जहां भारत ने की एयरस्ट्राइक वहां मौजूद था ये क्रिकेट खिलाड़ी, इंडिया को लेकर उगल चुका है जहर

जहां भारत ने की एयरस्ट्राइक वहां मौजूद था ये क्रिकेट खिलाड़ी, इंडिया को लेकर उगल चुका है जहर


Operation Sindoor: भारतीय सेना ने 6 मई की देर रात पाकिस्तान में  एक या जो नहीं बल्कि 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उसे तबाह कर दिया. भारतीय सेना ने यह बदला पहलगाम आतंकी हमले के बाद लिया. जिस वक्त भारतीय सेना एयर स्ट्राइक कर रही थी उस वक्त मिसाइल दागी जाने वाली जगह पर एक आईपीएल का पूर्व खिलाड़ी पहुंचा था.

यह खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका का है और उनका नाम है हर्शल गिब्स. वो इस वक्त POK में हुए कश्मीर प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने पहुंचे हैं. इस खिलाड़ी को कभी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपना आइडल मानते थे. गिब्स आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके हैं.

क्या है कश्मीर प्रीमियर लीग

कश्मीर प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2021 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने की थी. कश्मीर प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने पहुंचे गिब्स ने BCCI पर कई आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था, “BCCI उन पर दबाव डाल रहा है कि अगर वे इस लीग में खेलेंगे तो भारत में उनकी एंट्री बैन कर दी जाएगी”. 

भारत ने वही किया है जो उचित है

सामरिक विशेषज्ञों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कहा कि पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर भारत के मिसाइल हमले पहलगाम हमले की एक नपी-तुली प्रतिक्रिया थी, जिसका संदेश यह था कि बस, बहुत हो गया.

इटली में पूर्व राजदूत के.पी. फैबियन ने अनुमान लगाया कि पाकिस्तान की ओर से जवाबी कार्रवाई हो सकती है, हालांकि उम्मीद जताई कि स्थिति और नहीं बिगड़ेगी.

पहलगाम हमले के पीड़ित परिवारों की पीड़ा और नयी दिल्ली के इस बयान का हवाला देते हुए कि बुधवार को किसी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया, फैबियन ने कहा कि इस दृष्टिकोण से भारत ने वही किया है जो उचित है.





Source link

IPL 2025: ‘मैं 42 साल का हूं और…’ एम एस धोनी का क्रिकेट से संन्यास लेने को लेकर बड़ा फैसला

IPL 2025: ‘मैं 42 साल का हूं और…’ एम एस धोनी का क्रिकेट से संन्यास लेने को लेकर बड़ा फैसला


MS DHONI RETIREMENT: चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दो विकेट की जीत के बाद स्वीकार किया कि वह अपने करियर के अंतिम चरण में है लेकिन साथ ही कहा कि उनका तुरंत संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है और वह समय के साथ इस बारे में फैसला करेंगे.

कप्तान अजिंक्य रहाणे (48), आंद्रे रसेल (38) और मनीष पांडे (नाबाद 36) की पारियों से नाइट राइट राइडर्स ने छह विकेट पर 179 रन बनाए जिसके जवाब में सुपरकिंग्स ने 60 रन पर पांच विकेट गंवाने के बावजूद डेवाल्ड ब्रेविस (52 रन, 25 गेंद, चार छक्के, चार चौके) के अर्धशतक और शिवम दुबे (45 रन, 40 गेंद, तीन छक्के, दो चौके) के साथ उनकी छठे विकेट की 67 रन की साझेदारी से 19.4 ओवर में आठ विकेट पर 183 रन बनाकर जीत दर्ज की.

सुपरकिंग्स की टीम ने इस जीत के साथ लगातार चार हार के क्रम को तोड़ा जिसके बाद धोनी ने समर्थन के लिए दर्शकों की सराहना की और संकेत दिया कि उनका मौजूदा सत्र खत्म होने के साथ संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है.

धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘‘यही वह प्यार और स्नेह है जो मुझे हमेशा मिलता रहा है. यह मत भूलिए कि मैं 42 साल का हूं. मैं लंबे समय तक खेला हूं. उनमें से बहुतों को नहीं पता कि मेरा आखिरी मैच कब होगा (मुस्कुराते हुए) इसलिए वे आकर मुझे खेलते हुए देखना चाहते हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस तथ्य से बचा नहीं जा सकता (कि मैं अपने करियर के अंतिम चरण में हूं). इस आईपीएल के खत्म होने के बाद छह से आठ महीने और कड़ी मेहनत करनी होगी और देखना होगा कि मेरा शरीर इस दबाव को झेल सकता है या नहीं. अभी कुछ तय नहीं करना है लेकिन मैंने जो प्यार और स्नेह देखा है, वह शानदार है.’’



Source link

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए BCCI ने भारतीय सेना को किया सैल्यूट, लोगों ने गाया- वंदे मातरम्

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए BCCI ने भारतीय सेना को किया सैल्यूट, लोगों ने गाया- वंदे मातरम्


BCCI Tribute For Operation Sindoor: भारतीय सेना ने पाकिस्तान से पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है. इंडियन आर्मी की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया, जिसमें पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई. इस हमले में भारत की सेना ने कई आतंकवादी मार गिराए हैं. आज पूरा देश इंडियन आर्मी पर गर्व कर रहा है. वहीं बीसीआई ने भी चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच में भारतीय सेना को सलाम किया.

BCCI ने किया सेना का सम्मान

सीएसके और केकेआर के बीच मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया, जहां बीसीआई के साथ स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों ने भारतीय सेना को सम्मान दिया. सेना के सम्मान में मैच की शुरुआत में राष्ट्रीय गान हुआ. वहीं मैच के दौरान भी लोग भारतीय सेना के इस पराक्रम को सेलिब्रेट करते नजर आए. स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों ने चेन्नई-कोलकाता मैच के बीच में भी साथ मिलकर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गाया.

CSK-KKR मैच कौन जीता?

कोलकाता और चेन्नई के बीच बेहद रोमांचक मैच हुआ. ये मुकाबला आखिरी ओवर तक चला. कोलकाता ने टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. केकेआर ने ईडन गार्डन्स पर सीएसके के सामने 180 रनों का लक्ष्य रखा. चेन्नई के लिए ये मैच जीतना तब मुश्किल लगने लगा, जब सीएसके की आधी टीम पावरप्ले से पहले ही आउट हो गई.

डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे की साझेदारी ने चेन्नई की लड़खड़ाती पारी को संभाल लिया. ब्रेविस ने 25 गेंदों में 52 रनों की धमाकेदार पारी खेली. वहीं शिवम दुबे ने 40 गेंदों में 45 रन बनाए. ब्रेविस के आउट होने के बाद कप्तान एमएस धोनी क्रीज पर आए. धोनी ने 18 गेंदों में 17 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं चेन्नई की जीत का चौका अंशुल कंबोज ने लगाया.

यह भी पढ़ें

रोहित शर्मा से छिनी टीम इंडिया की कप्तानी! अगले महीने भारत को मिल सकता है नया कप्तान? जानें ताजा अपडेट



Source link

60 रन पर गिर गए थे 5 विकेट, फिर ‘जूनियर एबी डिविलियर्स’ ने दुबे संग मचाई तबाही

60 रन पर गिर गए थे 5 विकेट, फिर ‘जूनियर एबी डिविलियर्स’ ने दुबे संग मचाई तबाही


KKR vs CSK Match Highlights IPL 2025 Match 57: चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से हरा दिया है. यह मैच KKR के लिए प्लेऑफ की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण था. इस मैच में KKR ने पहले खेलते हुए 179 रन बनाए थे, जिसके जवाब में CSK ने आखिरी ओवर तक चले मैच में चेन्नई ने 2 विकेट शेष रहते मुकाबला जीत लिया है. इस मैच में एमएस धोनी 17 रन बनाकर नाबाद लौटे.

ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 180 रनों का लक्ष्य मिला था. इसके जवाब में CSK को बहुत खराब शुरुआत मिली क्योंकि दोनों सलामी बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हो गए थे. आयुष म्हात्रे और डेवोन कॉनवे भी शून्य के स्कोर पर आउट हो गए. इस मैच में अपना IPL डेब्यू करने वाले उर्विल पटेल ने अपनी तूफानी बैटिंग से समा बांधा. उन्होंने 31 रनों की ताबड़तोड़ पारी में 1 चौका और 4 सिक्स लगाए.

CSK टीम मैनेजमेंट ने रविचंद्रन अश्विन को चौथे क्रम पर भेजकर बड़ा दांव खेला, जो फ्लॉप रहा क्योंकि अश्विन केवल 8 रन बनाकर आउट हो गए. रवींद्र जडेजा को शुरुआत तो मिली, लेकिन 10 गेंद में 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 180 के लक्ष्य का पीछा करते हुए CSK की आधी टीम 60 रन के स्कोर तक पवेलियन लौट चुकी थी.

शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस ने करवाई वापसी

चेन्नई की आधी टीम 60 के स्कोर तक आउट हो चुकी थी. शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस ने 67 रनों की साझेदारी कर इस मुश्किल से उबारा. ब्रेविस ने मात्र 25 गेंद में 52 रन बना डाले और इस दौरान 4 छक्के और 4 ही चौके लगाए. दूसरी ओर शिवम दुबे ने 40 गेंद में 45 रन बनाए. एमएस धोनी ने शिवम दुबे के साथ 43 रनों की पार्टनरशिप कर अपनी टीम की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी थी. शिवम दुबे 19वें ओवर में 45 रन बनाकर आउट हो गए थे, जिससे जरूर CSK फैंस की धड़कने बढ़ गई होंगी. धोनी 18 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हो गए. अंत में अंशुल कंबोज ने चौका लगाकर चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाई.

यह भी पढ़ें:

कौन लेगा रोहित शर्मा की जगह? नए टेस्ट कप्तान पर लग गई मुहर! BCCI जल्द कर सकती है घोषणा



Source link

कौन लेगा रोहित शर्मा की जगह? नए टेस्ट कप्तान पर लग गई मुहर! BCCI जल्द कर सकती है घोषणा

कौन लेगा रोहित शर्मा की जगह? नए टेस्ट कप्तान पर लग गई मुहर! BCCI जल्द कर सकती है घोषणा


Shubman Gill New India Test Captain: रोहित शर्मा ने बुधवार को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है. इसके बाद सबकी जुबान पर यही सवाल है कि भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान (India New Test Captain) कौन होगा? टेस्ट क्रिकेट में भारत की अगली परीक्षा इंग्लैंड दौरा है, जो 20 जून से शुरू होने वाला है. एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चयन समिति 25 वर्षीय शुभमन गिल को नया कप्तान बनाने पर विचार कर रही है.

हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से सूत्रों ने बताया है कि शुभमन गिल टेस्ट टीम के अगले कप्तान हो सकते हैं. हालांकि इस बात की पुष्टि चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की BCCI के उच्च अधिकारियों के साथ मुलाकात के बाद ही हो पाएगी. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भारतीय टीम का वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025-27 का चरण शुरू हो रहा है. ऐसे में एक युवा खिलाड़ी को नया कप्तान बनाए जाने पर विचार किया जाना कोई चौंकाने वाली बात नहीं.

 

अपडेट जारी है…



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp