नामीबिया के खिलाफ करो या मरो मैच से पहले प्लेइंग XI में बदलाव के संकेत, पाकिस्तानी टीम देखिए

नामीबिया के खिलाफ करो या मरो मैच से पहले प्लेइंग XI में बदलाव के संकेत, पाकिस्तानी टीम देखिए


आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान की टीम पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. अब 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाला मुकाबला पाकिस्तान के लिए ‘करो या मरो’ जैसा बन गया है. अगर इस मैच में टीम को हार मिलती है तो उसका सुपर-8 में पहुंचने का सपना यहीं खत्म हो सकता है. यही वजह है कि इस अहम मैच से पहले टीम मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव करने पर विचार कर रहा है.

कोलंबो के एसएससी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम कॉम्बिनेशन को लेकर चर्चा तेज हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम अपने कुछ खिलाड़ियों को बाहर कर नए चेहरों को मौका दे सकती है, ताकि बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलन बनाया जा सके.

इन खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज

माना जा रहा है कि साहिबजादा फरहान, अबरार अहमद और फहीम अशरफ जैसे खिलाड़ियों को इस मैच में प्लेइंग XI से बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह टीम मैनेजमेंट अनुभवी बल्लेबाज फखर जमां के साथ-साथ ख्वाजा नफे को मौका देने पर विचार कर रहा है. वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में सलमान मिर्जा या नसीम शाह में से किसी एक को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है.

हालांकि, फखर जमां की फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. दो मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 20 रन निकले थे. वहीं श्रीलंका के खिलाफ पिछले मुकाबले में भी वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे.

बाबर आजम की भूमिका में बदलाव संभव

नामिबिया के खिलाफ इस अहम मुकाबले में टीम के कप्तान बाबर आजम की भूमिका भी बदल सकती है. खबरें हैं कि बाबर आजम इस मैच में साइम अयूब के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. टीम को एक मजबूत शुरुआत की जरूरत है और ऐसे में कप्तान खुद जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.

पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि टूर्नामेंट में बने रहने की आखिरी उम्मीद है. अगर टीम अपने संयोजन में सही बदलाव कर मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करती है तो सुपर-8 का रास्ता खुल सकता है, लेकिन एक और हार उन्हें सीधे टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा सकती है. ऐसे में अब सबकी नजर इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी है. 



Source link

पाकिस्तान पर सुपर 8 से बाहर होने का मंडरा रहा खतरा, शदाब खान ने भारत से फाइनल खेलने पर दे दिया

पाकिस्तान पर सुपर 8 से बाहर होने का मंडरा रहा खतरा, शदाब खान ने भारत से फाइनल खेलने पर दे दिया


Shadab Khan Wants To Play The Final Of The ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने नीदरलैंड के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने अमेरिका को भी हराया. वर्ल्ड कप में पाक टीम का अभियान अच्छा चल रहा था, लेकिन फिर उनका सामना भारत से रविवार यानी 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में हुआ. इस मैच से सलमान अली आगा की अगुवाई वाली पाक टीम के लिए सब कुछ बदल गया. टीम इंडिया से मिली एक हार से पाकिस्तान पर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त दी थी.

नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान को हर हाल में होगा जीतना

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में क्वालीफाई करने के लिए अब पाकिस्तान को नामीबिया के खिलाफ कोलंबो में होने वाले मुकाबले में हर हाल में जीतना होगा. एक तरफ पाकिस्तान के सुपर 8 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है, दूसरी ओर, उनके अनुभवी ऑलराउंडर शदाब खान फाइनल खेलने का सपना देख रहे हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेलना चाहते हैं शदाब खान

पाकिस्तानी के ऑलराउंडर शदाब खान की प्रैक्टिस के दौरान की एक वीडियो एक्स पर वायरल हो रही है. उस वीडियो में शदाब पैड, हेल्मेट और ग्लव्स पहनकर बल्ला लेकर जाते दिख रहे हैं. ऐसे में उनसे एक व्यक्ति सवाल करता हुआ कहता है कि, ‘सेमीफाइनल तक यही हैं फिर?’ इसपर शदाब खान उनसे कहते हैं कि ‘फाइनल तक यही हैं. फाइनल इंशाल्लाह.’ इसके बाद वो व्यक्ति पूछता है कि, ‘फाइनल इंडिया के साथ है.’ इसका जवाब देते हुए शदाब ने कहा कि, ‘वो तो अल्लाह ही जाने लेकिन फाइनल.’

शदाब खान का इंटरनेशनल करियर

शदाब खान ने पाकिस्तान के लिए अब तक अपने करियर में 6 टेस्ट, 70 वनडे और 120 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. शदाब के नाम टेस्ट में 300, वनडे में 855 तो टी20 इंटरनेशनल में 943 रन हैं. टेस्ट में उन्होंने 14, वनडे में 85 जबकि टी20 इंटरनेशनल में 120 विकेट चटकाए हैं. हालांकि, अब तक शदाब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के लिए खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं.



Source link

T20 World Cup 2026 के नॉकआउट से अबतक 6 बार बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया, कब-कब कंगारूओं का टूटा ‘घमंड’

T20 World Cup 2026 के नॉकआउट से अबतक 6 बार बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया, कब-कब कंगारूओं का टूटा ‘घमंड’


Australia Eliminated In The Knockout Stage Six Times: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के मैच खत्म होने वाले हैं और अब सुपर 8 के मुकाबले शुरू होंगे. इस टूर्नामेंट में आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाला ग्रुप स्टेज अहम मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया. इसी के साथ दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला, जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया ‘सुपर-8’ से बाहर हो गया. ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलिया के बजाय जिम्बाब्वे ने अगले दौर के लिए क्वालीफाई किया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कब-कब ऑस्ट्रेलिया इस तरह से टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट से बाहर हुई है.

टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट से ऑस्ट्रेलिया 6 बार हुई बाहर

1. टी20 वर्ल्ड कप 2009 

ऑस्ट्रेलिया सबसे पहली बार 2009 के टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज से पहले बाहर हुई थी. इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई थी. ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 7 विकेट, जबकि अगले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली थी, जिसके कारण कंगारू टीम नॉकआउट स्टेज के पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी.

2. टी20 वर्ल्ड कप 2014 

टी20 वर्ल्ड कप 2014 में ऑस्ट्रेलिया दूसरी बार नॉकआउट स्टेज से पहले बाहर हो गई थी. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ग्रुप-2 में 4 मैच खेले थे, जिसमें उसे सिर्फ एक ही मुकाबले में जीत मिली थी. पाकिस्तान के हाथों 16 रन से मुकाबला हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अगला मैच 6 विकेट से गंवाया. इसके बाद उसे भारत ने 73 रन से मात दी थी. भले ही अंतिम ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, लेकिन प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी.

3. टी20 वर्ल्ड कप 2016 

ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरी बार 2016 के टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट स्टेज से पहले बाहर हुई थी. इस टूर्नामेंट के ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड के हाथों 8 रन से मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश और पाकिस्तान को क्रमशः 3 विकेट और 21 रन से हराया, लेकिन भारत ने 6 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया को प्लेऑफ से बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

4. टी20 वर्ल्ड कप 2022

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया चौथी बार नॉकआउट स्टेज से पहले बाहर हो गई थी. इस टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड (89 रन) , श्रीलंका (7 विकेट), आयरलैंड (42 रन) और अफगानिस्तान (4 रन) को हराया था, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया और कंगारू टीम खराब नेट रन रेट (NRR) के कारण प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी.

5. टी20 वर्ल्ड कप 2024 

ऑस्ट्रेलिया का 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भी यही हाल हुआ था, लेकिन इस बार नॉकआउट से पहले नहीं हुआ था. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप-बी के अपने सभी चार मैच जीते थे. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ओमान के खिलाफ (39 रन), इंग्लैंड को (36 रन), नामीबिया को (9 विकेट) और स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराकर सुपर 8 में जगह बनाई थी. इसके बाद सुपर-8 में कंगारू टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 28 रन से जीत दर्ज की, लेकिन अगले ही मैच में अफगानिस्तान ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए 21 रन से ऑस्ट्रेलिया को मात दे दी थी. सुपर-8 के अपने अंतिम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को भारत ने 24 रन से हराकर उनका सेमीफाइनल का टिकट पाने का मौका छीन लिया था.

6. टी20 वर्ल्ड कप 2026 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया पांचवीं बार नॉकआउट स्टेज से पहले बाहर हो गई है. इस टूर्नामेंट के ग्रुप में शामिल ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले जिम्बाब्वे फिर श्रीलंका से ग्रुप स्टेज में मिली हार की वजह से कंगारू टीम सुपर 8 में नहीं पहुंच पाई. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया का अभी एक और मैच आयरलैंड से है, जिसे जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम टूर्नामेंट से एक सम्मानजनक विदाई लेना चाहेगी.



Source link

नीदरलैंड के खिलाफ बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI? इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

नीदरलैंड के खिलाफ बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI? इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका


T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर चुकी भारतीय टीम अब ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलने जा रही है. सुपर-8 में पहले ही जगह बना चुकी भारतीय टीम इस मैच में कुछ बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है. टीम मैनेजमेंट इस मुकाबले में बेंच स्ट्रेंथ को परखने के मूड में नजर आ रहा है.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए अभ्यास सत्र के दौरान खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया. खासतौर पर युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा नेट्स में लंबा समय बिताते नजर आए. शुरुआती मैचों में उनका बल्ला नहीं चला था, ऐसे में इस मुकाबले में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है.

कुलदीप और हार्दिक को मिल सकता है आराम

रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम मैनेजमेंट इस मैच में स्पिनर कुलदीप यादव और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को आराम दे सकता है. उनकी जगह तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज को मौका मिलने की संभावना है. इससे टीम अपने गेंदबाजी संयोजन को और मजबूत करना चाहेगी. हालांकि मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खेलने को लेकर पहले ही संकेत मिल चुके हैं, जिससे गेंदबाजी आक्रमण में संतुलन बना रहेगा.

बल्लेबाजों ने स्पिन के खिलाफ किया अभ्यास

अभ्यास सत्र में तिलक वर्मा और रिंकु सिंह जैसे बल्लेबाजों ने भी स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ खास तैयारी की. टीम मैनेजमेंट चाहता है कि मिडिल ऑर्डर किसी भी स्थिति में रन बनाने के लिए तैयार रहे.

भारतीय टीम इस मुकाबले को जीत के साथ खत्म कर सुपर-8 में आत्मविश्वास के साथ प्रवेश करना चाहेगी. वहीं, इस मैच के जरिए युवा खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का शानदार मौका भी होगा. अगर ये बदलाव होते हैं, तो नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया एक नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरती दिख सकती है.

भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती. 



Source link

जसप्रीत बुमराह आगला मैच खेलेंगे या नहीं? कोच ने दे दिया जवाब, फैन्स के लिए बड़ी खबर

जसप्रीत बुमराह आगला मैच खेलेंगे या नहीं? कोच ने दे दिया जवाब, फैन्स के लिए बड़ी खबर


Jasprit Bumrah Will Not Be Rested Against Netherlands: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया सुपर 8 में पहुंच चुकी है, लेकिन अभी भारतीय टीम को नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मैच खेलना है. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने मंगलवार यानी 18 फरवरी को कहा कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप ए के आखिरी मैच में आराम नहीं दिया जाएगा. पाकिस्तान के खिलाफ रविवार यानी 15 फरवरी को हुए मुकाबले में बुमराह ने सईम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा के अहम विकेट चटकाए थे, जिससे पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा.

जसप्रीत बुमराह को नहीं दिया जाएगा आराम 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की खेल विज्ञान टीम जसप्रीत बुमराह के कार्यभार का एहतियात के साथ प्रबंधन कर रही है. इसलिए उन्हें समय-समय पर आराम दिया जाता है. हालांकि, टीम इंडिया के बल्लेबाजी सितांशु कोटक ने मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि बुमराह को आराम दिया जाएगा. इसके बारे में बाद में फैसला लेंगे.’

सितांशु कोटक ने अभिषेक शर्मा की के बारे में सकारात्मक जवाब दिया. अभिषेक पेट में संक्रमण के कारण नामीबिया के खिलाफ नहीं खेल पाएं थे, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ शून्य पर आउट हो गए. कोटक ने कहा, ‘उसकी तबीयत ठीक नहीं थी. पिछले मैच में वो पहले ओवर में आउट हो गया. हम ज्यादा विश्लेषण नहीं करना चाहते. अब वह ठीक है.’

ईशान किशन की सितांशु कोटक ने की जमकर तारीफ

सितांशु कोटक ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की तारीफ करते हुए कहा, ‘वो अपने शुरुआती दिनों से ही आत्मविश्वास से भरपूर है. इससे टी20 क्रिकेट में मदद मिलती है. वर्ल्ड कप शुरू होने के बाद से हमने देखा है कि कोई भी टीम किसी भी टीम को हरा सकती है और यही वजह है कि हर मैच अहम है.’



Source link

बारिश ने बिगाड़ा खेल! IRE vs ZIM मैच हुआ रद्द, सुपर-8 से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया

बारिश ने बिगाड़ा खेल! IRE vs ZIM मैच हुआ रद्द, सुपर-8 से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया


आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-बी का मुकाबला उस वक्त सुर्खियों में आ गया, जब आयरलैंड क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया. पल्लेकेले में लगातार हो रही बारिश के कारण अंपायरों को मैच बिना टॉस करे ही मैच रद्द करने का फैसला लेना पड़ा, जिसका सीधा असर पॉइंट्स टेबल पर पड़ा है.

इस मुकाबले के रद्द होने से सबसे बड़ा झटका ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को लगा है. अब ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए सुपर-8 में पहुंचने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है. वहीं जिम्बाब्वे इस ग्रुप से सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है.

श्रीलंका पहले ही कर चुका था क्वालीफाई

ग्रुप-बी से श्रीलंका क्रिकेट टीम पहले ही शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने तीनों मैच जीतकर 6 अंकों के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी थी. टीम का नेट रन रेट भी काफी मजबूत रहा, जिसने उन्हें बाकी टीमों से काफी आगे रखा है.

अब जिम्बाब्वे के खाते में तीन मैचों से पांच अंक हो गए हैं और टीम का नेट रन रेट भी बेहतर स्थिति में है. उनके पास अभी एक मुकाबला बाकी है, लेकिन उससे पहले ही टीम ने अगले दौर में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है.

आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें खत्म

इस मैच के धुल जाने से आयरलैंड को एक अंक जरूर मिला, लेकिन इससे उनकी स्थिति में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है. चार मैचों में तीन अंक के साथ टीम अब सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो चुकी है.

वहीं ऑस्ट्रेलिया की हालत और भी खराब हो गई है. टीम ने अब तक तीन मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल की है और उनके खाते में केवल दो अंक हैं. अगर ऑस्ट्रेलिया अपना आखिरी मुकाबला जीत भी लेती है, तब भी टीम के अधिकतम चार अंक ही हो पाएंगे, जो क्वालीफिकेशन के लिए पर्याप्त नहीं होंगे.

ओमान का अभियान भी खत्म

ग्रुप की पांचवीं टीम ओमान क्रिकेट टीम पहले ही अपने शुरुआती तीनों मुकाबले हार चुकी है और उनके खाते में अब तक एक भी अंक नहीं है. ऐसे में उनका टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर भी लगभग खत्म हो चुका है. 

बारिश से प्रभावित इस मुकाबले ने ग्रुप-बी की तस्वीर पूरी तरह साफ कर दी है, जहां अब सुपर-8 के लिए श्रीलंका और जिम्बाब्वे आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp