पंत-पूरन और मिलर, बड़े-बड़े सूरमा हो गए फुस्स, पंजाब की LSG पर 37 रनों से बंपर जीत

पंत-पूरन और मिलर, बड़े-बड़े सूरमा हो गए फुस्स, पंजाब की LSG पर 37 रनों से बंपर जीत


PBKS vs LSG Match Highlights IPL 2025: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से हरा दिया है. पंजाब की टीम ने पहले खेलते हुए 236 रन बनाए थे, जिसके जवाब में LSG की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 199 रन ही बना पाई और 37 रनों से मैच हार गई. पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन ने 91 रनों की तूफानी पारी खेली, वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने कहर बरपाते हुए 3 विकेट चटकाए. इस जीत के साथ पंजाब प्लेऑफ में जगह बनाने के बहुत करीब आ गई है.

धर्मशाला में खेले गए इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले खेलते हुए 236 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में लखनऊ टीम की शुरुआत बहुत खराब रही क्योंकि 16 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. एडन मार्करम ने 13 रन बनाए जबकि मिचेल मार्श का खाता तक नहीं खुल पाया. निकोलस पूरन लगातार पांचवें मैच में बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे क्योंकि पंजाब के खिलाफ भी वो सिर्फ 6 रन बना पाए.

कप्तान ऋषभ पंत की खराब फॉर्म बदस्तूर जारी है, वो 17 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हो गए. आलम यह था कि लखनऊ की आधी टीम 73 के स्कोर तक पवेलियन लौट चुकी थी. यहां से अब्दुल समद और आयुष बदोनी ने कमान संभालते हुए 81 रनों की पार्टनरशिप की, लेकिन जब टीम जीत की ओर आगे बढ़ रही थी तब समद 24 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हो गए.

आयुष बदोनी अब भी क्रीज पर डटे हुए थे, लेकिन जब तक उन्होंने तेज रफ्तार से शॉट्स लगाने शुरू किए तब तक बहुत देर हो चुकी थी. उन्होंने 40 गेंद में 74 रनों की पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के निकले. आलम यह था कि LSG को आखिरी ओवर में जीत के लिए 49 रन बनाने थे. इस बड़ी हार के कारण लखनऊ की प्लेऑफ की राह बहुत कठिन हो गई है.

पंजाब की इस जीत में सबसे बड़ा योगदान प्रभसिमरन सिंह और अर्शदीप सिंह का रहा. प्रभसिमरन ने बैटिंग में 91 रन की पारी खेल पंजाब को 236 के स्कोर तक पहुंचने में मदद की. वहीं अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए. इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पंजाब 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है.

यह भी पढ़ें:

रियान पराग ने मोईन अली पर जड़े 5 छक्के, जानें IPL में किन-किन बल्लेबाजों ने एक ओवर में लगाए हैं 5 सिक्स



Source link

रियान पराग ने मोईन अली पर जड़े 5 छक्के, IPL में किन-किन बल्लेबाजों ने एक ओवर में लगाए 5 सिक्स

रियान पराग ने मोईन अली पर जड़े 5 छक्के, IPL में किन-किन बल्लेबाजों ने एक ओवर में लगाए 5 सिक्स


Riyan Parag 5 Sixes In 1 Over: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ तूफानी पारी खेली. रियान पराग ने 45 गेंदों में 95 रन की पारी खेली. RR के कप्तान जब तक क्रीज पर खड़े थे, तब तक विपक्षी टीम के लिए उनके रनों को रोकना काफी मुश्किल लग रहा था, लेकिन पराग अपनी इस ताबड़तोड़ पारी के बाद भी टीम को जीत नहीं दिला सके और शतक पूरा करने से पहले ही आउट हो गए. हर्षित राणा ने पराग की विकेट हासिल कर कोलकाता की मैच में वापसी कराई.

रियान पराग ने एक ही ओवर में जड़े 5 छक्के

रियान पराग ने इतनी तूफानी पारी खेली कि मोईन अली के एक ही ओवर में उन्होंने पांच छक्के लगा दिए. 12वें ओवर तक राजस्थान का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 102 रन था. उस वक्त रियान पराग 26 गेंदों में 45 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और 15 गेंदों में 17 रन पर हेटमायर भी क्रीज पर खड़े थे. कोलकाता के लिए 13वां ओवर मोईल अली लेकर आए और हेटमायर ने 1 रन लेकर स्ट्राइक अपने कप्तान को दे दी.

रियान पराग ने 13वें ओवर की बाकी बची 5 गेंदों पर 5 छक्के लगा दिए. इस ओवर में मोईन अली ने एक वाइड गेंद भी डाली, जिसके साथ ही इस ओवर में टोटल 32 रन आए. रियान पराग ने मोईन अली के इस ओवर में ही अपना अर्धशतक भी पूरा किया. आईपीएल के इस टूर्नामेंट में एक ओवर में पांच छक्के लगाने वाले रियान पराग 5वें खिलाड़ी बन गए हैं.

  • साल 2012 में क्रिस गेल ने राहुल शर्मा के ओवर में 5 छक्के लगाए थे.
  • साल 2020 में एक ही ओवर में पांच छक्के लगाने का कारनामा राहुल तेवतिया ने एस कॉटरेल के खिलाफ किया था.
  • 2021 में रवींद्र जडेजा ने हर्षल पटेल के ओवर में पांच छक्के जड़े थे.
  • 2023 में रिंकू सिंह ने यश दयाल के खिलाफ एक ही ओवर में 5 छक्के लगाए थे.

पराग की तूफानी पारी के बाद भी हार गई राजस्थान

रियान पराग की इस तूफानी पारी के बाद भी राजस्थान की झोली में हार आई. KKR ने RR को एक रन से हरा दिया. मैच के बाद रियान पराग ने हार की जिम्मेदारी ली और कहा कि ‘अगर मैं आउट नहीं होता तो हो सकता था कि ये मैच हम ही जीतते’.

यह भी पढ़ें

एक्ट्रेस अवनीत कौर की इंस्टाग्राम फोटो विराट कोहली ने की लाइक तो हुआ बवाल, अब पूरे मामले पर जो सफाई दी वो पढ़िए



Source link

रन लेते समय जेब से गिर गया मोबाइल, फिर जो हुआ वो देख कमेंटेटर्स भी रह गए सन्न; वीडियो वायरल

रन लेते समय जेब से गिर गया मोबाइल, फिर जो हुआ वो देख कमेंटेटर्स भी रह गए सन्न; वीडियो वायरल


Cricket Viral Video: खेल जगत में अक्सर अजब-गजब घटनाएं सामने आती रहती हैं. अब काउंटी चैंपियनशिप के एक मैच के दौरान एक बल्लेबाज के जेब से मोबाइल फोन गिरने की घटना सामने आई है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल काउंटी चैंपियनशिप में लंकाशायर के गेंदबाज टॉम बेली बैटिंग करने आए, जब वो शॉट मारने के बाद डबल रन भागने का प्रयास कर रहे थे तब उनके जेब से मोबाइल फोन गिर पड़ा था. उन्हें इस बात की भनक भी न थी, इसलिए वो फोन गिरने के बाद भी भागते रहे.

इस घटना पर कमेंटेटर भी ठहाके लगाते दिखे क्योंकि टॉम बेली को अंदाजा भी नहीं था कि उनका फोन पिच पर गिर चुका है. इस घटना के कारण चर्चा का केंद्र बने बेली ने इस मैच में 31 गेंद में नाबाद 22 रन बनाए और उन्होंने नंबर-10 पर बैटिंग करते हुए लंकाशायर को 450 के स्कोर तक पहुंचने में मदद की.

यह जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है कि जेब में फोन रखने के लिए टॉम बेली पर कोई कार्यवाई की जाएगी या नहीं. जब तक मैच समाप्त नहीं हो जाता तब तक खिलाड़ियों को फोन का इस्तेमाल करने या जेब में फोन रखने की अनुमति नहीं होती है. पिछले कुछ सालों में नियमों में सख्ती लाई गई है, जिससे स्पॉट फिक्सिंग जैसी घटनाओं को कम किया जा सके.

ग्लाउसेस्टरशायर के खिलाफ इस मैच में बेली ने 22 रनों की पारी के बाद गेंदबाजी में भी दम दिखाया. जब माइल्स हैमन्ड 97 रनों पर बैटिंग कर रहे थे, तब टॉम बेली ने उनका विकेट चटका लिया था. बता दें कि 34 वर्षीय टॉम बेली ने अपने 113 मैचों के फर्स्ट-क्लास करियर में 392 विकेट लिए हैं. इसके अलावा उन्होंने बैटिंग करते हुए 2,415 रन भी बनाए हैं, जिनमें 11 अर्धशतकीय पारी भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:

Riyan Parag के बैट पर क्यों नहीं है कोई स्टिकर? जानें क्या है सादे बैट से खेलने की वजह

‘बिहार के लाल’ वैभव सूर्यवंशी पर आया PM मोदी का रिएक्शन, जानें 14 साल में IPL खेलने और शतक जड़ने पर क्या बोले





Source link

रियान पराग के बैट पर क्यों नहीं है कोई स्टिकर? जानें क्या है सादे बैट से खेलने की वजह

रियान पराग के बैट पर क्यों नहीं है कोई स्टिकर? जानें क्या है सादे बैट से खेलने की वजह


Riyan Parag No Sticker on Bat: रियान पराग राजस्थान रॉयल्स टीम के स्टार बल्लेबाजों में से एक हैं. रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में KKR के खिलाफ उन्होंने 95 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. इस मैच में वो इस कारण भी चर्चा का विषय बने कि उनके बैट पर कोई स्टिकर नहीं था. पराग टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर चुके हैं, बड़े खिलाड़ी हैं फिर भी उनके बैट पर कोई स्टिकर नहीं है. आइए जानते हैं इसका कारण क्या है?

जब राजस्थान रॉयल्स को 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था, तब रियान पराग ने 45 गेंद में 95 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसके दौरान उन्होंने 6 चौके और 8 छक्के लगाए थे. वो मौजूदा सीजन में 12 मैच खेलकर 377 रन बना चुके हैं.

रियान पराग के बैट पर कोई स्टिकर नहीं

रियान पराग के बैट पर कोई स्टिकर इसलिए नहीं है क्योंकि उनके पास कोई स्पॉन्सर नहीं है. बैट के लिए स्पॉन्सर मिलना कई पहलुओं पर निर्भर करता है. उस खिलाड़ी की वैश्विक फैन फॉलोइंग देखी जाती है, वहीं प्लेयर टीम की ब्रांड वैल्यू बढ़ाने में क्या योगदान देता है, साथ ही यह बात भी महत्वपूर्ण होती है कि वह प्लेयर भविष्य में बढ़िया खिलाड़ी बनने का हकदार है या नहीं. KKR के खिलाफ मैच में खेली गई यह पारी रियान पराग का IPL में सर्वोच्च स्कोर रहा.

प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है राजस्थान

राजस्थान रॉयल्स पहले ही IPL 2025 में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. RR ने अब तक खेले 12 मैचों में सिर्फ 3 जीत दर्ज की हैं, उसके अभी 2 मैच बाकी हैं जिन्हें जीतकर वह प्लेऑफ के लिए अन्य टीमों का समीकरण बिगाड़ सकती है. रियान पराग की बात करें तो वो अभी तक IPL 2025 में राजस्थान के लिए दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.

यह भी पढ़ें:

थप्पड़-घूंसे और फिर…, CSK के फैन की हुई पिटाई, सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर मारा; वीडियो वायरल



Source link

वैभव सूर्यवंशी पर आया PM मोदी का रिएक्शन, जानें 14 साल में IPL खेलने और शतक जड़ने पर क्या बोले

वैभव सूर्यवंशी पर आया PM मोदी का रिएक्शन, जानें 14 साल में IPL खेलने और शतक जड़ने पर क्या बोले


PM Modi on Vaibhav Suryavanshi: महज 14 साल की उम्र में इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू करने और फिर शतक जड़ने से वैभव सूर्यवंशी चर्चा का विषय बन गए हैं. पूरी दुनिया में हर जगह वैभव की चर्चा है. खेल से लेकर राजनीति जगत के दिग्गजों ने इस युवा क्रिकेटर की तारीफ की. अब पीएम मोदी भी इस खिलाड़ी की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में खेलो इंडिया युवा खेलों के उद्घाटन के दौरान अपने वीडियो संबोधन में वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी का जिक्र किया. उन्होंने वैभव के शतक की तारीफ की और क्रिकेट के प्रति उनके जुनून और मेहनत को भी सराहा.

पीएम मोदी ने कहा, “मैंने आईपीएल में बिहार के बेटे वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन देखा है. इतनी कम उम्र में वैभव ने इतना बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. वैभव के प्रदर्शन के पीछे कड़ी मेहनत है. सूर्यवंशी की सफलता में एक लक्ष्य को लेकर उनके कड़े अभ्यास के साथ बड़ी चुनौती के लिए तैयार रहने के लिए खेले गए कई मैचों का अहम योगदान रहा.”

उन्होंने आगे कहा, “वैभव ने अलग-अलग स्तरों पर कई मैचों को खेल कर अपनी प्रतिभा को निखारा है. आप जितना अधिक खेलेंगे, उतना ही निखरेंगे. मैचों और प्रतियोगिताओं में भाग लेना बहुत महत्वपूर्ण है. एनडीए सरकार ने हमेशा अपनी नीतियों में इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. सरकार का फोकस हमारे एथलीटों को नये खेल खेलने का मौका देने पर है. इसीलिए खेलो इंडिया युवा खेलों में गतका, खो-खो, मलखंभ और योगासन को शामिल किया गया है. पिछले कुछ दिनों में हमारे एथलीटों ने वुशु, लॉन बॉल्स, रोलर स्केटिंग जैसे कई नये खेलों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है.”

पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार की नीति निर्माण में खेलों का महत्वपूर्ण स्थान है. उन्होंने कहा, नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति में जिसमें हमने खेलों को मुख्यधारा की शिक्षा का हिस्सा बनाया है. इस नीति का उद्देश्य देश में अच्छे खिलाड़ियों के साथ-साथ बेहतरीन खेल पेशेवर तैयार करना है. मेरे युवा साथियों, हम जानते हैं कि जीवन के हर पहलू में खेल भावना बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. खेल के मैदान में हम टीम भावना सीखते हैं. हम एक साथ आगे बढ़ना सीखते हैं.



Source link

विराट कोहली के एक लाइक ने रातों रात अवनीत कौर के बढ़ा दिए कितने फॉलोअर्स? नंबर्स जान उड़ जाएंगे

विराट कोहली के एक लाइक ने रातों रात अवनीत कौर के बढ़ा दिए कितने फॉलोअर्स? नंबर्स जान उड़ जाएंगे


Virat Kohli Like Avneet Kaur Post: विराट कोहली के एक लाइक ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी. भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी से टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर की एक इंस्टाग्राम पोस्ट गलती से लाइक हो गई, जिस वजह से सोशल मीडिया पर लोग कोहली को ट्रोल करने लहे. ये मामला इतना बढ़ गया कि विराट कोहली को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर करके सफाई देनी पड़ी.

अवनीत कौर के बढ़ गए फॉलोअर्स

विराट कोहली के गलती से अवनीत कौर की पोस्ट लाइक करने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को खूब सर्च किया है. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस मामले के वायरल होने के बाद ही अवनीत कौर के करीब 2 मिलियन फॉलोअर्स बढ़ गए. अवनीत पहले से ही एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हैं, लेकिन जैसे ही विराट कोहली ने उनकी पोस्ट लाइक की, उनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ने लगे.

विराट के अवनीत की पोस्ट लाइक करने से पहले 30 मिलियन फॉलोअर्स थे. वहीं इस मामले के सामने आने के बाद अवनीत के 31.8 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं. बता दें कि विराट कोहली भारत के मोस्ट पॉपुलर सेलिब्रिटी हैं. विराट कोहली वो शख्स हैं, जो पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो करने वाले व्यक्ति में से एक हैं. कोहली के इंस्टाग्राम पर 271 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

विराट कोहली से गलती से लाइक हुई पोस्ट

विराट कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि lमैंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया था’. विराट ने आगे लिखा कि ‘मैं ये बात साफ कह चाहता हूं कि इंस्टाग्राम की फीड क्लियर करते समय गलती से कोई इंटरेक्शन रजिस्टर हो गया’. विराट ने अपनी सफाई में कहा कि ‘ऐसा लगता है कि ये एल्गोरिदम की वजह से  हुआ है. इसके पीछे मेरा कोई इरादा नहीं था’. कोहली ने लोगों से रिक्वेस्ट की कि कोई बेवजह की बातें न बनाई जाएं. इसके बाद उन्होंने उनकी बात सुनने और समझने के लिए धन्यवाद कहा.

विराट कोहली के एक लाइक ने रातों रात अवनीत कौर के बढ़ा दिए कितने फॉलोअर्स? नंबर्स जान उड़ जाएंगे होश

यह भी पढ़ें

एक्ट्रेस अवनीत कौर की इंस्टाग्राम फोटो विराट कोहली ने की लाइक तो हुआ बवाल, अब पूरे मामले पर जो सफाई दी वो पढ़िए



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp