‘जिस तरह से तुम…’, वैभव सूर्यवंशी से सौरव गांगुली ने जो कहा वो वायरल हुआ

‘जिस तरह से तुम…’, वैभव सूर्यवंशी से सौरव गांगुली ने जो कहा वो वायरल हुआ


Sourav Ganguly Vaibhav Suryavanshi: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार 4 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 14 वर्षीय क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने उनसे कहा कि वो अपनी निडर शैली पर कायम रहें.

इंडिया टूडे ने सूत्रों के हवाले से बताया कि गांगुली ने वैभव से कहा, “मैंने तुम्हारा खेल देखा है. जिस तरह से तुम निडर होकर क्रिकेट खेलते हो, वैसे ही खेलो. तुम्हें अपना खेल बदलने की कोई जरूरत नहीं है.” 

गांगुली ने युवा खिलाड़ी के भारी बल्ले को भी देखा और उनकी पावर-हिटिंग क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा, “उसमें अच्छी ताकत है. उसने केकेआर के मैच में रन नहीं बनाए, लेकिन वह बहुत अच्छा खिलाड़ी है.”

सूर्यवंशी ने आईपीएल में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया है. राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करते हुए, 14 वर्षीय सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सिर्फ़ 38 गेंदों पर 101 रन बनाए, जिसमें 11 छक्के और 7 चौके शामिल थे. उनकी निडर बल्लेबाजी ने क्रिकेट के दिग्गजों और प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित किया है.

महान ब्रायन लारा से प्रेरित वैभव के बल्ले को देखकर आपको युवराज सिंह और गांगुली की याद आती है जो भारी बैट से खेलना पसंद करते थे. 1.1 करोड़ रुपये में खरीदे गए इस युवा खिलाड़ी ने 12 साल की उम्र में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया.

गांगूली जब टीम इंडिया के कप्तान थे तो उस वक्त टीम इंडिया के कोच ग्रेग चैपल हुआ करते थे. उन्होंने भी वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि वैभव पर अभी से प्रेशर डालना सही नहीं होगा, नहीं तो उनका करियर विनोद कांबली और पृथ्वी शॉ की तरह आउट ऑफ ट्रैक हो सकता है.



Source link

प्लेऑफ के लिए 8 टीमों की उम्मीदें जिंदा, किस टीम को जीतने होंगे कितने मैच? जानिए पूरा समीकरण

प्लेऑफ के लिए 8 टीमों की उम्मीदें जिंदा, किस टीम को जीतने होंगे कितने मैच? जानिए पूरा समीकरण


IPL 2025 playoffs scenario: आईपीएल के 18वें संस्करण में 54 मैच खेले जा चुके हैं. अब हर मैच प्लेऑफ के लिहाज से महत्वपूर्ण है. राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है जबकि 8 टीमों के बीच कड़ी टक्कर जारी है. जानिए सभी टीमों का प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण.

रविवार को डबल हेडर मुकाबलों के बाद प्लेऑफ की जंग और भी रोमांचक हो गई है. पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से हराया. दूसरे मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को मात दी.

RCB और PBKS को क्या करना होगा

रजत पाटीदार की कप्तानी वाली वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अभी अंक तालिका में पहले नंबर पर है, उसने 11 में से 8 मैच जीते हैं और उसके 16 अंक हैं. लेकिन अभी टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं किया है, उसे एक और मैच जीतना होगा. पंजाब किंग्स ने 11 में से 7 मैच जीते हैं और 1 मैच उसका रद्द हुआ था, टीम के 15 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर है. एक और मैच जीतकर वह अपने 17 अंक कर लेगी, तब उसका प्लेऑफ में पहुंचना आसान हो जाएगा लेकिन अभी 5 टीमें ऐसी हैं जो 18 अंक तक पहुँच सकती है ऐसे में उसे चाहिए कि 3 में से 2 मैच जीते.

MI, GT, DC के बीच कड़ी टक्कर

मुंबई इंडियंस ने 11 में से 7 मैच जीते हैं, उसका नेट रन रेट (1.274) सबसे बेहतर है. 14 अंकों के साथ टीम तीसरे स्थान पर है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई को चाहिए कि 3 में से 2 मैच कम से कम जीते, उसका नेट रन रेट बेहतर है तो 18 अंकों के साथ उसका प्लेऑफ में पहुंचना तय है. गुजरात टाइटंस के 4 मैच अभी बचे हुए हैं, जिसमें से उसे 3 मैच जीतने होंगे. 2 मैच जीत के साथ वह 18 अंक पूरे कर लेगी, लेकिन 18 अंकों पर फिलहाल टीमें क्वालीफाई नहीं कर पा रही है. 

दिल्ली कैपिटल्स कि बात करें तो लगातार 2 मैच हारने के बाद टीम पर दबाव आ गया है. उसने 10 में से 6 मैच जीते हैं और 12 अंकों के साथ टीम पांचवे स्थान पर है. उसे फिलहाल तो चारों मैच जीतने होंगे लेकिन 3 मैच जीतकर भी उसके पास प्लेऑफ में पहुंचने का चांस होगा.

KKR और LSG की उम्मीदें बरकरार

कोलकाता ने रविवार को राजस्थान को हराकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है. उसके 11 मैचों के बाद 11 अंक हैं, उसके 3 मैच बचे हुए हैं और वह सभी मैच जीतकर 17 अंकों तक पहुँच सकती है. ऐसे में उसे सभी मैच जीतने हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स अब केकेआर से भी पीछे हो गई है. हार की हैट्रिक के बाद टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर आ गई है, उसके 10 अंक हैं और 3 मैच अभी बचे हुए हैं. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ को सभी 3 मैच जीतने होंगे, तब भी उसका प्लेऑफ में पहुंचना पक्का नहीं है लेकिन अन्य टीमों के नतीजे समीकरण को पलट सकते हैं.

SRH की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बहुत कम

सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 में से 3 ही मैच जीते हैं, उसके 4 मैच बचे हैं और सभी जीतकर भी वह 14 अंकों तक पहुंच सकती है. आज अगर दिल्ली कैपिटल्स ने उसे हराया तो वह आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी. जबकि सभी मैच जीतने के बाद भी उसे अन्य टीमों के नतीजों पर ही निर्भर रहना होगा.

IPL 2025 की प्लेऑफ से बाहर होने वाली टीमें

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. राजस्थान ने 12 में से 9 मैच हारे हैं जबकि सीएसके ने 11 में से 9 मैच गंवाए हैं.



Source link

अंपायर का गुस्सा शुभमन गिल ने अभिषेक शर्मा पर उतारा! ग्राउंड पर ही मारी लात, वीडियो हुआ वायरल

अंपायर का गुस्सा शुभमन गिल ने अभिषेक शर्मा पर उतारा! ग्राउंड पर ही मारी लात, वीडियो हुआ वायरल


Shubman Gill Kicked Abhishek Sharma: गुजरात टाइटंस ने IPL 2025 51वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से हराया. इस मैच में शुभमन गिल अंपायर से कई बार भिड़ते हुए नजर आए, जब वह रन आउट हुए तब और जब अभिषेक शर्मा को थर्ड अंपायर ने नॉट आउट दिया तब भी वह काफी नाराज दिखे. इस बीच उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है जब वह अभिषेक शर्मा को लात मारते हुए दिख रहे हैं.

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 224 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था. कप्तान शुभमन गिल ने 38 गेंदों में 2 छक्कों और 10 चौकों की मदद से ताबड़तोड़ 76 रन बनाए थे, वह रन आउट हो गए थे. ये फैसला काफी नजदीकी था, लेकिन गिल इस फैसले से बिलकुल भी खुश नहीं थे. वह अंपायर से उलझ गए. 

इसके बाद जब सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी के दौरान थर्ड अंपायर ने अभिषेक शर्मा को नॉट आउट दिया तब भी शुभमन गिल ऑन-फील्ड अंपायर के पास आए और उनसे बहस करने लगे, अभिषेक ने 41 गेंदों में 6 छक्के और 4 चौकों की मदद से 74 रन बनाए थे. गिल जब अंपायर से बहस कर रहे थे तब अभिषेक शर्मा उनके पास आए और इसे शांत कराने की कोशिश की.

शुभमन गिल ने अभिषेक शर्मा को मारी लात?

हैदराबाद की बल्लेबाजी के दौरान जब मैच रुका हुआ था, अभिषेक शर्मा को देखने फिजियो मैदान पर आए हुए थे तो उस समय का एक वीडियो वायरल हो रहा है. शुभमन गिल अभिषेक के पास आते हैं और उन्हें 2 बार लात मारते हैं. हालांकि यह मजाक में था, दोनों पंजाब से आते हैं और अच्छे दोस्त भी हैं. मैच के बाद भी दोनों साथ नजर आए.

SRH लगभग बाहर, GT प्लेऑफ में पहुंचने की मजबूत दावेदार

गुजरात टाइटंस ने 10 में से 7 मैच जीत लिए हैं, वह अंक तालिका में अभी 14 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है. गिल की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है और वह प्लेऑफ में पहुंचने की मजबूत दावेदार है. दूसरी तरफ पिछले साल की रनर-अप सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन इस साल निराशाजनक रहा है. टीम ने 10 में से सिर्फ 3 ही मैच जीते हैं, उसका प्लेऑफ में पहुंचना अब बहुत मुश्किल है.





Source link

IPL से संन्यास लेने वाले हैं आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती ने रिटायरमेंट पर किया बड़ा खुलासा

IPL से संन्यास लेने वाले हैं आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती ने रिटायरमेंट पर किया बड़ा खुलासा


Andre Russell Retirement: आईपीएल 2025 में तूफानी बल्लेबाज आंद्रे रसेल का बल्ला नहीं चल रहा था. एक बात यह भी थी कि कोलकाता नाइट राइडर्स में इस सीजन रसेल को ज्यादा गेंद खेलने का मौका नहीं मिल रहा था. ऐसे में चर्चा होने लगी थी कि आईपीएल 2025 आंद्रे रसेल का आखिरी सीजन होगा. पर रविवार को राजस्थान के खिलाफ रसेल का बल्ला चला. इस मैच के बाद उनके साथ खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती ने उनके संन्यास को लेकर बड़ा खुलासा किया. 

आलोचनाओं से घिरे वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने रविवार को मैच जिताई पारी खेलकर आलोचकों को चुप करा दिया. मैच के बाद उनके साथी खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती ने कहा कि अनुभवी ऑलराउंडर छह साल और आईपीएल में खेलना चाहते हैं.

हाल ही में 37 साल के हुए आंद्रे रसेल इस सीजन में अपनी खराब फॉर्म के कारण आलोचनाओं के घेरे में आ गए थे. कहा जाने लगा था कि यह रसेल का आखिरी सीजन होगा. इसके बाद वह रिलीज कर दिए जाएंगे और फिर आईपीएल नीलामी में उन्हें कोई नहीं खरीदेगा.

राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले तक आईपीएल 2025 की सात पारियों में 10.28 की औसत से सिर्फ 72 रन बनाने के बाद टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल उठने लगे थे. हालांकि रविवार को वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने 25 गेंदों पर नाबाद 57 रन बनाकर सभी को चुप करा दिया, जिससे केकेआर को ईडन गार्डन्स में जीत के लिए जरूरी मुकाबले में चार विकेट पर 206 रन का स्कोर बनाने में मदद मिली. 

मेजबान टीम ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को एक रन से हराकर प्लेऑफ में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा. वरुण चक्रवर्ती ने मैच के बाद मीडिया से बातचीत में रसेल के बारे में कहा, “जहां तक ​​मैंने उनसे बात की है, वह अब भी आईपीएल के दो तीन और चक्र खेलना चाहते हैं जो आसानी से छह साल और हैं.” बता दें कि एक चक्र में मेगा नीलामी के बीच तीन सीजन होते हैं.



Source link

हरभजन सिंह की चौंकाने वाली भविष्यवाणी,  कौन-कौन सी टीम खेलेंगी IPL का फाइनल, कर दिया खुलासा

हरभजन सिंह की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, कौन-कौन सी टीम खेलेंगी IPL का फाइनल, कर दिया खुलासा


Harbhajan Singh IPL 2025 Final Prediction: पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने आईपीएल 2025 के फाइनल को लेकर एक बड़ी भाविष्यवाणी कर दी है. हरभजन सिंह ने इस बार आईपीएल फाइनल खेलने वाली टीमों के नाम का खुलासा किया है. भज्जी पाजी का मानना है कि IPL 2025 के फाइनल में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच भिड़ंत हो सकती है. हरभजन सिंह ने इन दोनों टीमों के नाम का खुलासा शनिवार, 3 मई को हुए चेन्नई बनाम बेंगलुरु के मैच में कमेंट्री के दौरान किया.

हरभजन सिंह की फाइनल की तैयारी

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कमेंटेटर हरभजन सिंह ने कहा कि ‘दोनों टीमें इस बार शानदार फॉर्म में हैं. आरसीबी ने तो 16 अंक हासिल करके प्लेऑफ के लिए जगह पक्की कर ली है. मैंने तो वैसे आजतक नहीं देखा कि कोई टीम 16 अंक हासिल करने के बाद भी प्लेऑफ में न पहुंची हो. इस वजह से बेंगलुरु का पहुंचना तो तय है’. हरभजन सिंह ने बेंगलुरु की टीम की तारीफ में कहा कि ‘इस बार RCB पूरी तरह विराट कोहली पर निर्भर नहीं है. टीम को हर मैच में कोई नया खिलाड़ी जीत दिला रहा है और मैच का हीरो बन रहा है’.

हरभजन सिंह ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस की इस बार के सीजन में खराब शुरुआत हुई थी, लेकिन अब MI की टीम विजय रथ पर सवार हो गई है. मुंबई लगातार छह मैच जीत चुकी है और प्लेऑफ में एंट्री के मुहाने पर पहुंच गई है. हरभजन सिंह ने आगे कहा कि अगर मुंबई इसी अंदाज में खेलती रही तो टॉप-2 में रहते हुए इस लीग का अंत करने में भी सफल हो सकती है.

पॉइंट्स टेबल में किस नंबर पर RCB और MI?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल पॉइंट्स टेबल में इस वक्त टॉप पर है. वहीं मुंबई इंडियंस तीसरे नंबर पर है. बेंगलुरु 11 मैच में 8 मैच जीतकर 16 अंक हासिल कर चुकी है और RCB को केवल तीन मैचों में ही हार का सामना करना पड़ा है. वहीं मुंबई इंडियंस ने भी अपने 11 मैच खेल लिए हैं, जिनमें MI की 7 मैच में जीत और 4 में हार हुई है. मुंबई 7 मैच जीतकर 14 अंक हासिल कर चुकी है. अभी भी इन दोनों टीमों के तीन-तीन मैच बाकी हैं. ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 में जगह बना पाएगी.

यह भी पढ़ें

IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, RCB के रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंद में जड़ी फिफ्टी



Source link

पंत-पूरन और मिलर, बड़े-बड़े सूरमा हो गए फुस्स, पंजाब की LSG पर 37 रनों से बंपर जीत

पंत-पूरन और मिलर, बड़े-बड़े सूरमा हो गए फुस्स, पंजाब की LSG पर 37 रनों से बंपर जीत


PBKS vs LSG Match Highlights IPL 2025: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से हरा दिया है. पंजाब की टीम ने पहले खेलते हुए 236 रन बनाए थे, जिसके जवाब में LSG की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 199 रन ही बना पाई और 37 रनों से मैच हार गई. पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन ने 91 रनों की तूफानी पारी खेली, वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने कहर बरपाते हुए 3 विकेट चटकाए. इस जीत के साथ पंजाब प्लेऑफ में जगह बनाने के बहुत करीब आ गई है.

धर्मशाला में खेले गए इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले खेलते हुए 236 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में लखनऊ टीम की शुरुआत बहुत खराब रही क्योंकि 16 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. एडन मार्करम ने 13 रन बनाए जबकि मिचेल मार्श का खाता तक नहीं खुल पाया. निकोलस पूरन लगातार पांचवें मैच में बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे क्योंकि पंजाब के खिलाफ भी वो सिर्फ 6 रन बना पाए.

कप्तान ऋषभ पंत की खराब फॉर्म बदस्तूर जारी है, वो 17 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हो गए. आलम यह था कि लखनऊ की आधी टीम 73 के स्कोर तक पवेलियन लौट चुकी थी. यहां से अब्दुल समद और आयुष बदोनी ने कमान संभालते हुए 81 रनों की पार्टनरशिप की, लेकिन जब टीम जीत की ओर आगे बढ़ रही थी तब समद 24 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हो गए.

आयुष बदोनी अब भी क्रीज पर डटे हुए थे, लेकिन जब तक उन्होंने तेज रफ्तार से शॉट्स लगाने शुरू किए तब तक बहुत देर हो चुकी थी. उन्होंने 40 गेंद में 74 रनों की पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के निकले. आलम यह था कि LSG को आखिरी ओवर में जीत के लिए 49 रन बनाने थे. इस बड़ी हार के कारण लखनऊ की प्लेऑफ की राह बहुत कठिन हो गई है.

पंजाब की इस जीत में सबसे बड़ा योगदान प्रभसिमरन सिंह और अर्शदीप सिंह का रहा. प्रभसिमरन ने बैटिंग में 91 रन की पारी खेल पंजाब को 236 के स्कोर तक पहुंचने में मदद की. वहीं अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए. इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पंजाब 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है.

यह भी पढ़ें:

रियान पराग ने मोईन अली पर जड़े 5 छक्के, जानें IPL में किन-किन बल्लेबाजों ने एक ओवर में लगाए हैं 5 सिक्स



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp