IPL का 18वां सीजन नहीं जीत पाएगी RCB! इस बार भी धरा रह जाएगा ‘ई साला कप नामदे’ का नारा

IPL का 18वां सीजन नहीं जीत पाएगी RCB! इस बार भी धरा रह जाएगा ‘ई साला कप नामदे’ का नारा


Virat Kohli Royal Challengers Bangalore: आईपीएल का 18वां सीजन शानदार चल रहा था. लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते इसे एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. आईपीएल के इस सीजन के 57 मैच सही तरीके से पूरे हो गए हैं. अभी लीग स्टेज के 13 मैच होने बचे हैं. इसमें दिल्ली और पंजाब के बीच रद्द हुआ मैच भी शामिल है. लेकिन ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के चलते कहीं आईपीएल के इस 18वें सीजन को रद्द ही न कर दिया जाए. लेकिन अभी तक बीसीसीआई की ओर से इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसा भी हो सकता है कि बीसीसीआई आईपीएल के मैचों की नई तारीखों का ऐलान कर दे.

पॉइंट्स टेबल में किस नंबर पर RCB?

आईपीएल पॉइंट्स टेबल में रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे नंबर पर है. विराट कोहली की टीम अब तक आईपीएल में 11 मैच खेल चुकी है, जिनमें आरसीबी को 8 मैच में जीत हासिल हुई है और तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. बेंगलुरु 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बैठी गुजरात टाइटंस के बराबर ही है. गुजरात की टीम का नेट रन रेट बेंगलुरु से बेहतर है, इसलिए 16 अंकों के साथ GT टॉप पर और RCB दूसरे नंबर की टीम है.

RCB के लिए 18वां सीजन

आईपीएल की शुरुआत से ही टूर्नामेंट से लेकर सोशल मीडिया तक आरसीबी की टीम को लेकर एक ही बात वायरल है कि बेंगलुरु से सीजन जीत सकती है. इसके पीछे की वजह विराट कोहली का जर्सी नंबर है. कोहली 18 नंबर की जर्सी पहनते हैं और ये आईपीएल का 18वां सीजन भी चल रहा है, जिसे लेकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैन ये मान रहे हैं कि इस साल आईपीएल की ट्रॉफी RCB ही उठाएगी. देखा जाए तो आरसीबी का इस साल IPL में प्रदर्शन भी काफी बेहतर रहा है. बता दें कि बेंगलुरु अब तक एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीती है.

यह भी पढ़ें

टेस्ट डेब्यू का मौका छोड़ युद्ध लड़ने पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, भारत-पाक टेंशन के बीच जानें हेमू अधिकारी की वीर गाथा



Source link

IPL 2025 के बाद एक और बड़ा टूर्नामेंट रद्द, ओलंपिक स्टार नीरज चोपड़ा के फैंस को झटका

IPL 2025 के बाद एक और बड़ा टूर्नामेंट रद्द, ओलंपिक स्टार नीरज चोपड़ा के फैंस को झटका


Neeraj Chopra Classic Tournament Posponed: भारत और पाकिस्तान युद्ध के मैदान में आमने-सामने हैं. भारत सरहद पार से हुए कई हमलों को नाकाम कर चुका है. एक हफ्ते के लिए IPL 2025 को सस्पेंड कर दिया गया है, जिसके बाद भारत के ओलंपिक स्टार नीरज चोपड़ा को भी झटका लगा है. 24 मई को बेंगलुरु में ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’ टूर्नामेंट होने वाला था, लेकिन बॉर्डर पर चल रहे तनाव के बाद जेवलिन थ्रो टूर्नामेंट को आगे के लिए स्थगित कर दिया गया है.

इस इवेंट में नीरज चोपड़ा भारतीय सरजमीं पर वापसी करने वाले थे, जिसमें भारतीय और इंटरनेशनल एथलीट भी भाग लेने वाले थे. टीम द्वारा आधिकारिक स्टेटमेंट में बताया गया कि खिलाड़ियों की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता के तौर पर देखते हुए टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया है. आयोजकों की टीम ने बताया कि भारतीय सेना को उनका पूरा सपोर्ट है और इवेंट की नई तारीख आने वाले दिनों में घोषित कर दी जाएगी.

नीरज चोपड़ा क्लासिक इवेंट का आयोजन सिर्फ एक दिन तक चलने वाला था, जिसमें ग्रेनाडा के 2 बार के वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स भी भाग लेने वाले हैं. उनके अलावा 2016 ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले जर्मनी के थॉमस रोलर और यूलियस येगो समेत कई बड़े सितारे भाग लेने वाले हैं.

आपको याद दिला दें कि भारत-पाक टेंशन के बीच नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तान के जेवलिन थ्रो स्टार और 2024 ओलंपिक्स के गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम को न्योता भेजा था, लेकिन बाद में उन्होंने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप पर ध्यान लगाने के लिए अपनी बात वापस ले ली थी. दरअसल इस न्योते के कारण नीरज चोपड़ा ने लोगों को जमकर ट्रोल कर दिया था. 

बता दें कि 22 अप्रैल को आतंकियों ने पहलगाम में 26 मासूम लोगों की जान ले ली थी. उसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ती ही जा रही है. एलओसी पर दोनों ही तरफ से हवाई हमले हो रहे हैं, लेकिन भारत, पाकिस्तान की ओर से हुए अधिकांश हमलों को नाकाम कर दिया है.

यह भी पढ़ें:

IPL का 18वां सीजन नहीं जीत पाएगी RCB! इस बार भी धरा रह जाएगा ‘ई साला कप नामदे’ का नारा; ये रही सबसे बड़ी वजह



Source link

bollywood singer rahul vaidya creates buzz again says 2 kaudi ke joker amid virat kohli rahul vaidya tension heats up

bollywood singer rahul vaidya creates buzz again says 2 kaudi ke joker amid virat kohli rahul vaidya tension heats up


Virat Kohli and Rahul Vaidya: एक तरफ भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति गहराती जा रही है. दूसरी ओर विराट कोहली और बॉलीवुड सिंगर राहुल वैद्य के बीच अलग ही जंग छिड़ी हुई है. दरअसल यह विवाद तब शुरू हुआ था जब विराट कोहली ने गलती से अवनीत कौर के एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक कर दिया था. हालांकि विराट ने कहा कि उन्होंने कोई पोस्ट लाइक नहीं किया है बल्कि यह इंस्टाग्राम एल्गोरिदम की गलती है. इस पर बॉलीवुड सिंगर ने विराट कोहली और RCB फैंस के लिए ‘जोकर’ शब्द का इस्तेमाल किया था. अब राहुल वैद्य ने विराट को लेकर एक और विवादित बयान दे डाला है.

“2 कौड़ी के…”

अब बॉलीवुड सिंगर राहुल वैद्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने उस घटना से जुड़ा स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जहां 3 RCB फैंस को विराट कोहली के कटआउट के सामने बलि देने के कारण गिरफ्तार किया गया था. अब राहुल वैद्य ने इसी स्क्रीनशॉट पर कमेन्ट करते हुए कहा, “जोकर हमेशा जोकर ही रहेगा.” उन्होंने हैश टैग का इस्तेमाल कर ‘2 कौड़ी के जोकर’ लिखकर एक नए विवाद को तूल दे दिया है.

आपको याद दिला दें कि राहुल वैद्य ने विराट कोहली द्वारा इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम में खराबी वाले कमेन्ट पर भी तंज कसा था. इस संबंध में विराट के भाई विकास कोहली ने भी इस बॉलीवुड सिंगर पर तंज कसा था. विकास कोहली ने कहा था कि, “बच्चे अगर इतनी मेहनत अपनी सिंगिंग पर कर ले तो शायद अपनी मेहनत से फेमस हो जाए.” विकास ने राहुल वैद्य के लिए बेवकूफ शब्द का भी इस्तेमाल किया था.

विराट कोहली की बात करें तो वो कुछ दिनों तक मैदान से दूर रहने वाले हैं क्योंकि IPL 2025 को सस्पेंड कर दिया गया है. आईपीएल को सस्पेंड किए जाने से पहले विराट बहुत शानदार लय में चल रहे थे, जो अब तक 11 मैचों में 505 रन बना चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

वंदे भारत ट्रेन से वापस लौटे IPL के खिलाड़ी, BCCI की अपील पर भारतीय रेल ने किया स्पेशल अरेंजमेंट



Source link

वंदे भारत ट्रेन से वापस लौटे IPL के खिलाड़ी, BCCI की अपील पर भारतीय रेल ने किया स्पेशल अरेंजमें

वंदे भारत ट्रेन से वापस लौटे IPL के खिलाड़ी, BCCI की अपील पर भारतीय रेल ने किया स्पेशल अरेंजमें


BCCI Appeal To Indian Railways: भारतीय रेलवे ने आईपीएल के खिलाड़ियों, क्रू मेंबर्स, कमेंटेटर और सपोर्ट स्टाफ के लिए स्पेशल अरेंजमेंट किया है. सरकार ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अपील पर वंदे भारत ट्रेन चलाई. वंदे भारत ट्रेन के जरिए ही ऊना से नई दिल्ली तक IPL से जुड़े सभी लोगों को सुरक्षित लाया गया है. बीसीसीआई ने इसके लिए भारतीय रेलवे को शुक्रिया कहा है.

भारतीय रेलवे ने चलाई वंदे भारत ट्रेन

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच गुरुवार, 8 मई का मुकाबला रद्द कर दिया गया था. खिलाड़ियों की सुरक्षा और लोगों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने ये मैच बीच में ही रोक दिया था और स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था. मैच रद्द करने के बाद बीसीसीआई ने आपातकालीन बैठक बुलाई. इसके साथ ही ऐलान किया था कि सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. वहीं आज भारतीय रेलवे ने बीसीसीआई की अपील पर वंदे भारत ट्रेन अरेंज कर दी.

IPL एक हफ्ते के लिए स्थगित

बीसीसीआई ने आईपीएल को लेकर भी एक बड़ा फैसला लिया है. आईपीएल के बाकी बचे मैचों को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे ऊपर है. आईपीएल के इन सभी मैचों का शेड्यूल आना अभी बाकी है. आईपीएल के लीग स्टेज के ही अभी 13 मुकाबले बचे हैं, इनमें दिल्ली-पंजाब के बीच होने वाला मैच भी शामिल है.

दिल्ली-पंजाब के मैच का नहीं निकला कोई नतीजा

दिल्ली-पंजाब के बीच हुए मैच का अभी कोई रिजल्ट नहीं दिया गया है. इस मैच के रिजल्ट को लेकर बीसीसीआई की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. आईपीएल की वेबसाइट पर भी पॉइंट्स टेबल में दिल्ली-पंजाब के खाते में इस मैच को शामिल नहीं किया गया है. इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये मैच बाकी मुकाबलों के साथ दोबारा खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान के नाकाम हमले, बढ़ते खतरे के बीच स्पेशल ट्रेन से वापस लाए जाएंगे खिलाड़ी; BCCI का बड़ा एलान



Source link

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर ऐतिहासिक फैसला! BCCI लेने वाला है बड़ी जिम्मेदारी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर ऐतिहासिक फैसला! BCCI लेने वाला है बड़ी जिम्मेदारी


WTC Final 2027 Host India: अब तक दोनों वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल इंग्लैंड में खेले गए हैं, वहीं 2025 का फाइनल (WTC Final 2025) इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान में खेला जाएगा. कई बार इस विषय पर सवाल उठाए जा चुके हैं कि टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इंग्लैंड से बाहर करवाया जाना चाहिए. अब एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत 2027 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को होस्ट करने की इच्छा जता सकता है.

द इंडियन एक्स्प्रेस में छपी एक रिपोर्ट अनुसार भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी करना चाहता है और इसके लिए बोली भी लगा दी है. बीसीसीआई ने यह मांग पिछले महीने जिम्बाब्वे में हुई आईसीसी चीफ एग्जीक्यूटिव कमिटी की बैठक में उठाई थी. भारत की ओर से यह मांग अरुण सिंह धूमल ने उठाई थी, जो अभी IPL चेयरमैन पद पर भी विराजमान हैं.

अब तक इंग्लैंड ने की मेजबानी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का सबसे पहला फाइनल 2021 में इंग्लैंड के हैम्पशायर में खेला गया था. उस खिताबी भिड़ंत में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 8 विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती थी. दूसरा फाइनल 2023 में खेला गया, जिसकी मेजबानी लंदन स्थित द ओवल मैदान ने की थी. इस बार भारतीय टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 209 रनों से हराया था.

अब तीसरा फाइनल ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा, इसकी मेजबानी भी इंग्लैंड ही करने वाला है. इंग्लैंड का लॉर्ड्स मैदान 2025 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा. अब भारत की मांग के चलते इंग्लैंड में फाइनल खेले जाने का सिलसिला टूट सकता है.  2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल की बात करें तो भारत अपने अभियान की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से करेगा. दोनों देशों के बीच 5 टेस्ट मैच खेले जाने हैं. 

यह भी पढ़ें:

गृह-नक्षत्रों से बना गजब का संयोग, 4 साल पहले भी दिल्ली-पंजाब मैच के बाद रुका था IPL; हुआ था ये बड़ा कारनामा

IPL 2025: 510 रन और 20 विकेट, IPL 2025 सस्पेंड होने तक किसके पास है ऑरेंज-पर्पल कैप; देखें विराट-बुमराह का हाल



Source link

गृह-नक्षत्रों से बना गजब का संयोग, 4 साल पहले भी दिल्ली-पंजाब मैच के बाद रुका था IPL

गृह-नक्षत्रों से बना गजब का संयोग, 4 साल पहले भी दिल्ली-पंजाब मैच के बाद रुका था IPL


IPL 2025 Suspended: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव पर पूरी दुनिया की नजर है. बढ़ते खतरे के बीच IPL 2025 को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. बता दें कि बीते गुरुवार धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच रद्द घोषित कर दिया गया था. मैच रद्द घोषित होने के तुरंत बाद मैदान को खाली करवा दिया गया था. दरअसल IPL 2025 में गजब का संयोग बना है क्योंकि 4 साल पहले भी दिल्ली-पंजाब मैच के बाद ही IPL का टूर्नामेंट रोका गया था.

चार साल बाद बना संयोग

यह बात है चार साल पहले यानी 2021 की, जब पूरे विश्व में कोरोनावायरस नाम की महामारी चरम पर थी. वो दिन था 2 मई, 2021 का जब पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच हुआ था, लेकिन कोरोना के बढ़ते केसों के कारण IPL को बीच में ही रोक दिया गया था. उसके करीब साढ़े 4 महीने बाद बचे हुए टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में करवाया गया था.

अब 4 साल बाद IPL 2025 में भी दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स मैच के बाद टूर्नामेंट को रोका गया है. आईपीएल 2025 को बीच में रोके जाने का कारण भारत-पाकिस्तान में बढ़ रहा तनाव है. BCCI ने सुरक्षा कारणों से एक सप्ताह के लिए आईपीएल के मैचों का आयोजन रोक दिया है. परिस्थिति अनुसार टूर्नामेंट के दोबारा शुरू होने की तारीख को आगे बढ़ाया जा सकता है. इसे संयोग ही कहा जा सकता है कि दोनों सीजन में दिल्ली-पंजाब मैच के बाद ही टूर्नामेंट को बीच में ही रोक दिया गया था.

हुआ था ये बड़ा कारनामा

उस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स थीं. चेन्नई और कोलकाता के बीच फाइनल खेला गया था, जिसमें CSK ने 27 रनों से जीत दर्ज कर चौथी बार IPL का खिताब जीता था.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025: 510 रन और 20 विकेट, IPL 2025 सस्पेंड होने तक किसके पास है ऑरेंज-पर्पल कैप; देखें विराट-बुमराह का हाल



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp