एक देश, 3 टीमें… पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम

एक देश, 3 टीमें… पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपने देश की टीमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में दिख रहा है. बोर्ड तीन टीमें बनाने के बारे में विचार कर रहा. बात सिर्फ तीन टीमों तक ही महदूद नहीं है बल्कि सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को भी कैटेगरी में बांटा जाएगा. तो आइए जानते हैं कि पाकिस्तान की 3 टीमों का पूरा माजरा क्या है. 

दरअसल, अलग-अलग फॉर्मेट के लिए पाकिस्तान की 3 टीमें बनाई जाएंगी. सीनियर चयनकर्ता और पीसीबी हाई परफॉर्मेंस के हेड आकिब जावेद ने जियो न्यूज को दिए इंटरव्यू में बताया कि अलग-अलग टीमों का फॉर्मूला कैसे काम करेगा. 

उन्होंने बताया कि मॉर्डन क्रिकेट में फॉर्मेट के हिसाब से खिलाड़ियों की जरूरत पड़ती है, खासकर टी20 और टेस्ट क्रिकेट को बिल्कुल अलग रखा जाएगा. दोनों का कोई मेल नहीं है. दोनों फॉर्मेट बिल्कुल अलग तरह से खेले जाते हैं. 

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की भी होगी कैटेगरी

आकिब जावेद ने कहा, “फॉर्मेट के आधार पर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हर फॉर्मेट के लिए अलग-अलग टीमें बनाने की दिशा में पहला कदम होगा. यह तो बस शुरुआत है. आगे चलकर हर फॉर्मेट के लिए अपनी अलग टीम हो सकती है. हमें यह करना होगा और तुरंत ही टेस्ट और टी20 टीमों को अलग करना होगा क्योंकि दोनों फॉर्मट एक तरीके से नहीं खेले जा सकते.”

हालांकि अभी पाकिस्तान बोर्ड नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर कोई एलान नहीं किया है. किन खिलाड़ियों को नया कॉन्ट्रैक्ट को मिलेगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. 

उन्होंने आगे कहा, “अगर कोई खिलाड़ी सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलता है, तो उसका मूल्यांकन दूसरे टेस्ट खिलाड़ियों के आधार पर किया जाएगा और उसे उसी हिसाब से पैसे मिलेंगे. टेस्ट कैटेगरी में सबसे अच्छा परफॉर्म करने वाले खिलाड़ियों को हर महीने 40 लाख PKR तक मिलेंगे, जबकि कम अच्छा प्रदर्शन करने वालों को 30 लाख से 35 लाख PKR के बीच मिलेंगे. इसी तरह परफॉर्मेंस के आधार पर वनडे और टी20 प्लेयर को भी रकम मिलेगी.”

 

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के क्रिकेटर जैकब बेथल भारत की इस खूबसूरत एक्ट्रेस पर हारे दिल? सीक्रेट तस्वीर से मची सनसनी



Source link

भारत को मिलेगी 2036 ओलंपिक्स की मेजबानी या नहीं? इस दिन सुनाया जाएगा अंतिम फैसला

भारत को मिलेगी 2036 ओलंपिक्स की मेजबानी या नहीं? इस दिन सुनाया जाएगा अंतिम फैसला


2036 ओलंपिक्स की मेजबानी पाने के लिए भारत पुरजोर कोशिशें कर रहा है. 10 साल बाद होने वाले ओलंपिक खेलों पर नया अपडेट सामने आया है. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) ने बुधवार को पुष्टि करके बताया कि 2026 ओलंपिक्स का मेजबान साल 2029 में चुना जाएगा. बता दें कि ओलंपिक्स का होस्ट चुनने के लिए एक नई प्रक्रिया लागू की गई है.

2036 ओलंपिक्स के मेजबान पर फैसला साल 2029 के मध्य में लिया जाएगा. यह निर्णय लुसान में IOC के 146वें सत्र के दौरान लिया गया. IOC की फ्यूचर होस्ट कमिशन की चेयरमैन कोलिंडा ग्रबार कितारोविच ने बताया कि भविष्य में होने वाले ओलंपिक खेलों का मेजबान चुनने के लिए अब तीन चरणों वाली चयन प्रक्रिया लागू की जाएगी.

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ ने रणनीतिक बातचीत वाले चरण को मंजूरी दे दी है, जो मेजबान के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इसकी शुरुआत मार्च 2027 से होगी. कोलिंडा ग्रबार कितारोविच, क्रोएशिया की पूर्व राष्ट्रपति रह चुकी हैं और उन्होंने कहा कि जो देश मेजबानी के लिए बिड कर रहे हैं, वे पारदर्शिता चाहते थे. उन्होंने यह भी साफ किया कि IOC का लक्ष्य 2029 के मध्य तक मेजबान के नाम पर मुहर लगाने का है.  

बताते चलें कि 2028 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी लॉस एंजेलिस करेगा और 2032 की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन को मिल चुकी है. 2036 ओलंपिक्स की मेजबानी पाने के लिए भारत लंबे समय से प्रयासरत है.

नई प्रक्रिया के तहत जिन भी देशों को मेजबानी के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उनके साथ 2027 से बातचीत का दौर शुरू होगा. अगले चरण में जाने के लिए संभावित मेजबानों को ‘फ्यूचर होस्ट प्रश्नावली’ पूरी करनी होगी और वित्तीय गारंटी भी देनी होगी. उम्मीदवार देशों को लागत नियंत्रण के उपाय बताने होंगे और बुनियादी ढांचे को लेकर स्पष्टता और समय-सीमा तय करनी होगी. 

भारत ने 2024 में ओलंपिक्स की मेजबानी के लिए ‘लेटर ऑफ इंटेन्ट’ सौंपा था. अगर भारत को 2036 ओलंपिक्स की मेजबानी मिलती है, तो अहमदाबाद वह शहर हो सकता है, जहां ओलंपिक खेलों का आयोजन करवाया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

इंग्लैंड के क्रिकेटर जैकब बेथल भारत की इस खूबसूरत एक्ट्रेस पर हारे दिल? सीक्रेट तस्वीर से मची सनसनी

इंग्लैंड में होगा वैभव सूर्यवंशी का अलग ‘चेंजिंग रूम’, माता-पिता रहेंगे साथ; जानें पूरा माजरा



Source link

Ben Stokes reveals he apologised to England teammates after off-field controversy, says 'I had to take responsibility…' | Cricket News | Zee News

Ben Stokes reveals he apologised to England teammates after off-field controversy, says 'I had to take responsibility…' | Cricket News | Zee News


England captain Ben Stokes has revealed that he apologised to his teammates after returning to the side for the decisive third Test against New Zealand, admitting that the off-field controversy involving him and fast bowler Gus Atkinson had an impact on the team. 

Stokes and Atkinson missed the second Test after being stood down pending an investigation into an alleged breach of the team’s midnight curfew following England’s victory in the series opener. Although both players were cleared of any violent conduct, a disciplinary hearing found they had breached contractual obligations and issued them written warnings.

Speaking ahead of the third Test at Trent Bridge, Stokes said one of his first responsibilities after rejoining the squad was to address the dressing room and acknowledge the effect the episode had on others.

“That was one of the first things I had to do as a captain,” Stokes told reporters.

The England skipper admitted the situation extended beyond himself and affected several members of the squad, particularly the younger players who were making their Test debuts during the second match.

“It affected Joe, it affected the squad, it affects the people outside the playing environment. It no doubt had an effect on the lads who were making their debut. That should have been all about them, but unfortunately a situation out of their control took precedence over their big day of making their debut for England in Test cricket,” he added.

With Stokes absent, Joe Root led a much-changed England side that included debutants Sonny Baker, Jordan Cox and James Rew. England suffered a heavy 253-run defeat, allowing New Zealand to level the series at 1-1.

Stokes said leadership also means accepting responsibility when things go wrong and making amends where necessary.

“It would be stupid and naive for me not to acknowledge that and address that. It’s all fine and well everything being fine and dandy when it’s going well, but you need to take responsibility for things as well. If that’s you that needs to take that responsibility, you need to be big enough and man enough to be able to take that upon your shoulders, look everyone in the eye, and apologise how you need to apologise. That’s what I did,” he said.

The controversy also led to questions over Stokes’ relationship with England head coach Brendon McCullum. However, both men have dismissed suggestions of any rift, with Stokes insisting their bond remains strong.

“You don’t plan on going through something like this together in a professional environment. Me and Brendon were talking pretty much every day in the initial period.

“Maybe in the future we’ll look back on this and go, this did bring us tighter. This rift, this drifting apart, we certainly haven’t drifted.”

With the series level and one match remaining, the all-rounder stressed that both players are now fully focused on helping England finish strongly.

“The main thing about me being back, Gus being back, is for us to focus on the main objective, which is the cricket this week.

“It’s 1-1 in the series, we’ve got one game left, and the importance of the result of this game is the one thing we need to concentrate on,” he concluded.

Stay informed on all the latest news, real-time breaking news updates, and follow all the important headlines in india news and world news on Zee News.



Source link

इंग्लैंड के क्रिकेटर जैकब बेथल भारत की इस खूबसूरत एक्ट्रेस पर हारे दिल? तस्वीर वायरल

इंग्लैंड के क्रिकेटर जैकब बेथल भारत की इस खूबसूरत एक्ट्रेस पर हारे दिल? तस्वीर वायरल


Jacob Bethell and Aadhya Anand: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के युवा ऑलराउंडर जैकब बेथल (Jacob Bethell) इस बार अपनी बैटिंग या बॉलिंग को लेकर नहीं, बल्कि लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. कहा जा रहा है कि बेथल एक भारतीय एक्ट्रेस पर दिल हार गए हैं. दोनों की साथ में कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिससे अफवाहों को और हवा मिली. तो आइए जानते हैं कि यह एक्ट्रेस कौन है और दोनों के साथ में दिखने की कहानी क्या है. 

वायरल हो रही तस्वीरों में इंग्लिश खिलाड़ी एक्ट्रेस आध्या आनंद (Aadhya Anand) के साथ दिख रहे हैं. एक्स पर बेथल और आध्या की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक यूजर ने दावा किया यह तस्वीरें एक्ट्रेस के प्राइवेट अकाउंट पर शेयर की गई थीं. तस्वीर में दोनों कुछ खाते हुए दिख रहे हैं. वहीं तस्वीर पर कैप्शन में लिखा गया, “पहली बार बबल टी ट्राई करने के 50 शेड्स.”

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस तरह के दावे भी किए कि बेथल और आध्या आनंद आईपीएल 2026 के दौरान भी एक दूसरे से कई बार मिले. बेथल हालिया सीजन में खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए नजर आए थे. अब सवाल यह उठ रहा है कि दोनों की लव लाइफ को लेकर असल हकीकत क्या है. 

जैकब बेथल और आध्या आनंद की प्रेम कहानी की सच्चाई

फिलहाल बेथल और आध्या की तरफ से इस रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की कोई एलान नहीं किया है. इसके अलावा किसी दूसरी तरह से भी इस रिश्ते की पुष्टि नहीं हुई है. जब तक पुष्टि नहीं हो जाती है, तब तक इसे अफवाह के रूप में देखा जाएगा. हालांकि वो अलग बात है कि तस्वीरें कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं. 

कौन हैं आध्या आनंद?

आध्या का जन्म कर्नाटक के कूर्ग में 02 नवंबर 2007 को हुआ. वैसे तो आध्या ने 9 साल की उम्र में ही एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी, जब वह सिंगापुर की एक मूवी ‘ए यलो बर्ड’ में नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने 2021 में आई नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘बॉम्बे बेगम्स’ के जरिए वेब की दुनिया में कदम रखा. सीरीज में उन्होंने सबसे छोटी बेगम का किरदार अदा किया. 

 

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड में होगा वैभव सूर्यवंशी का अलग ‘चेंजिंग रूम’, माता-पिता रहेंगे साथ; जानें पूरा माजरा





Source link

कौन हैं आकाशदीप की होने वाली दुल्हनिया अक्षिता राज? आज वाराणसी में लेंगे साथ फेरे

कौन हैं आकाशदीप की होने वाली दुल्हनिया अक्षिता राज? आज वाराणसी में लेंगे साथ फेरे


भारत के स्टार तेज गेंदबाज आकाशदीप आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वो मणिकपुर निवासी अक्षिता राज के साथ जिंदगी की एक नई पारी शुरू करने वाले हैं. दोनों आज वाराणसी के ‘Taj Ganges’ होटल में सात फेरे लेंगे. बिहाद के बड्डी गांव के रहने वाले आकाशदीप की शादी की अन्य रस्में पूरी हो चुकी हैं और आज वो अक्षिता राज के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेंगे.

कौन हैं अक्षिता राज?

आकाशदीप बिहार के रोहतास जिले के बड्डी गांव के निवासी हैं. उनकी लाइफ पार्टनर बनने जा रहीं अक्षिता राज बिहार के ही रोहतास जिले के मणिकपुर की रहने वाली हैं और उनके पिता का नाम अमित कुमार सिंह है. अक्षिता एक सामान्य परिवार से हैं और उनकी आकाशदीप से अरेंज मैरिज हो रही है.

अक्षिता पढ़ाई में अच्छी रही हैं और उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीसीए और एमसीए की डिग्री हासिल की है. बताया जाता है कि अक्षिता को एक बढ़िया जॉब का ऑफर भी मिला था, लेकिन आकाशदीप संग शादी की बात आगे बढ़ने के कारण उन्होंने नौकरी का ऑफर नहीं लिया था.

आपको याद दिला दें कि कुछ दिन पहले ही बिहार सरकार ने आकाशदीप को DSP का पद मिला था. पिछले चार दिन से उनके गांव में जश्न का माहौल बना हुआ है और उनकी शादी मीडिया की चकाचौंध से दूर एकदम प्राइवेट रखी गई है.

टीम इंडिया में नहीं हो पाई है वापसी

आकाशदीप कमर की चोट से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उन्हें IPL 2026 के पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था. उन्हें टीम इंडिया के लिए आखिरी बार जुलाई 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलते देखा गया था. उन्होंने अब तक टी20 और वनडे में भारतीय टीम के लिए डेब्यू नहीं किया है.

यह भी पढ़ें:

इंग्लैंड में होगा वैभव सूर्यवंशी का अलग ‘चेंजिंग रूम’, माता-पिता रहेंगे साथ; जानें पूरा माजरा

इन खिलाड़ियों के आगे ऋषभ पंत का 12 करोड़ का लॉस कुछ भी नहीं, देखें IPL में किसे हुआ सबसे बड़ा घाटा



Source link

इन खिलाड़ियों के आगे ऋषभ पंत का 12 करोड़ का लॉस कुछ भी नहीं, देखें IPL में किसे हुआ सबसे बड़ा घाटा

इन खिलाड़ियों के आगे ऋषभ पंत का 12 करोड़ का लॉस कुछ भी नहीं, देखें IPL में किसे हुआ सबसे बड़ा घाटा


पिछले दिनों ऋषभ पंत का नाम काफी चर्चा में रहा है, क्योंकि उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स में वापसी कर ली है. उनके बदले कुलदीप यादव को LSG टीम ने अपने खेमे में शामिल कर लिया है. यह ट्रेड डील बहुत चौंकाने वाली रही क्योंकि पंत ने 12 करोड़ के नुकसान के साथ दिल्ली टीम को जॉइन किया है.

LSG में उन्हें 27 करोड़ रुपये मिल रहे थे, जबकि दिल्ली कैपिटल्स से पंत को 15 करोड़ रुपये मिलेंगे. इसे बहुत बड़ा लॉस बताया जा रहा है, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि IPL में ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जिन्हें ऋषभ पंत से भी बड़ा घाटा हुआ था.

IPL इतिहास का सबसे बड़ा घाटा

आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ा घाटा वेंकटेश अय्यर को हुआ था. 2025 सीजन के मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. वहीं IPL 2026 की नीलामी में RCB ने अय्यर को 7 करोड़ रुपये में खरीदा था. इस तरह उन्हें 16.75 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था.

इस सूची में दूसरे नंबर पर सैम कर्रन हैं, जिन्हें 2023-24 सीजन में पंजाब किंग्स से 18.50 करोड़ रुपये मिले थे. मगर जब उन्होंने 2025 में CSK को जॉइन किया तो उन्हें सिर्फ 2.40 करोड़ रुपये मिले. सैम कर्रन को 16.10 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. साल 2021 में RCB फ्रेंचाइजी से 15 करोड़ रुपये लेने वाले काइल जैमीसन को 2023 में CSK ने केवल एक करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि जैमीसन चोट के चलते उस पूरे सीजन से बाहर हो गए थे.

लिस्ट में मिचेल स्टार्क का भी नाम

2024 सीजन में मिचेल स्टार्क ने KKR को चैंपियन बनाने में बड़ा योगदान दिया था. उस सीजन कोलकाता ने उन्हें 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन 2025 के ऑक्शन में उनपर बोली घटकर 11.75 करोड़ पर आ गई थी. झाई रिचर्डसन को 12.50 करोड़ और केन विलियमसन को 12 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा था. ऋषभ पंत भी 12 करोड़ के नुकसान के साथ दिल्ली कैपिटल्स में आए हैं.

यह भी पढ़ें:

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में इन तीन भारतीयों पर रहेगी नजर, डेब्यू पर वैभव सूर्यवंशी रचेंगे इतिहास



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp