ऑपरेशन सिंदूर के समय, पाकिस्तान में थे KKR प्लेयर के मां-बाप; मिसाइल धमाके से बाल-बाल बचे

ऑपरेशन सिंदूर के समय, पाकिस्तान में थे KKR प्लेयर के मां-बाप; मिसाइल धमाके से बाल-बाल बचे

Moeen Ali Parents Pakistan: कुछ दिन पहले भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर जा पहुंचा था, जहां ‘न्यूक्लियर वॉर’ की अटकलें लगाई जाने लगी थीं. अब इंग्लैंड के क्रिकेटर मोईन अली ने खुलासा किया कि जब भारत-पाक सेना आमने-सामने थीं जब उनके माता-पिता पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में थे. उस दौरान मोईन अली भारत में IPL 2025 में खेल रहे थे.

मोईन अली ने बीयर्ड बिफोर विकेट पॉडकास्ट पर चर्चा के दौरान बताया कि जब भारत की ओर से सैन्य कार्यवाई हुई तब उनके माता-पिता पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में थे. उनकी लोकेशन से महज एक घंटे की दूरी पर धमाके हुए थे. अली ने खुलासा किया कि उनके माता-पिता जैसे-तैसे उस एकमात्र फ्लाइट में सवार हो पाए, जो उस दिन पाकिस्तान से बाहर आई थी. उन्होंने भगवान का धन्यवाद किया कि उनके माता-पिता सुरक्षित लौट आए.

भारत छोड़ना चाहते थे

IPL 2025 के समय मोईन अली का परिवार और उनके बच्चे भी भारत में थे. उन्होंने कहा, “वह बहुत अलग अनुभव था, कश्मीर में हमलों के बाद स्थिति बदतर होती चली गई थी. बहुत कम समय में चीजें तेजी से बढ़ने लगीं और फिर ऐसा लगा कि हम जंग के बीच फंसे हुए हैं. हालांकि हमें मिसाइल हमलों के धमाकों जैसी कोई आवाज नहीं आई थी.”

मोईन अली ने खुलासा किया कि जिस दिन IPL 2025 को सस्पेंड किया गया, उससे पिछली रात अली के मन में ख्याल आने लगे थे कि IPL या PSL उनके लिए कोई मायने नहीं रखता, उन्हें सिर्फ अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करनी है. वो सिर्फ अपनी पत्नी और बच्चों को सुरक्षित जगह ले जाना चाहते थे.

मोईन अली IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि टूर्नामेंट सस्पेंड होने से पहले ही खराब स्वास्थ्य के कारण वो टूर्नामेंट से बाहर होने वाले थे. आईपीएल 2025 में वो 6 मैचों में सिर्फ 5 रन बना पाए और गेंदबाजी में 6 विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें:

फेक न्यूज! एशिया कप नहीं खेलने पर आया BCCI का आधिकारिक बयान, जानें टीम इंडिया खेलेगी या नहीं

Source link

फेक न्यूज! एशिया कप नहीं खेलने पर आया BCCI का आधिकारिक बयान, जानें टीम इंडिया खेलेगी या नहीं

फेक न्यूज! एशिया कप नहीं खेलने पर आया BCCI का आधिकारिक बयान, जानें टीम इंडिया खेलेगी या नहीं

India Participate Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम इस साल एशिया कप और महिला इमर्जिंग टीम्स एशिया कप में भाग नहीं लेगी. मीडिया रिपोर्ट्स में इसी तरह के दावे सामने आए हैं, लेकिन अब BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने खुद इन दावों को खारिज कर दिया है. देवजीत सैकिया ने कहा कि यह खबर बिल्कुल झूठ है और एशिया कप में भाग लेने के संदर्भ में कोई बैठक तक नहीं हुई है, इस पर फैसला तो दूर की बात है.

न्यूज एजेंसी ANI के हवाले से बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “आज सुबह से यह खबर हमारे संज्ञान में आई है कि BCCI ने एशिया कप और महिला इमर्जिंग टीम्स एशिया कप में भारतीय टीम को ना भेजने का फैसला लिया है. ये दोनों टूर्नामेंट एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अंतर्गत आते हैं. अभी तक की बात करें तो ऐसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है.”

देवजीत सैकिया ने आगे कहा कि एशिया कप में भाग लेने या ना लेने पर चर्चा तक नहीं हुई है और ना ही ACC इवेंट्स को लेकर कोई फैसला हुआ है. उन्होंने कहा कि BCCI का पूरा ध्यान अभी IPL टूर्नामेंट और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज (महिला और पुरुष टीम) पर है.

कब होगा एशिया कप?

इस साल 17वां एशिया कप खेला जाएगा, जिसके मेजबान देश का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीम भाग लेंगी, जिनमे नाम भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ओमान, हॉन्ग-कॉन्ग और यूएई हैं. दूसरी ओर महिला इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2025 की मेजबानी श्रीलंका करने वाला है. इस टूर्नामेंट का पहली बार आयोजन 2023 में हुआ था, जब फाइनल में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 31 रनों से हराकर खिताब जीता था.

यह भी पढ़ें:

साई सुदर्शन से छिनेगी ऑरेंज कैप? यह खिलाड़ी है जीतने का बड़ा दावेदार; अब दो बल्लेबाज 600 के पार और छह 500 पार

IPL 2025: लखनऊ और हैदराबाद के बीच भिड़ंत आज, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

Source link

पंजाब के खिलाफ हार से टूटा राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन का दिल! जानें मैच के बाद किसे ठहराया जिम्मेदार

पंजाब के खिलाफ हार से टूटा राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन का दिल! जानें मैच के बाद किसे ठहराया जिम्मेदार

आईपीएल 2025 में रविवार को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. जहां पंजाब ने राजस्थान को 10 रनों से हरा दिया. राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने किसे इस हार का जिम्मेदार ठहराया है. यहां जानिए.

पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नेहाल वढेरा और शशांक सिंह की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 219 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया. वढेरा ने 37 गेंदों में 70 और शशांक ने 30 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए.

पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नेहाल वढेरा और शशांक सिंह की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 219 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया. वढेरा ने 37 गेंदों में 70 और शशांक ने 30 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की अच्छी शुरुआत रही. यशस्वी जायसवाल ने 50 और वैभव सूर्यवंशी ने 40 रनों की पारी खेली. इसके बाद आखिरी के ओवरों में ध्रुव जुरेल ने 53 रनों की पारी खेली, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके. राजस्थान यह मैच 10 रनों से हार गई.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की अच्छी शुरुआत रही. यशस्वी जायसवाल ने 50 और वैभव सूर्यवंशी ने 40 रनों की पारी खेली. इसके बाद आखिरी के ओवरों में ध्रुव जुरेल ने 53 रनों की पारी खेली, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके. राजस्थान यह मैच 10 रनों से हार गई.

मैच के बाद कप्तान सैमसन ने कहा कि “हमने बहुत अच्छी शुरुआत की, ओपनर्स ने पावरप्ले में 90 रन बनाकर दिए, हम इससे ज्यादा कुछ नहीं मांग सकते, हम पावरप्ले में मिले मोमेंटम को आगे नहीं बढ़ा पाए.”

मैच के बाद कप्तान सैमसन ने कहा कि “हमने बहुत अच्छी शुरुआत की, ओपनर्स ने पावरप्ले में 90 रन बनाकर दिए, हम इससे ज्यादा कुछ नहीं मांग सकते, हम पावरप्ले में मिले मोमेंटम को आगे नहीं बढ़ा पाए.”

सैमसन ने आगे कहा कि “हमारे पास जिस तरह के पावर हिटर थे, यह स्कोर चेज करने लायक था. यह बहुत मुश्किल है कि किसी एक चीज पर इसको थोपा जाए. हमें काम पूरा करना है. कुछ अनुभवी लोगों को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और अपना काम पूरा करना चाहिए.”

सैमसन ने आगे कहा कि “हमारे पास जिस तरह के पावर हिटर थे, यह स्कोर चेज करने लायक था. यह बहुत मुश्किल है कि किसी एक चीज पर इसको थोपा जाए. हमें काम पूरा करना है. कुछ अनुभवी लोगों को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और अपना काम पूरा करना चाहिए.”

राजस्थान की यह इस सीजन की 10वीं हार थी. वो पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. राजस्थान ने 13 मैचों में से सिर्फ तीन मैच जीते हैं. 6 अंक के साथ वो प्वाइंट्स टेबल पर 9वें स्थान पर हैं.

राजस्थान की यह इस सीजन की 10वीं हार थी. वो पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. राजस्थान ने 13 मैचों में से सिर्फ तीन मैच जीते हैं. 6 अंक के साथ वो प्वाइंट्स टेबल पर 9वें स्थान पर हैं.

Published at : 19 May 2025 03:10 PM (IST)

आईपीएल फोटो गैलरी

आईपीएल वेब स्टोरीज

Source link

Watch: लाइव चल रहा था रेसलिंग का मैच तभी खिलाड़ी ने निकाला कोबरा सांप, दूसरे खिलाड़ी को कटवाया

Watch: लाइव चल रहा था रेसलिंग का मैच तभी खिलाड़ी ने निकाला कोबरा सांप, दूसरे खिलाड़ी को कटवाया

Randy Savage get attacked by King cobra snake in WWE: डब्ल्यूडब्ल्यूई में कई ऐसी फाइट्स हैं, जो लोगों की यादों में बसी हैं. कई ऐसे मौके भी आए जब इस रिंग में विरोधी को मारने के लिए रेसलर द्वारा सारी हदें पार कर दी गई. ऐसा ही पल 1991 में आया था, जिस पर वहां बैठे लोग भी इतना डर गए थे कि उनकी आंखों से आंसू निकल आए थे. जेक “द स्नेक” रॉबर्ट्स ने अपने पाले हुए कोबरा से “माचो मैन” रैंडी सैवेज की बांह पर कटवाया था, ये सांप करीब 10 फ़ीट लंबा था.

डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में लड़ी गई क्रूर लड़ाइयों में ये भी शामिल है, जिसे देखकर फैंस आज भी सहम जाते हैं. कहा जाता है कि इस रिंग में कई चीजें पहले से तय होती है, ये सीन बनाए जाते हैं और इसके लिए रेसलर पहले से तैयारी करते हैं. लेकिन तब सभी डर गए जब 1991 में जेक “द स्नेक” रॉबर्ट्स ने लड़ाई के बीच अपने थैले से एक सांप निकाल लिया. ये सांप करीब 10 फ़ीट लंबा था, और सबसे जहरीले सांपों में एक कोबरा था.

30 सेकंड कोबरा ने नहीं छोड़ा

इससे पहले उन्होंने विरोधी रेसलर “माचो मैन” रैंडी सैवेज को रिंग के सहारे लॉक कर दिया, उनके हाथ रिंग में ऐसे फंसा दिए जिससे कि वह निकल ना सके. फिर उन्होंने अपने थैले से ये कोबरा निकाला. उन्होंने उसे हाथ में लिया और रैंडी सैवेज के पास लेकर गए, इस दौरान कोबरा ने रॉबर्ट्स को भी काटने का प्रयास किया लेकिन वह बच गए. फिर उन्होंने सांप का मुंह सैवेज की बाजुओं पर छोड़ दिया. कोबरा ने तेजी से अपने जबड़े में उनके मास को चबा लिया.

कोबरा ने करीब 30 सेकंड तक उनकी बाजू को नहीं छोड़ा. ये देखकर वहां बैठे छोटे बच्चे रोने लगे, अन्य दर्शक भी हैरान रह गए. हालांकि काफी समय बाद इस बात का खुलासा हुआ कि जिस कोबरा ने उन्हें काटा था, उसका जहर पहले से निकाल दिया गया था.

सांप के काटने के बाद बीमार पड़ गए थे रैंडी सैवेज

ये पागलपन था, बेशक उस सांप का जहर निकाल लिया गया था लेकिन कुछ भी हो सकता था. इस तरह की चीजों का दर्शकों पर भी बुरा असर पड़ सकता था, तब कई लोगों ने इसके खिलाफ आवाज भी उठाई थी. रैंडी के भाई ने इसको लेकर बताया था कि, “कुछ दिनों बाद, रैंडी को 104 डिग्री बुखार हो गया और सांप मर गया। और रैंडी हमेशा कहता था कि सांप का विष निकल गया है, लेकिन मेरा नहीं.”

Source link

RCB ने प्लेऑफ के लिए ज़िम्बाब्वे के प्लेयर Blessing Muzarabani को किया स्क्वॉड में शामिल

RCB ने प्लेऑफ के लिए ज़िम्बाब्वे के प्लेयर Blessing Muzarabani को किया स्क्वॉड में शामिल

RCB IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल प्लेऑफ मैचों के लिए साउथ अफ्रीका के गेंदबाज लुंगी एनगिडी के रिप्लेसमेंट के तौर पर ज़िम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुज़ारबानी को स्क्वॉड में शामिल किया है. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है.

आरसीबी ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया, “28 वर्षीय जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी को लुंगी एनगिडी के टेम्पररी रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया है. एनगिडी 26 मई को दक्षिण अफ्रीका वापस लौट जाएंगे. लुंगी लीग स्टेट के मैचों में उपलब्ध रहेंगे.

ब्लेसिंग मुज़ारबानी का टी20 रिकॉर्ड

6 फीट 8 इंच लंबे मुज़ारबानी ने 70 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों समेत कुल 118 टी20 मैच खेले हैं. अंतर्राष्ट्रीय करियर की बात करें तो 70 मैचों में उनके नाम 78 विकेट हैं, उनका इकॉनमी 7.02 का रहा है. टी20 में उन्होंने 118 मैचों में 127 विकेट चटकाए हैं, इसमें उनका इकॉनमी 7.24 का रहा है.

ज़िम्बाब्वे के ये गेंदबाज पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स और मुल्तान सुल्तांस के लिए खेल चुके हैं. वह सीपीएल में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के लिए खेले हैं. पीएसएल की बात करें तो ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने ILT20 में 17 मैचों में 22 विकेट लिए हैं. PSL में खेले 15 मैचों में उनके नाम 21 विकेट हैं. CPL में उन्होंने सिर्फ 3 मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम सिर्फ एक विकेट है.

खिताब की प्रबल दावेदार है आरसीबी

आईपीएल के पहले सीजन से खेल रही आरसीबी उन टीमों में शामिल है, जो अभी भी अपने पहले खिताब के इंतजार में हैं. आरसीबी इस बार शानदार नजर आ रही है, विराट कोहली का बल्ला भी खूब चल रहा है. आईपीएल में अभी तक 60 मैच खेले जा चुके हैं, RCB के आलावा GT और PBKS भी प्लेऑफ के लिए अपनी जगह कंफर्म कर चुकी है. आरसीबी को लीग स्टेज में अभी 2 मैच और खेलने हैं. अगला मैच हैदराबाद के साथ और आखिरी मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ है.

Source link

हेड कोच के आते ही पाकिस्तान क्रिकेट में मचा बड़ा बवाल, PAK vs BAN सीरीज से पहले ये क्या खबर है

हेड कोच के आते ही पाकिस्तान क्रिकेट में मचा बड़ा बवाल, PAK vs BAN सीरीज से पहले ये क्या खबर है

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को इस साल अप्रैल में हुई न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड में शामिल नहीं किया था. टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के बीच इन दोनों को लेकर लगा जैसे इनका टी20 करियर खत्म हो गया है. इस पर टीम के नए हेड कोच माइक हेसन ने कुछ ऐसा कहा जो बताता है कि अभी इनका टी20 करियर खत्म नहीं हुआ है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दो दिग्गज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया था. इससे पहले रिजवान को कप्तानी से भी हटा दिया गया था और उनकी जगह सलमान अली आगा को कप्तान नियुक्त किया था, हालांकि इससे भी टीम की खराब हालत नहीं बदली और टीम न्यूजीलैंड से 1-4 से सीरीज हार गई थी.

इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी में बतौर मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी. अब सिमित ओवरों के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के माइक हसन को हेड कोच बनाया है. पीसीबी से जुड़े एक सूत्र के हवाले से न्यूज18 की रिपोर्ट में बताया गया कि इस हफ्ते सेलेक्टर्स से बातचीत में हसन ने बाबर और रिजवान को खिलाने की तरफदारी की है.

सीनियर चयनकर्ता ने व्यक्त किया था संदेह

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया, ‘माइक हेसन ने चयनकर्ताओं से कहा कि उन्हें लगता है कि बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान अपने अनुभव के साथ टीम को अभी भी बहुत कुछ दे सकते हैं. वह T20 में उनके भविष्य पर फैसला लेने से पहले उन्हें एक और मौका देना चाहते हैं.’

सूत्र ने बताया कि सीनियर चयनकर्ता आकिब जावेद ने भविष्य की T20 योजनाओं में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को शामिल करने की समझदारी पर संदेह व्यक्त किया था. हालांकि माइक हसन चाहते हैं कि दोनों दिग्गज इस प्रारूप में खेले. वह उन्हें परखना चाहते है क्योंकि उनका अनुभव महत्वपूर्ण होगा.

सूत्र ने बताया, ‘बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम की घोषणा होगी. इसमें दोनों खिलाड़ियों की वापसी की पूरी संभावना है.’

पाकिस्तान को लाहौर और फैसलाबाद में घरेलू मैदान पर 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. पहला मैच 25 मई को तय था, लेकिन पीएसएल के स्थगित होने से इसके शेड्यूल में भी थोड़ा बदलाव हो सकता है.

Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp