भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मिली जान से मारने की धमकी, क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मिली जान से मारने की धमकी, क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी

Mohammed Shami Death Threats: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को जान से मारने की धमकी दी गई है. शमी को ये धमकी 1 करोड़ रुपये न देने के लिए मिली है. भारत के इस क्रिकेट खिलाड़ी को ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है. इस बात के सामने आते ही अमरोहा क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुट गई है.

मोहम्मद शमी को मिली जान से मारने की धमकी

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने धमकी मिलने पर अमरोहा पुलिस को इस मामले के बारे में जानकारी दी. शमी ने बताया कि उन्हें पहले एक ई-मेल बीते दिन कल 4 मई की शाम आया था. इसके बाद दूसरा ई-मेल आज 5 मई, सोमवार सुबह आया है. शमी के भाई मोहम्मद हसीब ने पुलिस को इस बारे में लिखित में जानकारी दी है.

क्राइम ब्रांच जांच में जुटी

मोहम्मद शमी के अमरोहा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के साथ ही अमरोहा क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुट गई है. पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक कर्नाटक से प्रभाकर नाम के व्यक्ति ने मोहम्मद शमी को एक मेल भेजा है, जिसमें एक करोड़ रुपये न देने पर जान से मार देने की धमकी दी गई है. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.

IPL में मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी इस समय आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में व्यस्त हैं. शमी सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा हैं. इस आईपीएल में हैदराबाद की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. SRH अब तक 10 मैच खेली है, जिनमें से टीम को 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं मोहम्मद शमी की टीम पैट कमिंस की कप्तानी में केवल 3 मैच जीत पाई है. शमी भारतीय क्रिकेट टीम के एक अहम खिलाड़ी हैं. इनकी तेंज गेंजबाजी से दूसरे देश के खिलाड़ी खौफ खाते हैं.

यह भी पढ़ें

RCB नहीं जीती IPL 2025 का ख़िताब तो पत्नी को दे दूंगा तलाक…, किसने दिया ओपन चैलेंज, लोगों ने लिए मजे

Source link

‘यह कोई निजी मामला नहीं, इसे छिपाने…,’ रबाडा के प्रतिबंधित ड्रग्स मामले पर भड़का क्रिकेटर

‘यह कोई निजी मामला नहीं, इसे छिपाने…,’ रबाडा के प्रतिबंधित ड्रग्स मामले पर भड़का क्रिकेटर

Tim Paine on Kagiso Rabada: दक्षिण अफ्रीका के तूफानी गेंदबाज कगिसो रबाडा पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं. वह आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे थे, लेकिन अचानक गायब हो गए. बाद में पता चला कि प्रतिबंधित ड्रग्स का सेवन करने की वजह से उनपर बैन लगाया गया है.

अब कगिसो रबाडा के डोप टेस्ट में फेल होने पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन का रिएक्शन आया है. उन्होंने इस मामले पर नाराजगी जाहिर की है. टिम पेन ने रबाडा के डोप टेस्ट में फेल रहने के मामले में पारदर्शिता के अभाव की आलोचना करते हुए कहा है कि इस मामले से जुड़े अधिकारियों को पूरा खुलासा करना चाहिए.

बता दें कि कगिसो रबाडा ने एक सनसनीखेज खुलासे में बताया कि मनोरंजन के लिए इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवा के इस्तेमाल के कारण वह अस्थायी निलंबन झेल रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज ने गुजरात टाइटंस के लिये दो मैच खेलने के बाद ही निजी कारणों से आईपीएल छोड़ दिया था.

टिम पेन ने ‘सेन रेडियो’ से कहा, “यह अजीब है. मुझे यह पसंद नहीं है. इस तरह से बात छिपाने की क्या जरूरत है, क्योंकि यह निजी मामला नहीं है. अगर किसी पेशेवर खिलाड़ी ने टूर्नामेंट के दौरान इस तरह के पदार्थ का सेवन किया है तो यह निजी मसला नहीं है. इसका मतलब है कि आपने अनुबंध तोड़ा है. यह निजी मसला नहीं है.”

रबाडा का डोप टेस्ट दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग SAटी20 के दौरान जनवरी में हुआ था. पेन ने कहा, “चाहे मनोरंजन के लिये या प्रदर्शन में सुधार के लिये प्रतिबंधित पदार्थ लिया गया हो, यह निजी मसला नहीं है, जिसे एक महीने तक छिपाया गया. उसे आईपीएल से बाहर करके दक्षिण अफ्रीका भेज दिया गया और सब पर पर्दा डाल दिया. इसके बाद प्रतिबंध पूरा होते ही उसे वापस ले लिया जाएगा.”

Source link

जॉन सीना की एक्स गर्लफ्रेंड की मिन्नतों का नहीं पड़ा असर, WWE का टोटल दिवाज पर बड़ा एक्शन!

जॉन सीना की एक्स गर्लफ्रेंड की मिन्नतों का नहीं पड़ा असर, WWE का टोटल दिवाज पर बड़ा एक्शन!

WWE: जॉन सीना की एक्स गर्लफ्रेंड की मिन्नतों का नहीं पड़ा असर, WWE का टोटल दिवाज पर बड़ा एक्शन!

Source link

लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के लगाने वाले रियान पराग कितने अमीर हैं, जानिए नेट वर्थ

लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के लगाने वाले रियान पराग कितने अमीर हैं, जानिए नेट वर्थ

23 वर्षीय रियान पराग ने रविवार को खेले गए डबल हेडर के पहले मैच में 45 गेंदों में ताबड़तोड़ 95 रन बनाए, लेकिन उनकी ये शानदार पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई. अंतिम गेंद तक चले इस रोमांचक मुकाबले को केकेआर ने 1 रन से जीत लिया. हालांकि राजस्थान आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर थी, लेकिन इस सम्मान की लड़ाई में भी टीम हार गई. पराग अपनी धुआंधार पारी से सुर्ख़ियों में हैं, जानिए इस खिलाड़ी की क्रिकेट से कमाई कितनी होती है. उनकी कुल नेटवर्थ कितनी है.

रियान पराग ने रविवार को केकेआर के खिलाफ 95 रनों की पारी में 8 छक्के और 6 चौके जड़े. उन्होंने 6 छक्के तो लगातार 6 गेंदों में लगाए. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने मोईन अली द्वारा डाले गए 13वें की दूसरी गेंद पर छक्का मारा. इसके बाद उन्होंने तीसरी, चौथी और पांचवी गेंद पर लगातार छक्के मारकर गेंदबाज पर दबाव बना दिया. एक गेंद वाइड डालने के बाद अली की आखिरी गेंद पर भी छक्का आया. इस तरह पराग ने एक ओवर में लगातार 5 छक्के मारे.

वरुण चक्रवर्ती द्वारा डाले गए अगले ओवर की दूसरी गेंद पर रियान पराग ने छक्का मारकर अपनी 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के मारे. उन्होंने इस सीजन खेले 12 मैचों में 377 रन बनाए हैं, यही उनका सीजन में आया एकमात्र शतक है.

रियान पराग की आईपीएल सैलरी कितनी है?

रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स ने 2019 सीजन के लिए 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था. तब से वह टीम के मुख्य खिलाड़ी रहे हैं. वह उन खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्हे राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2025 के लिए रिटेन किया था. राजस्थान ने उन्हें 14 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाए रखा. अभी तक देखें तो IPL से पराग करीब 25 करोड़ रुपये की कमाई कर चुके हैं.

रियान पराग को बीसीसीआई कितनी सैलरी देता है?

रियान पराग ने 1 वनडे, 9 टी20 अन्तर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं. वह अभी बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल नहीं हैं. हालांकि प्रत्येक मैच फीस से उनकी कमाई होती है.

इसके आलावा डोमेस्टिक टूर्नामेंट्स में खेलकर भी उनकी कमाई होती है. वह रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलते हैं.

ब्रांड एंडोर्समेंट से भी होती है मोटी कमाई

रियान पराग कई बड़े ब्रांड के साथ जुड़ चुके हैं. रिपोर्ट के अनुसार वह रेड बुल, प्यूमा, स्टार सीमेंट, रॉयल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, रूटर आदि ब्रांड के साथ जुड़ चुके हैं. आईपीएल और क्रिकेट के आलावा ये उनकी कमाई का स्त्रोत है.

रियान पराग कुल नेटवर्थ कितनी है?

कई रिपोर्ट्स में रियान पराग की नेटवर्थ 15 से 20 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है.

रियान पराग का डोमेस्टिक करियर

असम के लिए खेलने वाले रियान पराग ने कुल 33 फर्स्ट क्लास मैच और 50 लिस्ट ए मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने क्रमश 2042 और 1735 रन बनाए हैं. वह फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए में 53-53 विकेट ले चुके हैं.

Source link

प्लेऑफ के लिहाज से महत्वपूर्ण है SRH बनाम DC मैच, जानिए मैच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

प्लेऑफ के लिहाज से महत्वपूर्ण है SRH बनाम DC मैच, जानिए मैच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals: सनराइजर्स हैदराबाद टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़ी है, उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जीत के बाद भी अन्य टीमों पर निर्भर रहेगी. अगर आज का मैच हारी तो हैदराबाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन जाएगी. अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स शुरुआत से अच्छी फॉर्म में नजर आई थी लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों में टीम को मिली हार से उसके सामने भी मुश्किल खड़ी हो गई है.

दिल्ली ने पिछले 4 में से 3 मैच हारे हैं. अब और देर ना हो जाए, इसके लिए दिल्ली को चाहिए कि इस मुकाबले में पूरी जान झोंक दें और बड़ी जीत दर्ज करें क्योंकि टीमों के बीच अब ना सिर्फ अंकों बल्कि नेट रन रेट की भी लड़ाई है.

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा बनाम मिचेल स्टार्क

ये लड़ाई रोमांचक होगी, क्योंकि मिचेल स्टार्क इन दोनों बल्लेबाजों को तंग करते हुए आए हैं. पिछली साल जब स्टार्क केकेआर में थे तब फाइनल में उन्होंने अभिषेक को पहले ही ओवर में बोल्ड किया था. हेड को भी वह परेशान करते हैं. इस सीजन जब पिछली बार दोनों टीमें भिड़ी थी तब स्टार्क ने 3.4 ओवरों में 35 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे. उन्होंने ट्रेविस हेड, ईशान किशन के महत्वपूर्ण विकेट जल्दी दिलाए थे.. इसलिए इस गेंदबाज से हैदराबाद के बल्लेबाजों को बचके रहना होगा.

SRH के गेंदबाजों को दिखाना होगा दम

सनराइजर्स हैदराबाद टीम अपने बल्लेबाजों पर निर्भर रहती है, यही उसकी मजबूत और यही कमजोर कड़ी भी है. उसके गेंदबाजों को भी नई गेंद से कमाल दिखाना होगा, टीम में शामिल अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी अभी तक बेरंग दिखे हैं. उन्होंने 11 की इकॉनमी से रन लुटाए हैं. ऐसे में उन्हें और कमिंस को अच्छा करना होगा. वहीं दिल्ली के लिए मिडिल आर्डर में कुलदीप यादव और अक्षर पटेल पर अच्छी गेंदबाजी करने की जिम्मेदारी होगी.

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल, फाफ डु प्लेसिस से टीम को अच्छी शुरुआत की दरकार होगी. हैदराबाद को चाहिए कि ट्रेविस हेड और अभिषेक की जोड़ी चले और मिडिल आर्डर में भी बल्लेबाज रन बनाए. पिछले मैच में जब सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स आमने सामने हुई थी तब हैदराबाद के बल्लेबाज अनिकेत वर्मा ने छक्के चौकों की झड़ी लगाईं थी. उन्होंने 41 गेंदों में 74 रन बनाए थे. दिल्ली के लिए फाफ डु प्लेसिस ने अर्धशतक (50) और अभिषेक पोरेल ने 18 गेंदों में 34 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी.

SRH vs DC हेड टू हेड

• कुल मैच- 25
• SRH ने जीते- 13
• DC ने जीते- 12
• दिल्ली के खिलाफ हैदराबाद का सर्वाधिक स्कोर- 266
• हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली का सर्वाधिक स्कोर- 207

कब, कहाँ खेला जाएगा SRH बनाम DC मैच

हैदराबाद ने 10 में से 3 मैच जीते हैं, अंक तालिका में टीम 6 अंकों के साथ 9वें स्थान पर है. दिल्ली ने 10 में से 6 मैच जीते हैं और 4 हारे हैं. 12 अंकों के साथ दिल्ली पांचवे नंबर पर है. आज (5 मई) SRH बनाम DC मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

SRH vs DC संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंडू मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी.

इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रैविस हेड (शमी की जगह)

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11: फाफ डू प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेट कीपर), करुण नायर, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंता चमीरा, मुकेश कुमार.

इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिजवी (स्टार्क की जगह).

Source link

कोई इंडियन क्रिकेटर नहीं वैभव सूर्यवंशी इस खिलाड़ी को मानते हैं अपना आइडल, नाम सुन चौंक जाएंगे

कोई इंडियन क्रिकेटर नहीं वैभव सूर्यवंशी इस खिलाड़ी को मानते हैं अपना आइडल, नाम सुन चौंक जाएंगे

IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी  का जन्म भी IPL शुरू होने के 3 साल बाद हुआ. इस युवा खिलाड़ी ने IPL 2025 में वो कारनामा कर दिया, जो विराट कोहली, एमएस धोनी, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज सालों से नहीं कर पाए. वह अब टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक (35 गेंदों में) लगाने वाले दूसरे और पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

वैभव सूर्यवंशी का आइडल क्रिकेटर कौन है? आप अगर इसका अनुमान लगाए तो विराट, धोनी, कोहली का नाम लेंगे क्योंकि जब सूर्यवंशी क्रिकेट के गुर सीख रहे थे तब ये दिग्गज देशभर में छाए हुए थे और अपना नाम बना चुके थे. आप सचिन तेंदुलकर के बारे में भी सोच सकते हो, लेकिन ऐसा नहीं है. उनका आइडल क्रिकेटर कोई भारतीय नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा हैं.

ब्रायन लारा हैं सूर्यवंशी के आइडल क्रिकेटर

वैभव सूर्यवंशी ने 2024 अंडर-19 एशिया कप के दौरान सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ बातचीत में बताया था कि उनके आइडल क्रिकेटर ब्रायन लारा हैं, जो उन्ही की तरह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. उन्होंने ये भी कहा था कि मैं उनके आस-पास क्या हो रहा है वह उससे परेशान नहीं है.

उन्होंने कहा था, “मैं फिलहाल अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं. मेरे आसपास क्या हो रहा है, इससे मैं परेशान नहीं हूं. मैं पहले एशिया कप पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं और फिर एक-एक मैच पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं.”

“ब्रायन लारा मेरे आइडल क्रिकेटर हैं. मैं उनकी तरह खेलने की कोशिश करता हूं, बाकी मैं अपने कौशल के साथ स्वाभाविक खेलने की कोशिश करता हूं और मैं इस पर काम करना चाहता हूं.”

वैसे ब्रायन लारा ने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच 2008 में खेला था, इसके करीब 3 साल बाद वैभव सूर्यवंशी का जन्म हुआ था. तो सूर्यवंशी ने लारा को खेलते हुए तो नहीं देखा लेकिन जरूर उनके पुराने वीडियो देखकर उनसे प्रेरणा ली होगी.

वैभव सूर्यवंशी IPL और क्रिकेट करियर

वैभव सूर्यवंशी ने 5 फर्स्ट क्लास मैचों में 100 रन बनाए हैं. 6 लिस्ट ए मैचों में 132 और 6 टी20 मैचों में 168 रन बनाए हैं. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2025 के लिए ऑक्शन में 1.1 करोड़ रुपये में ख़रीदा था. अभी तक खेले 5 मैचों में उन्होंने 155 रन बनाए हैं, जिसमें 38 गेंदों में 101 रनों की पारी ऐतिहासिक है. वह टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज हैं. आईपीएल में खेलने वाले, शतक लगाने वाले, प्लेयर ऑफ़ द मैच जीतने वाले भी सबसे कम उम्र के प्लेयर हैं.

Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp