दिल्ली-हैदराबाद मैच बारिश की वजह से हुआ रद्द, कितनी बदली पॉइंट्स टेबल? जानिए पूरा अपडेट

दिल्ली-हैदराबाद मैच बारिश की वजह से हुआ रद्द, कितनी बदली पॉइंट्स टेबल? जानिए पूरा अपडेट


IPL Points Table Update After DC vs SRH Match: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चल रहा मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया है. इस मैच के बारिश में धुलने के कारण दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिला है. मैच के इस परिणाम के बाद पॉइंट्स टेबल में क्या कुछ बदलाव हुआ है और कौन-कौन सी टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है, आइए जानते हैं.

दिल्ली-हैदराबाद मैच के बाद कितनी बदली पॉइंट्स टेबल?

दिल्ली-हैदराबाद मैच के बाद प्लेऑफ की रेस में बैठी चार टीमों पर कोई असर नहीं पड़ा है. आईपीएल पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 की लिस्ट में RCB, PBKS, MI और GT शामिल हैं. दिल्ली इस मैच के रद्द होने की वजह से टॉप 4 में जगह नहीं बना पाई. अगर आज का मुकाबला दिल्ली बड़े अंतर से जीत जाती, तब टॉप 4 में आने की संभावना थी.

दिल्ली-हैदराबाद मैच से पहले DC पहले भी पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर थी और मैच के बाद भी 5वें नंबर पर ही बनी हुई है. 11 मैच में दिल्ली कैपिटल्स के 13 अंक हो गए हैं. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स 11 अंकों के साथ 6वें नंबर पर है और लखनऊ की टीम 10 अंकों के साथ 7वें नंबर पर बनी हुई है.

प्लेऑफ से बाहर हुई ये टीम

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बाद सनराइजर्स हैदराबाद भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. अगर हैदराबाद आज का मैच जीत जाती, तब इस टीम के 8 अंक हो जाते. वहीं बाकी बचे तीन के तीन मैच जीतने के बाद SRH के प्लेऑफ के पहुंचने के चांस बने रहते. लेकिन इस मैच के ड्रॉ होने से पैट कमिंस की टीम को एक ही पॉइंट मिला है, जिससे SRH के पॉइंट्स टेबल में 7 अंक हो गए हैं. अब अगले तीन मैच जीतने के बाद भी हैदराबाद के 13 ही अंक होंगे. इसका मतलब है कि SRH प्लेऑफ से बाहर हो गई है. हालांकि टीम 1 अंक मिलने से पॉइंट्स टेबल में 9वें से 8वें स्थान पर आ गई है.

यह भी पढ़ें

11 मैच में 6 हार के बाद ऋषभ पंत ने बनाया मास्टर प्लान, जानें कैसे प्लेऑफ में क्वालीफाई करेगी लखनऊ?



Source link

Mohammed Shami Gets Death Threat In Middle Of IPL 2025; FIR Registered

Mohammed Shami Gets Death Threat In Middle Of IPL 2025; FIR Registered


India pacer Mohammed Shami received a death threat via email on Sunday, and an FIR has been registered by the Cyber Crime Police Station of Uttar Pradesh’s Amroha district. 

The FIR, which is with IANS, was lodged on Monday on the orders of the Superintendent of Police (SP) and stated that the report was registered on behalf of Shami by his brother Haseeb and named Rajput Sindar as the sender of the threat email.

According to the FIR, the sender also demanded the ransom of Rs one crore from the cricketer who is busy playing the Indian Premier League (IPL) 2025 with Sunrisers Hyderabad.

The FIR has been registered under the following sections: Indian Penal Code (BNS), 2023 Section 308(4), Information Technology (Amendment) Act, 2008 Section 66d and Information Technology (Amendment) Act, 2008 Section 66e and the police is investigating the matter.

In nine matches for SRH in IPL 2025 so far, Shami has only bagged six wickets at an average of 56.17. He was impressive in India’s title-winning Champions Trophy campaign, where he scalped nine wickets in five matches, including a five-fer against Bangladesh in their opening encounter in Dubai.

Earlier, the Indian team head coach, Gautam Gambhir, also received a death threat via email last month.

“We have been informed about an alleged threat mail received on an email ID associated with Gautam Gambhir. The matter is being investigated. Gautam Gambhir is already under Delhi Police protection, and we do not comment on specific security arrangements,” said DCP (Central) V. Harsha Vardhan.

A complaint with the Delhi Police was filed after Gambhir received death threats in the aftermath of a deadly terror attack in Jammu and Kashmir’s Pahalgam that claimed at least 26 lives and left several injured.

“As we spoke, please find below the “Threat Mails” received on the mail ID of Mr Gautam Gambhir (Ex-MP), Head Coach, Indian Cricket Team. Kindly register the F.l.R accordingly and ensure the safety and security of the family,” PS to Gambhir wrote in a mail to Rajender Nagar SHO and DCP, Central.



Source link

बारिश ने दिया सनराइजर्स हैदराबाद को 440 वोल्ट का झटका, प्लेऑफ से बाहर हुई पैट कमिंस की SRH

बारिश ने दिया सनराइजर्स हैदराबाद को 440 वोल्ट का झटका, प्लेऑफ से बाहर हुई पैट कमिंस की SRH


SRH have been eliminated: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया है. मैच रद्द होने से पैट कमिंस की हैदराबाद को करारा झटका लगा है. टीम अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. इस मैच में दिल्ली ने पहले खेलने के बाद सिर्फ 133 रन बनाए थे, लेकिन दूसरी पारी शुरू होने से पहले ही बारिश आ गई. करीब डेढ़ घंटा बारिश हुई. फिर खेलने लायक स्थिति न होने की वजह से अंपायर्स ने मैच रद्द घोषित कर दिया. 

नियम के हिसाब से मैच रद्द होने पर दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट दिया गया. दिल्ली की उम्मीदें अभी बाकी हैं, लेकिन हैदराबाद का सफर यहीं समाप्त हो गया. बता दें कि हैदराबाद में रात करीब साढ़े 9 बजे बारिश शुरू हुई थी. बारिश की वजह से ही सनराइजर्स की पारी शुरू नहीं हो सकी. प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए हैदराबाद को हर हाल में यह मैच जीतना था. पर अब SRH प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. 

आईपीएल 2025 से अब तक तीन टीमें बाहर हो चुकी है. हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली तीसरी टीम रही. इससे पहले एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और रियान पराग की राजस्थान रॉयल्स भी प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैं. बात करें दिल्ली कैपिटल्स की तो उसके 11 मैचों में 13 प्वाइंट्स हो गए हैं. टीम की उम्मीदें अभी बाकी हैं. अंक तालिका में दिल्ली पांचवें नंबर पर है. 

सिर्फ 133 रन ही बना सकी थी दिल्ली कैपिटल्स 

दिल्ली ने हैदराबाद को 134 रनों का लक्ष्य दिया था. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. करुण नायर खाता खोले बिना ही आउट हो गए. उन्हें पैट कमिंस ने आउट किया. फिर तीसरे ओवर में फाफ डु प्लेसिस भी सिर्फ 06 रन बनाकर चलते बने. तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए अभिषेक पोरेल भी 10 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हो गए. इन तीनों को पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा. 

15 रनों पर तीन विकेट गिरे तो सभी को केएल राहुल और कप्तान अक्षर पटेल से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन उनका भी बल्ला नहीं चला. राहुल 14 गेंद में 10 और अक्षर पटेल सात गेंद में छह रन बनाकर आउट हुए. राहुल को जयदेव उनादकट और पटेल को हर्षल पटेल ने आउट किया. 

29 रनों पर 5 विकेट गिरने के बाद विपराज निगम आए और ट्रस्टन स्टब्स के साथ 33 रनों की साझेदारी की. विपराज रन आउट हो गए. उन्होंने 17 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाए. विपराज ने स्टब्स के लिए अपना विकेट कुर्बान किया. 

62 रनों पर 6 विकेट गिरने के बाद आशुतोष शर्मा ने काउंटर अटैक किया. आशुतोष ने 26 गेंद में 41 रन बनाए. उनके बल्ले से 2 चौके और 3 छक्के निकले. ट्रस्टन स्टब्स 36 गेंद में चार चौकों की मदद से 41 रनों पर नाबाद रहे. दोनों ने 45 गेंद में 66 रन जोड़े. हैदराबाद के लिए कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. इसके अलावा जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा को एक-एक विकेट मिला.





Source link

अगर बारिश की वजह से रद्द हो गया हैदराबाद-दिल्ली का मैच, तो प्लेऑफ के समीकरण पर कितना पड़ेगा असर

अगर बारिश की वजह से रद्द हो गया हैदराबाद-दिल्ली का मैच, तो प्लेऑफ के समीकरण पर कितना पड़ेगा असर


DC vs SRH Match Update: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेहद रोमांचक मैच चल रहा था, लेकिन बारिश की वजह से DC vs SRH मैच रुक गया है. अगर ये मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो जाता है तो दिल्ली कैपिटल्स को काफी बड़ा अंजाम भुगतना पड़ सकता है. वहीं हैदराबाद के लिए तो मैच के रद्द होने से ये आईपीएल सीजन ही फिनिश हो जाएगा.

DC vs SRH मैच रद्द होने से क्या होगा?

दिल्ली और हैदराबाद के बीच मैच रद्द होने से आईपीएल पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. हैदराबाद अब तक 10 मैच खेल चुकी है. दिल्ली के खिलाफ खेला जा रहा ये मैच हैदराबाद के लिए इस आईपीएल सीजन का 11वां मैच है. SRH 10 मैचों में अब तक केवल 3 ही मुकाबले जीती है और 7 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है, जिससे टीम के पास अभी केवल 6 अंक हैं. वहीं अगर ये मुकाबला रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिलेगा, जिससे SRH के 7 अंक हो जाएंगे. फिर अगर हैदराबाद बाकी बचे 3 मैच जीतती भी है तो इस टीम के 13 अंक ही हो पाएंगे, जिससे हैदराबाद के लिए ये आईपीएल सीजन समाप्त हो जाएगा.

दिल्ली कैपिटल्स भी अपना 11वां मैच खेल रही है. दिल्ली अब तक 10 मैच में से 6 मुकाबले जीती है और 4 हारी है, जिसके साथ ही DC के पास इस समय 12 अंक हैं. ये मैच रद्द होने से दिल्ली को भी 1 पॉइंट मिलेगा, जिससे DC के 13 अंक हो जाएंगे. इस मैच के बाद दिल्ली के 3 मैच बचे हैं, जिनमें से अक्षर पटेल की टीम को 2 मैच हर हाल में जीतने होंगे. ये 2 मुकाबले जीतने के बाद ही पॉइंट्स टेबल में DC 16 अंक के पार पहुंच पाएगी.

यह भी पढ़ें

कोई इंडियन क्रिकेटर नहीं वैभव सूर्यवंशी इस खिलाड़ी को मानते हैं अपना आइडल, देश का नाम सुनकर चौंक जाएंगे





Source link

अगर बारिश की वजह रद्द हुआ हैदराबाद-दिल्ली का मैच, तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी SRH

अगर बारिश की वजह रद्द हुआ हैदराबाद-दिल्ली का मैच, तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी SRH


SRH qualification scenarios for the IPL playoffs: आईपीएल 2025 के 55वें मुकाबले में बारिश ने दस्तक दे दी है. सनराइजर्स हैदराबाद ने घातक गेंदबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ 133 रनों पर रोक दिया था, लेकिन फिर बारिश आ गई और दूसरी पारी का खेल अब तक शुरू नहीं हो पाया है. बता दें कि अगर बारिश की वजह से मैच रद्द हुआ तो फिर SRH की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी. 

बता दें कि हैदराबाद में झमाझम बारिश जारी है. रात करीब साढ़े 9 बजे बारिश शुरू हुई थी. बारिश की वजह से ही सनराइजर्स की पारी शुरू नहीं हो सकी. प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए हैदराबाद को हर हाल में यह मैच जीतना होगा. अगर यह मैच रद्द होता है तो फिर SRH प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी.

सिर्फ 133 रन ही बना सकी है दिल्ली कैपिटल्स 

दिल्ली ने हैदराबाद को 134 रनों का लक्ष्य दिया है. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही. करुण नायर खाता खोले बिना ही आउट हो गए. उन्हें पैट कमिंस ने आउट किया. फिर तीसरे ओवर में फाफ डु प्लेसिस भी सिर्फ 06 रन बनाकर चलते बने. तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए अभिषेक पोरेल भी 10 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हो गए. इन तीनों को पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा. 

15 रनों पर तीन विकेट गिरे तो सभी को केएल राहुल और कप्तान अक्षर पटेल से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन उनका भी बल्ला नहीं चला. राहुल 14 गेंद में 10 और अक्षर पटेल सात गेंद में छह रन बनाकर आउट हुए. राहुल को जयदेव उनादकट और पटेल को हर्षल पटेल ने आउट किया. 

29 रनों पर 5 विकेट गिरने के बाद विपराज निगम आए और ट्रस्टन स्टब्स के साथ 33 रनों की साझेदारी की. विपराज रन आउट हो गए. उन्होंने 17 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाए. विपराज ने स्टब्स के लिए अपना विकेट कुर्बान किया. 

62 रनों पर 6 विकेट गिरने के बाद आशुतोष शर्मा ने काउंटर अटैक किया. आशुतोष ने 26 गेंद में 41 रन बनाए. उनके बल्ले से 2 चौके और 3 छक्के निकले. ट्रस्टन स्टब्स 36 गेंद में चार चौकों की मदद से 41 रनों पर नाबाद रहे. दोनों ने 45 गेंद में 66 रन जोड़े. हैदराबाद के लिए कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. इसके अलावा जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा को एक-एक विकेट मिला.



Source link

सारे सूरमा हुए फेल, फिर आशुतोष शर्मा का गरजा बल्ला, 62-6 से 130 के पार पहुंचाया स्कोर

सारे सूरमा हुए फेल, फिर आशुतोष शर्मा का गरजा बल्ला, 62-6 से 130 के पार पहुंचाया स्कोर


Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals 1st Innings Highlights: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों का जलवा रहा. कप्तान पैट कमिंस ने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर 3 बड़े विकेट झटके. एक समय 12.1 ओवर में दिल्ली ने सिर्फ 62 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए थे. फिर आशुतोष शर्मा ने काउंटक अटैक किया और ट्रस्टन स्टब्स के साथ मिलकर 47 गेंद में 72 रन जोड़े. दिल्ली ने हैदराबाद को 134 रनों का लक्ष्य दिया.

आशुतोष शर्मा ने 26 गेंद में 41 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. उनके बल्ले से 2 चौके और 3 छक्के निकले. ट्रस्टन स्टब्स 36 गेंद में चार चौकों की मदद से 41 रनों पर नाबाद रहे. इन दोनों के अलावा विपराज निगम ने 17 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाए.

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही. करुण नायर खाता खोले बिना ही आउट हो गए. उन्हें पैट कमिंस ने आउट किया. फिर तीसरे ओवर में फाफ डु प्लेसिस भी सिर्फ 06 रन बनाकर चलते बने. तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए अभिषेक पोरेल भी 10 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हो गए. इन तीनों को पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा. 

15 रनों पर तीन विकेट गिरे तो सभी को केएल राहुल और कप्तान अक्षर पटेल से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन उनका भी बल्ला नहीं चला. राहुल 14 गेंद में 10 और अक्षर पटेल सात गेंद में छह रन बनाकर आउट हुए. राहुल को जयदेव उनादकट और पटेल को हर्षल पटेल ने आउट किया. 

29 रनों पर 5 विकेट गिरने के बाद विपराज निगम आए और ट्रस्टन स्टब्स के साथ 33 रनों की साझेदारी की. विपराज रन आउट हो गए. उन्होंने 17 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाए. विपराज ने स्टब्स के लिए अपना विकेट कुर्बान किया. 

62 रनों पर 6 विकेट गिरने के बाद आशुतोष शर्मा ने काउंटर अटैक किया. आशुतोष ने 26 गेंद में 41 रन बनाए. उनके बल्ले से 2 चौके और 3 छक्के निकले. ट्रस्टन स्टब्स 36 गेंद में चार चौकों की मदद से 41 रनों पर नाबाद रहे. दोनों ने 45 गेंद में 66 रन जोड़े. 

हैदराबाद के लिए कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. इसके अलावा जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा को एक-एक विकेट मिला.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp