17 साल के आयुष म्हात्रे ने RCB के खिलाफ रचा इतिहास, तोड़ा सुरेश रैना का 17 साल पुराना रिकॉर्ड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
सपा चीफ के बयान पर ओपी राजभर का पलटवार, कहा- अखिलेश यादव बौखला गए हैं, उनको समझ…
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
सपा चीफ के बयान पर ओपी राजभर का पलटवार, कहा- अखिलेश यादव बौखला गए हैं, उनको समझ…
आईपीएल 2025 में अभी तक 876 छक्के लग चुके हैं. हर मैच में छक्कों की बारिश हो रही है. एक से बढ़कर एक विस्फोटक बल्लेबाज लंबे-लंबे छक्के लगाकर गेंद को मैदान के बाहर भेज रहे हैं. वहीं रवींद्र जडेजा ने इस सीजन का सबसे लंबा छक्का लगाया है.

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी जडेजा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 109 मीटर का छक्का जड़ दिया. ये अभी तक का सबसे लंबा छक्का है. जडेजा इस सीजन में अभी तक 11 मैचों में 260 रन बनाए हैं. साथ ही 7 विकेट भी लिए हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 107 मीटर का छक्का जड़ा था. क्लासेन अभी तक इस सीजन में 10 मैचों में 311 रन बना चुके हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स के ताबड़तोड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 106 मीटर का छक्का लगाया था. ये इस सीजन का तीसरा सबसे लंबा छक्का है.

हैदराबाद के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 106 मीटर का छक्का जड़ा था. अभिषेक इस सीजन में अभी तक 10 मैचों में 314 रन बना चुके हैं.

आरसीबी के ताबड़तोड़ ओपनर बल्लेबाज फिल साल्ट ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 105 मीटर का छक्का लगाया था. साल्ट इस सीजन में अब तक 9 मैचों में 239 रन बनाए हैं.
Published at : 04 May 2025 03:30 PM (IST)
\
Mitchell Owen IPL 2025: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने ग्लेन मैक्सवेल के रिप्लेसमेंट के रूप में मिशेल ओवेन को अपनी टीम में शामिल किया है. मैक्सवेल चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए, जिसके बाद टीम रिप्लेसमेंट खोज रही थी. वैसे मैक्सवेल खराब फॉर्म से भी जूझ रहे थे. चलिए आपको बताते हैं मिशेल ओवेन कौन हैं, उनका टी20 रिकॉर्ड कैसा है.
मैक्सवेल उंगली में चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. पंजाब किंग्स ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि टीम ने मैक्सवेल के रिप्लेसमेंट के रूप में मिशेल ओवेन को चुना है. इसी साल जनवरी में BBL फाइनल में खेली गई शतकीय पारी के बाद मिशेल सुर्ख़ियों में आए थे, उन्होंने 42 गेंदों में ताबड़तोड़ 108 रन बनाए थे.
कौन हैं Mitchell Owen
16 सितम्बर 2001 को जन्मे मिशेल ओवेन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं. 23 साल के मिशेल मिडिल आर्डर बल्लेबाज हैं. वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. वह बिग बैश लीग में होबार्ट हुर्रिकेन्स और SA20 में पार्ल रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं. वह पीएसएल में पेशावर जाल्मी टीम का हिस्सा रहे हैं. अब पंजाब किंग्स टीम में शामिल होकर उन्होंने IPL में कदम रखा है.
UPDATE: Mitchell Owen replaces Glenn Maxwell for the rest of #TATAIPL 2025 season. pic.twitter.com/yX7Z8uamMt
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 4, 2025
Mitchell Owen का T20 रिकार्ड्स
मिशेल ओवेन ने BBL में 24 मैच खेले हैं, जिसमें खेली 21 परियों में 531 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 शतक भी जड़े हैं. SA20 में उन्होंने 3 पारियों में 14 ही रन बनाए हैं, जबकि PSL में खेली 6 पारियों में उनके नाम 101 रन हैं. उन्होंने अपने करियर में 34 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें कुल 646 रन बनाए हैं. इसमें उनका सबसे बड़ा स्कोर 108 रन का है. ये पारी उन्होंने BBL 2024-25 के फाइनल में खेली थी. उन्होंने 11 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 42 गेंदों में 108 रन बनाए थे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया था.
आईपीएल 2025 के लिए पंजाब किंग्स ने ग्लेन मैक्सवेल को 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह अपने प्राइस को जस्टिफाई नहीं कर पाए. उन्होंने 7 मैचों में सिर्फ 48 ही रन बनाए, उनका एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर 30 रन का रहा.
IPL 2025 में पंजाब किंग्स
अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स अभी अंक तालिका में चौथे स्थान पर है. टीम ने 10 में से 6 मैच जीते हैं और 3 हारे हैं, टीम का एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. 13 अंकों के साथ टीम का नेट रन रेट +0.199 का है. अगर आज धर्मशाला में टीम लखनऊ को हराती है तो वह दूसरे स्थान पर आ जाएगी.
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब हुई थी, जसप्रीत बुमराह का भी खेलना मुश्किल लग रहा था लेकिन जब से वह टीम में शामिल हुए हार्दिक पांड्या एंड टीम जीत की पटरी पर लौट आई है. इस बीच बुमराह अपनी पत्नी संजना गणेशन को सुशी डेट पर लेकर गए, जिसकी फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की.
संजना गणेशन पिछले मुकाबले में अपने पति और उनकी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम भी आई थी. हालांकि उनके बेटे की वायरल वीडियो में आए अनुचित कमेंट से गुस्सा होकर उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर किया था. उन्होंने लिखा था कि हमारा बेटा आपके मनोरंजन के लिए नहीं है.
Sushi Date पर गए जसप्रीत बुमराह और संजना
जसप्रीत बुमराह ने अपनी पत्नी संजना गणेशन के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मॉम एंड डैड सुशी डेट (mom & dad sushi date). बुमराह दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शामिल हैं, जो IPL 2025 में मुंबई टीम का हिस्सा हैं.
जसप्रीत बुमराह ने 15 मार्च 2021 को स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेसन के साथ शादी की थी. दोनों की शादी गोवा में हुई थी. संजना मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी थी, वह एमटीवी स्प्लिट्सविला में भी नजर आई थी. बुमराह और संजना की मुलाकात IPL में एक इंटरव्यू के दौरान हुई थी. 4 सितम्बर 2023 को बुमराह पिता बने, संजना ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने अगंद रखा.
IPL 2025 में बुमराह
बुमराह ने IPL 2025 में अभी तक कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमें 11 विकेट चटकाए हैं. उनका इस सीजन सर्वश्रेष्ठ स्पेल लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आया था, जब उन्होंने 4 ओवरों में 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे.
MI का अगला मैच
मुंबई इंडियंस ने अभी तक खेले 11 मैचों में 7 जीते हैं और 4 हारे हैं. 14 अंकों के साथ टीम का नेट रन रेट (+1.274) सबसे अच्छा है, वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. मुंबई का अगला मैच 6 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में है.
आईपीएल प्लेऑफ के लिहाज से ये मुकाबला काफी महत्वपूर्ण होगा, अगर मुंबई इंडियंस जीती तो वह टॉप 4 में अपना स्थान लगभग पक्का कर लेगी. ये अन्य टीमों के मुकाबलों पर भी निर्भर करेगा. तालिका में आरसीबी 16 अंकों के साथ पहले नंबर पर है.
PBKS vs LSG Pitch Report, Weather: आज IPL 2025 का 54वां मैच पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. मैच दुनिया के सबसे खूबसूरत स्टेडियम में एक हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (HPCA Cricket Stadium) में होगा. बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत आमने सामने होंगे, जो दिल्ली कैपिटल्स में एक साथ खेल चुके हैं. जानिए धर्मशाला स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल.
पंजाब किंग्स अभी तक अच्छी नजर आई है, टीम की मुख्य कड़ी उनके टॉप 3 बल्लेबाज हैं. प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर अच्छी फॉर्म में नजर आए हैं. गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल अच्छी लय में दिख रहे हैं. वहीं पिछले 2 मैच लगातार हारने के बाद लखनऊ दबाव में है, ऊपर से उनके कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला नहीं चल रहा है.
HPCA Stadium की पिच रिपोर्ट
धर्मशाला स्टेडियम की पिच में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकता है. मूवमेंट होने से बल्लेबाजों के लिए चुनौती रह सकती है लेकिन बॉउंड्री छोटी है इसलिए यहां हवाई फायर किए जा सकते हैं. शुरुआत में यहां संभलकर खेलने की जरुरत होगी, जबकि स्पिनर्स को यहां अटैकिंग होकर खेला जा सकता है. यहां ज्यादा टर्न भी नहीं मिलता तो इसका बल्लेबाज फायदा भी उठा सकते हैं. टॉस जीतने वाले कप्तान को यहां पहले गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहिए, बारिश की संभावना को देखते हुए भी यही फैसला सही रहेगा.
धर्मशाला में आज बारिश की संभावना
आज पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच में बारिश का साया है. टॉस 7 बजे होगा जबकि मौसम रिपोर्ट के अनुसार 6 बजे बारिश होने की संभावना 25 प्रतिशत तक है. इससे पहले भी लगातार बारिश के आसार है. बादल छाए रहेंगे, नमी 71 प्रतिशत और 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी. ऐसे मौसम में टॉस काफी महत्वपूर्ण हो जाएगा.
𝙈𝙖𝙩𝙘𝙝 𝙙𝙖𝙮 𝙝𝙞𝙩𝙨 𝙙𝙞𝙛𝙛𝙚𝙧𝙚𝙣𝙩 𝙬𝙝𝙚𝙣 𝙩𝙝𝙚 𝙫𝙞𝙚𝙬 𝙡𝙤𝙤𝙠𝙨 𝙡𝙞𝙠𝙚 𝙩𝙝𝙞𝙨… 😍🤌 pic.twitter.com/Q8xPfcjOrL
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 4, 2025
धर्मशाला में आईपीएल रिकार्ड्स
धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में कुल 13 आईपीएल मैच खेले गए हैं. इसमें से 8 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली और 5 बार पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती है. यहां सबसे बड़ा स्कोर 241 रन का है, जो आरसीबी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 2024 में बनाया था. सबसे बड़ा रन चेज यहां 178 रन का है, जो डेकन चार्जर्स ने 2010 में पंजाब किंग्स के खिलाफ हासिल किया था.
Smriti Mandhana 100th ODI Match: त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ये मैच भारतीय खिलाड़ी स्मृति मंधाना के लिए ख़ास है, क्योंकि ये उनका 100वां वनडे मैच है.
100 वनडे मैच खेलने वाली स्मृति मंधाना 7वीं भारतीय महिला क्रिकेटर हैं, उनसे पहले 6 खिलाड़ियों ने इस आंकड़े को छुआ है. पूर्व कप्तान मिताली राज महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाली खिलाड़ी हैं, उन्होंने अपने 23 साल के करीयर में कुल 232 मैच खेले हैं. उसके बाद 204 मैच खेलने वाली झूलन गोस्वामी हैं, दोनों ही भारतीय महिला क्रिकेटर्स ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है. तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स हैं, जिन्होंने 191 मैच खेले.
भारत के अधिक ODI मैच खेलने वाली टॉप 10 महिला क्रिकेटर्स
𝗔 𝗦𝗽𝗲𝗰𝗶𝗮𝗹 💯
Congratulations to #TeamIndia vice-captain Smriti Mandhana as she plays her 1⃣0⃣0⃣th ODI today! 👏 👏
Updates ▶️ https://t.co/VYqwYZQ1L8#WomensTriNationSeries2025 | #SLvIND | @mandhana_smriti pic.twitter.com/B70qRq1EVt
— BCCI Women (@BCCIWomen) May 4, 2025
स्मृति मंधाना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर
100 वनडे के आलावा स्मृति ने 7 टेस्ट और 148 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं. अपने 100वें मैच से पहले उन्होंने 4288 रन बनाए हैं, इसमें 10 शतकीय और 30 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं.
7 टेस्ट मैचों में उन्होंने 629 रन बनाए हैं. टेस्ट में उनके नाम 2 शतक और 3 अर्धशतक हैं. 148 टी20 मुकाबलों में स्मृति मंधाना ने 3761 रन बनाए हैं, इस फॉर्मेट में उन्होंने 30 अर्धशतक जड़े हैं.
त्रिकोणीय सीरीज में टॉप पर टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले मैच में श्रीलंका और दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका को हराया था. 2 में 2 जीत के साथ उसके 4 अंक हैं और त्रिकोणीय सीरीज की अंक तालिका में टीम टॉप पर है. 2 में से 1 जीत के साथ श्रीलंका दूसरे और साउथ अफ्रीका दोनों मैच हारने के बाद तीसरे स्थान पर है. सभी टीमें प्रत्येक टीम के विरुद्ध 2-2 मैच खेलेगी, जिसके बाद टॉप पर 2 टीमों के बीच 11 मई को खिताबी भिड़ंत होगी.