आईपीएल 2025 की नई तारीखों की घोषणा कब? जान लीजिए

आईपीएल 2025 की नई तारीखों की घोषणा कब? जान लीजिए


India Pakistan News: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच BCCI ने इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण का आयोजन रद्द कर दिया है. टूर्नामेंट में 57 मैच सफलतापूर्व खेले जा चुके थे जबकि 58वां मैच सुरक्षा के कारण बीच में रोक दिया गया था. अब बीसीसीआई इसके री-शेड्यूल की तारीखों और वेन्यू का ऐलान करेगा कि बचे हुए मैच कब और कहां खेले जाएंगे.

गुरुवार को रद्द हुए पंजाब बनाम दिल्ली मैच समेत आईपीएल 2025 के लीग स्टेज में अभी कुल 13 मुकाबले बचे हुए हैं. 10 में से 3 टीमें आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है जबकि कोई भी ऐसी टीम नहीं है, जिसका प्लेऑफ में टिकट पक्का हो. 58 मैचों के बाद गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 16-16 अंकों के साथ अंक तालिका में क्रमश पहले और दूसरे स्थान पर है. 

पंजाब किंग्स 15 अंकों के साथ तीसरे और 14 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर है. प्लेऑफ की दौड़ में शामिल दिल्ली (13 अंक), केकेआर (11 अंक) और लखनऊ (10 अंक) क्रमश पांचवे, छठे और सातवें स्थान पर है.

IPL 2025 के रीशेड्यूल का ऐलान कब होगा?

आईपीएल को लीग स्टेज में रोक दिया गया है. अब स्थिति सामान्य होने के बाद ही बचे हुए मैचों को आयोजित कराया जाएगा. इसकी तारीखों की घोषणा जल्द हो सकती है. एक विकल्प बचे हुए मैचों को खाली स्टेडियम में कराए जाने का भी है, जबकि इसे शिफ्ट भी किया जा सकता है. हालांकि अभी बीसीसीआई जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेगा.

IPL 2025 में अभी किन टीमों के मैच बचे हुए हैं

  • 58: PBKS vs DC
  • 59: LSG vs RCB
  • 60: SRH vs KKR
  • 61: PBKS vs MI
  • 62: DC vs GT
  • 63: CSK vs RR
  • 64: RCB vs SRH
  • 65: GT vs LSG
  • 66: MI vs DC
  • 67: RR vs PBKS
  • 68: RCB vs KKR
  • 69: GT vs CSK
  • 70: LSG vs SRH

IPL 2025 में किन टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है?

अभी तक किसी टीम ने आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं किया है. कुल 7 टीमों की उम्मीदें अभी जिन्दा है.

IPL 2025 playoffs से बाहर होने वाली टीमें?

कुल 3 टीमें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई है. सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स फिर राजस्थान रॉयल्स बाहर हुई थी. सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली तीसरी टीम थी.

इस साल IPL 2025 और PSL 2025 का आयोजन एक विंडो में खेला जा रहा था. 22 मार्च से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल शुरू हुई तो पीएसएल 11 अप्रैल से शुरू हुआ. आईपीएल के ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद डेविड वार्नर, केन विलियमसन, जेसन होल्डर, रासी वैन डर डुसेन जैसे प्लेयर्स ने पीएसएल को चुना. भारत पाकिस्तान तनाव के बीच पीएसएल का आयोजन भी पाकिस्तान में रोक दिया गया है, इसे दुबई में शिफ्ट किया गया है.

कहां से शुरू हुआ भारत पाकिस्तान विवाद?

22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में एक आतंकी हमला हुआ, इसमें 25 पर्यटकों समेत कुल 26 लोगों को गोली मार दी गई. इस हमले के बाद देशभर में गुस्सा था और पाकिस्तान से बदले की मांग उठ रही थी क्योंकि इस हमले की साजिश पाकिस्तान में बैठकर रची गई. इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 मई को पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया, जहां से भारत में आतंकवाद फ़ैलाने की साजिश रची गई. इसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने भारत पर ड्रोन से हमला किया, जिसका भारतीय आर्मी ने मुंह तोड़ जवाब देते हुए उन्हें मार गिराया. अब ऐसी तनावपूर्ण स्थिति में बीसीसीआई नहीं चाहता कि आईपीएल 2025 का आयोजन जारी रखा जाए.



Source link

IPL 2025 हुआ रद्द, भारत पाकिस्तान तनाव के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला

IPL 2025 हुआ रद्द, भारत पाकिस्तान तनाव के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला


IPL 2025 Suspend: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच बीसीसीआई ने IPL 2025 का आयोजन रद्द कर दिया है. अब आज से आईपीएल सीजन 18 का कोई मैच नहीं खेला जाएगा. बोर्ड ने केंद्र और सभी फ्रेंचाइजी और हितधारकों से सलाह के बाद यह फैसला लिया है. आज से कोई मैच नहीं होगा.

धर्मशाला में मैच रोके जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स घबरा गए थे. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में दावा किया जा रहा था कि रिकी पोंटिंग समेत सभी प्लेयर्स स्वदेश लौटना चाहते हैं. हालांकि धर्मशाला में एयरपोर्ट बंद होने के कारण सभी प्लेयर्स को रेल द्वारा दिल्ली लाया जाएगा.

फ्रेंचाइजी भी विदेशी खिलाड़ियों को स्थिति के बारे में बता रही है. उन्हें ये भी आश्वस्त किया गया कि उन्हें वापस भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है.

IPL 2025 में 57 मैच सफलतापूर्वक हो गए थे जबकि 8 मई को धर्मशाला में खेले गए 58वें मैच (PBKS vs DC) को सुरक्षा कारणों से बीच में ही रोक दिया गया. जम्मू समेत कई जगहों पर पाकिस्तान ने ड्रोन हमले किए, जिसे भारत की सेना ने मार गिराया. लेकिन एहतियातन धर्मशाला में खेले जा रहे मैच को रोककर प्लेयर्स को होटल वापस भेज दिया गया था.

खबर अपडेट हो रही है.



Source link

‘बम आ रहे हैं, डरावना है…’, PBKS vs DC मैच रद्द होने के बाद चीयरलीडर का वीडियो वायरल

‘बम आ रहे हैं, डरावना है…’, PBKS vs DC मैच रद्द होने के बाद चीयरलीडर का वीडियो वायरल


धर्मशाला में मौजूद एक चीयरलीडर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच रोकने के बाद डर गई थी. मैच रोके जाने के बाद हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ब्लैक आउट हो गया. प्लेयर्स को निकाले जाने के साथ दर्शकों को भी सुरक्षित तरीके से बाहर जाने के लिए कहा गया.

इस दौरान वहां के लोगों में डर नहीं था, क्योंकि एतिहातन मैच रोका गया था क्योंकि यहां से करीब 100 किलोमीटर दूर पठानकोट में भारतीय सेना पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर रही थी. गुरुवार को पाकिस्तान ने जम्मू समेत कई जगहों पर ड्रोन हमले किए, जिसे भारतीय सैनिकों ने मार गिराया. हालांकि स्टेडियम से बाहर जाने के लिए कहे जाने के बाद वहां मौजूद एक चीयरलीडर डर गई, उसने वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया.

चीयरलीडर बताती हुई नजर आ रही है कि मैच को बीच में रोककर उन्हें बाहर निकाला जा रहा है. ये बहुत डरावना है. हर कोई बोल रहा है कि बम आ रहे हैं, अभी भी ये बहुत डरावना है.” इस बीच स्टेडियम की लाइट बंद कर दी जाती है, जो वीडियो में नजर आ रहा है. इसके बाद भी वह वीडियो में बोलना जारी रखती है और कहती है कि हम जल्द से जल्द धर्मशाला से बाहर जाना चाहते हैं.”

धर्मशाला स्टेडियम में क्या हुआ था?

ऐसा नहीं है कि धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में किसी तरह का हमला हुआ था, बल्कि बीसीसीआई ने एतिहातन इस मैच को रद्द करना का फैसला किया था. इसका एक मुख्य कारण था कि स्टेडियम से करीब 100 किलोमीटर दूर पठानकोट में पाकिस्तानी के नापाक मंसूबों पर भारतीय सेना पानी फेर रही थी. पाकिस्तान ने भारत के कई जगहों पर ड्रोन से हमले किए थे, जो भारतीय सैनिकों ने विफल कर दिए.

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के प्लेयर्स को भी तुरंत स्टेडियम से निकालकर होटल भेज दिया गया था. खबर है कि कई प्लेयर्स तो पैड पहनकर ही होटल के लिए रवाना हो गए थे. बीसीसीआई एक स्पेशल ट्रैन से सभी प्लेयर्स, कोच, स्टाफ और लीग से जुड़े अन्य लोगों को धर्मशाला से निकालकर दिल्ली पहुंचाएगी.





Source link

आपरेशन सिंदूर के बीच रोहित शर्मा की पत्नी रितिका ने इंडियन आर्मी से जो कहा आपको पढ़ना चाहिए

आपरेशन सिंदूर के बीच रोहित शर्मा की पत्नी रितिका ने इंडियन आर्मी से जो कहा आपको पढ़ना चाहिए


Rohit Sharma’s Wife Ritika Sajdeh for Indian Army: भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने भारतीय सेना को सलाम किया है और कहा है कि हमें आप पर गर्व है. पहलगाम हमले के बाद भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था. जिसके बाद आईपीएल मैच के दौरान भी सैनिकों को सलाम किया गया था.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने भारत में ड्रोन हमले किए, जिसको भारतीय सैनिकों ने मार गिराया. इस समय पूरा देश सैनिकों के साथ खड़ा है, क्योंकि उन्ही की वजह से हम आश्वस्त है कि अगर युद्ध हुआ भी तो भारत पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए तैयार है. देशवासी सोशल मीडिया पर भी सैनिकों की तारीफ़ कर रहे हैं. रोहित शर्मा की पत्नी रितिका ने भी सैनिकों को लेकर एक इंस्टा स्टोरी शेयर की.

रोहित शर्मा की पत्नी ने क्या कहा

रितिका सजदेह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना में सेवारत प्रत्येक व्यक्ति को मेरे दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद. उनके परिवारों को भी धन्यवाद. हम आपके बिना ऐसा नहीं कर पाते. हमारी रक्षा करने के लिए आपका धन्यवाद.”

 





Source link

Video: शाहिद अफरीदी को उनके ही देश को लोगों ने क्यों बुरी तरह पीटा, खुद क्रिकेटर ने बताई थी वजह

Video: शाहिद अफरीदी को उनके ही देश को लोगों ने क्यों बुरी तरह पीटा, खुद क्रिकेटर ने बताई थी वजह


भारतीय सैनिकों द्वारा पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों को तबाह करने के बाद पाकिस्तान की सेना बौखलाई हुई है, उन्होंने गुरुवार को भारत में ड्रोन हमला किया. हालांकि भारतीय सैनिकों ने इन हमलों को असफल कर दिया और उन्हें मार गिराया. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने पहलगाम हमले के बाद बेतुका बयान दिया था, जिसके बाद उनकी पुरानी वीडियो वायरल हो रही थी. वीडियो में पाकिस्तान के लोग ही उन्हें मार रहे थे. ये लड़ाई क्यों हुई थी, उन्हें पाकिस्तानी नागरिकों ने क्यों मारा था, इसकी सच्चाई खुद अफरीदी ने बताई थी.

शाहिद अफरीदी ने पहलगाम हमले के बाद भारतीय सैनिकों पर बेतुका बयान दिया था. इस दौरान उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. 2012 का ये वीडियो है, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी प्रशंसकों से उलझ रहे हैं. 23 मार्च 2012 को बांग्लादेश से कराची लौटने पर उनकी प्रशंसक से लड़ाई हुई थी, उन्होंने एयरपोर्ट पर एक प्रशंसक को थप्पड़ मार दिया था. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने अफरीदी को जमकर पीटा था. उन्हें एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे थे और धक्का दिया था.

शाहिद अफरीदी ने बताई ये वजह

शाहिद अफरीदी के साथ इस दौरान उनकी बेटी भी मौजूद थी. अफरीदी ने वीडियो वायरल होने के बाद बताया था कि आखिर उन्हें इतना गुस्सा क्यों आया और ये लड़ाई की असली वजह क्या थी. उन्होंने बताया था कि जिसको उन्होंने थप्पड़ मारा था उसने उनकी बेटी अजवा को धक्का दिया गया था. ऐसे में वो अपना आपा खो बैठे थे.

शाहिद अफरीदी की हैं 5 बेटियां

अफरीदी ने अपनी चचेरी बहन नादिया से शादी की थी और उनकी पांच बेटियां हैं. 2021 में अफरीदी ने अपनी बेटी अंशा की सगाई क्रिकेटर शाहीन अफरीदी से की थी. अंशा और शाहीन की शादी 2023 में हुई थी.

शाहिद अफरीद का यूट्यूब चैनल भारत में बैन

शाहिद अफरीदी अक्सर भारत के खिलाफ जहर उगलते है. भारत सरकार ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के कई मीडिया चैनल समेत पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के सोशल मीडिया अकाउंट, यूट्यूब चैनल बैन कर दिए हैं. ये वो चैनल हैं, जो भारत में अपना प्रोपेगेंडा फैलाते हैं.





Source link

IPL 2025 रद्द होगा या पोस्टपोन?  BCCI की प्लानिंग पर उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का बड़ा बयान

IPL 2025 रद्द होगा या पोस्टपोन? BCCI की प्लानिंग पर उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का बड़ा बयान


IPL 2025: क्या आईपीएल 2025 रद्द हो जाएगा? या इसे स्थगित किया जाएगा या कहीं दूसरे देश में इसे शिफ्ट किया जाएगा? ये सवाल सभी के मन में हैं क्योंकि गुरुवार को पाकिस्तान द्वारा जम्मू समेत कई जगहों पर पाकिस्तानी अटैक के बाद PBKS बनाम DC मैच रद्द कर दिया गया. ये मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा था, 10.1 ओवरों का खेल हो भी चुका था. बाद में इसे रद्द कर दिया गया. बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसको लेकर बताया कि फिलहाल हमारी प्राथमिकता सभी खिलाड़ियों, फैंस और हितधारकों की सुरक्षा है.

पठानकोट में हमले की खबर के बाद धर्मशाला में खेला जा रहा पंजाब बनाम दिल्ली मैच बीच में ही रोक दिया गया और सभी खिलाड़ियों को जल्दी होटल ले जाया गया. खबर है कि कई खिलाड़ी तो पेड पहने हुए ही होटल पहुंचे थे, जबकि दर्शकों को भी जल्दी से जल्दी स्टेडियम से लौटकर अपने घर जाने को कहा गया. 

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने क्या बताया

उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, “हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं, सरकार से सलाह ले रहे हैं और 9 मई आईपीएल 2025 पर अंतिम फैसला लेंगे. स्थिति हर दिन बदल रही है. जो भी हमें कहा जाएगा, हम करेंगे और सभी हितधारकों को इसके बारे में बताएंगे. अभी हमारी प्राथमिकता सभी खिलाड़ियों, फैंस और हितधारकों की सुरक्षा है.

एयरपोर्ट बंद तो धर्मशाला से कैसे आएंगे प्लेयर्स?

एयरपोर्ट बंद होने की वजह से BCCI खिलाड़ियों को धर्मशाला से दिल्ली लाने का दूसरा प्लान बना रही है. राजीव शुक्ला ने बताया कि वह टीमों को स्पेशल ट्रेन से दिल्ली पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. बीसीसीआई की प्राथमिकता टीमों की सुरक्षा ही है. 

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स स्वदेश लौटना चाहते हैं, इसमें पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग का भी नाम है जो गुरुवार को धर्मशाला स्टेडियम में ही मौजूद थे. खबर है कि फ्रेंचाइजी अपने विदेशी खिलाड़ियों को स्थिति के बारे में बता रही है. उन्हें ये भी आश्वस्त किया गया है कि अगर वह वापस घर लौटना चाहते हैं तो उनके ट्रेवलिंग की व्यवस्था की जाएगी.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp