अब ‘ट्रॉफी चोर मोहसिन नकवी की खैर नही, BCCI ने दे दिया अल्टीमेटम! आज ICC बैठक में भारत उठाएगा म

अब ‘ट्रॉफी चोर मोहसिन नकवी की खैर नही, BCCI ने दे दिया अल्टीमेटम! आज ICC बैठक में भारत उठाएगा म



Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का फाइनल खत्म हुए एक महीना बीत चुका है, लेकिन इसका विवाद अभी भी सुर्खियों में हैं. दरअसल, भारत को एशिया कप जीतने के बाद अभी तक टॉफी वापस नही की गई है. इस अजीब स्थिति ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के बीच तनाव बढ़ा दिया है. अब BCCI ने साफ संकेत दे दिया है कि अगर ट्रॉफी जल्द नहीं मिली, तो यह मामला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) तक पहुंचेगा.

मोहसिन नकवी और ट्रॉफी विवाद की जड़

विवाद की शुरुआत एशिया कप फाइनल के बाद हुई थी, जब भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था. मैच के बाद आयोजित प्रेजेंटेशन सेरेमनी में भारतीय टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था.

दरअसल, नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं. पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के कारण टीम इंडिया ने उनसे ट्रॉफी नही लेने का फैसला किया था. इस घटनाक्रम के बाद एक अधिकारी ने ट्रॉफी को मंच से हटाकर मैदान से बाहर ले गया और तभी से यह ट्रॉफी विवाद चर्चा में है.

BCCI का अल्टीमेटम! 

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इस मुद्दे पर ANI से बात करते हुए कहा, “हमने दस दिन पहले एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) को औपचारिक रूप से पत्र लिखा था, जिसमें ट्रॉफी भारत को सौंपने का अनुरोध किया गया था, लेकिन अब तक हमें कोई जवाब नही मिला है. अगर 3 नवंबर तक ट्रॉफी नहीं मिलती, तो हम 4 नवंबर को दुबई में होने वाली ICC बैठक में यह मुद्दा उठाएंगे.”

सैकिया ने उम्मीद जताई कि ICC इस मामले में निष्पक्ष फैसला करेगा और भारत को न्याय दिलाएगा. 

बिना ट्रॉफी के भारत ने ऐसे किया था सेलीब्रेट

भले ही असली ट्रॉफी टीम इंडिया के हाथों में नही आई, लेकिन खिलाड़ियों ने अपनी क्रिएटिव सेलिब्रेशन स्टाइल से फैंस का दिल जीत लिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम के साथ एक काल्पनिक ट्रॉफी उठाकर जश्न मनाया और सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया. 

क्या ICC सुलझाएगा विवाद?

अब सबकी नजरें 4 नवंबर को होने वाली ICC की बैठक पर टिकी हैं. यदि BCCI का पक्ष स्वीकार किया गया, तो संभव है कि भारत को जल्द ही एशिया कप ट्रॉफी सौंप दी जाए, लेकिन अगर मामला और लंबा खिंचा, तो यह क्रिकेट राजनीति का सबसे बड़ा विवाद बन सकता है. 



Source link

रणजी ट्रॉफी में इस बल्लेबाज ने गेंदबाजों को जमकर कूटा, दोहरा शतक लगाकर मचाया कोहराम, जानिए नाम

रणजी ट्रॉफी में इस बल्लेबाज ने गेंदबाजों को जमकर कूटा, दोहरा शतक लगाकर मचाया कोहराम, जानिए नाम



राजस्थान के स्टार ऑलराउंडर दीपक हुड्डा ने रणजी ट्रॉफी 2025 में बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि क्रिकेट फैंस उन्हें फिर से टीम इंडिया की जर्सी में देखने की मांग करने लगे हैं. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में दीपक ने मुंबई के खिलाफ शानदार दोहरा शतक (248 रन) जड़ दिया. उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान ने मुंबई जैसी दिग्गज टीम को बैकफुट पर धकेल दिया.

बल्ले से हुड्डा ने दिया जोरदार जवाब

आईपीएल 2025 में बल्ले से नाकाम रहने के बाद दीपक हुड्डा ने घरेलू क्रिकेट में जोरदार वापसी की है. पहले मैच में छत्तीसगढ़ के खिलाफ शतक लगाने वाले हुड्डा ने इस बार दोहरा शतक ठोक दिया. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे दीपक ने 335 गेंदों पर 248 रन बनाए, जिसमें 22 चौके और 2 छक्के शामिल थे. यह उनके रणजी करियर की दूसरी सबसे बड़ी पारी रही.

हुड्डा ने युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा (139 रन) के साथ 263 रनों की शानदार साझेदारी की, जिसने मुंबई के गेंदबाजों को पूरी तरह थका दिया. उनके आउट होते ही कप्तान महिपाल लोमरोर ने राजस्थान की पारी 617/6 पर घोषित कर दी.

सितारों से सजी मुंबई टीम बैकफुट पर

मुंबई की टीम, जिसमें यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे, सरफराज खान, शार्दुल ठाकुर और तुषार देशपांडे जैसे नाम शामिल हैं, पहले दिन से ही संघर्ष करती नजर आई. पहली पारी में टीम सिर्फ 254 रन ही बना सकी. राजस्थान को 363 रनों की विशाल बढ़त मिल गई.

दूसरी पारी में मुंबई ने बेहतर शुरुआत की और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 22 ओवर में बिना विकेट के 89 रन बनाए. यशस्वी जायसवाल 56 गेंदों में 56 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं, जबकि मुशीर खान 32 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. हालांकि, मुंबई अभी भी राजस्थान से 274 रन पीछे है और हार टालने के लिए लंबी बल्लेबाजी करनी होगी.

टीम इंडिया में वापसी का दरवाजा खुला?

दीपक हुड्डा का यह प्रदर्शन चयनकर्ताओं के लिए बड़ा संदेश है. ऑलराउंडर के तौर पर वह लगातार बेहतर हो रहे हैं और इस दोहरे शतक ने यह साबित कर दिया है कि उनमें अभी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने की भूख बाकी है. अगर उनका यह फॉर्म जारी रहा, तो भारतीय टीम में उनकी वापसी सिर्फ समय की बात होगी. 



Source link

स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर या मिताली राज, कौन है टीम इंडिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर, जानि

स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर या मिताली राज, कौन है टीम इंडिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर, जानि



भारत की महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप 2025 जीतकर इतिहास रच दिया है. इस सफलता के बाद खिलाड़ियों को बीसीसीआई से लेकर आईसीसी तक ने खूब पैसे दिए हैं भारत के वर्ल्ड कप के पिछले 47 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब टीम इंडिया ने विश्व कप खिताब पर कब्जा जमाया है. इस खास मौके पर हर कोई न सिर्फ भारतीय स्टार खिलाड़ियों के खेल को लेकर बात कर रहा है बल्कि उनकी कमाई पर भी फैन्स चर्चा कर रहे हैं. ऐसे में आज इस स्टोरी में हम आपको स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और पूर्व कप्तान मिताली राज का नेटवर्थ बताने जा रहे हैं. आईए जानते हैं इन तीनों स्टार क्रिकेटर्स में कौन सबसे अमीर है.

मिताली राज 

मिताली राज (Mithali Raj) के नाम से हर कोई परिचित है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान एक शानदार खिलाड़ी रहीं.  10 साल की उम्र में अपने बड़े भाई के साथ क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. उनका सफर एक बार शुरू हुआ तो टीम इंडिया के लिए खेलने और फिर टीम की कमान संभालने तक चला. आज टीम इंडिया जहां है वहां पहुंचाने में मिताली का बड़ा हाथ है. वह महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक मिताली की नेटवर्थ करीब 40-45 करोड़ है. वह भारत की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर हैं. क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी मिताली ब्रांड एंडोर्समेंट, मेंटरशिप भूमिकाओं और क्रिकेट विकास पहलों में अपनी मजबूत उपस्थिति के ज़रिए मोटी कमाई करती हैं.

स्मृति मंधाना
स्मृति मंधाना का इस विश्वकप में शानदार प्रदर्शन रहा. वो टीम की उपकप्तान भी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ लगभग 32-34 करोड़ के बीच में है.मंधाना को बीसीसीआई से साल की 50 लाख सैलरी मिलती है. उन्हें बीसीसीआई ने अपने सालाना कांन्ट्रेक्ट ग्रेड ए में रखा है. वह महिला प्रीमियर लीग से साल की 3.4 करोड़ कमाती हैं. इसके अलावा विज्ञापनों और इंवेस्टमेंट के जरिए वो कमाती हैं. मंधाना अपना एक कैफे भी चलाती हैं जिसका नाम SM-18 स्पोर्ट्स कैफे है.

हरमनप्रीत कौर

विश्वकप का खिताब जिताने वाली हरमनप्रीत कौर आज पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई हैं. हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. इस मुकाम तक पहुंचने में उन्होंने काफी मेहनत की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ लगभग 25 करोड़ है. विश्नकप के बाद उनकी ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ रही है. हरमनप्रीत अपने बीसीसीआई ग्रेड ए अनुबंध से सालाना 50 लाख और डब्ल्यूपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ प्रति सीजन 1.8 करोड़ सैलरी पाती हैं.



Source link

शमी करेंगे दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज में वापसी! फिटनेस पर ताजा अपडेट कर देगा फैंस को खुश

शमी करेंगे दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज में वापसी! फिटनेस पर ताजा अपडेट कर देगा फैंस को खुश



भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस पर बड़ा अपडेट आया है. वो पूरी तरह फिट हैं और अपने खेल के चरम पर हैं. शमी खुद कई बार कह चुके हैं कि उन्हें अब फिटनेस संबंधी कोई समस्या नहीं है, दुर्भाग्यवश चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हुई है. कुछ समय पूर्व टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा था कि पूरी तरह फिट ना होने के कारण शमी का  टीम में चयन नहीं हुआ है.

अजीत अगरकर के दावे के बाद शमी ने खुद मीडिया में आकर कहा था कि वो अनफिट होते तो रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए ना खेल रहे होते. शमी रणजी ट्रॉफी के 2 मैचों में अब तक 68 ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं, लंबे गेंदबाजी स्पेल किए हैं. सबसे अधिक गौर करने वाली बात यह है कि सिर्फ 2 रणजी मैचों में उन्होंने 15 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने औसतन एक मैच में 34 ओवर फेंके हैं.

कोई शक नहीं, शमी पूरी तरह फिट

अब डोमेस्टिक क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलने वाले अभिषेक पोरेल ने अपने टीम मेंबर शमी का समर्थन किया है. पोरेल ने इनसाइड स्पोर्ट से बात करते हुए कहा, “वो अपने खेल के चरम पर हैं. वो अभी किसी भी तरह से चोटिल नहीं हैं. ऐसा नहीं है कि वो गेंदबाजी स्पेल करने के बाद मैदान के बाहर चले जा रहे हैं. वो पूरी तरह फिट हैं. मुझे नहीं लगता उन्हें अभी कोई चोट है.”

अभिषेक पोरेल ने अभी तक मौजूदा सीजन के दोनों रणजी मैच मोहम्मद शमी के साथ खेले हैं. उन्होंने आगे बताया, “पिछले 2 मैचों में उन्होंने जो स्पेल किए हैं, वे बेहद असाधारण रहे हैं. दुनिया के कुछ चुनिंदा गेंदबाज ही इस तरह के स्पेल कर पाते हैं. जैसा उन्होंने उत्तराखंड के खिलाफ मैच में चौथे दिन की सुबह किया था. उनके उस स्पेल को देख समझ आ रहा था कि एक डोमेस्टिक और लीजेंड गेंदबाज में क्या अंतर होता है.”

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया टूर से वापस आने पर भारत, दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 14 नवंबर से शुरू होगी. पूरी तरह फिट होने पर शमी उस सीरीज में वापसी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

हरमनप्रीत-मंधाना से जेमिमा-दीप्ति तक, जानें वर्ल्ड कप जीतने पर भारत की किस खिलाड़ी को कितना पैसा मिलेगा?



Source link

‘पापा मेरा बैट टूट गया और अब…’, शेफाली वर्मा ने पिता से कही थी ये बात; सुनाया भावुक किस्सा

‘पापा मेरा बैट टूट गया और अब…’, शेफाली वर्मा ने पिता से कही थी ये बात; सुनाया भावुक किस्सा



शेफाली वर्मा की किस्मत देखिए, वह वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए टीम का हिस्सा नहीं थी. प्रतिका रावल बतौर ओपनिंग बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन सेमीफाइनल से पहले वह बुरी तरह चोटिल हो गईं. इस कारण प्रतिका को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा, फिर शेफाली को टीम में शामिल किया गया. वह सेमीफाइनल में सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गई, लेकिन फाइनल में 87 रनों की यादगार पारी खेलकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया. उनके पिता ने एक बचपन का भावुक किस्सा सुनाया, जब शेफाली का बैट टूट गया था.

शेफाली वर्मा के पिता संजीव वर्मा पेशे से ज्वेलर्स हैं, उन्होंने ही बेटी को क्रिकेट के शुरूआती गुर सिखाए. आज भी जब शेफाली को कोई बड़ा निर्णय लेना होता है तो वह अपने पिता से सलाह लेती हैं. आज अपनी बल्लेबाजी से अच्छे अच्छे गेंदबाजों की कुटाई करने वाली शेफाली बचपन में प्लास्टिक के बल्ले से खेलती थी. शुरुआत से ही उनका ध्यान क्रिकेट पर था,  उन्होंने सचिन तेंदुलकर को देखकर क्रिकेटर बनने की ठानी थी.

शेफाली वर्मा के पिता ने सुनाया भावुक किस्सा

अमर उजाला की रिपोर्ट में संजीव वर्मा के हवाले से बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी, लेकिन शेफाली का क्रिकेट के प्रति जूनून अडिग था. वह बचपन में प्लास्टिक के बैट से खेलती थी, उन्होंने लगातार प्रयास करते हुए अपनी तकनीक और टाइमिंग को बेहतर किया. उनके पिता ने बताया कि वह शुरुआत से सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान देती थी, वह रोजाना बल्लेबाजी का अभ्यास करती और खुद को बेहतर बनाती थी.

15 साल की उम्र में शेफाली वर्मा ने भारतीय महिला टी20 टीम में जगह बनाई थी, जून 2021 तक वह भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बन गई. रिपोर्ट में उनके पिता ने बताया कि एक बार प्रैक्टिस करते समय शेफाली का बैट टूट गया था. तब उन्होंने कहा कि पापा इस बैट से गेंद बॉउंड्री पार नहीं जाएगी. पिता तब स्कूटर से मेरठ गए और 6 ब्रांड के बैट लेकर लौटे. उन्होंने कहा कि शेफाली की आंखों में क्रिकेट था, मैं उसे कैसे रोक सकता था.

सचिन को देखने के बाद लिया संकल्प

शेफाली क्रिकेट तो बचपन से खेलती थी, लेकिन उन्होंने 2013 में ठान लिया कि वह क्रिकेटर ही बनेंगी. ये संकल्प उन्होंने सचिन तेंदुलकर को रणजी ट्रॉफी मैच खेलते हुए देखने के बाद लिया. वह शुरुआत में लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती थी ताकि उनकी बैटिंग मजबूत हो, इसके बाद उन्होंने अपने खेल को एकेडमी में निखारा. क्रिकेट खेलते हुए उनका ध्यान न भटके, इसके लिए शेफाली ने अपने बाल भी कटवा लिए थे.



Source link

हरमनप्रीत ने फॉलो किया मेसी-रोहित वाला ट्रेंड, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ खास अंदाज में फोटो वायरल

हरमनप्रीत ने फॉलो किया मेसी-रोहित वाला ट्रेंड, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ खास अंदाज में फोटो वायरल



पिछले 50 साल में भारत की पुरुष टीम दो बार वनडे वर्ल्ड कप जीत चुकी है. मगर महिला क्रिकेट टीम को 52 साल हो गए थे, लेकिन ट्रॉफी का सूखा समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा था. आखिरकार 2025 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर भारत ने विश्व विजेता होने की उपलब्धि प्राप्त की. अब कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उसी ट्रेंड को फॉलो किया है, जो अक्सर खिलाड़ी कोई बड़ा टूर्नामेंट जीतने के बाद करते हैं. उन्होंने ट्रॉफी के साथ सुकून से सोने की तस्वीर साझा की है.

हरमनप्रीत कौर ने सोशल मीडिया पर ट्रॉफी के साथ सोने का फोटो शेयर किया. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में प्रेरक कैप्शन देते हुए लिखा, “कुछ सपने ऐसे होते हैं, जिन्हें अरबों लोग साथ देखते हैं. इसलिए क्रिकेट सबका गेम है.” तस्वीर में हरमनप्रीत ने ऐसी टी-शर्ट पहनी है, जिसके पीछे लिखा है कि, “क्रिकेट सबका खेल है.’ उस पर जेंटलमेन भी लिखा है, लेकिन उसे काट दिया गया है. हरमनप्रीत से पहले दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी और रोहित शर्मा भी वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ सोते हुए तस्वीर शेयर कर चुके हैं.


टीम इंडिया का ’52’ कनेक्शन

भारतीय टीम ने 2 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका को फाइनल मैच में 52 रनों से हराया. चूंकि महिला वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 52 साल पहले हुई थी, इसलिए भारतीय टीम ने 52 साल बाद विश्व चैंपियन होने की उपलब्धि हासिल की है. इसके अलावा भी मैच में कई जगह 52 देखा गया. दरअसल हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा के बीच 52 रनों की पार्टनरशिप हुई थी. इस साझेदारी के दम पर मिडिल ओवरों में भारत ने विकेट बचाए रखे थे.

हरमनप्रीत कौर ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ गेटवे ऑफ इंडिया पर खिंचाई तस्वीर भी साझा की. याद दिला दें कि 2011 वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय कप्तान रहे एमएस धोनी ने भी इसी स्पॉट पर तस्वीर खिंचवाई थी.

यह भी पढ़ें:

हरमनप्रीत-मंधाना से जेमिमा-दीप्ति तक, जानें वर्ल्ड कप जीतने पर भारत की किस खिलाड़ी को कितना पैसा मिलेगा?

वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के साथ ब्रेकफास्ट करेंगे PM मोदी? विक्ट्री परेड पर भी आ गया अपडेट





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp