वर्ल्डकप जीतने के बाद धोनी के अंदाज में नजर आईं कप्तान हरमनप्रीत कौर, 14 साल पुरानी यादें हुईं

वर्ल्डकप जीतने के बाद धोनी के अंदाज में नजर आईं कप्तान हरमनप्रीत कौर, 14 साल पुरानी यादें हुईं



भारत ने 2 नवंबर को महिला वर्ल्ड कप 2025 जीतकर इतिहास रच दिया. टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर अपना पहला महिला वनडे विश्व कप अपने नाम किया. इसके बाद टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऐसा काम किया जिसने फैंस को 14 साल पीछे, यानी 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीत के दौर में पहुंचा दिया.

धोनी के अंदाज में नजर आई हरमनप्रीत कौर

हाल ही में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ फोटोशूट कराया. इस फोटो में हरमनप्रीत बिल्कुल धोनी के अंदाज में ट्रॉफी पकड़े नजर आईं.  2011 में जब भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप जीता था, तब धोनी ने भी मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ ऐसा ही फोटोशूट कराया था.

बीसीसीआई ने खुद हरमनप्रीत की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. पोस्ट करने के कुछ ही घंटों में ये फोटो वायरल हो गईं. फैंस की इन तस्वीरों को देखकर धोनी की लिगेसी याद आ गई और वो 14 साल पहले पहुंच गए.

फाइनल में भारतीय टीम का दमदार प्रदर्शन

फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. टीम इंडिया ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. शेफाली वर्मा ने 87 रन की शानदार पारी खेली, वहीं दीप्ति शर्मा ने 58 रन बनाते हुए एक अर्धशतक जड़ा. स्मृति मंधाना ने 45 और ऋचा घोष ने 34 रनों का तेजतर्रार योगदान दिया. जिसके चलते भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए.

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर सिमट गई. दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी में कहर ढाया और 5 विकेट झटके, जबकि शेफाली ने भी दो विकेट अपने नाम किए. 



Source link

विराट कोहली भी रह गए पीछे, USA के बल्लेबाज ने सिर्फ 21 पारियों में हासिल किया बड़ा मुकाम

विराट कोहली भी रह गए पीछे, USA के बल्लेबाज ने सिर्फ 21 पारियों में हासिल किया बड़ा मुकाम



Virat Kohli Batting Average In ODI: भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने क्रिकेटिंग करियर में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं. विराट टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं, लेकिन अभी भी वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं. संयुक्त अरब अमीरात (USA) के एक बल्लेबाज ने वनडे क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. यूएसए के खिलाड़ी मिलिंद कुमार ने ODI में बेस्ट बैटिंग एवरेज हासिल कर लिया है. मिलिंद कुमार ने सिर्फ 21 पारियों में शानदार बल्लेबाजी के दम पर इस रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है. यूएसए के इस बल्लेबाज ने रियान टेन डोशेट और विराट कोहली को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है.

ODI में बेस्ट बैटिंग एवरेज

मिलिंद कुमार भारत के ही खिलाड़ी हैं, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में यूएसए के लिए खेलते हैं. मिलिंद डॉमेस्टिक क्रिकेट में दिल्ली और सिक्किम के लिए खेल चुके हैं. मिलिंद कुमार आईपीएल 2014 में दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा थे. अब मिलिंद ने वनडे इंटरनेशनल में एक मुकाम हासिल किया है. मिलिंद ने अपने ODI करियर में अब तक 22 मैच खेले हैं, जिसमें 21 पारियों में 1016 रन बना दिए हैं. इसी के साथ मिलिंद की वनडे में औसत 67.73 पहुंच गई है, जो कि ODIs में बेस्ट बैटिंग एवरेज है. मिलिंद ने अपने अब तक के करियर  में बेस्ट 155 रनों की नाबाद पारी खेली है.

विराट कोहली को छोड़ा पीछे

मिलिंद कुमार शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और नीदरलैंड के प्लेयर रियान टेन डोशेट को पीछे छोड़ चुके हैं. रियान ने 33 मैचों की 32 पारियों में 67 की औसत से 1,541 रन बनाए हैं. रियान वनडे में बेस्ट बैटिंग एवरेज के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं.

विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गया है. विराट ने अपने ODI करियर में अब तक 305 मैच खेले हैं, जिसमें 293 पारियों में 57.71 की औसत से 14,255 रन बनाए हैं. विराट कोहली ने इस औसत को 300 से ज्यादा मैच खेलने के बाद भी बनाए रखा है. किसी भी क्रिकेट खिलाड़ी के इतने बड़े करियर में ये एवरेज हासिल करना बड़ी बात है.

यह भी पढ़ें

मोहम्मद शमी करेंगे दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज में वापसी! फिटनेस पर ताजा अपडेट कर देगा फैंस को खुश



Source link

महिला विश्वकप 2025 में पाकिस्तान को मिला कितना पैसा? सुनकर हैरान रह जाएंगे आप!

महिला विश्वकप 2025 में पाकिस्तान को मिला कितना पैसा? सुनकर हैरान रह जाएंगे आप!



भारत ने महिला वनडे विश्वकप 2025 में इतिहास रच दिया. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में 52 रनों से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. इस जीत के बाद न सिर्फ खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे, बल्कि बीसीसीआई ने भी टीम इंडिया पर जमकर इनामों की बरसात कर दी. वहीं पाकिस्तान की टीम को मिली प्राइज मनी जानकर आप हैरान हो जाएंगे.

पाकिस्तान की हालत खराब

जहां भारत की टीम पर इनामों की बारिश हुई, वहीं पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के हिस्से आए सिर्फ 4.7 करोड़ रुपये. टूर्नामेंट में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. उसने अपने सभी मुकाबले गंवा दिए और पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर रही.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए किसी भी अतिरिक्त इनामी राशि की घोषणा नही की. टीम को सिर्फ वही रकम मिली जो आईसीसी ने 8वें नंबर की टीम के लिए तय की थी, यानी 14.95 करोड़ पाकिस्तानी रुपये, जो भारतीय मुद्रा में करीब 4.70 करोड़ रुपये होते हैं.

भारत को हुआ करोड़ों का फायदा

वहीं टीम इंडिया को महिला वर्ल्ड कप 2025 जीतने पर कुल 91 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली. इसमें से 40 करोड़ रुपये आईसीसी की ओर से चैंपियन टीम को मिले, जबकि बाकी के 51 करोड़ रुपये का ऐलान बीसीसीआई ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बोनस के तौर पर दिया. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि यह इनाम भारतीय खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण का सम्मान है.

इसके अलावा, हर खिलाड़ी को व्यक्तिगत तौर पर भी इनाम देने का फैसला हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेइंग इलेवन की हर खिलाड़ी को लगभग 2 करोड़ रुपये और रिजर्व खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये तक की बोनस राशि दी जाएगी.

भारत-पाकिस्तान के बीच इनामों का बड़ा अंतर

अगर इनाम की बात करें तो भारत और पाकिस्तान के बीच का अंतर साफ झलकता है. भारत को जहां 91 करोड़ रुपये की राशि मिली, वहीं पाकिस्तान को मुश्किल से 5 करोड़ रुपये के करीब का इनाम मिला. यह अंतर बताता है कि मैदान पर दोनो टीमों का प्रदर्शन किस प्रकार का रहा है. 



Source link

BCCI किस खिलाड़ी को देती है कितनी सैलरी, एक क्लिक में जान लीजिए

BCCI किस खिलाड़ी को देती है कितनी सैलरी, एक क्लिक में जान लीजिए



भारत की महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में इतिहास रच दिया. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर टीम इंडिया ने पहली बार महिला वर्ल्ड कप अपने नाम किया. इस जीत के बाद जहां पूरी टीम पर इनामों की बारिश हो रही है, वहीं अब चर्चा BCCI की सैलरी स्ट्रक्चर पर भी तेज हो गई है. आखिर भारतीय महिला खिलाड़ियों को कितना भुगतान किया जाता है और यह पुरुष टीम से कितना अलग है?

BCCI का नया कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम

बीसीसीआई ने मार्च 2025 में Annual Player Retainership 2024–25 (Senior Women) जारी किया. इसमें खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर तीन ग्रेड में बांटा गया है. A, B और C.

ग्रेड A – 50 लाख रुपये सालाना

इस कैटेगरी में तीन दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं- हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा. ये तीनों खिलाड़ी भारत की जीत की रीढ़ मानी जाती हैं.

ग्रेड B – 30 लाख रुपये सालाना

इस ग्रुप में चार खिलाड़ी शामिल हैं, रेणुका ठाकुर, जेमिमा रॉड्रिग्स, ऋचा घोष और शैफाली वर्मा.

ग्रेड C – 10 लाख रुपये सालाना 

इस कैटेगरी में कुल नौ खिलाड़ियों को शामिल किया गया हैं, जिनमें राधा यादव, अमनजोत कौर, उमा छेत्री और स्नेह राणा जैसे नाम शामिल हैं.

मैच फीस में समानता, लेकिन मौके कम

महिला और पुरुष खिलाड़ियों की अब प्रति मैच एक समान फीस दी जाती  है, 

टेस्ट मैच: 15 लाख रुपये

वनडे: 6 लाख रुपये

टी20: 3 लाख रुपये

यह बदलाव BCCI ने साल 2023 में लागू किया था, ताकि जेंडर आधारित वेतन असमानता खत्म की जा सके और एक जैसी सैलेरी मिले . हालांकि, एक बड़ा फर्क अब भी बाकी है. महिला टीम के मुकाबले पुरुष टीम कई गुना ज्यादा मैच खेलती है, जिससे उनकी कुल कमाई काफी बढ़ जाती है.

पुरुष टीम का सैलरी स्ट्रक्चर

बीसीसीआई ने अप्रैल 2025 में Senior Men’s Annual Player Retainership 2024–25 जारी किया. इसमें खिलाड़ियों को चार ग्रेड में बांटा गया है.

ग्रेड A प्लस : 7 करोड़ रुये (विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज शामिल)

ग्रेड A : 5 करोड़ रुपये

ग्रेड B : 3 करोड़ रुपये

ग्रेड C : 1 करोड़ रुपये

स्पष्ट है कि पुरुष खिलाड़ियों की सैलरी महिला खिलाड़ियों से कई गुना अधिक है, हालांकि दोनों की मैच फीस अब समान रखी गई है.

वर्ल्ड कप जीत के बाद बढ़ी उम्मीदें

वर्ल्ड कप जीत के बाद महिला क्रिकेट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है. फैंस और एक्सपर्ट्स दोनों की राय है कि अब समय आ गया है जब महिला खिलाड़ियों की सैलरी को भी उनके योगदान के हिसाब से बढ़ाया जाए.



Source link

ICC महिला विश्व कप में किस खिलाड़ी को मिले सबसे ज्यादा विकेट? टॉप 5 में 2 भारतीय गेंदबाज शामिल

ICC महिला विश्व कप में किस खिलाड़ी को मिले सबसे ज्यादा विकेट? टॉप 5 में 2 भारतीय गेंदबाज शामिल



Most Wicket-Taker In Women’s World Cup 2025: भारत ने पहली बार महिला विश्व कप का खिताब हासिल किया है. वर्ल्ड कप जीतने में टीम इंडिया के हर खिलाड़ी ने एक अहम भूमिका निभाई. भारतीय खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद से खूब कमाल दिखाया. वहीं दीप्ति शर्मा, टीम इंडिया की एक ऐसी खिलाड़ी हर तरफ से टीम के लिए योगदान दिया. दीप्ति ने जहां बल्ले से भी रन बरसाए, वहीं गेंदबाजी में विपक्षी बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. दीप्ति शर्मा ने धाकड़ गेंदबाजी करते हुए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए.

महिला विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट

आईसीसी वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड दीप्ति शर्मा ने बनाया. दीप्ति वर्ल्ड कप फाइनल से इस रेस में इतनी निकल गईं कि उनकी टक्कर में कोई नहीं रह गया. महिला विश्व  कप में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों में दो इंडियन प्लेयर्स का नाम शामिल है.

दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma)

वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में दीप्ति शर्मा ने 9 मैचों में 22 विकेट हासिल किए. वर्ल्ड कप सेमीफाइनल तक दीप्ति शर्मा के खाते में 17 विकेट थे, लेकिन फाइनल मुकाबले में दीप्ति ने 5-विकेट हॉल पूरा किया. दीप्ति के फाइनल में लिए इन 5 विकेटों ने टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई. दीप्ति शर्मा को इस विश्व कप में बेस्ट परफॉर्मेंस देने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ भी चुना गया.

एन्नाबेल सदरलैंड (Annabel Sutherland)

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एन्नाबेल सदरलैंड ने 7 मैचों में 17 विकेट चटकाए. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की ये खिलाड़ी वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं. वहीं सदरलैंड ऑस्ट्रेलिया के लिए इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी बनीं.

सोफी एक्लेस्टोन (Sophie Ecclestone)

इंग्लैंड की गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. एक्लेस्टोन ने इस विश्व कप में 7 मैचों में 16 विकेट हासिल किए. इंग्लैंड की इस खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में 9 मेडन ओवर डाले. इस वर्ल्ड कप में वे सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाली गेंदबाज हैं. इनके साथ साउथ अफ्रीका की खिलाड़ी मरिजाने कैप का नाम भी है, उन्होंने भी 9 मेडन ओवर डाले हैं.

श्री चरणी (Shree Charani)

भारतीय गेंदबाज श्री चरणी भी इस लिस्ट में शामिल हैं. श्री चरणी ने इस वर्ल्ड कप में 9 मैचों में 14 विकेट चटकाए. श्री चरणी भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाली दूसरी खिलाड़ी बनीं.

एलाना किंग (Alana King)

महिला विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने में पांचवें करने पर ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी एलाना किंग का नाम है. एलाना ने वर्ल्ड कप में 7 मैचों में 13 विकेट हासिल किए.

यह भी पढ़ें

Women’s World Cup: न मैच फीस न एनुअल कॉन्ट्रैक्ट, जानिए 2005 वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ियों को कितने रुपये मिले थे



Source link

अब ‘ट्रॉफी चोर मोहसिन नकवी की खैर नही, BCCI ने दे दिया अल्टीमेटम! आज ICC बैठक में भारत उठाएगा म

अब ‘ट्रॉफी चोर मोहसिन नकवी की खैर नही, BCCI ने दे दिया अल्टीमेटम! आज ICC बैठक में भारत उठाएगा म



Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का फाइनल खत्म हुए एक महीना बीत चुका है, लेकिन इसका विवाद अभी भी सुर्खियों में हैं. दरअसल, भारत को एशिया कप जीतने के बाद अभी तक टॉफी वापस नही की गई है. इस अजीब स्थिति ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के बीच तनाव बढ़ा दिया है. अब BCCI ने साफ संकेत दे दिया है कि अगर ट्रॉफी जल्द नहीं मिली, तो यह मामला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) तक पहुंचेगा.

मोहसिन नकवी और ट्रॉफी विवाद की जड़

विवाद की शुरुआत एशिया कप फाइनल के बाद हुई थी, जब भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था. मैच के बाद आयोजित प्रेजेंटेशन सेरेमनी में भारतीय टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था.

दरअसल, नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं. पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के कारण टीम इंडिया ने उनसे ट्रॉफी नही लेने का फैसला किया था. इस घटनाक्रम के बाद एक अधिकारी ने ट्रॉफी को मंच से हटाकर मैदान से बाहर ले गया और तभी से यह ट्रॉफी विवाद चर्चा में है.

BCCI का अल्टीमेटम! 

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इस मुद्दे पर ANI से बात करते हुए कहा, “हमने दस दिन पहले एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) को औपचारिक रूप से पत्र लिखा था, जिसमें ट्रॉफी भारत को सौंपने का अनुरोध किया गया था, लेकिन अब तक हमें कोई जवाब नही मिला है. अगर 3 नवंबर तक ट्रॉफी नहीं मिलती, तो हम 4 नवंबर को दुबई में होने वाली ICC बैठक में यह मुद्दा उठाएंगे.”

सैकिया ने उम्मीद जताई कि ICC इस मामले में निष्पक्ष फैसला करेगा और भारत को न्याय दिलाएगा. 

बिना ट्रॉफी के भारत ने ऐसे किया था सेलीब्रेट

भले ही असली ट्रॉफी टीम इंडिया के हाथों में नही आई, लेकिन खिलाड़ियों ने अपनी क्रिएटिव सेलिब्रेशन स्टाइल से फैंस का दिल जीत लिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम के साथ एक काल्पनिक ट्रॉफी उठाकर जश्न मनाया और सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया. 

क्या ICC सुलझाएगा विवाद?

अब सबकी नजरें 4 नवंबर को होने वाली ICC की बैठक पर टिकी हैं. यदि BCCI का पक्ष स्वीकार किया गया, तो संभव है कि भारत को जल्द ही एशिया कप ट्रॉफी सौंप दी जाए, लेकिन अगर मामला और लंबा खिंचा, तो यह क्रिकेट राजनीति का सबसे बड़ा विवाद बन सकता है. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp