प्लेऑफ के लिहाज से महत्वपूर्ण है SRH बनाम DC मैच, जानिए मैच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

प्लेऑफ के लिहाज से महत्वपूर्ण है SRH बनाम DC मैच, जानिए मैच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals: सनराइजर्स हैदराबाद टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़ी है, उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जीत के बाद भी अन्य टीमों पर निर्भर रहेगी. अगर आज का मैच हारी तो हैदराबाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन जाएगी. अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स शुरुआत से अच्छी फॉर्म में नजर आई थी लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों में टीम को मिली हार से उसके सामने भी मुश्किल खड़ी हो गई है.

दिल्ली ने पिछले 4 में से 3 मैच हारे हैं. अब और देर ना हो जाए, इसके लिए दिल्ली को चाहिए कि इस मुकाबले में पूरी जान झोंक दें और बड़ी जीत दर्ज करें क्योंकि टीमों के बीच अब ना सिर्फ अंकों बल्कि नेट रन रेट की भी लड़ाई है.

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा बनाम मिचेल स्टार्क

ये लड़ाई रोमांचक होगी, क्योंकि मिचेल स्टार्क इन दोनों बल्लेबाजों को तंग करते हुए आए हैं. पिछली साल जब स्टार्क केकेआर में थे तब फाइनल में उन्होंने अभिषेक को पहले ही ओवर में बोल्ड किया था. हेड को भी वह परेशान करते हैं. इस सीजन जब पिछली बार दोनों टीमें भिड़ी थी तब स्टार्क ने 3.4 ओवरों में 35 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे. उन्होंने ट्रेविस हेड, ईशान किशन के महत्वपूर्ण विकेट जल्दी दिलाए थे.. इसलिए इस गेंदबाज से हैदराबाद के बल्लेबाजों को बचके रहना होगा.

SRH के गेंदबाजों को दिखाना होगा दम

सनराइजर्स हैदराबाद टीम अपने बल्लेबाजों पर निर्भर रहती है, यही उसकी मजबूत और यही कमजोर कड़ी भी है. उसके गेंदबाजों को भी नई गेंद से कमाल दिखाना होगा, टीम में शामिल अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी अभी तक बेरंग दिखे हैं. उन्होंने 11 की इकॉनमी से रन लुटाए हैं. ऐसे में उन्हें और कमिंस को अच्छा करना होगा. वहीं दिल्ली के लिए मिडिल आर्डर में कुलदीप यादव और अक्षर पटेल पर अच्छी गेंदबाजी करने की जिम्मेदारी होगी.

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल, फाफ डु प्लेसिस से टीम को अच्छी शुरुआत की दरकार होगी. हैदराबाद को चाहिए कि ट्रेविस हेड और अभिषेक की जोड़ी चले और मिडिल आर्डर में भी बल्लेबाज रन बनाए. पिछले मैच में जब सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स आमने सामने हुई थी तब हैदराबाद के बल्लेबाज अनिकेत वर्मा ने छक्के चौकों की झड़ी लगाईं थी. उन्होंने 41 गेंदों में 74 रन बनाए थे. दिल्ली के लिए फाफ डु प्लेसिस ने अर्धशतक (50) और अभिषेक पोरेल ने 18 गेंदों में 34 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी.

SRH vs DC हेड टू हेड

• कुल मैच- 25
• SRH ने जीते- 13
• DC ने जीते- 12
• दिल्ली के खिलाफ हैदराबाद का सर्वाधिक स्कोर- 266
• हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली का सर्वाधिक स्कोर- 207

कब, कहाँ खेला जाएगा SRH बनाम DC मैच

हैदराबाद ने 10 में से 3 मैच जीते हैं, अंक तालिका में टीम 6 अंकों के साथ 9वें स्थान पर है. दिल्ली ने 10 में से 6 मैच जीते हैं और 4 हारे हैं. 12 अंकों के साथ दिल्ली पांचवे नंबर पर है. आज (5 मई) SRH बनाम DC मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

SRH vs DC संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंडू मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी.

इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रैविस हेड (शमी की जगह)

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11: फाफ डू प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेट कीपर), करुण नायर, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंता चमीरा, मुकेश कुमार.

इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिजवी (स्टार्क की जगह).

Source link

कोई इंडियन क्रिकेटर नहीं वैभव सूर्यवंशी इस खिलाड़ी को मानते हैं अपना आइडल, नाम सुन चौंक जाएंगे

कोई इंडियन क्रिकेटर नहीं वैभव सूर्यवंशी इस खिलाड़ी को मानते हैं अपना आइडल, नाम सुन चौंक जाएंगे

IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी  का जन्म भी IPL शुरू होने के 3 साल बाद हुआ. इस युवा खिलाड़ी ने IPL 2025 में वो कारनामा कर दिया, जो विराट कोहली, एमएस धोनी, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज सालों से नहीं कर पाए. वह अब टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक (35 गेंदों में) लगाने वाले दूसरे और पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

वैभव सूर्यवंशी का आइडल क्रिकेटर कौन है? आप अगर इसका अनुमान लगाए तो विराट, धोनी, कोहली का नाम लेंगे क्योंकि जब सूर्यवंशी क्रिकेट के गुर सीख रहे थे तब ये दिग्गज देशभर में छाए हुए थे और अपना नाम बना चुके थे. आप सचिन तेंदुलकर के बारे में भी सोच सकते हो, लेकिन ऐसा नहीं है. उनका आइडल क्रिकेटर कोई भारतीय नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा हैं.

ब्रायन लारा हैं सूर्यवंशी के आइडल क्रिकेटर

वैभव सूर्यवंशी ने 2024 अंडर-19 एशिया कप के दौरान सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ बातचीत में बताया था कि उनके आइडल क्रिकेटर ब्रायन लारा हैं, जो उन्ही की तरह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. उन्होंने ये भी कहा था कि मैं उनके आस-पास क्या हो रहा है वह उससे परेशान नहीं है.

उन्होंने कहा था, “मैं फिलहाल अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं. मेरे आसपास क्या हो रहा है, इससे मैं परेशान नहीं हूं. मैं पहले एशिया कप पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं और फिर एक-एक मैच पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं.”

“ब्रायन लारा मेरे आइडल क्रिकेटर हैं. मैं उनकी तरह खेलने की कोशिश करता हूं, बाकी मैं अपने कौशल के साथ स्वाभाविक खेलने की कोशिश करता हूं और मैं इस पर काम करना चाहता हूं.”

वैसे ब्रायन लारा ने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच 2008 में खेला था, इसके करीब 3 साल बाद वैभव सूर्यवंशी का जन्म हुआ था. तो सूर्यवंशी ने लारा को खेलते हुए तो नहीं देखा लेकिन जरूर उनके पुराने वीडियो देखकर उनसे प्रेरणा ली होगी.

वैभव सूर्यवंशी IPL और क्रिकेट करियर

वैभव सूर्यवंशी ने 5 फर्स्ट क्लास मैचों में 100 रन बनाए हैं. 6 लिस्ट ए मैचों में 132 और 6 टी20 मैचों में 168 रन बनाए हैं. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2025 के लिए ऑक्शन में 1.1 करोड़ रुपये में ख़रीदा था. अभी तक खेले 5 मैचों में उन्होंने 155 रन बनाए हैं, जिसमें 38 गेंदों में 101 रनों की पारी ऐतिहासिक है. वह टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज हैं. आईपीएल में खेलने वाले, शतक लगाने वाले, प्लेयर ऑफ़ द मैच जीतने वाले भी सबसे कम उम्र के प्लेयर हैं.

Source link

जब मैच के दौरान प्लेयर को आया हर्ट अटैक, तुरंत एयर एम्बुलेंस बुलाया गया लेकिन…

जब मैच के दौरान प्लेयर को आया हर्ट अटैक, तुरंत एयर एम्बुलेंस बुलाया गया लेकिन…

क्रिकेट के मैच में कई बार कुछ ऐसा होता जिसके बारे क्रिकेट फैन्स कल्पना भी नहीं कर सकते. ऐसा ही कुछ बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल के साथ भी हुआ था. क्रिकेट मैच खेलते हुए  उन्हें हार्ट अटैक आ गया. आनन फानन में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. इक़बाल को सावर में ढाका प्रीमियर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनकी आपातकालीन एंजियोप्लास्टी की गई.

डॉक्टरों के हवाले से ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि सोमवार (24 March, 2025) को आपातकालीन सर्जरी के बाद तमीम इकबाल को होश आया. इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के सदस्य से बात भी की. सर्जरी के 48 घंटों तक तमीम को कोरोनरी केयर यूनिट (सीसीयू) में रखा गया क्योंकि डॉक्टर हार्ट सर्जरी से उनकी रिकवरी पर नज़र बनाए हुए थे.

तमीम इक़बाल मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब की ओर से शिनेपुकुर क्रिकेट क्लब के खिलाफ़ खेल रहे थे, उन्होंने खेल की पहली पारी में सिर्फ़ एक ओवर खेला. सीने में दर्ज महसूस होने के बाद तमीम ग्राउंड से बाहर चले गए. इसके बाद वह डॉक्टरों के साथ नजदीकी केपीजे स्पेशलाइज्ड हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम चले गए थे.

बीकेएसपी के मुख्य क्रिकेट कोच मोंटू दत्ता ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया था कि, "टॉस के दौरान उनका मूड अच्छा था. जब उन्हें तबीयत खराब लगी, तो वे मैदान छोड़कर अस्पताल चले गए. उस समय वहां के डॉक्टर उन्हें जाने नहीं देना चाहते थे, लेकिन तमीम फिर भी चले गए."

हॉस्पिटल से लौटे, फिर आया हार्ट अटैक

तमीम हॉस्पिटल से लौटकर वापस स्टेडियम आ गए थे. उनकी तबियत फिर बिगड़ गई थी. क्रिकेटर के परिवार के एक सदस्य ने उन्हें एयर एम्बुलेंस से ले जाने की व्यवस्था की लेकिन उनकी तबियत इतनी खराब थी कि ऐसा नहीं किया जा सका. मोहम्मडन टीम के फिजियो को उन पर कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) करना पड़ा. फिर उसे केपीजे अस्पताल वापस ले जाया गया क्योंकि मैदान पर डॉक्टरों को लगा कि उन्हें एयर एम्बुलेंस पर ले जाना संभव नहीं है.

डॉक्टरों के अनुसार, वह गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचे थे. जांच में उसकी धमनियों में रुकावट का पता चला. सर्जरी पूरी होने के एक घंटे बाद, अस्पताल ने एक छोटी प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की जिसमें उन्होंने बताया कि तमीम सोमवार को दो बार अस्पताल आए थे, दूसरी बार उन्हें दिल का दौरा पड़ा था.

अस्पताल ने कहा कि कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मोनिरुज्जमां मारूफ ने तमीम की सर्जरी की. केपीजे अस्पताल के डॉ. राजीब हसन ने बताया था, "वह गंभीर हालत में हमारे पास वापस लौटे थे. हम इसे दिल का दौरा कह सकते हैं, और हमने बाद में रुकावट को दूर करने के लिए एंजियोग्राम और एंजियोप्लास्टी की. चिकित्सा प्रक्रिया सुचारू रूप से चली. बीकेएसपी और अस्पताल के चिकित्सा कर्मचारियों के बीच त्वरित समन्वय ने सुनिश्चित किया कि तमीम का जल्दी से इलाज किया गया."

इसी साल लिया था अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास

तमीम इक़बाल के साथी खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज और तैजुल इस्लाम उनसे मिलने हॉस्पिटल आए. अस्पताल के रिसेप्शन पर बड़ी संख्या में पत्रकार, कैमरामैन, कई प्रशंसक और दर्शक मौजूद थे. तमीम ने इसी साल जनवरी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की थी, उन्होंने घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखा है. उन्होंने ढाका प्रीमियर लीग में दो शतक लगाए थे.

तमीम इक़बाल क्रिकेट करियर

तमीम ने 70 टेस्ट, 243 वनडे और 78 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मुकाबले खेले हैं. इनमें उन्होंने क्रमश 5134, 8357 और 1758 रन बनाए हैं. तीनों फॉर्मेट में उन्होंने 25 शतक और 94 अर्धशतक लगाए हैं.

Source link

IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद के सामने ‘करो या मरो’ की स्थिति, दिल्ली से हारे तो सफर खत्म

IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद के सामने ‘करो या मरो’ की स्थिति, दिल्ली से हारे तो सफर खत्म

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टूर्नामेंट का 55वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय, समयानुसार शाम 7.30 से मैच का प्रसारण शुरू होगा.

टूर्नामेंट में खुद को जीवित रखने के लिहाज से यह मैच हैदराबाद के लिए काफी महत्वपूर्ण है. अगर दिल्ली से हारे तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे. 10 मैचों में हैदराबाद के पास 6 अंक हैं और अंक तालिका में टीम 9वें स्थान पर है. प्लेऑफ में बने रहने के लिए हैदराबाद को हर हाल में दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी.

वहीं, दिल्ली अंक तालिका में 5वें स्थान पर है. दिल्ली ने टूर्नामेंट में अब तक कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 6 मैचों में जीत हासिल हुई. दोनों टीमों के बीच 25 मैचों में आमना-सामना हुआ है, जिसमें हैदराबाद की टीम ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैचों में बाजी मारी है. हालांकि, पिछले 5 मैचों में दिल्ली की टीम ने 3 मैचों में जीत हासिल की है जबकि हैदराबाद को सिर्फ 2 बार जीत मिली है.

हैदराबाद के लिए इस सीजन सबसे बड़ी कमजोरी उनकी बल्लेबाजी उभरकर सामने आई है. ऑस्ट्रेलिया मूल के बल्लेबाज ट्रेविस हेड की एक या दो पारी को छोड़ दिया जाए तो वह कुछ खास नहीं कर पाए हैं. वहीं, ईशान किशन की एक पारी को छोड़ दिया जाए तो वह इस सीजन में आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे हैं. अभिषेक शर्मा ने रन चेज के दौरान टीम के लिए कुछ अच्छी पारियां खेली हैं लेकिन टीम को जीत नहीं मिल पाई. गेंदबाजी के मोर्चे पर मोहम्मद शमी हैदराबाद की गेंदबाजी क्रम की कमजोर कड़ी बन गए हैं.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम का गेंदबाजी और बल्लेबाजी क्रम में काफी संतुलन दिखाई दे रहा है. दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स के सामने सनराइजर्स हैदराबाद हर्ष दुबे को मौका दे सकती है. हैदराबाद ने स्मरण रविचंद्रन की जगह हर्ष दुबे को शेष मैचों के लिए शामिल किया है. दुबे ऑलराउंडर हैं और घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं. उन्होंने 16 टी20, 20 लिस्ट ए मैच और 18 प्रथम श्रेणी मैचों में 127 विकेट और 941 रन बनाए हैं. वे 30 लाख रुपये में हैदराबाद से जुड़ेंगे.

Source link

RCB नहीं जीती IPL 2025 का ख़िताब तो पत्नी को दे दूंगा तलाक…, किसने दिया ओपन चैलेंज

RCB नहीं जीती IPL 2025 का ख़िताब तो पत्नी को दे दूंगा तलाक…, किसने दिया ओपन चैलेंज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL 2025 में शानदार नजर आई है, वह 16 अंक हासिल करने वाली अभी (54 मैचों के बाद तक) एकलौती टीम है, उसका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग कन्फर्म है. फैंस को उम्मीद है कि इस बार वो होगा, जो आईपीएल इतिहास में कभी नहीं हुआ. यानी आरसीबी आईपीएल खिताब जीतेगी, तभी तो इस फ्रेंचाइजी के फैंस बड़े बड़े दावे कर रहे हैं.

आरसीबी के शानदार प्रदर्शन के बीच इस फ्रेंचाइजी के फैन ने ऐसी बात बोल दी, जो वायरल हो रही है. एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें एक आरसीबी की जर्सी पहने अपनी पत्नी के साथ खड़ा है. जब उससे पूछा जाता है कि क्या आप आरसीबी के फैन हो? आप लोगों से क्या कहना चाह रहे थे. तो इस पर शख्स बोलता है कि ‘जी, मैं आरसीबी का फैन हूं. और अगर इस बार आरसीबी खिताब नहीं जीता तो मैं अपनी बीवी को तलाक दे दूंगा.”

लोगों ने लिए RCB फैन के मजे

हालांकि देखने से लग रहा है कि ये वीडियो वायरल करने के उद्देश्य से ही बनाई गई है. लेकिन लोगों ने सोशल मीडिया पर इस शख्स के खूब मजे लिए. एक यूजर ने लिखा, ‘अभी से ही वकील ढूंढकर रखो अंकल, क्योंकि आरसीबी तो नहीं जीतने वाली है ट्रॉफी.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अब इसको एलीमनी देनी पड़ेगी.’ एक यूजर ने लिखा, ‘फिर लड़के रोएंगे कि लड़कियां धोखा देती है.’ एक फैन ने लिखा, ‘बीवी खुद चाह रही होगी कि आरसीबी खिताब ना जीते.’

IPL 2025 में आरसीबी टीम का हाल

रजत पाटीदार एंड टीम ने 11 मैचों में से 8 जीते हैं, उसके 16 अंक हैं और +0.482 का नेट रन रेट है. टीम अंक तालिका में अभी सबसे ऊपर है. उसका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय है, उसके लीग स्टेज के अभी 3 मैच बचे हुए हैं. विराट कोहली का बल्ला भी इस सीजन खूब चल रहा है, 8वीं बार है जब कोहली ने एक सीजन में 500 से अधिक रन बनाए हैं.

विराट कोहली के पास अभी ऑरेंज कैप है, उन्होंने 11 मैचों में 505 रन बनाए हैं. जबकि आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज जोश हेजलवुड हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 18 विकेट चटकाए हैं.

Source link

‘जिस तरह से तुम…’, वैभव सूर्यवंशी से सौरव गांगुली ने जो कहा वो वायरल हुआ

‘जिस तरह से तुम…’, वैभव सूर्यवंशी से सौरव गांगुली ने जो कहा वो वायरल हुआ

Sourav Ganguly Vaibhav Suryavanshi: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार 4 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 14 वर्षीय क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने उनसे कहा कि वो अपनी निडर शैली पर कायम रहें.

इंडिया टूडे ने सूत्रों के हवाले से बताया कि गांगुली ने वैभव से कहा, “मैंने तुम्हारा खेल देखा है. जिस तरह से तुम निडर होकर क्रिकेट खेलते हो, वैसे ही खेलो. तुम्हें अपना खेल बदलने की कोई जरूरत नहीं है.”

गांगुली ने युवा खिलाड़ी के भारी बल्ले को भी देखा और उनकी पावर-हिटिंग क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा, “उसमें अच्छी ताकत है. उसने केकेआर के मैच में रन नहीं बनाए, लेकिन वह बहुत अच्छा खिलाड़ी है.”

सूर्यवंशी ने आईपीएल में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया है. राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करते हुए, 14 वर्षीय सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सिर्फ़ 38 गेंदों पर 101 रन बनाए, जिसमें 11 छक्के और 7 चौके शामिल थे. उनकी निडर बल्लेबाजी ने क्रिकेट के दिग्गजों और प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित किया है.

महान ब्रायन लारा से प्रेरित वैभव के बल्ले को देखकर आपको युवराज सिंह और गांगुली की याद आती है जो भारी बैट से खेलना पसंद करते थे. 1.1 करोड़ रुपये में खरीदे गए इस युवा खिलाड़ी ने 12 साल की उम्र में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया.

गांगूली जब टीम इंडिया के कप्तान थे तो उस वक्त टीम इंडिया के कोच ग्रेग चैपल हुआ करते थे. उन्होंने भी वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि वैभव पर अभी से प्रेशर डालना सही नहीं होगा, नहीं तो उनका करियर विनोद कांबली और पृथ्वी शॉ की तरह आउट ऑफ ट्रैक हो सकता है.

Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp