BCCI ने 51 करोड़ से किया टीम इंडिया का नेग, वर्ल्ड कप जीतने पर पुरुष टीम को नहीं मिला इतना पैसा

BCCI ने 51 करोड़ से किया टीम इंडिया का नेग, वर्ल्ड कप जीतने पर पुरुष टीम को नहीं मिला इतना पैसा

2025 का वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया पर खूब सारा पैसा बरस रहा है. वर्ल्ड कप की प्राइज मनी के अलावा टीम इंडिया को BCCI से 51 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा. इससे पहले जय शाह ने ICC चेयरमैन बनने के बाद महिला और पुरुष क्रिकेटरों की वेतन समानता को लेकर बदलाव किए थे. वहीं पिछले महीने ही जय शाह की अध्यक्षता में आईसीसी ने महिला वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में 300 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की थी.

वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम, सपोर्ट स्टाफ और कोचों के लिए बीसीसीआई ने 51 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की. याद दिला दें कि फाइनल मुकाबले में लॉरा वुल्फार्ट के शतक के बावजूद दक्षिण अफ्रीका लक्ष्य से 52 रन दूर रह गई थी.

51 करोड़ का ‘नेग’

बीसीसीआई ने स्टेटमेंट जारी करके बताया कि वर्ल्ड कप की जीत ने भारतीय महिला क्रिकेट में एक नया अध्याय लिख दिया है. स्टेटमेंट में बताया गया कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और कोचों को 51 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा. इसी स्टेटमेंट में जय शाह की भी तारीफ भी की गई, जिन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट को नए मुकाम पर ले जाने के प्रति अथक प्रयास किए.

नए बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास, सचिव देवजीत सैकिया, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और अन्य पदाधिकारियों ने भी भारतीय टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की और बधाई भी दी.

इतना पैसा भारतीय पुरुष टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने पर भी नहीं मिला था. टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को लगभग 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली थी. वहीं 2011 वनडे वर्ल्ड कप की विजेता टीम इंडिया को भी इतना पैसा नहीं मिला था. उस समय ऐतिहासिक जीत के लिए टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 2 करोड़ रुपये दिए गए थे. वहीं सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 50 लाख और प्रत्येक चयनकर्ता को 25 लाख रुपये मिले थे.

यह भी पढ़ें:

वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली 6 गेंदबाज, भारत की दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास

Source link

Will There Be Victory Parade For India Women After Historic World Cup Win? Heres What We Know So Far

Will There Be Victory Parade For India Women After Historic World Cup Win? Heres What We Know So Far

Women’s World Cup Final: The celebrations for India Women’s unforgettable ICC Women’s World Cup 2025 triumph may have to wait a little longer. While fans across the country are eagerly anticipating a grand parade to honour Harmanpreet Kaur and her champion squad, the Board of Control for Cricket in India (BCCI) has confirmed that no official celebration plans have been finalised yet.

No Victory Parade Confirmed Yet

BCCI secretary Devajit Saikia, speaking to IANS on Monday, clarified that no event has been scheduled at the moment. “Nothing like a victory parade is planned as of now,” Saikia said while speaking from the Mumbai airport. “I’m leaving for Dubai to attend the ICC meetings. Several senior officials are heading there as well, so once we return, we will plan accordingly.”

Add Zee News as a Preferred Source

The BCCI delegation, including senior officials, will be in Dubai from November 4 to 7 for the ICC meetings. Any decision regarding a felicitation ceremony or victory parade is expected to be made only after their return to India.

Missing Asia Cup Trophy Also On Agenda

In addition to discussions about scheduling the celebrations, Saikia also revealed that the board intends to raise another issue with the ICC — the case of the missing Asia Cup trophy, which has reportedly not yet been handed over to the Indian team.

India’s Fairytale Finish At DY Patil Stadium

India’s title-winning campaign concluded in stunning fashion on November 2 at the DY Patil Stadium in Navi Mumbai, where they defeated Laura Wolvaardt’s South Africa by 52 runs to claim their maiden ICC Women’s World Cup trophy.

Opting to bat first, India posted an imposing total of 298 for 7, thanks to a fiery 87 from Shafali Verma, who was brought in as an injury replacement for Pratika Rawal. Shafali’s partnership with Smriti Mandhana (45) laid the foundation, while Deepti Sharma (52) and Richa Ghosh (34 off 24) provided crucial contributions in the latter half of the innings.

Wolvaardt’s Century In Vain

In response, South Africa’s chase was anchored by their skipper Laura Wolvaardt, who scored a classy century. However, India’s bowlers maintained relentless pressure, led by Deepti Sharma’s outstanding 5 for 39 and Shafali Verma’s vital breakthroughs, to seal a historic victory.

Nation Awaits Grand Celebration

While the official parade and felicitation details are still pending, fans continue to celebrate India’s first-ever Women’s World Cup win — a triumph that has rewritten the history of women’s cricket in the country.

For now, the images of the Indian team lifting the trophy in Navi Mumbai remain etched in the hearts of millions — a moment that signified not just victory, but the rise of a new era in Indian cricket.

Source link

IPL 2025: RCB बनाम SRH मुकाबला आज, इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रिकॉर्ड्स पर एक नजर

IPL 2025: RCB बनाम SRH मुकाबला आज, इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रिकॉर्ड्स पर एक नजर

RCB बनाम  SRH: आईपीएल 2025 का यह सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर पंहुच गया है. आज का मुकाबला टॉप 2 की तस्वीर को बदल सकता है. इस सीजन का 65वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू के बीच होगा. यह मैच आज शाम 7:30 बजे से लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा.

आरसीबी पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित कर चुकी है, लेकिन अगर वे टॉप 2 में बने रहना चाहते हैं तो इस मुकाबले में जीत हासिल करना आवश्यक है. वहीं एसआरएच के लिए ये सम्मान की लड़ाई होगी और वे RCB के टॉप 2 के समीकरण में भी खलल डालना चाहेंगे, भले ही अब SRH प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है लेकिन टूर्नामेंट से वह जीत के साथ सम्मानपूर्वक जाना चाहेगी.

इकाना स्टेडियम की पिच का मिजाज
लखनऊ की इकाना पिच का मिजाज आमतौर पर धीमा रहा है,और यहां ज्यादा उछाल देखने को नही मिलता है. लेकिन हाल ही में हुए मुकाबलों में इस पिच पर बल्लेबाजो को भरपूर मदद मिली है. पिछला मैच जो LSG और SRH के बीच खेला गया था, उसमें इस पिच पर 400 के पार रन बने थे, जिससे उम्मीद है कि इस बार भी यह पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल साबित हो सकती है. बस शुरू में इस पिच पर संभल कर खेलना पड़ेगा. दोनो टीमों के बल्लेबाजी क्रम को देखें तो फैंस को आज एक हाईस्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है.

तेज गेंदबाजों को इस पिच पर नई गेंद से थोड़ी हरकत मिल सकती है. स्पिनर्स के लिए ये पिच मददगार साबित हो सकती है. लेकिन जैसे-जैसे ओस बढ़ेगी,गेंदबाजो के लिए मुश्किलें भी बढ़ेंगी.

टॉस की भूमिका
लखनऊ में शाम के समय ओस गिरने की संभावना रहती है, जिससे दूसरी इनिंग में गेदंबाजी करते समय गेंद को नियंत्रित करने में कठिनाई हो सकती है. इसलिए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद साबित होगा. पिछले आंकड़ों के अनुसार पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को सफलता मिली है.

मौसम का हाल
लखनऊ में आज का मौसम गर्म रहेगा, दिन मे तापमान 32 डिग्री सेल्शियस रहेगा,जबकि शाम को यह 27 डिग्री के आस-पास तक पहुंच सकता है. बारिश की कोई संभावना नही है, लेकिन शाम के समय हल्की ओस देखने को मिल सकती है,जो मैच के परिणाम को प्रभावित कर सकती है.

इकाना स्टेडियम के आईपीएल आंकड़े
कुल मैच : 20
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत : 8 (40%)
लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत: 11 (55%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच : 13 (65.00%)
टॉस हारकर मैच जीते गए : 6 (30%)
बिना परिणाम वाले मैच : 1 (5%)
सबसे बड़ा स्कोर: 235/6 (कोलकाता नाइटराइडर्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स)- 2024
सबसे छोटा स्कोर: 108 (लखनऊ सुपर जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)-2023

RCB बनाम  SRH अब तक किसका पलड़ा भारी
इन दोनो टीमों के बीच IPL में अब तक 25 मुकाबले हो चुके हैं, जिनमें SRH ने 13 बार बाजी मारी है, जबकि RCB अब तक 11 बार विजयी रही है. हालांकि पिछले 5 मुकाबलो की बात करे तो RCB ने 3 मैच में जीत अपने नाम की है. मौजूदा फॉर्म को देखा जाए तो RCB का आत्मविश्वास ज्यादा है.

मैच नंबर : 65
टीमें : सनराइजर्स हैदराबाद  VS रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू
स्थान : भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम, लखनऊ
समय : शाम 7:30 बजे से
लाइव प्रसारण : जियो हॉटस्टार, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

Source link

IPL 2025 में तहलका मचाने के बाद घर लौटे वैभव सूर्यवंशी का यूं हुआ स्वागत, वीडियो वायरल

IPL 2025 में तहलका मचाने के बाद घर लौटे वैभव सूर्यवंशी का यूं हुआ स्वागत, वीडियो वायरल

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 18 को जब भी याद किया जाएगा, वैभव सूर्यवंशी का नाम जरूर लिया जाएगा. इस सीजन बेशक उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई लेकिन उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन प्रभावित करने वाला रहा. अपने आईपीएल करियर की पहली गेंद पर छक्का मारने के बाद उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में ऐतिहासिक शतक जड़ा. वह अब अपने घर समस्तीपुर लौट गए हैं, जहां उनके परिवार ने उनका स्वागत किया.

राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था, तब वह 13 साल के थे. अपनी छोटी उम्र के कारण वह सुर्ख़ियों में आए, इसके बाद जब उन्होंने डेब्यू किया तो बता दिया कि वह किस शैली के बल्लेबाज हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में खेले 7 मैचों में 252 रन बनाए, जिसमें गुजरात के खिलाफ लगाया 35 गेंदों में लगाया रिकॉर्ड शतक शामिल है.

वैभव आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं, वह टी20 क्रिकेट में सेंचुरी जड़ने वाले सबसे छोटी उम्र के खिलाड़ी भी बन गए. गुरुवार को जब वह अपने घर लौटे, तो उनके दोस्तों और उनके परिवार वालों ने स्वागत किया. उन्होंने केक काटा, उन्हें माला पहनाई गई.

वैभव सूर्यवंशी को IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन का मिला ईनाम

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें बीसीसीआई ने भी दिया, वह अगले महीने इंग्लैंड दौरे के लिए अंडर-19 टीम में चुने गए हैं. इस टीम की कमान आयुष म्हात्रे के हाथों में होगी, जो सीएसके के लिए खेल रहे थे.

वैभव का जन्म 27 मार्च 2011 को समस्तीपुर, बिहार के ताजपुर गांव में हुआ था. अभी वह वहीं रहते हैं. डोमेस्टिक क्रिकेट में वह बिहार क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं. उनको लेकर कहा जाता है कि उन्होंने 4 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया. शुरुआत में क्रिकेट के गुर उन्हें उनके पिता ने सिखाए. इसके बाद 9 साल की उम्र में उन्हें क्रिकेट अकादमी में ज्वाइन करवाया.

Source link

VIDEO: गर्लफ्रेंड सोफी शाइन पर क्यों ‘भड़के’ शिखर धवन, कहा- पता नहीं कौन सी हिंदी सीख के आ गई

VIDEO: गर्लफ्रेंड सोफी शाइन पर क्यों ‘भड़के’ शिखर धवन, कहा- पता नहीं कौन सी हिंदी सीख के आ गई

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन अभी अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन को लेकर चर्चा में हैं. आईपीएल और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके धवन पुष्टि कर चुके हैं कि वह आयरिश नागरिक सोफी के साथ रिलेशन में हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले उनके साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, “मेरी जान.” अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, इसमें वह उनकी हिंदी से परेशान होते हुए दिख रहे हैं.

नहीं ऐसा नहीं है, जैसा आप सोच रहे हो. दरअसल शिखर धवन अक्सर ही सोशल मीडिया पर फनी रील बनाते हैं. ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही था, जिसमें पूर्व क्रिकेटर ने एक फिल्म के डायलॉग पर लिप्सिंग की. धवन सोफी से कहते हैं, “एक सवाल का जवाब प्यार से दोगी?” तो सोफी पूछती है कौन सा सवाल, जिस पर धवन उनसे उनका नाम पूछते हैं. इतने में ही सोफी एक्टिंग करते हुए जाने लगती है तो धवन वापस वही सवाल पूछते हैं. फिर क्या, एक कॉमेडी डायलॉग बोलते हुए सोफी बोलती हैं, “अब्बा डब्बा डब्बा.” ये डायलॉग ‘जुदाई’ फिल्म का है.

पता नहीं कौन सी हिंदी सीख के आ गई

इस मजेदार रील को शेयर करते हुए शिखर धवन ने कैप्शन में लिखा, “पता नहीं कौन सी हिंदी सीख के आ गई ये.” धवन और सोफी इस साल की शुरुआत से साथ हैं. सोफी भारत आने से पहले दुबई में रहती थी.

इस वीडियो पर सूर्यकुमार यादव ने भी कमेंट किया. हँसते हुए इमोजी शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “शिखी पा यार.” सूर्या के आलावा कई क्रिकेटर्स ने इस फनी वीडियो को लाइक किया.

कौन हैं धवन की गर्लफ्रेंड Sophie Shine?

शिखर धवन की गर्लफ्रेंड सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं. वह काफी समय से दुबई में रह रही थी. 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में वह धवन के साथ भारत पाकिस्तान मैच देखने आई थी. सोफी एक बड़ी कंपनी में प्रोडक्ट कंसलटेंट हैं. धवन के साथ रिलेशन की ख़बरों से पहले उनके 50 हजार से कम फॉलोअर्स थे, अभी उनके 1 लाख 80 हजार फॉलोअर्स हैं.

Source link

इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को लगा ‘498 ‘वोल्ट’ का झटका, जानिए

इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को लगा ‘498 ‘वोल्ट’ का झटका, जानिए

ENG VS ZIM: 20 जून से भारत का इंग्लैंड दौरा शुरू होना है, लेकिन मेजबानों ने पहले ही अपने फॉर्म का ट्रेलर दिखा दिया है. इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन ही ऐसा प्रदर्शन किया जिससे टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे इस मुकबले में इंग्लिश बल्लेबाजों ने जिम्बाब्वे  की गेंदबाजी को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया और दिन का खेल खत्म होने तक सिर्फ 3 विकेट पर 498 रन ठोक दिए.

क्रोक, डकेट और पोप के बल्ले से निकली आग
ओपनर ज़ैक क्रॉली और बेन डकैट ने पहले विकेट के लिए 231 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड को तेज और मजबूत शुरुआत दी. क्रॉली ने 124 रन बनाए,जबकि बेन डकैट 140 रनों की धुंआधार पारी खेलकर आउट हो गए. उनके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लैंड के उपकप्तान ओली पोप ने क्रॉली के साथ 137 रन की साझेदारी कर नाबाद 169 रन बना लिए और दिन का खेल खत्म होने तक क्रीज पर मौजूद रहे.

टीम के शीर्ष क्रम के तीनो बल्लेबाजो ने शतक लगाकर  जिम्बाब्वे की गेंदबाजी की कमर तोड़ दी. यह सिर्फ रन नही थे,यह एक स्टेटमेंट था-तेज रन, अटैकिंग मूड और वो कॉन्फिडेंस जो इंग्लैंड की फिलॉसफी को साबित करता है.

जो रूट का इतिहास और भारत के लिए बड़ी चुनौती
इंग्लैंड के अनुभवी जो रूट ने 34 रनों की अनुभवी पारी खेली और इस दौरान उन्होनें टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम मैचों में 13,000 रन पूरे का एतिहासिक कारनामा कर दिखाया. इंग्लैंड के बल्लेबाजो की मौजूदा फॉर्म और उनके बल्लेबाजी क्रम में गहराई भारत के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन सकती है. इंग्लैंड की यह रफ्तार,एग्रेशन और घरेलू मैदान में खेलनें का आत्मविश्वास भारत के गेंदबाजी क्रम को कड़ी चुनौती देगा.

20 जून से भारत इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने आ रहा है. ऐसे में इंग्लैंड की यह बल्लेबाजी भारत के लिए एक चेतावनी की तरह है. इंग्लिश पिचो पर उनके बल्लेबाज अगर इसी लय में रहे, तो भारतीय गेंदबाजो के लिए काम आसान नही होगा. इंग्लैंड के बल्लेबाज तेज गति से रन बनाकर दबाव बनाना जानते हैं,और जिम्बाब्वे के खिलाफ उनका यही आक्रामक रवैया भारत के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है. भारतीय टीम के पास बेहतरीन गेंदबाज हैं,लेकिन मेजबान टीम ने यह जाहिर कर दिया है कि सीरीज से पहले ही वह बेहतरीन फॉर्म में हैं.

Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp