18 साल के IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, पैट कमिंस ने दिल्ली के खिलाफ रचा इतिहास

18 साल के IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, पैट कमिंस ने दिल्ली के खिलाफ रचा इतिहास


Pat Cummins Make History In DC vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने इस आईपीएल टूर्नामेंट में वो कमाल कर दिया है, जो कि आज तक कोई भी कप्तना इन 18 सालों में नहीं कर पाया है. पैट कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दमदार गेंदबाजी कर रही है. इस मैच में SRH की गेंदबाजी को मजबूती खुद कप्तान पैट कमिंस दे रहे हैं.

पैट कमिंस ने रचा इतिहास

पैट कमिंस ने आईपीएल के इस 18वें सीजन मे इतिहास रच दिया है. पैट कमिंस ने पावरप्ले के अंदर ही दिल्ली कैपिटल्स के तीन विकेट चटका दिए. कमिंस ऐसा करने वाले पहले बॉलिंग कप्तना बन गए हैं. आईपीएल के अब तक के इतिहास में किसी भी कप्तान ने ये कारनामा नहीं किया है. पैट कमिंस ने पावरप्ले में तीन ओवर डाले और तीनों ही ओवर की पहली गेंद पर दिल्ली के बल्लेबाजों को वापस पवेलियन भेज दिया.

पॉइंट्स टेबल में किस नंबर पर SRH?

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल में इस समय बेहतर स्थिति में नहीं है. ये टीम लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. हैदराबाद अब तक 10 मैच खेल चुकी है, जिनमें टीम को 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. SRH की टीम केवल तीन मैच जीती है. इन 3 मैचों को जीतकर हैदराबाद की टीम ने 6 अंक हासिल किए हैं.

हैदराबाद का दिल्ली के खिलाफ मैच मिलाकर कुल चार मैच बचे हैं. अगर SRH की टीम ये चारों मैच जीत भी जाती है तो 14 अंक ही हासिल कर पाएगी. वहीं इस बार के आईपीएल सीजन को देखते हुए लगा रहा है कि हैदराबाद को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए 16 अंक होना जरूरी है. आईपीएल में ऐसी 4 टीमें हो चुकी हैं, जो 14 या 14 से ज्यादा अंक हासिल कर चुकी हैं.

यह भी पढ़ें

कोई इंडियन क्रिकेटर नहीं वैभव सूर्यवंशी इस खिलाड़ी को मानते हैं अपना आइडल, देश का नाम सुनकर चौंक जाएंगे



Source link

गुजरात टाइटंस के फैंस के लिए खुशखबरी, रबाडा पर ड्रग्स को लेकर बैन हटा, जानें कब होगी वापसी?

गुजरात टाइटंस के फैंस के लिए खुशखबरी, रबाडा पर ड्रग्स को लेकर बैन हटा, जानें कब होगी वापसी?


Gujarat Titans Player Kagiso Rabada: गुजरात टाइंट्स के प्लेयर कागिसो रबाडा पर ड्रग्स लेने के चलते बैन लगाया गया था. अब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी हो सकती है, क्योंकि रबाडा पर लगा बैन अब हट चुका है. उन्होंने ड्रग सेवन उपचार कार्यक्रम भी पूरा कर लिया है, जिसके बाद अब इस खिलाड़ी की आईपीएल टूर्नामेंट में वापसी हो सकती है.

गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी की टीम में वापसी

कागिसो रबाडा गुजरात टाइटंस के लिए इस आईपीएल सीजन की शुरुआत में दो मैच खेल चुके हैं. इस खिलाड़ी ने पहला मैच पंजाब किंग्स और दूसरा मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला. इसके बाद रबाडा को उनके देश दक्षिण अफ्रीका बुला लिया गया, क्योंकि उन्हें प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन करने का दोषी पाया गया था. खिलाड़ी के प्रतिबंधित ड्रग्स का सेवन करने की वजह उन्हें नियमों के अनुसार कुछ समय के खेल से दूर रखा गया.

क्या है रबाडा का पूरा मामला?

कागिसो रबाडा ने भारत आने से पहले जनवरी में SA20 के दौरान डोपिंग टेस्ट कराया था. खिलाड़ी का ये डोपिंग टेस्ट में रिजल्ट पॉजिटिव आया. इस वजह से दक्षिण अफ्रीका के डोपिंग निरोधक नियमों के मुताबिक अस्थायी समय के लिए रबाडा के क्रिकेट खेलने पर बैन लगाया गया था. इस बात की जानकारी एक प्रेस रिलीज के जरिए सामने आई.

रबाडा को मिल गई परमिशन

रबाडा ने दक्षिण अफ्रीका में ड्रग सेवन उपचार के दो सत्र ठीक तरह से पूरे किए, जिसके बाद इस खिलाड़ी से निलंबन को हटा लिया गया. इस निलंबन के हटते ही अब रबाडा को आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलने की अनुमति मिल गई है. गुजरात टाइटंस के अगले मैचों में रबाडा नजर आ सकते हैं. आईपीएल पॉइंट्स टेबल में इस समय गुजरात चौथे नंबर की टीम बनी हुई है.

यह भी पढ़ें

WWE: जॉन सीना की एक्स गर्लफ्रेंड की मिन्नतों का नहीं पड़ा असर, WWE का टोटल दिवाज पर बड़ा एक्शन!



Source link

IPL 2025 के बीच हाई कोर्ट ने RCB को दिया बड़ा झटका, जानें क्या है पूरा मामला

IPL 2025 के बीच हाई कोर्ट ने RCB को दिया बड़ा झटका, जानें क्या है पूरा मामला


IPL 2025, Delhi High Court, RCB: आईपीएल 2025 के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. दरअसल, आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद के क्रिकेटर ट्रेविस हेड के एक विज्ञापन पर रोक लगाने के लिए अर्जी लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दी है. 

दिल्ली हाई कोर्ट ने आरसीबी की वो याचिका सोमवार को खारिज कर दी, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद के क्रिकेटर ट्रेविस हेड को लेकर बनाये गए उबर मोटो के कथित अपमानजनक यूट्यूब विज्ञापन पर अंतरिम रोक लगाने का अनुरोध किया गया था. 

न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी ने कहा कि इस विज्ञापन में किसी हस्तक्षेप की अभी आवश्यकता नहीं है. अदालत ने कहा, उक्त विज्ञापन क्रिकेट के खेल, खेल भावना के संदर्भ में है और अदालत की राय में, इस अर्जी पर विचार करते समय इस स्तर पर अदालत के किसी हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है. 

अदालत ने कहा कि इस मामले में इस स्तर पर इस अदालत द्वारा हस्तक्षेप करना अनुचित होगा, इसी वजह से आरसीबी की अर्जी खारिज की जाती है. अदालत ने यह आदेश आरसीबी की अंतरिम अर्जी पर सुनाया है. हालांकि, अभी विस्तृत आदेश आना बाकी है. 

रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने उबर इंडिया सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ यह दावा करते हुए एक वाद दायर किया है कि उबर मोटो का यूट्यूब विज्ञापन ‘‘बैडीज इन बेंगलुरु जिसमें ट्रैविस हेड नजर आते हैं’’ उसके ट्रेडमार्क का अपमान करता है. 

इससे पहले, वीडियो विज्ञापन का वर्णन करते हुए, आरसीबी के वकील ने कहा कि क्रिकेटर ‘‘बेंगलुरु बनाम हैदराबाद’’ के साइनेज को विरूपित करने के उद्देश्य से बेंगलुरु क्रिकेट स्टेडियम की ओर दौड़ते हुए देखे जा सकते हैं, वह एक स्प्रे पेंट लेते हैं और बेंगलुरु के पहले ‘रॉयली चैलेंज्ड’ लिख देते हैं, जिससे यह ‘रॉयली चैलेंज्ड बेंगलुरु’ बन जाता है, जो आरसीबी के ब्रांड का अपमान करता है. 

वकील ने दलील दी कि जब कोई नकारात्मक टिप्पणी की जाती है, तो वहां अपमान होता है. उन्होंने कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल टीम का वाणिज्यिक प्रायोजक होने के नाते उबर मोटो, राइड बुकिंग के अपने उत्पाद का प्रचार करते समय, अपने व्यापार के दौरान आरसीबी के ट्रेडमार्क का उपयोग कर रहा है, वह भी इसके ‘भ्रामक रूप में’, जो कानून के तहत अस्वीकार्य है.

उबर की ओर से पेश वकील ने कहा कि आरसीबी ने आम जनता की हास्य भावना को ‘बहुत कम करके आंका’ है. उबर के वकील ने कहा कि अच्छा हास्य और मजाक विज्ञापन संदेश का अभिन्न अंग हैं और अगर आरसीबी द्वारा प्रस्तावित इस तरह के मानक को लागू किया जाता है, तो ये कारक ‘‘खत्म हो जाएंगे.

सोशल मीडिया मंच पर विज्ञापन को तब तक 13 लाख बार देखा जा चुका है और उपयोगकर्ताओं की ओर से कई टिप्पणियां भी की गई हैं. 

(इस स्टोरी में काफी इनपुट न्यूज एजेंसी पीटीआई से लिया गया है)



Source link

दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, केएल राहुल 10 रन बनाकर आउट; DC की आधी टीम लौटी पवेलियन

दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, केएल राहुल 10 रन बनाकर आउट; DC की आधी टीम लौटी पवेलियन


DC vs SRH Live Match: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज आईपीएल 2025 का 55वां मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में जहां दिल्ली की टीम खुद को प्लेऑफ की रेस में बरकरार रखने के लिए उतरेगी, वहीं हैदराबाद सीजन का अंत बेहतर ढंग से करने की कोशिश करेगी. हैदराबाद की टीम लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन अगर आज SRH जीतती है तो DC के लिए प्लेऑफ में रेस में बने रहना मुश्किल हो जाएगा.

पॉइंट्स टेबल में किस नंबर पर SRH और DC?

आईपीएल पॉइंट्स टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद 9वें नंबर पर बनी हुई है. हैदराबाद अब तक 10 मैच खेल चुकी है, जिनमें केवल 3 मैच में ही टीम को जीत मिली है जबकि 7 मैचों में SRH को हार का सामना करना पड़ा है. हैदराबाद अपने आखिरी पांच मुकाबलों में केवल दो ही मैच जीत सकी है.

दिल्ली कैपिटल्स के लिए आज का मैज जीतना बेहद जरूरी है. दिल्ली अब तक 10 मुकाबले खेली है, जिनमें 6 मैच में अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम जीती है, वहीं 4 मुकाबलों में DC को हार मिली है. दिल्ली की टीम 12 अंकों के साथ 5वें नंबर पर बनी हुई है.

हेड टू हेड में कौन आगे?

दिल्ली और हैदराबाद की टीम आईपीएल टूर्नामेंट में अब तक 25 बार आमने-सामने आ चुकी हैं. दिल्ली ने इन 25 मैचों में से 13 बार हैदराबाद को हराया है और 12 बार SRH ने DC पर जीत दर्ज की है.

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन 

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और जीशान अंसारी

इम्पैक्ट प्लेयर- मोहम्मद शमी

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रस्टन स्टब्स, विपरज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा और मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर- आशुतोष शर्मा



Source link

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मिली जान से मारने की धमकी, क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मिली जान से मारने की धमकी, क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी


Mohammed Shami Death Threats: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को जान से मारने की धमकी दी गई है. शमी को ये धमकी 1 करोड़ रुपये न देने के लिए मिली है. भारत के इस क्रिकेट खिलाड़ी को ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है. इस बात के सामने आते ही अमरोहा क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुट गई है.

मोहम्मद शमी को मिली जान से मारने की धमकी

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने धमकी मिलने पर अमरोहा पुलिस को इस मामले के बारे में जानकारी दी. शमी ने बताया कि उन्हें पहले एक ई-मेल बीते दिन कल 4 मई की शाम आया था. इसके बाद दूसरा ई-मेल आज 5 मई, सोमवार सुबह आया है. शमी के भाई मोहम्मद हसीब ने पुलिस को इस बारे में लिखित में जानकारी दी है.

क्राइम ब्रांच जांच में जुटी

मोहम्मद शमी के अमरोहा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के साथ ही अमरोहा क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुट गई है. पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक कर्नाटक से प्रभाकर नाम के व्यक्ति ने मोहम्मद शमी को एक मेल भेजा है, जिसमें एक करोड़ रुपये न देने पर जान से मार देने की धमकी दी गई है. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.

IPL में मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी इस समय आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में व्यस्त हैं. शमी सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा हैं. इस आईपीएल में हैदराबाद की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. SRH अब तक 10 मैच खेली है, जिनमें से टीम को 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं मोहम्मद शमी की टीम पैट कमिंस की कप्तानी में केवल 3 मैच जीत पाई है. शमी भारतीय क्रिकेट टीम के एक अहम खिलाड़ी हैं. इनकी तेंज गेंजबाजी से दूसरे देश के खिलाड़ी खौफ खाते हैं.

यह भी पढ़ें

RCB नहीं जीती IPL 2025 का ख़िताब तो पत्नी को दे दूंगा तलाक…, किसने दिया ओपन चैलेंज, लोगों ने लिए मजे



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp