भारत की पहले बैटिंग, प्लेइंग इलेवन में किए 2 बहुत बड़े बदलाव, नीदरलैंड्स की टीम भी बदली

भारत की पहले बैटिंग, प्लेइंग इलेवन में किए 2 बहुत बड़े बदलाव, नीदरलैंड्स की टीम भी बदली


IND vs NED Playing XI: भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है. टीम इंडिया ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बड़े बदलाव किए हैं. अक्षर पटेल को आराम दिया गया है, वहीं कुलदीप यादव भी इस मैच से बाहर हुए हैं. वाशिंगटन सुंदर को इस वर्ल्ड कप में पहला मैच खेलने का मौका मिला है, वहीं अर्शदीप की अंतिम-11 में वापसी हुई है. 

भारत की प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

नीदरलैंड्स की प्लेइंग इलेवन: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैच लायन-कैशेट, नूह क्रॉस, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन

भारतीय टीम पहले ही टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में जा चुकी है. दूसरी ओर नीदरलैंड्स एलिमिनेट हो चुकी है, क्योंकि ग्रुप A से पाकिस्तान सुपर-8 में जाने वाली दूसरी टीम बनी है. वाशिंगटन सुंदर चोट से वापस आए हैं, देखना दिलचस्प होगा कि उनसे किस क्रम पर बैटिंग करवाई जाती है.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए मददगार रहती है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक इस मैदान पर अधिकतम स्कोर 213 रन का रहा है और नियमित रूप से टीमें 150 के ऊपर का स्कोर बनाती रही हैं.

यह भी पढ़ें:

पहले 4 लाख से 10 लाख की डिमांड, दोबारा सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं मोहम्मद शमी की वाइफ हसीन जहां, कर दी नई मांग



Source link

पाकिस्तान की शान से सुपर-8 में एंट्री, फरहान की सेंचुरी, फिर गेंदबाजों ने उड़ाई NAM की धज्जियां

पाकिस्तान की शान से सुपर-8 में एंट्री, फरहान की सेंचुरी, फिर गेंदबाजों ने उड़ाई NAM की धज्जियां


Pakistan Qualify For Super 8: पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ पाकिस्तान ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है. कोलंबो में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे. साहिबजादा फरहान ने शतकीय पारी खेली. विशालकाय लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की टीम 97 रन ही बना सकी.

पाकिस्तान अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में जाने वाली आठवीं और अंतिम टीम बन गई है. भारत और जिम्बाब्वे समेत अन्य 7 टीम पहले ही अगले चरण में प्रवेश कर चुकी थीं. पाकिस्तान की इस बड़ी जीत में साहिबजादा फरहान के 100 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

पहले बल्लेबाजी करने आई पाक टीम के लिए साहिबजादा फरहान ने 58 गेंद में 100 रन बनाए थे. कप्तान सलमान आगा ने 38 रन और अंतिम ओवरों में शादाब खान ने तूफानी बैटिंग करते हुए 36 रन बनाए. इस पारी में उनके बल्ले से एक चौका और 3 छक्के निकले.

200 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने आई नामीबिया की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई. लॉरेन स्टीनकैंप और अलेक्जांडर वोल्सचेंक के अलावा नामीबिया का कोई भी बल्लेबाज रनों के मामले में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. नामीबिया ने पहले 49 रनों के भीतर 4 विकेट खो दिए थे. टीम ने वापसी कर ली थी, लेकिन नामीबिया की टीम ने आखिरी 6 विकेट मात्र 18 रनों के भीतर गंवा दिए.

पाकिस्तान के लिए सबसे सफल गेंदबाज उस्मान तारिक रहे, जिन्होंने कुल 4 विकेट झटके. शादाब खान भी 3 बल्लेबाजों को आउट करने में कामयाब रहे. मोहम्मद नवाज और सलमान मिर्जा ने भी एक-एक विकेट लिया. पाकिस्तान से पहले भारत, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 में अपना स्थान पक्का कर चुके थे.

यह भी पढ़ें:

पहले 4 लाख से 10 लाख की डिमांड, दोबारा सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं मोहम्मद शमी की वाइफ हसीन जहां, कर दी नई मांग



Source link

LIVE: भारत के सामने उलटफेर करेगा नीदरलैंड्स? प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव; पढ़ें पल-पल का अपडेट

LIVE: भारत के सामने उलटफेर करेगा नीदरलैंड्स? प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव; पढ़ें पल-पल का अपडेट


अर्शदीप सिंह की वापसी हो सकती है, जिन्हें पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग 11 से बाहर किया गया था. उनकी जगह कुलदीप यादव को बाहर किया जा सकता है.

संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.



Source link

पहले 4 लाख से 10 लाख की डिमांड, दोबारा सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं मोहम्मद शमी की वाइफ हसीन जहां

पहले 4 लाख से 10 लाख की डिमांड, दोबारा सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं मोहम्मद शमी की वाइफ हसीन जहां


Mohammed Shami Hasin Jahan Case: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की वाइफ हसीन जहां ने अपने परिवार की निकटता और बेटी की शिक्षा का हवाला देते हुए घरेलू हिंसा और मैनटेनेंस केस को कोलकाता से दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग की है. हसीन जहां ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी कि घरेलू हिंसा अधिनियम और दंड प्रक्रिया संहिता 125 के तहत दायर मामलों को कोलकाता से दिल्ली शिफ्ट कर दिया जाए.

इससे पहले कलकत्ता हाईकोर्ट ने मोहम्मद शमी को आदेश दिया था कि वो अपनी बेटी और पत्नी को 4 लाख प्रति माह गुजारा भत्ता दें. इस फैसले को चुनौती देकर हसीन जहां सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं, जहां उन्होंने गुजारा भत्ता 4 लाख से 10 लाख रुपये करने की डिमांड की थी.

हसीन जहां की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार और क्रिकेटर मोहम्मद शमी को नोटिस जारी किया है. नई याचिका में हसीन जहां के पक्ष से कहा गया कि मोहम्मद शमी का परिवार उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रहता है और वो भी अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए दिल्ली शिफ्ट हो गई हैं. याचिककर्ता ने कहा कि इसलिए केस को कोलकाता से दिल्ली शिफ्ट करना दोनों पक्षों के लिए सुविधाजनक होगा. 

मोहम्मद शमी और हसीन जहां की शादी साल 2014 के अप्रैल महीने में हुई थी. उसके अगले साल उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया, जिसका नाम आयरा शमी है. यह साल 2018 की बात है जब हसीन जहां ने शमी और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए थे. हसीन जहां यहीं नहीं रुकीं, क्योंकि उन्होंने भारतीय क्रिकेटर पर मैच फिक्सिंग और अन्य महिलाओं के साथ संबंध बनाने के भी संगीन आरोप लगाए थे. मैच फिक्सिंग मामले में बीसीसीआई की एंटी-करप्शन यूनिट ने शमी को क्लीन चिट दे दी थी.

यह भी पढ़ें:

‘गन सेलिब्रेशन’ वाले साहिबजादा फरहान का तूफानी शतक, ‘करो या मरो’ के मैच में पाकिस्तान ने दिया 200 का लक्ष्य



Source link

टी20 वर्ल्ड कप के बीच ICC रैंकिंग में टॉप-10 में 4 भारतीय बल्लेबाज शामिल, देखें किस नंबर पर कौन

टी20 वर्ल्ड कप के बीच ICC रैंकिंग में टॉप-10 में 4 भारतीय बल्लेबाज शामिल, देखें किस नंबर पर कौन


टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा कायम है. टॉप-10 टी20 बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा भारतीय खिलाड़ी हैं. अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज हैं. ईशान किशन भी अब टॉप-10 में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार 2 अर्धशतक जड़े. जानिए कौन किस पोजीशन पर काबिज है.

अभिषेक शर्मा (1)

अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज हैं. वह 891 रेटिंग के साथ टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं, हालांकि टी20 वर्ल्ड कप में शुरुआती 2 मैचों में वह एक भी रन नहीं बना पाए. अभिषेक यूएसए के खिलाफ ‘गोल्डन डक’ का शिकार हुए थे. नामीबिया के खिलाफ बाहर रहने वाले ईशान ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वापसी की, लेकिन उस मैच में भी खाता नहीं खोल पाए.

तिलक वर्मा (4)

आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में तिलक वर्मा चौथे नंबर पर हैं. ताजा अपडेट में उन्हें एक पायदान का फायदा हुआ है, पहले वह पांचवें स्थान पर थे. तिलक के 751 रेटिंग पॉइंट्स हैं. तिलक ने टी20 वर्ल्ड कप के शुरूआती 3 मैचों में 75 रन बनाए हैं. हर मैच में उन्होंने 25 रन बनाए.

सूर्यकुमार यादव (6)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में शामिल हैं. यूएसए के खिलाफ उन्होंने नाबाद 84 रन बनाए थे, नामीबिया के खिलाफ सूर्य ने 12 और पाकिस्तान के खिलाफ 32 रन बनाए. 747 रेटिंग के साथ सूर्या रैंकिंग में छठे नंबर पर हैं.

ईशान किशन (8)

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारत के ईशान किशन को बड़ा फायदा हुआ है, उन्होंने 17 पायदान की छलांग लगाकर टॉप-10 में जगह बनाई. आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में ईशान 732 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 8वें नंबर पर आ गए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई सीरीज से पहले ईशान टॉप-50 में भी नहीं थे.

ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ 40 गेंदों में 77 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी, इससे पहले दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ भी उन्होंने अर्धशतक (61) जड़ा था. यूएसए के खिलाफ हालांकि वह सिर्फ 20 रन बना पाए थे.



Source link

साहिबजादा फरहान ने शतक जड़ रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में सेंचुरी लगाने वाले बने दूसरे बल्लेबाज

साहिबजादा फरहान ने शतक जड़ रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में सेंचुरी लगाने वाले बने दूसरे बल्लेबाज


टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ साहिबजादा फरहान ने 100 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. वह टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पाकिस्तान के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 58 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 11 चौके जड़े. पाकिस्तान इस मैच को जीतकर सुपर-8 में क्वालीफाई कर लेगी, लेकिन अगर हारी तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.

पाकिस्तान के लिए ये करो या मरो मुकाबला है, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने नामीबिया के सामने 200 रनों का लक्ष्य रखा है. साहिबजादा फरहान के आलावा सलमान अली आगा ने 38 और शादाब खान ने 36 रनों की छोटी, लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली.

साहिबजादा फरहान का ऐतिहासिक शतक

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इससे पहले पाकिस्तान के लिए सिर्फ अहमद शहजाद ने ही शतक लगाया था, अब इस लिस्ट में साहिबजादा का नाम भी जुड़ गया है. फरहान भारत के खिलाफ पिछले मैच में खाता भी नहीं खोल पाए थे, लेकिन आज नामीबिया के खिलाफ 100 रन बनाकर अच्छी वापसी की.

बता दें कि ये साहिबजादा फरहान का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला शतक है, इससे पहले खेले 42 मैचों में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 80 रन का था. इसके आलावा उन्होंने टी20 फॉर्मेट (लीग क्रिकेट/डोमेस्टिक) में 6 शतक लगाए हैं.

पाकिस्तान के लिए करो या मरो मुकाबला

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को सुपर-8 में क्वालीफाई करने के लिए हर हाल में नामीबिया को हराना है. क्योंकि अगर नामीबिया जीता तो पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो जाएगा. पाक और यूएसए टीम के 4-4 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट यूएसए का काफी बेहतर है.

ग्रुप ए से टीम इंडिया सुपर-8 में अपना स्थान कंफर्म कर चुकी है. ग्रुप बी से श्रीलंका और जिम्बाब्वे ने क्वालीफाई किया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया बाहर हो गया है. वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ग्रुप सी से और डी से दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने सुपर-8 राउंड में क्वालीफाई किया है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp