phil Salt Catches, IPL 2026 1st Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज फिल सॉल्ट (Philip Salt) ने IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मुकाबले में एक नहीं बल्कि 2 शानदार कैच पकड़कर महफिल लूटी. हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन का कैच पकड़ने के लिए सॉल्ट मानिए सुपर मैन बन गए थे. सॉल्ट के दोनों ही कैच देखते ही बन रहे थे. 

पहले लपका हेनरिक क्लासेन का कैच 

मुकाबले की पहली पारी में आरसीबी के लिए 14वां ओवर रोमारियो शेफर्ड लेकर आए. शेफर्ड की पहली ही गेंद पर क्लासेन ने मिड विकेट की तरफ शॉट लगाया. क्लासेन का शॉट देखकर एक पल को लगा कि यह छक्का हो जाएगा, लेकिन सॉल्ट ने कमाल करते हुए बाउंड्री लाइन के बाहर जाने वाली गेंद को लपककर कैच पूरा किया और क्लासेन को पवेलियन भेजा. 

हालांकि सॉल्ट का कैच सवालों के घेरे में भी आया. थर्ड अंपायर ने कैच को चेक किया, लेकिन फैसला उनके पक्ष में ही आया. अंतत: अंपायर ने कैच को क्लीन बताते हुए क्लासेन को आउट करार दिया. क्लासे ने 22 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली. वह टीम के लिए पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज रहे. 

ईशान किशन के कैच के लिए बने सुपर मैन, एक हाथ से लपका

इसके बाद 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान किशन का कैच लपकने के लिए सॉल्ट ने मानिए खुद को सुपर मैन में तब्दील कर दिया. ईशान ने अभिनंदन की गेंद पर पॉइंट की तरफ शाट खेलना चाहा. गेंद को हवा में देख सॉल्ट ने दौड़ लगाई और एक हाथ से ऐसा कैच लपका, जो ‘कैच ऑफ द टूर्नामेंट’ का दावेदार बन गया.

ईशान ने टीम के लिए शानदार पारी खेलते हुए 38 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 80 रनों की पारी खेली, जिसके साथ वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. ईशान की पारी बदौलत ही टीम ने 200 रन से बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाया. 

 

यह भी पढ़ें: RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन





Source link

पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन

पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन


आईपीएल 2026 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 201/9 रन बोर्ड पर लगाए. टीम ने यह टोटल तब बनाया जब सिर्फ 29 रन के स्कोर पर 3 विकेट गिर गए थे. कप्तान ईशान किशन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 38 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए. वहीं नंबर सात पर उतरे अनिकेत वर्मा ने फिनिशिंग टच देते हुए 18 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 43 रन स्कोर किए. इस दौरान आरसीबी के लिए जैकब डफी और रोमारिया शेफर्ड ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए. 

बता दें कि मुकाबले में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. बेंगलुरु ने 5वें ओवर की दूसरी गेंद तक सिर्फ 29 रन पर 3 विकेट गिरा लिए थे. यहां तक बेंगलुरु का पहले गेंदबाजी करने का फैसला काफी सही दिखा, लेकिन फिर चौथे विकेट के लिए ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने 97 (53 गेंद) रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छे टोटल तक पहुंचाने का रास्ता दिखाया. इस दौरान क्लासेन ने 22 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 31 रन स्कोर किए.

ओपनिंग जोड़ी फ्लॉप 

पिछले सीजन हैदराबाद का बहुत कुछ ओपनिंग जोड़ी पर निर्भर रहा था. अगर ओपनिंग पर उतरने वाले अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड रन बनाते थे, तो टीम अच्छे और बड़े टोटल तक पहुंचती थी. लेकिन 2026 सीजन के पहले मुकाबले में टीम के ओपनिंग बल्लेबाज बिल्कुल फ्लॉप दिखे. इसके बावजूद टीम ने अच्छा टोटल बनाया. ओपनिंग पर आने वाले अभिषेक शर्मा ने 11 रन और ट्रेविस हेड ने सिर्फ 07 रन बनाए. 

बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन 

ईशान किशन, अनिकेत वर्मा और हेनरिक क्लासेन के अलावा टीम के बाकी बल्लेबाज ज्यादा कुछ खास योगदान नहीं दे सके. टीम के लिए मैदान पर उतरे कुल 11 बल्लेबाजों में से 7 तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. 

आरसीबी की गेंदबाजी 

गौरतलब है कि आरसीबी के लिए डफी और शेफर्ड ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और अभिनंदन सिंह ने 1-1 विकेट अपनी झोली में डाला.

 

यह भी पढ़ें: रणजी भी नहीं खेला, अभिनंदन सिंह का डायरेक्ट IPL में RCB से हुआ डेब्यू; 2 बार कोहली को किया आउट



Source link

रणजी भी नहीं खेला, अभिनंदन सिंह का डायरेक्ट IPL में RCB से हुआ डेब्यू; 2 बार कोहली को किया आउट

रणजी भी नहीं खेला, अभिनंदन सिंह का डायरेक्ट IPL में RCB से हुआ डेब्यू; 2 बार कोहली को किया आउट


Who is Abhinandan Singh, IPL 2026 Debut: शनिवार (28 मार्च) को आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें मैदान पर हैं. मुकाबले में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसी बीच फैंस का ध्यान आरसीबी की प्लेइंग 11 पर गया, जिसमें अभिनंदन सिंह (Abhinandan Singh) नाम का एक खिलाड़ी दिखाई दिया. इस नाम ने सभी का ध्यान खींचा. 

इस मैच के जरिए अभिनंदन इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू कर रहे हैं. बताते चलें कि अभिनंदन ने अब तक एक भी रणजी मैच नहीं खेला है, लेकिन फिर भी उन्हें डायरेक्ट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11 में जगह मिल गई. अभिनंदन ने हाल ही में सीजन की शुरुआत से पहले विराट कोहली को 2 बार आउट करके काफी सुर्खियां बटोरी थीं. उन्होंने कोहली को सीजन की शुरुआत से पहले प्रैक्टिस मैच में 2 बार आउट किया था. तो आइए जानते हैं कि अभिनंदन सिंह कौन हैं. 

आरसीबी ने किया रिटेन

बताते चलें कि आरसीबी ने अभिनंदन को 2026 सीजन के लिए रिटेन किया था. फ्रेंचाइजी ने 2025 सीजन के लिए हुए मेगा ऑक्शन में अभिनंदन को 30 लाख रुपये की कीमत में खरीदा था. हालांकि पिछले सीजन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. 

कौन हैं अभिनंदन सिंह?

तो आपको बता दें कि अभिनंदन एक तेज गेंदबाज हैं, जो उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं. उनकी उम्र 28 साल है. 30 मार्च को यानी दो दिन के बाद वह 29 साल के हो जाएंगे. 

रणजी भी नहीं खेला, फिर कैसे आईपीएल में मिली जगह?

तो आपको बता दें कि अभिनंदन ने किसी भी तरह का कोई घरेलू क्रिकेट नहीं खेला है, जिसमें रजणी, लिस्ट-ए और टी20 क्रिकेट (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी) शामिल है. 

अभिनंदन की किस्मत 2024 के यूपी टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन करने के बाद चमकी थी. उन्होंने टूर्नामेंट के सीजन में लखनऊ फाल्कन्स के लिए खेलते हुए 10 पारियों में 15 विकेट चटकाए थे. इसके बाद आरसीबी ने मेगा ऑक्शन में उन्हें खरीदा. अब 28 मार्च, 2026 को अभिनंदन को आईपीएल डेब्यू का मौका मिल गया. 

हैदराबाद के खिलाफ मैच में RCB की प्लेइंग 11

विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी क्यों नहीं होगी? BCCI ने इस कारण नहीं कराया कोई समारोह



Source link

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी क्यों नहीं होगी? BCCI ने इस कारण नहीं कराया कोई समारोह

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी क्यों नहीं होगी? BCCI ने इस कारण नहीं कराया कोई समारोह


Why No Opening Ceremony For IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत आज यानी 28 मार्च, शनिवार से हो रही है. 19वें सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. फैंस ने अक्सर देखा है कि इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होता है, जिसमें तमाम कलाकार परफॉर्म करके फैंस का मनोरंजन करते हैं, लेकिन इस बार ओपनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम नहीं होगा. 

तो आपको बता दें कि इस दफा ओपनिंग सेरेमनी नहीं होना का कारण पिछले सीजन बेंगलुरु में हुई भगदड़ है, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी. पिछले सीजन यानी 2025 आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताब जीता था. यह टीम का पहला खिताब था, जिसके बाद फैंस और खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिला था. 

इसी उत्साह के साथ बेंगलुरु में आरसीबी की विक्ट्री परेड निकली थी, जिसमें स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी. भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी. इसके अलावा कई लोग घायल हुए थे. 

BCCI सचिव ने की पुष्टि

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने ‘आज तक’ से बात करते हुए यह कंफर्म किया था कि इस बार के आईपीएल के ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं होगा. उन्होंने आयोजन नहीं होने के पीछे की वजह 04 जून को अरसीबी की जीत के बाद हुई भगदड़ को बताया. इससे जान गंवाने लोगों को श्रद्धांजलि दी जा सके. 

क्लोजिंग सेरेमनी पर बातचीत जारी 

जिस तरह से आईपीएल सीजन की शुरुआत ओपनिंग सेरमनी होती है, उसी तरह से टूर्नामेंट के अंत में क्लोजिंग सेरेमनी यानी समापन समारोह का आयोजन होता है. समापन समारोह को लेकर देवजीत सैकिया ने कहा कि इस पर बातचीत चल रही है. टूर्नामेंट के आखिर में क्लोजिंग सेरेमनी हो सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या क्लोजिंग सेरेमनी होती है या नहीं. बताते चलें कि फैंस ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी का खूब आनंद लेते हैं. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के पहले मैच में क्यों ‘काली पट्टी’ बांधकर उतरेंगे RCB के खिलाड़ी? हैदराबाद से है भिड़ंत



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp