डायमंड लीग में 90 मीटर से दूर भाला फेंकने पर भी नीरज चोपड़ा को क्यों नहीं मिला कोई मेडल?

डायमंड लीग में 90 मीटर से दूर भाला फेंकने पर भी नीरज चोपड़ा को क्यों नहीं मिला कोई मेडल?


Neeraj Chopra 90m: शुक्रवार, 16 मई को नीरज चोपड़ा इतिहास में ऐसे पहले जेवलिन थ्रो एथलीट बने, जिन्होंने 90 मीटर का आंकड़ा पार किया हो. उन्होंने दोहा डायमंड लीग 2025 (Doha Diamong League 2025) में 90.23 मीटर दूर भाला फेंककर इतिहास रचा था, जो नीरज चोपड़ा के करियर का बेस्ट थ्रो (Neeraj Chopra Longest Throw) भी है. इसके बावजूद यह भारतीय एथलीट कोई मेडल क्यों नहीं जीत पाया? इसका जवाब आपको यहां मिलेगा.

नीरज चोपड़ा ने अपने पहले थ्रो में ही 88.44 मीटर दूर भाला फेंकते हुए लीड हासिल कर ली थी. उनका दूसरा थ्रो फाउल रहा, लेकिन तीसरे थ्रो में उन्होंने 90.23 मीटर की दूरी तय कर इतिहास रच डाला था. इस खास उपलब्धि पर अन्य एथलीटों ने भी उन्हें बधाई दी.

क्यों नहीं मिला मेडल?

डायमंड लीग में मेडल दिए जाने का कोई नियम नहीं है. इसके लिए आपको समझना होगा कि डायमंड लीग आखिर क्या है. डायमंड लीग में 14 अलग-अलग इवेंट करवाए जाते हैं, जहां 16 अलग-अलग खेलों में महिला और पुरुष एथलीट भाग लेते हैं. पहले तीन स्थानों पर रहने वाले एथलीटों को कोई मेडल नहीं मिलता है बल्कि उन्हें पॉइंट्स दिए जाते हैं.

90 मीटर के बावजूद दूसरे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा

इवेंट के आखिरी क्षणों तक नीरज चोपड़ा पहले स्थान पर चल रहे थे, लेकिन जर्मनी के जूलियन वेबर कुछ और ही ठान कर आए थे. जूलियन वेबर ने अपने आखिरी प्रयास में 91.06 मीटर दूर भला फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि नीरज को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा. तीसरे स्थान पर ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स रहे, जिन्होंने 85.64 मीटर दूर भाला फेंका था.

बता दें कि पेरिस ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल विजेता रहे पाकिस्तान के अरशद नदीम ने इस इवेंट में भाग नहीं लिया था. वो एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारियों में जुटे हैं. नीरज चोपड़ा की बात करें तो वो जल्द ही ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’ टूर्नामेंट में भाग लेने वाले थे, लेकिन इस इवेंट को भारत-पाक तनाव के कारण आगे स्थगित कर दिया गया था. इससे पहले नीरज चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.94 मीटर का था, यह दूरी उन्होंने 2022 में स्टॉकहोम डायमंड लीग में हासिल की थी. इसके अलावा उन्होंने 2024 लुसाने डायमंड लीग में 89.49 मीटर दूर भाला फेंका था.

यह भी पढ़ें:

BCCI ने दिया सचिन तेंदुलकर को अनोखा सम्मान, ‘मास्टर ब्लास्टर’ जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे; जानें क्या कुछ कहा



Source link

BCCI ने दिया सचिन तेंदुलकर को अनोखा सम्मान, ‘मास्टर ब्लास्टर’ जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे

BCCI ने दिया सचिन तेंदुलकर को अनोखा सम्मान, ‘मास्टर ब्लास्टर’ जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे


Sachin Tendulkar Board Room: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मुंबई स्थित अपने हेडक्वार्टर्स में एक बोर्ड रूम को सचिन तेंदुलकर का नाम दे दिया है. इसका नाम ‘SRT 100’ रखा गया है, जो भारतीय क्रिकेट के प्रति तेंदुलकर के अतुलनीय योगदान का प्रतीक है. इस रूम का उद्घाटन स्वयं सचिन तेंदुलकर ने किया है. बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें सचिन तेंदुलकर ने इस कमरे का उद्घाटन करते समय BCCI चेयरमैन रोजर बिन्नी, सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला समेत अन्य अधिकारियों का धन्यवाद किया.

1983 वर्ल्ड कप से सचिन तेंदुलकर का कनेक्शन

सचिन तेंदुलकर ने इस दौरान बताया कि भारत की 1983 वर्ल्ड कप जीत से उन्हें क्रिकेटर बनने की प्रेरणा मिली थी. तेंदुलकर ने यह भी खुलासा किया कि वो पहली बार 1983 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को साक्षात देख रहे हैं. सचिन तेंदुलकर ने बताया कि एक पूरा कमरा उनके नाम पर होना वाकई में दिल छू लेने वाली बात है.

सचिन तेंदुलकर ने साल 1989 को भी याद किया, जब उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला कदम रखा था. उन्होंने कहा, “क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के सामने एक छोटा सा कमरा हुआ करता था. मुझे आज भी याद है, जो उन दिनों BCCI का ऑफिस हुआ करता था, उसी साल मैं पाकिस्तान दौरे पर गया था. वहां से चलकर आज इस मुकाम तक पहुंचना, वाकई में गौरव का विषय है.”


क्या है ‘SRT 100’ का मतलब?

BCCI हेडक्वार्टर्स में जिस कमरे को सचिन तेंदुलकर का नाम दिया गया है, उसे ‘SRT 100’ से पहचाना जाएगा. दरअसल इसमें ‘SRT’ का मतलब सचिन रमेश तेंदुलकर है, जो उनका पूरा नाम है. वहीं ‘100’ की संख्या सचिन तेंदुलकर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों को दर्शा रही है. उन्होंने टेस्ट में 51 और ODI करियर में 49 सेंचुरी लगाई थी.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025 के दोबारा शुरू होने से पहले देखें कैसी है पॉइंट्स टेबल, किन टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद





Source link

रोहित शर्मा ने छोटे भाई को क्यों डांटा? कार में ऐसा क्या हुआ कि सबके सामने लगाई क्लास

रोहित शर्मा ने छोटे भाई को क्यों डांटा? कार में ऐसा क्या हुआ कि सबके सामने लगाई क्लास


Rohit Sharma Scold Younger Brother: रोहित शर्मा अपनी टेस्ट रिटायरमेंट के बाद भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं. बीते शुक्रवार मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा स्टैंड (Rohit Sharma Stand) का उद्घाटन हुआ था. इस सम्मान समारोह के दौरान रोहित के माता-पिता और वाइफ रितिका सजदेह (Rohit Sharma Wife) भी स्टेज पर मौजूद रहीं. वहीं समारोह में उनके छोटे भाई विशाल भी मौजूद रहे. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि रोहित अपने छोटे भाई को डांट रहे हैं.

बताया जा रहा है कि यह मामला गाड़ी में डेंट आने से जुड़ा है. रोहित ने डेंट की तरफ इशारा करते हुए अपने छोटे भाई, विशाल से पूछा, “ये क्या है.” विशाल ने जवाब में ‘रिवर्स’, तभी रोहित शर्मा ने उनकी बात काटते हुए कहा, “किसका, तेरे से?” इस घटना के बाद रोहित शर्मा ने अपने परिवार को गाड़ी में बैठाया और वहां से चले गए. रोहित शर्मा एक विश्व स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी होने के अलावा गाड़ियों से भी बहुत लगाव रखते हैं. वानखेड़े स्टेडियम से सामने आया यह वायरल वीडियो भी उसका सबसे बड़ा प्रूफ है.

रोने लगी थीं रोहित शर्मा की वाइफ रितिका

जब वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा स्टैंड का उद्घाटन हुआ तो वहीं स्टेज पर उनकी वाइफ रितिका सजदेह भी मौजूद थीं. रितिका का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें उनकी आंखें नाम हो गई थीं. उन्हें सबके पीछे जाकर आंसू पोंछते भी देखा गया.

दूसरी ओर उद्घाटन समारोह के दौरान रोहित शर्मा ने कहा कि वानखेड़े से ही उनके पेशेवर क्रिकेट करियर की शुरुआत हुई थी और उसी मैदान में अलग से स्टैंड मिलना बहुत बड़े सम्मान की बात है. रोहित शर्मा अब टेस्ट और टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं और अब सिर्फ ODI मैचों में ही टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025 के दोबारा शुरू होने से पहले देखें कैसी है पॉइंट्स टेबल, किन टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद





Source link

गौतम गंभीर के साथ 5 घंटे मीटिंग, फिर नए टेस्ट कप्तान पर लगी मुहर

गौतम गंभीर के साथ 5 घंटे मीटिंग, फिर नए टेस्ट कप्तान पर लगी मुहर


Shubman Gill Test Captain 2025: करीब एक महीने बाद भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड का दौरा करना है. दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैच खेले जाने हैं और बताते चलें कि यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2025-27 (WTC 2025-27) चक्र की शुरुआत भी होती. रोहित शर्मा और विराट कोहली की रिटायरमेंट के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर इंग्लैंड टूर पर कौन-कौन से खिलाड़ी जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार 23 मई को टीम इंडिया का एलान किया जा सकता है, लेकिन उससे पहले भारत के नए टेस्ट कप्तान (India New Test Captain) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

न्यूज एजेंसी PTI की मानें तो शुभमन गिल भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान बन सकते हैं. पिछले दिनों कप्तानी की रेस में ऋषभ पंत, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह का भी नाम लिया गया है.पीटीआई अनुसार शुभमन गिल ने हाल ही में भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर से दिल्ली में मुलाकात की थी. बताया जा रहा है कि उनकी मीटिंग 4-5 घंटे तक चली और गौतम गंभीर लगभग तय कर चुके हैं कि वो कप्तानी के लिए गिल के नाम पर मुहर लगाना चाहते हैं.

जसप्रीत बुमराह का पत्ता कट!

पिछले दिनों जसप्रीत बुमराह को टेस्ट कप्तान बनाए जाने की अटकलों ने जोर पकड़ा था, जो अभी टेस्ट टीम के उपकप्तान भी हैं. रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि बोर्ड में कुछ उच्च अधिकारी गिल को कप्तान बनाए जाने से ज्यादा खुश नहीं हैं, फिर भी खबरें हैं कि गिल को कप्तान बनाए जाने का फैसला लिया जा चुका है.

बुमराह की बात करें तो वो निरंतर चोटों से ग्रस्त रहे हैं. वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते बुमराह के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सभी 5 टेस्ट मैच खेल पाना मुश्किल होगा. नियमित रूप से प्लेइंग इलेवन में ना खेल पाने की संभावना भी बुमराह के कप्तान ना बनने की एक बड़ी वजह हो सकती है. बता दें कि शुभमन गिल को पहले से भारतीय क्रिकेट के भविष्य के रूप में देखा जाने लगा था, वो अभी ODI टीम के उपकप्तान भी हैं.

यह भी पढ़ें:

800+ दिनों से नहीं खेला, न गेंदबाजी में धार न बैट से किया कमाल; फिर भी अचानक मिल गई टेस्ट टीम की कप्तानी



Source link

Robin Uthappa Slams Rising Fan Wars Between RCB And CSK: Its Going Beyond Sport’

Robin Uthappa Slams Rising Fan Wars Between RCB And CSK: Its Going Beyond Sport’


The 2025 edition of the Indian Premier League (IPL), which was suspended midway due to political tensions between India and Pakistan, is now set to resume. As the situation between the two nations begins to stabilize, the tournament will recommence with a high-stakes clash between Royal Challengers Bengaluru and Kolkata Knight Riders on May 17.

But before the resumption, Former Indian cricketer Robin Uthappa has voiced serious concerns over the growing hostility and toxic behavior among fans of two of the Indian Premier League’s (IPL) biggest franchises: Royal Challengers Bengaluru (RCB) and Chennai Super Kings (CSK). As the IPL 2025 season resumes, Uthappa has called for introspection and restraint from fan bases, citing personal experiences and unsettling incidents that have crossed the line of healthy sports rivalry.

Speaking on his YouTube channel, Uthappa, who has represented both RCB and CSK during his IPL career, revealed that the rivalry between the two teams has taken an ugly turn this season. He recounted troubling scenes where fans mocked players as their team buses left stadiums and even mentioned incidents where women were heckled during confrontations between rival supporters. Uthappa labeled such behavior as “unsavory and uncalled for,” noting that it tarnishes the spirit of the game.

One particular incident that disturbed him was the use of provocative imagery by a section of RCB fans. Supporters were seen wearing white T-shirts with black stripes referencing CSK’s two-year suspension from the IPL, using MS Dhoni’s iconic number 7 jersey, and the word “Thala” in a manner implying imprisonment. “It’s getting a little beyond sport, which concerns me,” Uthappa said. “Because at the end of the day, this is a sport.”

Uthappa’s appeal is a reminder that while team loyalties and rivalries add flavor to the IPL, they should never result in personal attacks or public hostility. The game thrives on passion and emotion, but also demands mutual respect and sportsmanship values that make cricket more than just a competition.

As the tournament enters a crucial phase, Uthappa’s message encourages fans to enjoy the spectacle while upholding the dignity and essence of the sport.



Source link

एडम गिलक्रिस्ट ने चुनी IPL की ऑल टाइम इलेवन, विराट और गेल को नहीं दी जगह; एमएस धोनी कप्तान

एडम गिलक्रिस्ट ने चुनी IPL की ऑल टाइम इलेवन, विराट और गेल को नहीं दी जगह; एमएस धोनी कप्तान


Adam Gilchrist IPL all time XI: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज और आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के कप्तान रहे एडम गिलक्रिस्ट ने इंडियन प्रीमियर लीग की ऑल टाइम इलेवन चुनी है. गिलक्रिस्ट ने एमएस धोनी को इस लीग का कप्तान बनाया है. धोनी पहले सीजन से अब तक आईपीएल खेल रहे हैं. वह पांच बार अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल का खिताब जिता चुके हैं. 

आईपीएल विजेता कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली को अपनी ऑल टाइम इलेवन में नहीं रखा है. उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को भी टीम में जगह नहीं दी है. विराट और गेल के नाम आईपीएल में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं. 

इन दिग्गजों को गिलक्रिस्ट ने ऑल टाइम आईपीएल इलेवन में दी जगह 

गिलक्रिस्ट ने अपनी ऑल टाइम इलेवन में डेविड वॉर्नर और रोहित शर्मा को ओपनिंग के तौर पर रखा है. इसके बाद मिस्टर आईपीएल सुरेश रैन को चुना है. फिर सूर्यकुमार यादव हैं. वेस्टइंडीज के कीरन पोलार्ड और सुनील नरेन मिडिल ऑर्डर में हैं. महेंद्र सिंह धोनी को गिलक्रिस्ट ने इस टीम का कप्तान चुना है. 

गिलक्रिस्ट ने ऑल टाइम इलेवन में दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज को रखा है. स्पिनर के तौर पर रवींद्र जडेजा और सुनील नरेन को रखा है. दोनों शानदार स्पिनर के साथ-साथ बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं. तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा और भुवनेश्वर कुमार हैं. आठ नंबर तक इस टीम में बैटिंग हैं. 

हैरानी की बात यह है कि एडम गिलक्रिस्ट ने इस लीग में अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान को भी नहीं रखा है. राशिद लंबे समय से लीग के बेस्ट गेंदबाज रहे हैं. किंग कोहली को भी गिलक्रिस्ट ने इस ऑल टाइम इलेवन में नहीं रखा है. गिलक्रिस्ट ने इस टीम में एबी डिविलियर्स को भी शामिल नहीं किया है.

एडम गिलक्रिस्ट की ऑल टाइम आईपीएल इलेवन- डेविड वॉर्नर, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, सूर्यकुमार यादव, कीरन पोलार्ड, एमएस धोनी (कप्तान), सुनील नरेन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा और भुवनेश्वर कुमार.  



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp