हरमनप्रीत ने फॉलो किया मेसी-रोहित वाला ट्रेंड, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ खास अंदाज में फोटो वायरल

हरमनप्रीत ने फॉलो किया मेसी-रोहित वाला ट्रेंड, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ खास अंदाज में फोटो वायरल



पिछले 50 साल में भारत की पुरुष टीम दो बार वनडे वर्ल्ड कप जीत चुकी है. मगर महिला क्रिकेट टीम को 52 साल हो गए थे, लेकिन ट्रॉफी का सूखा समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा था. आखिरकार 2025 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर भारत ने विश्व विजेता होने की उपलब्धि प्राप्त की. अब कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उसी ट्रेंड को फॉलो किया है, जो अक्सर खिलाड़ी कोई बड़ा टूर्नामेंट जीतने के बाद करते हैं. उन्होंने ट्रॉफी के साथ सुकून से सोने की तस्वीर साझा की है.

हरमनप्रीत कौर ने सोशल मीडिया पर ट्रॉफी के साथ सोने का फोटो शेयर किया. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में प्रेरक कैप्शन देते हुए लिखा, “कुछ सपने ऐसे होते हैं, जिन्हें अरबों लोग साथ देखते हैं. इसलिए क्रिकेट सबका गेम है.” तस्वीर में हरमनप्रीत ने ऐसी टी-शर्ट पहनी है, जिसके पीछे लिखा है कि, “क्रिकेट सबका खेल है.’ उस पर जेंटलमेन भी लिखा है, लेकिन उसे काट दिया गया है. हरमनप्रीत से पहले दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी और रोहित शर्मा भी वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ सोते हुए तस्वीर शेयर कर चुके हैं.


टीम इंडिया का ’52’ कनेक्शन

भारतीय टीम ने 2 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका को फाइनल मैच में 52 रनों से हराया. चूंकि महिला वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 52 साल पहले हुई थी, इसलिए भारतीय टीम ने 52 साल बाद विश्व चैंपियन होने की उपलब्धि हासिल की है. इसके अलावा भी मैच में कई जगह 52 देखा गया. दरअसल हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा के बीच 52 रनों की पार्टनरशिप हुई थी. इस साझेदारी के दम पर मिडिल ओवरों में भारत ने विकेट बचाए रखे थे.

हरमनप्रीत कौर ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ गेटवे ऑफ इंडिया पर खिंचाई तस्वीर भी साझा की. याद दिला दें कि 2011 वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय कप्तान रहे एमएस धोनी ने भी इसी स्पॉट पर तस्वीर खिंचवाई थी.

यह भी पढ़ें:

हरमनप्रीत-मंधाना से जेमिमा-दीप्ति तक, जानें वर्ल्ड कप जीतने पर भारत की किस खिलाड़ी को कितना पैसा मिलेगा?

वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के साथ ब्रेकफास्ट करेंगे PM मोदी? विक्ट्री परेड पर भी आ गया अपडेट





Source link

न मैच फीस न एनुअल कॉन्ट्रैक्ट, जानिए 2005 वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ियों को कितने रुपये मिले थे

न मैच फीस न एनुअल कॉन्ट्रैक्ट, जानिए 2005 वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ियों को कितने रुपये मिले थे



रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीता. टीम पहली बार 2005 में वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंची थी, तब ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बनी थी. उस वर्ल्ड कप में मिताली राज भारत की कप्तान थीं, लेकिन क्या आपको पता है तब खिलाड़ियों के लिए न तो मैच फीस होती थी और न ही बीसीसीआई से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के तहत उन्हें कोई बड़ी रकम मिलती थी.

आज की बात करें तो बीसीसीआई अपने पुरुष और महिला क्रिकेटर्स को समान वेतन देता है. एक टेस्ट मैच खेलने के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को 15 लाख रुपये मिलते हैं. एक वनडे के लिए 6 लाख रुपये और एक टी20 के लिए 3 लाख रुपये प्रति मैच मिलते हैं. ये महिला और पुरुष, दोनों खिलाड़ियों की मैच फीस है. इसके आलावा बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के तहत अलग अलग केटेगरी में खिलाड़ियों को शामिल करता है, केटेगरी के अनुसार उनके सालाना सैलरी भी देता है.

हालांकि सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में पुरुष और महिला क्रिकेटर्स में अंतर है. जैसे पुरुष क्रिकेट में टॉप पर ग्रेड ए प्लस है, इसमें विराट कोहली रोहित शर्मा समेत 4 प्लेयर्स शामिल हैं. इस केटेगरी के खिलाड़ियों को साल के 7 करोड़ रुपये मिलते हैं. जबकि महिला क्रिकेटर्स में टॉप का ग्रेड ‘ए’ है, इसमें खिलाड़ी को साल के 50 लाख रुपये मिलते हैं. हरमनप्रीत कौर ए ग्रेड में हैं.

2005 वर्ल्ड कप में कितने रुपये मिलते थे?

मितली राज की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम 2005 में पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची थी. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रन बनाए थे, जवाब में टीम इंडिया 117 रनों पर ढेर हो गई थी. उस दौरान भारतीय महिला खिलाड़ियों ए लिए न तो मैच फीस होती थी और न ही कोई कॉन्ट्रैक्ट. रनर-अप रही टीम इंडिया के खिलाड़ियों को 1000 रुपये मिले थे.

2025 में चैंपियन बनने पर हुई धनवर्षा!

वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बाद भारतीय महिला टीम पर धनवर्षा हो रही है. आईसीसी ने ईनामी राशि के रूप में लगभग 40 करोड़ रुपये टीम इंडिया को दिए. बीसीसीआई ने अलग से खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयन समिति के सदस्यों के लिए 51 करोड़ रुपये की ईनामी राशि देने का एलान किया. इसके आलावा राज्य सरकार भी अपने प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा कर रही है.



Source link

हरमनप्रीत-मंधाना से जेमिमा-दीप्ति तक, वर्ल्ड कप जीतने पर भारत खिलाड़ियों को कितना पैसा मिलेगा?

हरमनप्रीत-मंधाना से जेमिमा-दीप्ति तक, वर्ल्ड कप जीतने पर भारत खिलाड़ियों को कितना पैसा मिलेगा?



52 साल से चला आ रहा ट्रॉफी का सूखा आखिरकार समाप्त हो गया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रचा है, उसने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से धूल चटाई. इस ऐतिहासिक जीत के लिए टीम इंडिया को लगभग 40 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है, जो 2022 वर्ल्ड कप की इनामी राशि से 300 प्रतिशत अधिक है. इसके अलावा BCCI ने भी भारतीय टीम और सपोर्ट स्टाफ को अलग से 51 करोड़ रुपये देने का एलान किया है. मगर इनमें से हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना समेत अन्य खिलाड़ियों का कितना-कितना हिस्सा होगा?

किसको कितना पैसा मिलेगा?

वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को 40 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है, उसे टीम इंडिया में बांटा जाता है. पूरा पैसा खिलाड़ियों में नहीं बांटा जाता है, सपोर्ट स्टाफ और कोचों को भी उसका कुछ हिस्सा मिलेगा. प्राइज मनी में अधिकांश शेयर 15 सदस्यी यस्क्वाड का होता है. यानी 40 करोड़ की प्राइज मनी में से मोटी रकम 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वाड को जाएगी. वहीं कुछ हिस्सा कोचों और सपोर्ट स्टाफ को जाएगा.

BCCI ने भी टीम इंडिया को 51 करोड़ का इनाम देने की घोषणा की है. इसका भी अधिकांश हिस्सा 15 सदस्यीय स्क्वाड को जाएगा. साथ ही इस रकम को सपोर्ट स्टाफ और कोचों में बांटा जाएगा.

वहीं यदि कोई राज्य सरकार किसी खिलाड़ी को इनामी राशि देती है, तो वो पूरी रकम उसी को मिलती है. उदाहरण के तौर पर रेणुका सिंह ठाकुर को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है. यह एक करोड़ की रकम रेणुका को मिलेगी, जिसमें किसी अन्य प्लेयर का सपोर्ट स्टाफ का कोई हिस्सा नहीं होगा.

यह भी पढ़ें:

वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के साथ ब्रेकफास्ट करेंगे PM मोदी? विक्ट्री परेड पर भी आ गया अपडेट

BCCI ने 51 करोड़ से कर दिया टीम इंडिया का ‘नेग’, वर्ल्ड कप जीतने पर पुरुष टीम को भी नहीं मिला इतना पैसा



Source link

इस साल दुनिया को मिले 4 नए चैंपियन, टीम इंडिया से पहले इन टीमों ने खत्म किया खिताब का सूखा

इस साल दुनिया को मिले 4 नए चैंपियन, टीम इंडिया से पहले इन टीमों ने खत्म किया खिताब का सूखा



क्रिकेट की दुनिया में साल 2025 में कई नए चैंपियंस बने, जिन्होंने सालों के सूखे को खत्म करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की. हाल ही में भारतीय महिला टीम ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीता है. वहीं इस साल टीम इंडिया के चैंपियन बनने से पहले, बिग बैश लीग में हॉबार्ट हरिकेन्स (BBL), आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (IPL), विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को दक्षिण अफ्रीका (WTC) ने जीतकर इतिहास रच दिय. ये ऐसा साल रहा जहां क्रिकेट जगत के चार मेजर टूर्नामेंट में चार नए चैंपियंस हमें देखने को मिले.

होबार्ट हरिकेन्स ने जीता पहला BBL ट्रॉफी 

इस साल की शुरुआत में बिग बैश लीग (BBL) में होबार्ट हरिकेन्स पहली बार चैंपियन बनी और सालों से ट्रॉफी के इंतजार को खत्म किया. बीबीएल के 2013-14 और 2017-18 सीजन के फाइनल में हारने के बाद आखिरकार 2025 में जीत का स्वाद चखा. वहीं पूरे टूर्नामेंट में टिम डेविड और मिशेल ओवेन की जोड़ी ने बल्लेबाजी में कमाल किया, जबकि कप्तान नाथन एलिस ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करके इतिहास रच दिया.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता पहला IPL खिताब 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहली बार चैंपियन बनी और अपनी वर्षों से ट्रॉफी के सूखे को समाप्त किया. आईपीएल के 2009, 2011 और 2016 सीजन के फाइनल में हारने के बाद आखिरकार 2025 में ट्रॉफी अपने नाम किया. वहीं पूरे टूर्नामेंट में रजत पाटीदार की बेहतरीन कप्तानी, विराट कोहली और फिल सॉल्ट की धमाकेदार बल्लेबाजी और जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी ने गेंदबाजी में कमाल किया और अपने टीम को पहला खिताब दिलाया.

दक्षिण अफ्रीका ने जीता 27 साल बाद ICC खिताब 

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में दक्षिण अफ्रीका पहली बार चैंपियन बनी. प्रोटियाज टीम ने 1998 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी जीती. उन्होंने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में हुए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर 27 साल के सूखे को खत्म किया. इस जीत में टेम्बा बावुमा की शानदार कप्तानी, एडन मार्करम की धमाकेदार बल्लेबाजी और कगिसो रबाडा की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीकी टीम टेस्ट क्रिकेट में वर्ल्ड चैंपियन बनी.

भारतीय महिला टीम बनी 52 साल बाद चैंपियन

भारतीय महिला टीम ने रविवार, 2 नवंबर 2025 को नवी मुंबई में 52 साल के लंबे इंतजार के बाद अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी जीती. फाइनल में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में ऐतिहासिक जीत दर्ज की. पूरे टूर्नामेंट में स्मृति मंधाना ने बल्लेबाजी में और दीप्ति शर्मा ने गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया. वहीं फाइनल मुकाबले में शेफाली वर्मा ने 87 रनों की शानदार पारी खेली. टीम इंडिया ने सभी डिपार्टमेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन दिखया और पहली वर्ल्ड चैंपियन बनी.



Source link

इस क्रिकेट लीग में हुआ फ्रॉड, क्रिस गेल जैसे खिलाड़ियों का पैसा लेकर फरार आयोजक! FIR दर्ज

इस क्रिकेट लीग में हुआ फ्रॉड, क्रिस गेल जैसे खिलाड़ियों का पैसा लेकर फरार आयोजक! FIR दर्ज



श्रीनगर में प्राइवेट टी20 क्रिकेट लीग इंडियन हेवन प्रीमियर लीग (IHPL) में गड़बड़ी, मैच कैंसिल होने और पेमेंट न मिलने की खबरों के बाद, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है, और जांच जारी है. बता दें कि इस लीग का आयोजन 25 अक्टूबर को श्रीनगर के बक्शी स्टेडियम में शुरू हुआ था. इसमें कई बड़े खिलाड़ी, जैसे क्रिस गेल और प्रवीण कुमार के नाम शामिल थे.

लीग से जुड़े खिलाड़ियों और सर्विस प्रोवाइडर्स ने आरोप लगाया कि उन्हें वादा किया गया पेमेंट नहीं मिला और “टेक्निकल दिक्कतों” के कारण उन्हें स्टेडियम में आने से मना कर दिया गया. कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि उनसे होटल के कमरे खाली करने के लिए कहा गया था.

अधिकारियों ने कहा, “हमें कई शिकायतें मिली हैं और हमने शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है. लेकिन, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि यह कोई ऑफिशियल लीग नहीं थी, बल्कि एक प्राइवेट तौर पर ऑर्गनाइज़ की गई लीग थी.” 

IHPL में कई लोकल और इंटरनेशनल क्रिकेटर शामिल थे, लेकिन इसे न तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और न ही जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) ने मान्यता दी थी, जिससे इसकी वैधता पर सवाल उठ रहे हैं.

क्रिस गेल ने खेले 3 मैच

इस लीग से कई बड़े खिलाड़ियों का नाम जुड़ा, जिसमें वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार का नाम बड़ा था. इस लीग में थोड़े समय के लिए श्रीलंका के थिसारा परेरा, साउथ अफ्रीका के रिचर्ड लेवी और पाकिस्तान मूल के शोएब मुहम्मद भी जुड़े थे.

क्रिस गेल ने इसमें 3 मैच खेले थे, परेरा ने सिर्फ एक मैच खेला था. हालांकि ये नहीं कहा जा सकता कि क्रिस गेल के पैसे भी आयोजक लेकर भागे हैं या उनकी पेमेंट पहले ही हो चुकी थी.



Source link

BCCI ने 51 करोड़ से किया टीम इंडिया का नेग, वर्ल्ड कप जीतने पर पुरुष टीम को नहीं मिला इतना पैसा

BCCI ने 51 करोड़ से किया टीम इंडिया का नेग, वर्ल्ड कप जीतने पर पुरुष टीम को नहीं मिला इतना पैसा



2025 का वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया पर खूब सारा पैसा बरस रहा है. वर्ल्ड कप की प्राइज मनी के अलावा टीम इंडिया को BCCI से 51 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा. इससे पहले जय शाह ने ICC चेयरमैन बनने के बाद महिला और पुरुष क्रिकेटरों की वेतन समानता को लेकर बदलाव किए थे. वहीं पिछले महीने ही जय शाह की अध्यक्षता में आईसीसी ने महिला वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में 300 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की थी.

वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम, सपोर्ट स्टाफ और कोचों के लिए बीसीसीआई ने 51 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की. याद दिला दें कि फाइनल मुकाबले में लॉरा वुल्फार्ट के शतक के बावजूद दक्षिण अफ्रीका लक्ष्य से 52 रन दूर रह गई थी.

51 करोड़ का ‘नेग’

बीसीसीआई ने स्टेटमेंट जारी करके बताया कि वर्ल्ड कप की जीत ने भारतीय महिला क्रिकेट में एक नया अध्याय लिख दिया है. स्टेटमेंट में बताया गया कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और कोचों को 51 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा. इसी स्टेटमेंट में जय शाह की भी तारीफ भी की गई, जिन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट को नए मुकाम पर ले जाने के प्रति अथक प्रयास किए.

नए बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास, सचिव देवजीत सैकिया, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और अन्य पदाधिकारियों ने भी भारतीय टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की और बधाई भी दी.

इतना पैसा भारतीय पुरुष टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने पर भी नहीं मिला था. टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को लगभग 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली थी. वहीं 2011 वनडे वर्ल्ड कप की विजेता टीम इंडिया को भी इतना पैसा नहीं मिला था. उस समय ऐतिहासिक जीत के लिए टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 2 करोड़ रुपये दिए गए थे. वहीं सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 50 लाख और प्रत्येक चयनकर्ता को 25 लाख रुपये मिले थे.

यह भी पढ़ें:

वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली 6 गेंदबाज, भारत की दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp