साख बचाने उतरीं स्कॉटलैंड-नेपाल में जबरदस्त टक्कर, डेथ ओवरों में गेंदबाजों ने बरपाया कहर

साख बचाने उतरीं स्कॉटलैंड-नेपाल में जबरदस्त टक्कर, डेथ ओवरों में गेंदबाजों ने बरपाया कहर


Nepal vs Scotland Scorecard: स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बना लिए हैं. दोनों टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन साख बचाने की लड़ाई में स्कॉटलैंड की ओर से माइकल जोन्स ने 71 रनों की जुझारू पारी खेली. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. अंतिम ओवरों में नेपाल के गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की.

पहले बल्लेबाजी करने आई स्कॉटलैंड को माइकल जोन्स और जॉर्ज मुनसे ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच 80 रनों की सलामी साझेदारी हुई. मुनसे 27 रन बनाकर आउट हुए, दूसरी ओर माइकल स्कॉटलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 45 गेंद में 71 रनों की पारी खेली.

नेपाल का जबरदस्त कमबैक

एक समय स्कॉटलैंड ने सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए थे. पारी में लगभग 5 ओवर बचे थे और स्कॉटलैंड आसानी से 190 के स्कोर तक पहुंच सकती थी. मगर अंतिम 5 ओवरों में नेपाल के गेंदबाजों ने सिर्फ 39 दिए और स्कॉटलैंड के 6 बल्लेबाजों को आउट किया. पारी की अंतिम 29 गेंदों के भीतर स्कॉटलैंड ने 6 विकेट गंवाए. ब्रेंडन मैकमुलेन ने 25 रनों का योगदान दिया.

नेपाल के लिए सोमपाल कामी सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए. वहीं नंदन यादव ने 2 विकेट लिए, जबकि रोहित पॉडेल ने भी गेंदबाजी में योगदान देते हुए एक विकेट चटकाया. कुशल भुर्तेल भी एक बल्लेबाज को आउट करने में सफल रहे.

ग्रुप C में यह स्कॉटलैंड और नेपाल, दोनों का आखिरी मैच है और दोनों ही टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी हैं. एक तरफ नेपाल कम से कम एक जीत दर्ज करके वर्ल्ड कप टूर्नामेंट को अलविदा कहना चाहेगी, दूसरी ओर स्कॉटलैंड 4 अंकों के साथ अपने वर्ल्ड कप अभियान का अंत करना चाहेगी.



Source link

सुपर-8 में कब किससे होगा भारत का मुकाबला? इस दिन जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम इंडिया; पूरा शेड्यूल

सुपर-8 में कब किससे होगा भारत का मुकाबला? इस दिन जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम इंडिया; पूरा शेड्यूल


2026 टी20 वर्ल्ड कप में अब लीग स्टेज के मैच खत्म होने की कगार पर हैं. टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें ट्रॉफी के लिए जंग लड़ रही हैं. हालांकि, इनमें से सिर्फ आठ टीमें टूर्नामेंट के अगले स्टेज में पहुंचेगी. मंगलवार, 17 फरवरी तक सात टीमें टूर्नामेंट के अगले चरण यानी सुपर-8 में जगह बना चुकी हैं. अब पाकिस्तान और यूएसए में से कोई एक टीम अगले स्टेज में प्रवेश करेगी. फिलहाल अभी तक भारत, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे सुपर-8 में क्वालीफाई कर चुके हैं. यहां जानिए सुपर-8 में भारतीय टीम किस टीम के खिलाफ कब मैदान पर उतरेगी. 

2026 टी20 विश्व कप के सुपर-8 में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से होगा. हालांकि, अभी टीम इंडिया का एक लीग स्टेज का मैच भी बाकी है. टीम इंडिया लीग स्टेज में अभी बुधवार, 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेगी. इसके बाद भारतीय टीम रविवार, 22 फरवरी को सुपर-8 चरण की शुरुआत करेगी. 

सुपर-8 स्टेज में भारत के मुकाबले 

22 फरवरी- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका- अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में
26 फरवरी- भारत बनाम जिम्बाब्वे- चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 
1 मार्च- भारत बनाम वेस्टइंडीज- कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 

4 मार्च से शुरू होंगे नॉकआउट के मुकाबले, वेन्यू पर जानें क्या है अपडेट

2026 टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को खेला जाएगा. अभी इसका वेन्यू कंफर्म नहीं है, इसलिए क्योंकि अगर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में जाएगी तो फिर श्रीलंका में उसका मुकाबला खेला जाएगा. पाक टीम 4 मार्च को अपना सेमीफाइनल खेलेगी. अगर वो क्वालीफाई करती है. वहीं दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा. 2026 टी20 विश्व कप का फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाना है. अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल में जाती है तो खिताबी मैच भी श्रीलंका में ही खेला जाएगा. अगर पाक टीम फाइनल में नहीं जाती है तो फिर फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. 



Source link

भारत आ रही बिग बैश लीग! लालची ऑस्ट्रेलिया करोड़ों भारतीयों का फायदा उठाने की तैयारी में

भारत आ रही बिग बैश लीग! लालची ऑस्ट्रेलिया करोड़ों भारतीयों का फायदा उठाने की तैयारी में


ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड भारत में मौजूद बहुत बड़े क्रिकेट फैनबेस का फायदा उठाने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार बिग बैश लीग के अगले सीजन (BBL 2026-27) का पहला मैच भारत में करवाया जा सकता है. बताया जा रहा है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के 2 बड़े अधिकारी हाल ही में भारत दौरे पर आए थे. चेन्नई में पहला मैच करवाए जाने को लेकर चर्चा है.

ऑस्ट्रेलियाई स्पोर्ट्स चैनल SEN Cricket की एक रिपोर्ट अनुसार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हेड ऑफ बिजनेस ऑपरेशंस, फिल रिगबी और हेड ऑफ कम्पटीशन डेवलपमेंट मार्गोट हार्ले हाल ही में चेन्नई पहुंचे थे. रिपोर्ट अनुसार ऑस्ट्रेलिया अब भारतीय और दक्षिण एशियाई मार्केट को टारगेट करना चाहता है. फिलहाल चेन्नई को संभावित वेन्यू के रूप में देखा जा रहा है.

अगर BBL 2026-27 का पहला मैच भारत में हुआ, तो ये पहली बार नहीं होगा जब किसी ऑस्ट्रेलियाई लीग के मैचों का आयोजन किसी बाहरी देश में होगा. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की नेशनल रग्बी लीग (NRL) 2028 तक चलने वाली 5 साल की डील के तहत अपने कुछ मैच लास वेगास (अमेरिका) में आयोजित करवाता है. माना जाता है कि NRL की यह रणनीति अब तक खूब कारगर रही है.

बीबीएल के मैचों का आयोजन भारत में होगा या नहीं. इस पर अंतिम फैसला आने से पहले कई मंजूरी की जरूरत पड़ने वाली है. इसके लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और ब्रॉडकास्टर्स से भी मंजूरी चाहिए होगी. पर्थ स्कॉर्चर्स उन टीमों में से एक हो सकती है, जिसका मैच चेन्नई में करवाया जा सकता है, क्योंकि भारतीय बिजनेसमैन इस टीम में खास दिलचस्पी दिखाते रहे हैं. 

SA20 और मेजर लीग क्रिकेट, पहले ही भारतीय फैनबेस को टारगेट कर चुकी हैं. इन लीगों में खेलने वाली अधिकांश टीमों का मालिकाना हक IPL फ्रेंचाइजी के पास है. जिससे सीधे तौर पर इन लीगों ने भारतीय मार्केट को टारगेट किया है.

यह भी पढ़ें:

ZIM ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में बनाई जगह, ऑस्ट्रेलिया बाहर



Source link

T20 World CUP 2026 Super 8 Fixtures with time & venues revealed: India to faces these 3 teams while Pakistan still awaits for qualification

T20 World CUP 2026 Super 8 Fixtures with time & venues revealed: India to faces these 3 teams while Pakistan still awaits for qualification


As the group stages of the 2026 ICC Men’s T20 World Cup draw to a dramatic close at the Narendra Modi Stadium, the cricketing world is shifting its focus to the high-stakes Super 8 phase. While India has emerged as the team to beat, their path to the trophy is about to become significantly more treacherous as they navigate a grueling schedule across the subcontinent.

The Final Piece of the Puzzle: Pakistan vs. USA

Before the Super 8 begins on February 21, all eyes are on the final qualification scenario. Only one spot remains vacant, and it has come down to a tense battle between Pakistan and the USA. If Pakistan defeats Namibia in their final encounter, they secure their progression. However, should Namibia pull off a historic upset, the USA will advance on points. This final qualifier will immediately be thrust into action, facing New Zealand in the Super 8 opener at the RPS in Colombo.

Add Zee News as a Preferred Source


The Group of Death and Key Venues

The ICC’s pre-assigned seeding system has created a stark contrast between the two pools. India, designated as ‘X1’, finds itself in the “Group of Death” alongside South Africa (X4), the West Indies (X3), and the miracle-runners Zimbabwe (X2).

India’s journey is a tour of India’s most iconic cricketing cathedrals. They begin their Super 8 campaign in Ahmedabad against the Proteas, move to the spinning tracks of Chennai to face Zimbabwe, and finish the round in the electric atmosphere of Kolkata against the West Indies.

ICC T20 World Cup 2026: Super 8 Schedule

Below are the official fixtures for the Super 8 stage of the 2026 T20 World Cup, including dates, matchups, venues, and local start times.

February 21 (Saturday)

New Zealand vs Pakistan/USA

Venue: RPS Colombo, Sri Lanka

Time: 7:00 PM

February 22 (Sunday)

England vs Sri Lanka

Venue: Kandy, Sri Lanka

Time: 3:00 PM

India vs South Africa

Venue: Narendra Modi Stadium, Ahmedabad, India

Time: 7:00 PM

February 23 (Monday)

Zimbabwe vs West Indies

Venue: Wankhede Stadium, Mumbai, India

Time: 7:00 PM

February 24 (Tuesday)

England vs Pakistan/USA

Venue: Kandy, Sri Lanka

Time: 7:00 PM

February 25 (Wednesday)

New Zealand vs Sri Lanka

Venue: RPS Colombo, Sri Lanka

Time: 7:00 PM

February 26 (Thursday)

West Indies vs South Africa

Venue: Narendra Modi Stadium, Ahmedabad, India

Time: 3:00 PM

India vs Zimbabwe

Venue: MA Chidambaram Stadium (Chepauk), Chennai, India

Time: 7:00 PM

February 27 (Friday)

England vs New Zealand

Venue: RPS Colombo, Sri Lanka

Time: 7:00 PM

February 28 (Saturday)

Pakistan/USA vs Sri Lanka

Venue: Kandy, Sri Lanka

Time: 7:00 PM

March 1 (Sunday)

Zimbabwe vs South Africa

Venue: Arun Jaitley Stadium, Delhi, India

Time: 3:00 PM

India vs West Indies

Venue: Eden Gardens, Kolkata, India

Time: 7:00 PM



Source link

Pakistan backstabs Bangladesh: Mohsin Naqvi hails Sri Lanka president as ‘Hero’ for saving India vs Pakistan game; No mention of BCB

Pakistan backstabs Bangladesh: Mohsin Naqvi hails Sri Lanka president as ‘Hero’ for saving India vs Pakistan game; No mention of BCB


 Pakistan Cricket Board chairman Mohsin Naqvi has publicly lauded Sri Lankan President Anura Kumara Dissanayake for his critical role in ensuring the high-stakes India vs Pakistan T20 World Cup 2026 match took place. The encounter, which was held on February 15, had been under severe threat of a boycott by Pakistan until a high-level diplomatic intervention resolved the impasse.

The Boycott Threat and the Bangladesh Context

The controversy began when Pakistan threatened to withdraw from the match in a show of solidarity with Bangladesh. The Bangladesh Cricket Board had been excluded from the tournament after refusing to play their scheduled matches on Indian soil. Pakistan initially supported this stance, citing concerns over what they described as the International Cricket Council’s double standards regarding tournament hosting and participation. This tension brought the most lucrative game in world cricket to the verge of cancellation.

Add Zee News as a Preferred Source


The Heroic Intervention

According to Mohsin Naqvi, the situation was salvaged by a direct communication between the heads of state. Sri Lankan President Dissanayake made a timely phone call to Pakistan Prime Minister Shehbaz Sharif to address the stalemate. Reports suggest that the Sri Lankan leadership was deeply concerned about the massive financial repercussions and the potential damage to the cricket ecosystem if the game were to be abandoned.

While personally thanking the Sri Lankan President, Naqvi stated, “You were the actual hero because of you 2 billion people were entertained. It’s only because of you we played the match. As soon as the Prime Minister received the call, he called me up and said there is no more issue and the President has called me and we have to play the match.”

Post-Match Diplomacy and Bangladesh’s Reaction

The match eventually proceeded at the R. Premadasa Stadium in Colombo, where India secured a dominant 61-run victory to become the first team to enter the Super 8s. President Dissanayake attended the game personally, seated alongside Naqvi in the stands to demonstrate regional unity.

When Pakistan initially reversed their boycott decision, BCB president Nazmul Hassan released a statement praising Pakistan for its sportsmanship and solidarity, urging them to participate for the larger interest of the sport. Following the match, the Pakistan delegation conveyed formal gratitude from their nation’s President and Prime Minister to the Sri Lankan authorities for their mediating role during the period of uncertainty.

Added Context: The Financial Stakes

The India-Pakistan clash is estimated to generate over 40 percent of the total revenue for the T20 World Cup broadcast cycle. A cancellation would have triggered complex legal battles with sponsors and broadcasters. By facilitating the game in Colombo, Sri Lanka not only saved the tournament’s financial integrity but also reinforced its position as a neutral and reliable host for major ICC events during times of geopolitical friction between neighboring nations.



Source link

भारत-जिम्बाब्वे समेत सुपर-8 की सात टीमें कंफर्म, ऑस्ट्रेलिया बाहर; पाकिस्तान पर लटकी तलवार!

भारत-जिम्बाब्वे समेत सुपर-8 की सात टीमें कंफर्म, ऑस्ट्रेलिया बाहर; पाकिस्तान पर लटकी तलवार!


T20 World Cup Super 8 Teams: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज की सात टीम सामने आ चुकी हैं. टूर्नामेंट के दोनों सह-मेजबान देश यानी भारत और श्रीलंका भी अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं. मंगलवार को जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. इसके कारण ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है, जबकि जिम्बाब्वे सुपर-8 में जाने वाली कुल सातवीं टीम बन गई है. यहां देख लीजिए उन सभी टीमों की लिस्ट, जो अब तक सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं.

सुपर-8 की सात टीम कंफर्म

अब तक कुल 7 टीम सुपर-8 स्टेज में प्रवेश पा चुकी हैं. इनके नाम भारत, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड अगले स्टेज में जगह पक्की कर चुके हैं. ग्रुप B से श्रीलंका और जिम्बाब्वे ने क्वालीफाई किया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया बाहर हो गया है. ग्रुप C से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड सुपर-8 में पहुंचे हैं, वहीं ग्रुप D से दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने क्वालीफाई किया है.

सात टीम हुईं कंफर्म- भारत, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड

पाकिस्तान पर लटकी तलवार

अब सबकी नजरें ग्रुप A पर जा टिकी हैं, जिसमें से भारत पहले ही सुपर-8 में जा चुका है. दूसरे स्लॉट के लिए पाकिस्तान और यूएसए के बीच जंग छिड़ी है. ग्रुप A में अभी यूएसए और पाकिस्तान, दोनों के चार-चार अंक हैं. मगर नेट रन-रेट के मामले में पाकिस्तान काफी पीछे है.

पाकिस्तान का ग्रुप स्टेज में आखिरी मैच 18 फरवरी को नामीबिया के साथ होगा. अगर पाक टीम यह मैच जीत लेती है तो वह सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी, वहीं नामीबिया यदि पाकिस्तान को हरा देता है तो यूएसए सुपर-8 में जाकर नया इतिहास लिख देगा.

यह भी पढ़ें:

‘बाहर निकाल देना चाहिए…’, मोहसिन नकवी पर भड़के पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी! कह डाली बड़ी बात

NZ vs CAN Highlights: रचिन और ग्लेन फिलिप्स की तूफानी पारी से जीता न्यूजीलैंड, कनाडा को हराकर सुपर-8 में किया क्वालीफाई



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp