गृह-नक्षत्रों से बना गजब का संयोग, 4 साल पहले भी दिल्ली-पंजाब मैच के बाद रुका था IPL

गृह-नक्षत्रों से बना गजब का संयोग, 4 साल पहले भी दिल्ली-पंजाब मैच के बाद रुका था IPL


IPL 2025 Suspended: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव पर पूरी दुनिया की नजर है. बढ़ते खतरे के बीच IPL 2025 को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. बता दें कि बीते गुरुवार धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच रद्द घोषित कर दिया गया था. मैच रद्द घोषित होने के तुरंत बाद मैदान को खाली करवा दिया गया था. दरअसल IPL 2025 में गजब का संयोग बना है क्योंकि 4 साल पहले भी दिल्ली-पंजाब मैच के बाद ही IPL का टूर्नामेंट रोका गया था.

चार साल बाद बना संयोग

यह बात है चार साल पहले यानी 2021 की, जब पूरे विश्व में कोरोनावायरस नाम की महामारी चरम पर थी. वो दिन था 2 मई, 2021 का जब पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच हुआ था, लेकिन कोरोना के बढ़ते केसों के कारण IPL को बीच में ही रोक दिया गया था. उसके करीब साढ़े 4 महीने बाद बचे हुए टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में करवाया गया था.

अब 4 साल बाद IPL 2025 में भी दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स मैच के बाद टूर्नामेंट को रोका गया है. आईपीएल 2025 को बीच में रोके जाने का कारण भारत-पाकिस्तान में बढ़ रहा तनाव है. BCCI ने सुरक्षा कारणों से एक सप्ताह के लिए आईपीएल के मैचों का आयोजन रोक दिया है. परिस्थिति अनुसार टूर्नामेंट के दोबारा शुरू होने की तारीख को आगे बढ़ाया जा सकता है. इसे संयोग ही कहा जा सकता है कि दोनों सीजन में दिल्ली-पंजाब मैच के बाद ही टूर्नामेंट को बीच में ही रोक दिया गया था.

हुआ था ये बड़ा कारनामा

उस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स थीं. चेन्नई और कोलकाता के बीच फाइनल खेला गया था, जिसमें CSK ने 27 रनों से जीत दर्ज कर चौथी बार IPL का खिताब जीता था.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025: 510 रन और 20 विकेट, IPL 2025 सस्पेंड होने तक किसके पास है ऑरेंज-पर्पल कैप; देखें विराट-बुमराह का हाल



Source link

पंजाब और दिल्ली के मैच का क्या होगा? क्या दोबारा खेला जाएगा यह मुकाबला? जानें नया अपडेट

पंजाब और दिल्ली के मैच का क्या होगा? क्या दोबारा खेला जाएगा यह मुकाबला? जानें नया अपडेट


PBKS vs DC Match Result: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच बीती रात गुरुवार, 8 मई का मैच रद्द कर दिया गया. भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए इस मुकाबले को 10.1 ओवर के बाद ही रोक दिया गया. लेकिन लोग अभी भी इस बात को लेकर कंफ्यूजन में हैं कि क्या ये मैच फिर दोबारा खेला जाएगा या नहीं, क्योंकि इस मैच की लाइव कमेंट्री के दौरान भी कमेंटेटर ने इसे लेकर अपडेट नहीं दिया था. उस समय तक बोर्ड ने इस मैच को लेकर कोई फैसला नहीं सुनाया था. वहीं पंजाब-दिल्ली के मैच को लेकर नया अपडेट आ गया है.

पंजाब-दिल्ली के बीच किसकी हुई जीत?

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 8 मई को हुए मुकाबले में न तो किसी टीम की जीत हुई और न ही कोई टीम हारी है. बीसीसीआई ने दिल्ली-पंजाब के बीच हुए मैच को लेकर अभी कोई फैसला नहीं सुनाया है. आईपीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस मैच में दोनों टीमों को कोई पॉइंट नहीं दिया गया है और न ही इस मैच को दोनों टीमों के खाते में जोड़ा गया है, जिससे ये साफ हो जाता है कि DC और PBKS के बीच ये मुकाबला दोबारा खेला जाएगा. लेकिन अभी इस मामले में बीसीसीआई की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.

पॉइंट्स टेबल में क्या-कुछ बदला?

आईपीएल पॉइंट्स टेबल में इस मैच के रद्द होने से कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली पॉइंट्स टेबल में 15 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है. ये टीम एक अंक से पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस से पीछे है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल में 13 अंकों के साथ 5वें है. पॉइंट्स टेबल में दिल्ली मुंबई इंडियंस से एक अंक पीछे है.

यह भी पढ़ें

आपरेशन सिंदूर के बीच रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने इंडियन आर्मी से जो कहा आपको पढ़ना चाहिए



Source link

टेस्ट डेब्यू का मौका छोड़ युद्ध लड़ने पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, जानें हेमू अधिकारी की वीर गाथा

टेस्ट डेब्यू का मौका छोड़ युद्ध लड़ने पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, जानें हेमू अधिकारी की वीर गाथा


Indian Cricketer Fought in War: पिछले दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है. भारतीय सेना सरहद पार से हुए कई हमलों को नाकाम कर चुकी है. इस कारण IPL 2025 को फिलहाल एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. इसी साल होने वाले एशिया कप (Asia Cup 2025) पर भी गाज गिरने की संभावना है. भारत और पाकिस्तान के बीच पहले भी युद्ध हो चुके हैं, लेकिन हम यहां उस भारतीय क्रिकेटर की बात करने वाले हैं, जिसने अपने टेस्ट डेब्यू का मौका छोड़ भारत के लिए युद्ध लड़ा था.

यहां जिस खिलाड़ी की बात हो रही है, उनका नाम हेमू अधिकारी था, जिनका साल 2003 में देहांत हो चुका है. उन्होंने अपने करियर में 21 टेस्ट मैच खेले, जिनमें उन्होंने 872 रन बनाए थे. बैटिंग करते हुए उनके बल्ले से एक शतक और 4 फिफ्टी निकलीं. हेमू दायें हाथ से लेग स्पिन गेंदबाजी भी किया करते थे और अपने छोटे से बॉलिंग करियर में उन्होंने 3 विकेट भी लिए.

टेस्ट डेब्यू से पहले लड़ा युद्ध

ये बात हैं 1940 के दशक की, जब दूसरे विश्व युद्ध के शुरू होने से पहले ही हेमू अधिकारी क्रिकेट जगत में अच्छी पहचान बना चुके थे. मगर जब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टेस्ट डेब्यू करने की बारी आई तो उन्होंने इस सुनहरे अवसर को छोड़ भारतीय आर्मी के साथ जुड़ कर देश सेवा को सर्वोपरि माना था. आपको याद दिला दें कि साल 1947 में उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सम्मानित किया गया था.

हेमू अधिकारी ने 1947 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार डेब्यू के बावजूद उन्होंने भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देनी जारी रखी थीं. वो पाकिस्तान के खिलाफ भी एक यादगार पारी खेल चुके हैं. 1952 में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नाबाद 81 रन बनाए और 10वें विकेट के लिए गुलाम अहमद के साथ रिकॉर्ड 109 रनों की पार्टनरशिप की थी.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025 Suspended: IPL 2025 एक हफ्ते के लिए हुआ सस्पेंड, भारत पाकिस्तान तनाव के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला



Source link

दिल्ली क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, ‘पाकिस्तान’ स्लीपर सेल ने भेजा मेल

दिल्ली क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, ‘पाकिस्तान’ स्लीपर सेल ने भेजा मेल


Delhi Arun Jaitley Stadium Bomb Threat: दिल्ली क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसकी जानकारी दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने दिल्ली पुलिस को दे दी है. जानकारी के मुताबिक, DDCA को ये मेल पाकिस्तान स्लीपर सेल की तरफ से आया है. डीडीसीए को ये मेल आज शुक्रवार, 9 मई की सुबह 9 बजे आया है.

यह खबर अपडेट हो रही है…

यह भी पढ़ें

IPL 2025 हो जाएगा रद्द? पाकिस्तान से तनाव के बीच विदेशी खिलाड़ी जल्द से जल्द लौटना चाहते हैं घर, पढ़िए बड़ी अपडेट



Source link

ऑपरेशन सिंदूर के बीच विराट कोहली का इंडियन आर्मी के लिए भावुक पोस्ट, लिखा- आप हैं तभी…

ऑपरेशन सिंदूर के बीच विराट कोहली का इंडियन आर्मी के लिए भावुक पोस्ट, लिखा- आप हैं तभी…


Virat Kohli Instagram Post for Indian Army: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने भारत पाकिस्तान तनाव के बीच इंडियन आर्मी का आभार व्यक्त करने के लिए भावुक पोस्ट किया. पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकतों का भारतीय सेना लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रही है. गुरुवार को भी पाकिस्तान ने ड्रोन हमले किए, जिसे भारतीय सेना ने मार गिराए.

विराट कोहली ने पोस्ट करते हुए लिखा, “हम इस कठिन समय में हमारे देश की रक्षा करने के लिए अपने सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता से खड़े हैं और उन्हें सलाम करते हैं. हम अपने नायकों की अटूट बहादुरी के लिए हमेशा उनके ऋणी रहेंगे और हमारे महान राष्ट्र के लिए उनके और उनके परिवारों द्वारा किए गए बलिदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं.” कोहली ने इस पोस्ट पर जय हिन्द लिखकर और भारतीय तिरंगा लगाकर शेयर किया.


कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हम भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी हैं, जिन्होंने इन मुश्किलों में हमारी नायकों की तरह रक्षा की है. उनके और उनके परिवारों के बलिदान के लिए हार्दिक आभार.”


IPL 2025 में कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन

विराट कोहली IPL 2025 में आरसीबी के लिए खेल रहे थे, जहां वह और उनकी टीम शानदार प्रदर्शन कर रही थी. 11 मैचों में कोहली ने 63.12 की एवरेज से 505 रन बनाए हैं, वह ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हैं. वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर जरूर हैं लेकिन लिस्ट में पहले नंबर पर मौजूद शुभमन गिल उनसे सिर्फ 5 रन ही आगे हैं.

आईपीएल रद्द होने के बाद अपने घर लौट रहे हैं सभी प्लेयर्स

IPL 2025 का अगला मैच आज (9 मई) LSG बनाम RCB होना था, लेकिन इस मुकाबले से पहले बीसीसीआई ने टूर्नामेंट को रद्द करने का फैसला किया. विराट कोहली लखनऊ में थे, अब वह सभी खिलाड़ियों के साथ अपने घर लौटेंगे. टूर्नामेंट में शामिल सभी विदेशी प्लेयर्स को भी उनके घर भेजने की व्यवस्था की जा रही है.





Source link

आईपीएल 2025 की नई तारीखों की घोषणा कब? जान लीजिए

आईपीएल 2025 की नई तारीखों की घोषणा कब? जान लीजिए


India Pakistan News: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच BCCI ने इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण का आयोजन रद्द कर दिया है. टूर्नामेंट में 57 मैच सफलतापूर्व खेले जा चुके थे जबकि 58वां मैच सुरक्षा के कारण बीच में रोक दिया गया था. अब बीसीसीआई इसके री-शेड्यूल की तारीखों और वेन्यू का ऐलान करेगा कि बचे हुए मैच कब और कहां खेले जाएंगे.

गुरुवार को रद्द हुए पंजाब बनाम दिल्ली मैच समेत आईपीएल 2025 के लीग स्टेज में अभी कुल 13 मुकाबले बचे हुए हैं. 10 में से 3 टीमें आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है जबकि कोई भी ऐसी टीम नहीं है, जिसका प्लेऑफ में टिकट पक्का हो. 58 मैचों के बाद गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 16-16 अंकों के साथ अंक तालिका में क्रमश पहले और दूसरे स्थान पर है. 

पंजाब किंग्स 15 अंकों के साथ तीसरे और 14 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर है. प्लेऑफ की दौड़ में शामिल दिल्ली (13 अंक), केकेआर (11 अंक) और लखनऊ (10 अंक) क्रमश पांचवे, छठे और सातवें स्थान पर है.

IPL 2025 के रीशेड्यूल का ऐलान कब होगा?

आईपीएल को लीग स्टेज में रोक दिया गया है. अब स्थिति सामान्य होने के बाद ही बचे हुए मैचों को आयोजित कराया जाएगा. इसकी तारीखों की घोषणा जल्द हो सकती है. एक विकल्प बचे हुए मैचों को खाली स्टेडियम में कराए जाने का भी है, जबकि इसे शिफ्ट भी किया जा सकता है. हालांकि अभी बीसीसीआई जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेगा.

IPL 2025 में अभी किन टीमों के मैच बचे हुए हैं

  • 58: PBKS vs DC
  • 59: LSG vs RCB
  • 60: SRH vs KKR
  • 61: PBKS vs MI
  • 62: DC vs GT
  • 63: CSK vs RR
  • 64: RCB vs SRH
  • 65: GT vs LSG
  • 66: MI vs DC
  • 67: RR vs PBKS
  • 68: RCB vs KKR
  • 69: GT vs CSK
  • 70: LSG vs SRH

IPL 2025 में किन टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है?

अभी तक किसी टीम ने आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं किया है. कुल 7 टीमों की उम्मीदें अभी जिन्दा है.

IPL 2025 playoffs से बाहर होने वाली टीमें?

कुल 3 टीमें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई है. सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स फिर राजस्थान रॉयल्स बाहर हुई थी. सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली तीसरी टीम थी.

इस साल IPL 2025 और PSL 2025 का आयोजन एक विंडो में खेला जा रहा था. 22 मार्च से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल शुरू हुई तो पीएसएल 11 अप्रैल से शुरू हुआ. आईपीएल के ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद डेविड वार्नर, केन विलियमसन, जेसन होल्डर, रासी वैन डर डुसेन जैसे प्लेयर्स ने पीएसएल को चुना. भारत पाकिस्तान तनाव के बीच पीएसएल का आयोजन भी पाकिस्तान में रोक दिया गया है, इसे दुबई में शिफ्ट किया गया है.

कहां से शुरू हुआ भारत पाकिस्तान विवाद?

22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में एक आतंकी हमला हुआ, इसमें 25 पर्यटकों समेत कुल 26 लोगों को गोली मार दी गई. इस हमले के बाद देशभर में गुस्सा था और पाकिस्तान से बदले की मांग उठ रही थी क्योंकि इस हमले की साजिश पाकिस्तान में बैठकर रची गई. इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 मई को पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया, जहां से भारत में आतंकवाद फ़ैलाने की साजिश रची गई. इसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने भारत पर ड्रोन से हमला किया, जिसका भारतीय आर्मी ने मुंह तोड़ जवाब देते हुए उन्हें मार गिराया. अब ऐसी तनावपूर्ण स्थिति में बीसीसीआई नहीं चाहता कि आईपीएल 2025 का आयोजन जारी रखा जाए.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp