कौन लेगा रोहित शर्मा की जगह? नए टेस्ट कप्तान पर लग गई मुहर! BCCI जल्द कर सकती है घोषणा

कौन लेगा रोहित शर्मा की जगह? नए टेस्ट कप्तान पर लग गई मुहर! BCCI जल्द कर सकती है घोषणा

Shubman Gill New India Test Captain: रोहित शर्मा ने बुधवार को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है. इसके बाद सबकी जुबान पर यही सवाल है कि भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान (India New Test Captain) कौन होगा? टेस्ट क्रिकेट में भारत की अगली परीक्षा इंग्लैंड दौरा है, जो 20 जून से शुरू होने वाला है. एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चयन समिति 25 वर्षीय शुभमन गिल को नया कप्तान बनाने पर विचार कर रही है.

हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से सूत्रों ने बताया है कि शुभमन गिल टेस्ट टीम के अगले कप्तान हो सकते हैं. हालांकि इस बात की पुष्टि चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की BCCI के उच्च अधिकारियों के साथ मुलाकात के बाद ही हो पाएगी. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भारतीय टीम का वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025-27 का चरण शुरू हो रहा है. ऐसे में एक युवा खिलाड़ी को नया कप्तान बनाए जाने पर विचार किया जाना कोई चौंकाने वाली बात नहीं.

अपडेट जारी है…

Source link

18-20 करोड़ कुछ नहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने जसप्रीत बुमराह पर क्या कहा; बातों-बातों में पंत-अय्यर पर निशाना

18-20 करोड़ कुछ नहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने जसप्रीत बुमराह पर क्या कहा; बातों-बातों में पंत-अय्यर पर निशाना

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने मंगलवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मैच के बाद जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है. साथ ही उन्होंने बातों-बातों में पंत और अय्यर पर निशाना भी साधा है. उनका मानना है कि बुमराह सबसे महंगे खिलाड़ी होना डिजर्व करते हैं.

बुमराह ने गुजरात के खिलाफ जबरदस्त गेंदबाजी की. एक समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई ये मैच एकतरफा हार जाएगी. लेकिन बुमराह की धारधार गेंदबाजी की वजह से मुंबई ने मैच में जबरदस्त वापसी की.

बुमराह ने गुजरात के खिलाफ जबरदस्त गेंदबाजी की. एक समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई ये मैच एकतरफा हार जाएगी. लेकिन बुमराह की धारधार गेंदबाजी की वजह से मुंबई ने मैच में जबरदस्त वापसी की.

गुजरात को एक समय सिर्फ 36 गेंदों में 49 रनों की जरुरत थी. वहीं उसके सिर्फ दो विकेट गिरे थे. क्रीज पर कप्तान शुभमन गिल और शेरफेन रदरफोर्ड मौजूद थे. लेकिन इसके बाद बुमराह ने गिल को बोल्ड कर दिया.

गुजरात को एक समय सिर्फ 36 गेंदों में 49 रनों की जरुरत थी. वहीं उसके सिर्फ दो विकेट गिरे थे. क्रीज पर कप्तान शुभमन गिल और शेरफेन रदरफोर्ड मौजूद थे. लेकिन इसके बाद बुमराह ने गिल को बोल्ड कर दिया.

इसके बाद ट्रेंट बोल्ट ने उनका साथ देते हुए रदरफोर्ड का विकेट चटकाया. बाद में बुमराह ने शाहरुख खान को बोल्ड कर मुंबई टीम की वापसी करा दी. लेकिन इसके बावजूद मुंबई ये मैच हार गई.

इसके बाद ट्रेंट बोल्ट ने उनका साथ देते हुए रदरफोर्ड का विकेट चटकाया. बाद में बुमराह ने शाहरुख खान को बोल्ड कर मुंबई टीम की वापसी करा दी. लेकिन इसके बावजूद मुंबई ये मैच हार गई.

मैच खत्म होने के बाद जियो हॉटस्टार पर बात करते हुए आकाश ने कहा कि बुमराह ने गेम चेंजिंग स्पेल डालने की आदत बना ली है. स्ट्रेटेजिक टाइम और बारिश के ब्रेक के ठीक बाद आते हुए, बुमराह ने गिल और शाहरुख को आउट किया, जिससे मुंबई की मैच में वापसी हुई.

आकाश ने इसके बाद कहा कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि बुमराह को बाकी प्लेयर्स की तुलना में ज्यादा पैसा नहीं मिल रहा है. आकाश ने नाम नहीं लिया लेकिन लोगों का मानना है कि उन्होंने ऋषभ पंत और वेंकटेश अय्यर पर निशाना साधा है. पंत को इस सीजन में 27 और अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये मिल रहे हैं. दोनों का ही इस सीजन में प्रदर्शन काफी खराब रहा है.

Published at : 07 May 2025 09:53 PM (IST)

आईपीएल फोटो गैलरी

आईपीएल वेब स्टोरीज

Source link

CSK-KKR मैच में बम ब्लास्ट की धमकी, IPL 2025 के बीच मचा हड़कंप!

CSK-KKR मैच में बम ब्लास्ट की धमकी, IPL 2025 के बीच मचा हड़कंप!

Cricket Association of Bengal Bomb Threat: IPL 2025 के बीच क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB Bomb Threat) को ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी दी गई है. सीएबी को यह धमकी चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR vs CSK) मैच के दौरान मिली है. यह मैच ईडन गार्डन्स में खेला गया, जिसके दौरान क्रिकेट एसोसिएशन को एक अज्ञात आईडी से ईमेल आता है, जिसमें चेन्नई-कोलकाता मैच में बम ब्लास्ट की धमकी दी गई.

इंडिया टुडे के मुताबिक बम ब्लास्ट की धमकी के बाद ईडन गार्डन्स की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 7 मई को यह मैच खेला गया और इसी दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था, जिसमें करीब 90 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया गया. चेन्नई और कोलकाता का मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए भारतीय सेना के प्रति सम्मान प्रकट किया था. मुकाबला शुरू होने से पूर्व भारत का राष्ट्रगान बजाया गया.

IPL 2025 के शेड्यूल में हुआ बदलाव

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद IPL 2025 के शेड्यूल में बदलाव किए जाने की खबर सामने आई है. BCCI ने 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स मैच को धर्मशाला में करवाने की मंजूरी दे दी थी, लेकिन 11 मई को होने वाले मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मैच को धर्मशाला से वानखेड़े में शिफ्ट किए जाने की खबर है.

मुंबई-पंजाब मैच के लिए नई तारीख भी तय की जा सकती है. बताते चलें कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद चंडीगढ़ और धर्मशाला एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है. ऐसे में धर्मशाला और उत्तरी भारत में होने वाले अधिकांश मैचों का वेन्यू आने वाले दिनों में बदला जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

ये 3 खिलाड़ी रोहित शर्मा के सबसे बढ़िया रिप्लेसमेंट, बन सकते हैं नए टेस्ट कप्तान; विराट कोहली लिस्ट में नहीं

Source link

क्या भारत के बेस्ट टेस्ट कप्तान थे रोहित शर्मा? देखें उनकी कप्तानी में टीम इंडिया का रिजल्ट

क्या भारत के बेस्ट टेस्ट कप्तान थे रोहित शर्मा? देखें उनकी कप्तानी में टीम इंडिया का रिजल्ट

Rohit Sharma Test Captaincy Stats and Record: रोहित शर्मा ने 38 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है. रोहित अपनी पिछली 2 टेस्ट सीरीज में केवल 122 रन बना पाए थे, इस खराब फॉर्म को भी उनकी रिटायरमेंट का बड़ा कारण बताया जा रहा है. विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद साल 2022 में रोहित शर्मा ने भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभाली थी. यहां जानिए क्या रोहित टेस्ट में सबसे बेहतरीन भारतीय कप्तान साबित हुए या उनका रिकॉर्ड फुस्सी बम की तरह साबित हुआ? यहां जानिए बतौर कप्तान रोहित शर्मा के आंकड़ों के बारे में.

क्या भारत के बेस्ट टेस्ट कप्तान थे रोहित शर्मा?

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने पहली टेस्ट सीरीज 2022 में श्रीलंका के खिलाफ खेली थी. उस सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से विजयी रही थी. रोहित के टेस्ट कप्तानी के कुल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उन्होंने 24 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिनमें से टीम इंडिया ने 12 बार जीत दर्ज की थी. रोहित के अंडर 9 बार भारत को हार मिली और 3 मुकाबले ड्रॉ पर छूटे थे. कप्तान रोहित का टेस्ट में जीत प्रतिशत 50 रहा था.

टेस्ट में ‘हिटमैन’ का कप्तानी रिकॉर्ड औसत कहा जा सकता है, लेकिन विराट कोहली और एमएस धोनी भी उनसे बहुत बेहतर साबित हुए. विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने टेस्ट में 58.82 प्रतिशत मैच जीते थे. वहीं एमएस धोनी की बात करें भी जीत प्रतिशत के मामले में रोहित शर्मा से बेहतर कप्तान साबित हुए. आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो रोहित शर्मा भारत के बेस्ट टेस्ट कप्तान नहीं रहे. यह कीर्तिमान विराट कोहली के नाम है, जिनकी कप्तानी में खेले 68 मैचों में भारत ने 40 जीत दर्ज की थीं.

कौन हो सकता है नया कप्तान?

रोहित शर्मा की रिटायरमेंट के बाद बड़ा सवाल यह है कि भारत की टेस्ट टीम का नया कप्तान कौन हो सकता है? इस दौड़ में सबसे आगे जसप्रीत बुमराह का नाम लिया जा रहा है, जो अभी टेस्ट टीम के उपकप्तान भी हैं. बुमराह के अलावा शुभमन गिल भी काफी हद तक कप्तानी की दौड़ में बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें:

ये 3 खिलाड़ी रोहित शर्मा के सबसे बढ़िया रिप्लेसमेंट, बन सकते हैं नए टेस्ट कप्तान; विराट कोहली लिस्ट में नहीं

Source link

ये 3 खिलाड़ी रोहित शर्मा के सबसे बढ़िया रिप्लेसमेंट, बन सकते हैं नए टेस्ट कप्तान

ये 3 खिलाड़ी रोहित शर्मा के सबसे बढ़िया रिप्लेसमेंट, बन सकते हैं नए टेस्ट कप्तान

Rohit Sharma Replacement India Test Captain: रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान (Rohit Sharma Test Retirement) कर सनसनी मचा दी है. रोहित टी20 क्रिकेट से पहले ही रिटायर हो चुके हैं. रोहित ने यह घोषणा अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ठीक पहले कर सबको चौंका दिया है. अब सवाल है कि रोहित शर्मा के बाद वो कौन से खिलाड़ी हैं जो भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान बन सकते हैं.

1. जसप्रीत बुमराह

रोहित शर्मा के संन्यास के बाद जसप्रीत बुमराह टेस्ट टीम के कप्तान बनने के सबसे बड़े दावेदार नजर आ रहे हैं. बुमराह अभी टेस्ट टीम के उपकप्तान भी हैं और अब तक उन्होंने सिर्फ 3 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है. बुमराह कप्तानी के दावेदार इसलिए भी हैं क्योंकि उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपनी लीडरशिप से सबको खासा प्रभावित किया था. उन्होंने BGT 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की कप्तानी की थी, उस मैच को भारत 295 रनों के बड़े अंतर से जीता था.

2. शुभमन गिल

शुभमन गिल, जिन्हें टीम इंडिया का ‘प्रिंस’ भी कहा जाता है. बिना कोई संदेह गिल, भारतीय क्रिकेट का भविष्य हैं और बहुत कम समय में भारत की ODI टीम में उपकप्तानी का पद हासिल कर चुके हैं. गिल, टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया और IPL में गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं. रिपोर्ट्स अनुसार अगले वर्ल्ड चैंपियनशिप साइकल के लिए सेलेक्टर्स को एक नए और युवा कप्तान की जरूरत है. संभव है कि अगले कुछ समय में गिल को नए कप्तान के तौर पर तैयार करने का प्रयास किया जा सकता है.

3. ऋषभ पंत/श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर ने 2025-26 सीजन के लिए BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में वापसी की है. अय्यर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, उनके बल्ले से 243 रन निकले थे. अय्यर ने IPL में भी कप्तानी का भरपूर अनुभव हासिल किया है. दूसरी ओर ऋषभ पंत भी कहीं ना कहीं कप्तानी की रेस में शामिल हैं. उनका आक्रामक और तीखा अंदाज उन्हें भारत की टेस्ट टीम का सफल कप्तान बनने में मददगार रह सकता है.

यह भी पढ़ें:

रोहित शर्मा ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, लोगों के प्यार के लिए कहा शुक्रिया

Source link

रोहित शर्मा ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, लोगों के प्यार के लिए कहा शुक्रिया

रोहित शर्मा ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, लोगों के प्यार के लिए कहा शुक्रिया

Rohit Sharma Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करके इस बात की जानकारी दी है. रोहित ने अपने पोस्ट में लोगों के प्यार के लिए शुक्रिया कहा है. रोहित शर्मा ने ये फैसला भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैड दौरे से पहले लिया है. टीम इंडिया की इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (IND vs ENG Test Series 2025) शुरू होने वाली है. भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 20 जून से खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें

विराट कोहली की तस्वीर के सामने फैन्स ने निकाला चाकू और फिर किसका गला काटा? पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp