भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत की भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषी ने विराट-रोहित की ODI रिटायरमेंट

भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत की भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषी ने विराट-रोहित की ODI रिटायरमेंट


Virat Kohli ODI Retirement: पिछले दिनों क्रिकेट जगत में मानो भूचाल आ गया हो क्योंकि महज 5 दिनों के भीतर रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली थी. विराट और रोहित टी20 फॉर्मेट को पहले ही अलविदा कह चुके हैं, इसलिए फैंस केवल वनडे मैचों में ही दोनों भारतीय दिग्गजों को खेलते देख पाएंगे. कयास लगाए जा रहे हैं कि विराट और रोहित 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक खेलना जारी रख सकते हैं. इस बीच एक बेहद लोकप्रिय ज्योतिषी ने दोनों की ODI रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है.

इस ज्योतिषी का नाम ग्रीनस्टोन लोबो है, जो पहले भी भारतीय क्रिकेट से जुड़ी बड़ी भविष्यवाणियां कर चुका है. इसने टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में विजयी रहने की भविष्यवाणी की थी और इसी ने टाइगर श्रॉफ के बड़े बॉलीवुड सुपरस्टार बनने की प्रिडिक्शन दी थी. अब उसने रोहित और विराट के अलावा रविचंद्रन अश्विन की रिटायरमेंट पर भी बड़ी बात कही है.

रोहित-विराट की ODI रिटायरमेंट पर क्या कहा

ग्रीनस्टोन लोबो की ओर से हुई भविष्यवाणी में बताया गया कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन की कुछ ही महीनों में रिटायरमेंट कोई संयोग नहीं है. उनका जन्म 1986-87 के समय हुआ था, जब उनके नेपच्यून और यूरेनस ग्रह अपनी सबसे मजबूत स्थिति में थे. इसी स्थिति ने तीनों क्रिकेटरों को महानता हासिल करने में मदद की है.

बताया गया कि 2024-25 के समय तीनों खिलाड़ियों का सबसे मजबूत ग्रह यानी यूरेनस कुछ कमजोर स्थिति में दाखिल हो गया था. भविष्यवाणी में बताया गया कि विराट कोहली अब चाहे कितने भी फिट क्यों ना हों, रोहित शर्मा कितने ही प्रतिबद्ध क्यों ना हों, उनके ग्रहों की शक्तियां फीकी पड़ गई हैं.

श्रेयस अय्यर-केएल राहुल होंगे उनके उत्तराधिकारी

इसी भविष्यवाणी में यह भी खुलासा हुआ कि श्रेयस अय्यर और केएल राहुल अपने जीवन के ऐसे दौर में हैं जहां उनके ग्रहों की दशा बहुत अच्छी चल रही है. ये दोनों खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के उत्तराधिकारी बनकर टीम इंडिया का बोझ कई सालों तक अपने कंधों पर ढो सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

रवि शास्त्री ने बताया, आखिर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से क्यों लिया संन्यास; जानें क्या कहा



Source link

रवि शास्त्री ने बताया, आखिर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से क्यों लिया संन्यास; जानें क्या कहा

रवि शास्त्री ने बताया, आखिर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से क्यों लिया संन्यास; जानें क्या कहा


Ravi Shastri Shocking Revelation: विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने बड़ा खुलासा किया है. रवि शास्त्री ने बताया कि टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने से पहले विराट कोहली ने उनसे बात की थी और अपने निर्णय के बारे में भी बताया था. इस बात का खुलासा खुद रवि शास्त्री ने ICC रिव्यू में संजना गणेशन से बातचीत में किया है.

रवि शास्त्री ने किया चौंका देने वाला खुलासा

रवि शास्त्री ने संजना गणेशन को बताया कि उन्होंने विराट कोहली से उनके टेस्ट रिटायरमेंट लेने से करीब एक हफ्ते पहले बात की थी. रवि शास्त्री ने कहा कि वो अपने निर्णय को लेकर स्पष्ट थे कि उन्होंने अपनी तरफ से टेस्ट क्रिकेट के लिए सबकुछ कर दिया है. विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट कप्तान रहे हैं. विराट ने 68 मैचों में कप्तानी करते हुए 40 मैचों में जीत दिलाई है. वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है.

विराट कोहली ने रिटायरमेंट पर क्या कहा?

रवि शास्त्री ने बताया कि विराट कोहली ने उनसे कहा- ‘मुझे कोई पछतावा नहीं है’. रवि शास्त्री ने आगे बताया कि ‘मैंने उनसे एक-दो निजी सवाल पूछे और इसका उन्होंने सीधा जवाब दिया कि मेरे मन में कोई भी संदेह नहीं है’. रवि शास्त्री ने कहा कि ‘इससे मुझे लगा कि यही सही समय है. विराट के दिमाग ने उनके शरीर को बता दिया है कि अब यहां से जाने का यही सही समय है’.

विराट कोहली का जज़्बा

रवि शास्त्री ने विराट के टेस्ट करियर को लेकर कहा कि ‘अगर वह कुछ करने का फैसला करता है, तो वह अपना 100 फीसदी देता है, जिसकी बराबरी किसी भी बल्लेबाज या गेंदबाज के लिए करना आसान नहीं होगा’. रवि शास्त्री ने आगे बताया कि ‘खिलाड़ी मैच में अपना काम करते हैं और फिर आराम से बैठ जाते हैं. लेकिन विराट जब टीम के साथ मैदान पर आते हैं तो वो चाहते हैं कि वो ही सभी विकेट ले लें, वो ही सभी कैच भी लें. वहीं वो मैदान पर सभी निर्णय भी लेना चाहते हैं. इन सब बातों के बाद भी मुझे लगता है कि अगर वो आराम नहीं करता है और इस बात के बारे में नहीं सोचता है कि उसे किस फॉर्मेट में कितना खेलना चाहिए, तो उसे थकान जरूर होगी’.

यह भी पढ़ें

एक साल में कितना कमाते हैं नीरज चोपड़ा, लेफ्टिनेंट कर्नल बनने पर मिलेगी कितनी सैलरी?



Source link

IPL 2025: Punjab Kings, Gujarat Titans, And Lucknow Super Giants Announce Key Player Replacements

IPL 2025: Punjab Kings, Gujarat Titans, And Lucknow Super Giants Announce Key Player Replacements


As the TATA Indian Premier League (IPL) 2025 progresses into its crucial final phase, Punjab Kings (PBKS), Gujarat Titans (GT), and Lucknow Super Giants (LSG) have made strategic changes to their squads by announcing important player replacements due to injuries and national commitments.

Kyle Jamieson Joins PBKS, Replacing Injured Lockie Ferguson

Punjab Kings have confirmed that New Zealand pacer Kyle Jamieson will replace Lockie Ferguson, who has been ruled out for the remainder of the season due to a hamstring injury. Known for his bounce and ability to strike early, Jamieson will join PBKS at a signing amount of INR 2 Crore. This move aims to bolster PBKS’s pace attack as they push for a playoff spot.

Kusal Mendis Replaces Jos Buttler in Gujarat Titans Squad

Gujarat Titans have brought in Sri Lankan wicketkeeper-batter Kusal Mendis as a replacement for Jos Buttler, who is set to depart on May 26 for national duties following GT’s final league game against Chennai Super Kings on May 25, 2025. Mendis, an experienced international campaigner, joins the squad for INR 75 Lakh and is expected to bring stability to the middle order as GT eyes a strong finish to the season.

LSG Signs William O’Rourke to Replace Injured Mayank Yadav

Lucknow Super Giants have named William O’Rourke, another talented New Zealand pacer, as a replacement for Mayank Yadav, who has been ruled out of the tournament due to a back injury. O’Rourke, known for his raw pace and bounce, has been signed at a reserve price of INR 3 Crore. This move comes as a key addition to LSG’s bowling department during a critical stage of the league.

These replacements could prove to be vital for their respective teams as the race to the playoffs intensifies. With international experience and fresh energy being added to the squads, fans can expect more thrilling action in the remainder of IPL 2025.





Source link

IPL 2025 पर नया नियम लागू, सभी 10 टीमों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़; जानें क्या है माजरा

IPL 2025 पर नया नियम लागू, सभी 10 टीमों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़; जानें क्या है माजरा


IPL 2025 New Replacement Rules: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण IPL 2025 को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड किया गया था. अब आखिरकार 17 मई से टूर्नामेंट दोबारा शुरू होने वाला है, जिससे पहले सभी टीमों में उथल-पुथल मची है. दरअसल जब आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड किया गया तब अधिकांश विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने देश लौट गए थे. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट शेड्यूल को देखते हुए कुछ खिलाड़ी आईपीएल खेलने भारत वापस आएंगे और कुछ नहीं आएंगे. ऐसे में टूर्नामेंट में रिप्लेसमेंट के कुछ नए नियम बनाए गए हैं.

IPL 2025 में रिप्लेसमेंट का नया नियम

आईपीएल 2025 के दोबारा शुरू होने के बाद कई खिलाड़ी अनुपलब्ध रहेंगे. कुछ प्लेयर ऐसे भी होंगे जो लीग स्टेज के मुकाबले तो खेल पाएंगे, लेकिन प्लेऑफ को मिस कर देंगे. ऐसे में नया नियम कहता है कि जिन खिलाड़ियों को सीजन के बीच में रिप्लेसमेंट के तौर पर लाया गया, उन्हें टीम अगले सीजन रिटेन नहीं कर सकती है.

वहीं आईपीएल 2025 के सस्पेंड होने से पहले BCCI ने जिन रिप्लेसमेंट्स को मंजूरी दी थी, उन्हें अगले सीजन के लिए रिटेन किया जा सकेगा. इसका मतलब साफ है कि सस्पेंशन के बाद जो खिलाड़ी रिप्लेसमेंट के तौर पर आएंगे, उन्हें अगले सीजन ऑक्शन का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा.

कौन वापस आएगा, कौन नहीं?

IPL 2025 टूर्नामेंट 17 मई से दोबारा शुरू होगा. उससे पहले सबसे बड़ा सवाल है कि कौन से विदेशी खिलाड़ी भारत वापस आएंगे और कौन से नहीं? वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के कारण जोस बटलर प्लेऑफ के मैचों को मिस कर सकते हैं, वहीं गुजरात टाइटंस में उनके साथी खिलाड़ी कगिसो रबाडा WTC फाइनल के कारण बाकी के मैचों से बाहर रह सकते हैं. वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मद्देनजर जोश हेजलवुड की मौजूदगी सवालों के घेरे में है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि पैट कमिंस और ट्रेविस हेड आईपीएल 2025 के बाकी मैच खेल सकते हैं.

मार्को जानसेन, विल जैक्स और मिचेल स्टार्क जैसे बड़े नाम भी संदेह के घेरे में हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के मेन खिलाड़ियों में से एक एडन मार्करम भी अन्य मैचों के लिए अनुपलब्ध रह सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

कितने फिट हैं शिखर धवन? विदेशी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन ने फोटो शेयर कर किया खुलासा



Source link

भारत से पाकिस्तान-बांग्लादेश तक, इन खिलाड़ियों ने रचाई अपनी कजिन सिस्टर से शादी, लिस्ट में सहवाग भी शामिल

भारत से पाकिस्तान-बांग्लादेश तक, इन खिलाड़ियों ने रचाई अपनी कजिन सिस्टर से शादी, लिस्ट में सहवाग भी शामिल



भारत से पाकिस्तान-बांग्लादेश तक, इन खिलाड़ियों ने रचाई अपनी कजिन सिस्टर से शादी, लिस्ट में सहवाग भी शामिल



Source link

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह


India Tour of England 2025 Women Squad: BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जून-जुलाई महीने में इंग्लैंड का दौरा करना है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी20 और 3 वनडे मैच खेले जाएंगे. दोनों सीरीज में हरमनप्रीत कौर टीम इंडिया की कप्तानी करेंगी, वहीं दोनों सीरीज के लिए स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान चुनी गई है.

चयनकर्ताओं ने एक बेहद चौंकाने वाला फैसला लिया है क्योंकि तूफानी सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को सिर्फ टी20 टीम में जगह दी गई है. बता दें कि वर्मा ने अक्टूबर 2024 के बाद कोई ODI मैच नहीं खेला है. वहीं रिचा घोष, यास्तिका भाटिया और हरलीन देओल को दोनों टीमों में जगह दी गई है.

WPL में गुजरात जायंट्स के लिए खेलने वाली 22 वर्षीय काशवी गौतम को टीम से बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह तेज गेंदबाज सयाली सतघरे की वनडे टीम में वापसी हुई है. पेस अटैक डिपार्टमेंट में सतघरे को श्री चरणी और क्रांति गौड़ का साथ मिल रहा होगा.

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की ODI टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरेशे

यह भी पढ़ें:

Sofia Qureshi: शिखर धवन हैं सच्चे देशभक्त, सोफिया कुरेशी पर बयान से पहले जहरीले शाहिद अफरीदी को सिखा चुके हैं सबक





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp