स्टाइलिश लुक में बेंगलुरु पहुंचे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा भी दिखीं साथ; देखें वीडियो

स्टाइलिश लुक में बेंगलुरु पहुंचे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा भी दिखीं साथ; देखें वीडियो


Virat Kohli and Anushka Sharma reached Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 18 के बचे हुए मैच 17 मई से शुरू हो रहे हैं. पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स है, जो बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ गुरुवार रात को शहर में पहुंचे.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को पिछले कुछ दिनों में काफी ट्रेवेल करना पड़ा है, रिटायरमेंट के बाद ये उनकी 3 दिनों में तीसरी फ्लाइट थी. 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के एक घंटे बाद विराट कोहली मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे, यहां से वह वृन्दावन प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने गए. फिर वापस मुंबई लौटकर वह गुरुवार को बेंगलुरु के लिए रवाना हुए.

ब्लैक टीशर्ट, ब्लू जींस में विराट काफी स्टाइलिश नजर आ रहे थे, उन्होंने शहर के लिए रवाना होने से पहले अपने बालों को भी नया लुक दिया. अनुष्का शर्मा वाइट शर्ट और ब्लू जींस में थी.

ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल विराट कोहली

विराट का बल्ला इस सीजन खूब आग उगल रहा है, वह ऑरेंज कैप होल्डर से सिर्फ 5 रन ही दूर हैं. विराट कोहली ने 11 मैचों में 63.12 की एवरेज से 505 रन बनाए हैं. अभी ऑरेंज कैप सूर्यकुमार यादव के पास है, जिनके नाम 12 मैचों में 510 रन हैं. वह शनिवार को होने वाले मैच में 6 रन बनाते ही ऑरेंज कैप होल्डर बन जाएंगे.

17 मई को बेंगलुरु में बारिश की संभावना

बेंगलुरु में शनिवार, 17 मई को तेज बारिश की संभावना है. 70 प्रतिशत बारिश की संभावना के बीच आरसीबी बेफिक्र है क्योंकि अगर मैच रद्द भी हुआ तो टीम प्लेऑफ के लिए अपना टिकट कन्फर्म कर लेगी. जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी. 

आरसीबी ने अभी तक खेले 11 मैचों में 8 में जीत हासिल की है, 3 में उसे हार का सामन करना पड़ा. 16 अंकों के साथ रजत पाटीदार की कप्तानी वाली ये टीम दूसरे स्थान पर है.





Source link

VIDEO: IPL छोड़ अपने देश लौट रहे इस खिलाड़ी को किस पर आया गुस्सा, कहा- ‘चले जाओ…’

VIDEO: IPL छोड़ अपने देश लौट रहे इस खिलाड़ी को किस पर आया गुस्सा, कहा- ‘चले जाओ…’


Mitchell Starc Viral Video: दिल्ली कैपिटल्स और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को गुरुवार को एयरपोर्ट पर देखा गया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, स्टार्क एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर अपनी किट को ट्रॉली पर लोड करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान वो एक प्रशंसक द्वारा उनका वीडियो बनाए जाने से नाराज दिखाई दे रहे हैं. वो प्रशंसक को डांटते हुए कह रहे हैं-“चले जाओ” . वो तीन बार उसे वहां से चले जाने को कहते हैं.

स्टार्क इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के शेष मैचों के लिए वापस नहीं लौटेंगे. यह जानकारी टाइम्स ऑफ इंडिया ने दिया है. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) प्रबंधन को अपने फैसले के बारे में बता दिया है.

सीमा पार तनाव के कारण टूर्नामेंट स्थगित होने के बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की उपलब्धता को लेकर काफी अनिश्चितता थी, लेकिन डीसी अब उनके बिना आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है. अक्षर पटेल की अगुवाई वाली टीम ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में अपने पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया. विदेशी खिलाड़ियों में केवल श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा ही मौजूद थे.

फाफ डू प्लेसिस और ट्रिस्टन स्टब्स के जल्द ही टीम से जुड़ने की उम्मीद है, जबकि टीम के मेंटर केविन पीटरसन, जो ब्रेक के दौरान घर लौट गए थे, 16 मई को टीम के साथ जुड़ेंगे.

दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला 18 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ होगा. इस मुकाबले से पहले, टीम शुक्रवार को एरोसिटी में प्रैक्टिस करेगी. गुजरात टाइटन्स 15 मई की शाम को दिल्ली पहुंची और 16 मई को प्रशिक्षण लेने वाली है.

बता दें कि डीसी ने जेक फ्रेजर-मैकगर्क के स्थान पर मुस्तफिजुर रहमान को टीम में शामिल किया है, जबकि गुजरात टाइटन्स ने जोस बटलर की जगह कुसल मेंडिस को टीम में शामिल किया है.

 





Source link

रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, विराट-रोहित के संन्यास के बीच आई ये बड़ी खबर

रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, विराट-रोहित के संन्यास के बीच आई ये बड़ी खबर


Ravindra Jadeja New Milestone: रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. जडेजा टेस्ट रैकिंग में नंबर वन ऑलराउंडर (Number One All-rounder) हैं और इन्हें इस पद पर रहते हुए सबसे ज्यादा समय हो गया है. अब तक दुनियाभर में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कोई भी खिलाड़ी इतने समय तक नंबर वन ऑलराउंडर नहीं रहा है. रवींद्र जडेजा को नंबर वन बने 1152 दिन हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी रवींद्र जडेजा के लिए पोस्ट शेयर कर बधाई दी है.

रवींद्र जडेजा का टेस्ट करियर

रवींद्र जडेजा टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में दमदार परफॉर्मेंस देते हैं. जडेजा ने अब तक 80 टेस्ट मैच खेले हैं. इन मैचों में जडेजा ने 34.74 की औसत से 3,370 रन बनाए हैं. इन रनों को बनाने में रवींद्र जडेजा ने 4 शतक और 22 अर्धशतक लगाए हैं.

रवींद्र जडेजा इन 80 मैचों में 323 विकेट ले चुके हैं. जडेजा ने साल 2019 में 200 विकेट लेकर एक कीर्तिमान रचा था. ये सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले लेफ्ट-आर्म बॉलर बने. जडेजा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे.

टेस्ट क्रिकेट से रोहित-विराट का संन्यास

भारतीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है. लेकिन टीम इंडिया के इस दौरे से पहले ही टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. वहीं रोहित के बाद विराट कोहली ने भी 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया. अब भारत की टेस्ट टीम को नए कप्तान की तलाश है. देखना होगा कि इंग्लैंड दौरे के लिए कब टीम का ऐलान किया जाता है.

यह भी पढ़ें

टेबल टॉपर गुजरात की लग गई लंका, जोस बटलर IPL 2025 को बीच में छोड़ लौटेंगे इंग्लैंड; ये धुरंधर लेगा जगह





Source link

‘His Mind Was Overcooked’: Ravi Shastri Reveals His Conversation With Virat Kohli Before Retirement

‘His Mind Was Overcooked’: Ravi Shastri Reveals His Conversation With Virat Kohli Before Retirement



It was a Monday that stunned the Indian cricketing community. Just ahead of India’s much-awaited five-match Test series in England, Virat Kohli, one of the sport’s modern icons, announced his retirement from Test cricket. While the news came as a shock to fans, Ravi Shastri, former India head coach, wasn’t entirely surprised.

Speaking on The ICC Review, Shastri shared a personal conversation he had with Kohli a week before the announcement. “We had spoken about it just days earlier,” Shastri recalled. “His thoughts were crystal clear. He told me, ‘I’ve given everything I had.’”

Shastri highlighted that Kohli showed no hesitation or emotional struggle, only a sense of peace and finality. “I asked a couple of questions, but what stood out was the certainty in his voice,” he said. “His mind had told his body that it was time.”

Kohli exits the longest format with an illustrious record: 9,230 runs, 30 centuries, and 40 wins as captain in 68 matches, the most by an Indian Test skipper, well beyond MS Dhoni’s 27.

But Kohli’s impact transcended numbers. Known for his unrelenting energy, animated celebrations, and fierce competitiveness, he became the heartbeat of the Indian Test team. His passion often split opinions, but it always commanded attention.

Shastri, who coached India between 2017 and 2021, a period that coincided with India’s rise in Test cricket under Kohli, acknowledged the toll this kind of intensity takes.

“Virat gave everything,” he said. “He wasn’t just playing; he was living every delivery, like he needed to take every wicket or make every catch. That kind of involvement eventually leads to mental fatigue.”

Though many were surprised by the timing of the announcement, Shastri wasn’t puzzled by the reason behind it. The spotlight on Kohli had been intense for over a decade. Whether it was his aggressive presence in Australia or his confrontations in England, Kohli constantly attracted attention, both admiration and criticism.

“No one in the past decade has had the kind of following he did,” Shastri said. “He was box-office cricket. Be it in South Africa or Australia, fans showed up for him. People loved him, were annoyed by him, even feared him, but they never looked away.”

Despite believing Kohli had more cricket left in him, Shastri admitted that sometimes the mental toll becomes too heavy. “I thought he could go for another couple of years. But when your mind checks out, it’s done, no matter how fit you are.”

Kohli’s leadership era included landmark moments: India’s first-ever Test series win in Australia (2018–19), series wins in the West Indies, and a dominant performance in Sri Lanka. Under him, India became a consistent overseas threat, known for their aggressive fast bowling and fitness culture, both of which Kohli championed.

“His contribution went way beyond the scoreboard,” Shastri remarked. “He transformed team culture. He made fitness non-negotiable, brought fast bowling back to the forefront in India, and taught the team to believe in itself.”

As Shastri reflected on Kohli’s decision, he noted that it was a complete career. “He’s lifted the U-19 World Cup, won the senior World Cup, led India with passion, and changed the way the team played. There’s nothing left for him to prove. Some retire wondering if they could’ve done more, Virat won’t feel that.”



Source link

IPL 2025 का काउंटडाउन शुरू, कौन किसे करेगा रिप्लेस? RCB-CSK समेत देखें खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

IPL 2025 का काउंटडाउन शुरू, कौन किसे करेगा रिप्लेस? RCB-CSK समेत देखें खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट


IPL 2025 Replacement Players List: 17 मई से IPL 2025 का रोमांच दोबारा शुरू हो रहा है. टूर्नामेंट में प्लेऑफ स्टेज समेत अभी 17 मुकाबले बाकी रह गए हैं. पहले 25 मई को आईपीएल 2025 का फाइनल खेला जाना था, लेकिन भारत-पाक तनाव के कारण टूर्नामेंट को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया गया था. अब टूर्नामेंट 9 दिन आगे बढ़ गया है, जिसके कारण कई सारे विदेशी खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट शेड्यूल के कारण आईपीएल के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. यहां आपको जानकारी मिलेगी कि किन टीमों ने अनुपलब्ध खिलाड़ियों का रिप्लेसमेंट घोषित कर दिया है और कौन सी टीमें ऐसी घोषणा जल्द कर सकती हैं.

3 टीमों ने की बड़ी घोषणा

अभी तक कुल 3 टीमों ने घोषणा करके बताया है कि उनका कौन सा खिलाड़ी IPL 2025 में वापस नहीं आएगा और उनका रिप्लेसमेंट कौन होगा. गुजरात टाइटंस की बात करें तो जोस बटलर लीग स्टेज में गुजरात के लिए सारे मैच खेलेंगे, लेकिन 26 मई से कुसल मेंडिस उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर GT टीम से जुड़ जाएंगे.

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ज्ञूसन हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण आईपीएल 2025 के बाकी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह काइल जेमीसन ने ली है, जिन्हें 2 करोड़ रुपये मिलेंगे. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव फिर से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विलियम ओ’रूर्के LSG स्क्वाड में शामिल हुए हैं.

ये खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स IPL 2025 प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं. CSK के सैम कर्रन, रचिन रवींद्र बाकी मैचों से बाहर रह सकते हैं. वहीं RCB को बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि जैकब बैथेल शायद टूर्नामेंट के सभी मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रह पाएंगे. मिचेल स्टार्क को अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी दिल्ली कैपिटल्स के सामने बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है.

पंजाब किंग्स के मार्को जानसेन भी प्लेऑफ के मैचों से बाहर रह सकते हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल लग रही है, ऐसे में एडन मार्करम की अनुपलब्धता की वजह से LSG के प्लेऑफ के चांस और भी कम हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

रवि शास्त्री ने बताया, आखिर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से क्यों लिया संन्यास; जानें क्या कहा



Source link

भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत की भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषी ने विराट-रोहित की ODI रिटायरमेंट

भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत की भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषी ने विराट-रोहित की ODI रिटायरमेंट


Virat Kohli ODI Retirement: पिछले दिनों क्रिकेट जगत में मानो भूचाल आ गया हो क्योंकि महज 5 दिनों के भीतर रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली थी. विराट और रोहित टी20 फॉर्मेट को पहले ही अलविदा कह चुके हैं, इसलिए फैंस केवल वनडे मैचों में ही दोनों भारतीय दिग्गजों को खेलते देख पाएंगे. कयास लगाए जा रहे हैं कि विराट और रोहित 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक खेलना जारी रख सकते हैं. इस बीच एक बेहद लोकप्रिय ज्योतिषी ने दोनों की ODI रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है.

इस ज्योतिषी का नाम ग्रीनस्टोन लोबो है, जो पहले भी भारतीय क्रिकेट से जुड़ी बड़ी भविष्यवाणियां कर चुका है. इसने टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में विजयी रहने की भविष्यवाणी की थी और इसी ने टाइगर श्रॉफ के बड़े बॉलीवुड सुपरस्टार बनने की प्रिडिक्शन दी थी. अब उसने रोहित और विराट के अलावा रविचंद्रन अश्विन की रिटायरमेंट पर भी बड़ी बात कही है.

रोहित-विराट की ODI रिटायरमेंट पर क्या कहा

ग्रीनस्टोन लोबो की ओर से हुई भविष्यवाणी में बताया गया कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन की कुछ ही महीनों में रिटायरमेंट कोई संयोग नहीं है. उनका जन्म 1986-87 के समय हुआ था, जब उनके नेपच्यून और यूरेनस ग्रह अपनी सबसे मजबूत स्थिति में थे. इसी स्थिति ने तीनों क्रिकेटरों को महानता हासिल करने में मदद की है.

बताया गया कि 2024-25 के समय तीनों खिलाड़ियों का सबसे मजबूत ग्रह यानी यूरेनस कुछ कमजोर स्थिति में दाखिल हो गया था. भविष्यवाणी में बताया गया कि विराट कोहली अब चाहे कितने भी फिट क्यों ना हों, रोहित शर्मा कितने ही प्रतिबद्ध क्यों ना हों, उनके ग्रहों की शक्तियां फीकी पड़ गई हैं.

श्रेयस अय्यर-केएल राहुल होंगे उनके उत्तराधिकारी

इसी भविष्यवाणी में यह भी खुलासा हुआ कि श्रेयस अय्यर और केएल राहुल अपने जीवन के ऐसे दौर में हैं जहां उनके ग्रहों की दशा बहुत अच्छी चल रही है. ये दोनों खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के उत्तराधिकारी बनकर टीम इंडिया का बोझ कई सालों तक अपने कंधों पर ढो सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

रवि शास्त्री ने बताया, आखिर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से क्यों लिया संन्यास; जानें क्या कहा



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp