IPL 2025 के बीच संजना को ‘Sushi Date’ पर लेकर जसप्रीत बुमराह, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

IPL 2025 के बीच संजना को ‘Sushi Date’ पर लेकर जसप्रीत बुमराह, शेयर की खूबसूरत तस्वीर


IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब हुई थी, जसप्रीत बुमराह का भी खेलना मुश्किल लग रहा था लेकिन जब से वह टीम में शामिल हुए हार्दिक पांड्या एंड टीम जीत की पटरी पर लौट आई है. इस बीच बुमराह अपनी पत्नी संजना गणेशन को सुशी डेट पर लेकर गए, जिसकी फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की.

संजना गणेशन पिछले मुकाबले में अपने पति और उनकी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम भी आई थी. हालांकि उनके बेटे की वायरल वीडियो में आए अनुचित कमेंट से गुस्सा होकर उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर किया था. उन्होंने लिखा था कि हमारा बेटा आपके मनोरंजन के लिए नहीं है.

Sushi Date पर गए जसप्रीत बुमराह और संजना

जसप्रीत बुमराह ने अपनी पत्नी संजना गणेशन के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मॉम एंड डैड सुशी डेट (mom & dad sushi date). बुमराह दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शामिल हैं, जो IPL 2025 में मुंबई टीम का हिस्सा हैं.


जसप्रीत बुमराह ने 15 मार्च 2021 को स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेसन के साथ शादी की थी. दोनों की शादी गोवा में हुई थी. संजना मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी थी, वह एमटीवी स्प्लिट्सविला में भी नजर आई थी. बुमराह और संजना की मुलाकात IPL में एक इंटरव्यू के दौरान हुई थी. 4 सितम्बर 2023 को बुमराह पिता बने, संजना ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने अगंद रखा.

IPL 2025 में बुमराह

बुमराह ने IPL 2025 में अभी तक कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमें 11 विकेट चटकाए हैं. उनका इस सीजन सर्वश्रेष्ठ स्पेल लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आया था, जब उन्होंने 4 ओवरों में 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे.

MI का अगला मैच

मुंबई इंडियंस ने अभी तक खेले 11 मैचों में 7 जीते हैं और 4 हारे हैं. 14 अंकों के साथ टीम का नेट रन रेट (+1.274) सबसे अच्छा है, वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. मुंबई का अगला मैच 6 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में है. 

आईपीएल प्लेऑफ के लिहाज से ये मुकाबला काफी महत्वपूर्ण होगा, अगर मुंबई इंडियंस जीती तो वह टॉप 4 में अपना स्थान लगभग पक्का कर लेगी. ये अन्य टीमों के मुकाबलों पर भी निर्भर करेगा. तालिका में आरसीबी 16 अंकों के साथ पहले नंबर पर है.





Source link

PBKS vs LSG मैच में धर्मशाला स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, बारिश की संभावना के बीच टॉस महत्वपूर्ण

PBKS vs LSG मैच में धर्मशाला स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, बारिश की संभावना के बीच टॉस महत्वपूर्ण


PBKS vs LSG Pitch Report, Weather: आज IPL 2025 का 54वां मैच पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. मैच दुनिया के सबसे खूबसूरत स्टेडियम में एक हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (HPCA Cricket Stadium) में होगा. बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत आमने सामने होंगे, जो दिल्ली कैपिटल्स में एक साथ खेल चुके हैं. जानिए धर्मशाला स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल.

पंजाब किंग्स अभी तक अच्छी नजर आई है, टीम की मुख्य कड़ी उनके टॉप 3 बल्लेबाज हैं. प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर अच्छी फॉर्म में नजर आए हैं. गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल अच्छी लय में दिख रहे हैं. वहीं पिछले 2 मैच लगातार हारने के बाद लखनऊ दबाव में है, ऊपर से उनके कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला नहीं चल रहा है.

HPCA Stadium की पिच रिपोर्ट

धर्मशाला स्टेडियम की पिच में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकता है. मूवमेंट होने से बल्लेबाजों के लिए चुनौती रह सकती है लेकिन बॉउंड्री छोटी है इसलिए यहां हवाई फायर किए जा सकते हैं. शुरुआत में यहां संभलकर खेलने की जरुरत होगी, जबकि स्पिनर्स को यहां अटैकिंग होकर खेला जा सकता है. यहां ज्यादा टर्न भी नहीं मिलता तो इसका बल्लेबाज फायदा भी उठा सकते हैं. टॉस जीतने वाले कप्तान को यहां पहले गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहिए, बारिश की संभावना को देखते हुए भी यही फैसला सही रहेगा.

धर्मशाला में आज बारिश की संभावना

आज पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच में बारिश का साया है. टॉस 7 बजे होगा जबकि मौसम रिपोर्ट के अनुसार 6 बजे बारिश होने की संभावना 25 प्रतिशत तक है. इससे पहले भी लगातार बारिश के आसार है. बादल छाए रहेंगे, नमी 71 प्रतिशत और 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी. ऐसे मौसम में टॉस काफी महत्वपूर्ण हो जाएगा.

धर्मशाला में आईपीएल रिकार्ड्स

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में कुल 13 आईपीएल मैच खेले गए हैं. इसमें से 8 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली और 5 बार पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती है. यहां सबसे बड़ा स्कोर  241 रन का है, जो आरसीबी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 2024 में बनाया था. सबसे बड़ा रन चेज यहां 178 रन का है, जो डेकन चार्जर्स ने 2010 में पंजाब किंग्स के खिलाफ हासिल किया था.





Source link

स्मृति मंधाना बनी 100 वनडे खेलने वाली 7वीं भारतीय, देखें सबसे ज्यादा ODI खेलने वाली क्रिकेटर्स

स्मृति मंधाना बनी 100 वनडे खेलने वाली 7वीं भारतीय, देखें सबसे ज्यादा ODI खेलने वाली क्रिकेटर्स


Smriti Mandhana 100th ODI Match: त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ये मैच भारतीय खिलाड़ी स्मृति मंधाना के लिए ख़ास है, क्योंकि ये उनका 100वां वनडे मैच है.

100 वनडे मैच खेलने वाली स्मृति मंधाना 7वीं भारतीय महिला क्रिकेटर हैं, उनसे पहले 6 खिलाड़ियों ने इस आंकड़े को छुआ है. पूर्व कप्तान मिताली राज महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाली खिलाड़ी हैं, उन्होंने अपने 23 साल के करीयर में कुल 232 मैच खेले हैं. उसके बाद 204 मैच खेलने वाली झूलन गोस्वामी हैं, दोनों ही भारतीय महिला क्रिकेटर्स ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है. तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स हैं, जिन्होंने 191 मैच खेले.

भारत के अधिक ODI मैच खेलने वाली टॉप 10 महिला क्रिकेटर्स

  1. मिताली राज- 232 मैच
  2. झूलन गोस्वामी- 204 मैच
  3. हरमनप्रीत कौर- 144 मैच
  4. अंजुम चोपड़ा- 127 मैच
  5. अमिता शर्मा- 116 मैच
  6. दीप्ति शर्मा- 104 मैच
  7. स्मृति मंधाना- 100 मैच
  8. नीतू डेविड- 97 मैच
  9. नूशीन खडीर- 78 मैच
  10. रुमेली धार- 78 मैच

स्मृति मंधाना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर

100 वनडे के आलावा स्मृति ने 7 टेस्ट और 148 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं. अपने 100वें मैच से पहले उन्होंने 4288 रन बनाए हैं, इसमें 10 शतकीय और 30 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं. 

7 टेस्ट मैचों में उन्होंने 629 रन बनाए हैं. टेस्ट में उनके नाम 2 शतक और 3 अर्धशतक हैं. 148 टी20 मुकाबलों में स्मृति मंधाना ने 3761 रन बनाए हैं, इस फॉर्मेट में उन्होंने 30 अर्धशतक जड़े हैं.

त्रिकोणीय सीरीज में टॉप पर टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले मैच में श्रीलंका और दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका को हराया था. 2 में 2 जीत के साथ उसके 4 अंक हैं और त्रिकोणीय सीरीज की अंक तालिका में टीम टॉप पर है. 2 में से 1 जीत के साथ श्रीलंका दूसरे और साउथ अफ्रीका दोनों मैच हारने के बाद तीसरे स्थान पर है. सभी टीमें प्रत्येक टीम के विरुद्ध 2-2 मैच खेलेगी, जिसके बाद टॉप पर 2 टीमों के बीच 11 मई को खिताबी भिड़ंत होगी.





Source link

मैं इस हार का दोष लेता हूं…RCB से हारकर टूटे MS Dhoni ने मैच के बाद कही ये बात

मैं इस हार का दोष लेता हूं…RCB से हारकर टूटे MS Dhoni ने मैच के बाद कही ये बात


RCB vs CSK IPL 2025: आरसीबी द्वारा मिले 214 रनों का पीछा करते हुए रवींद्र जडेजा (77*) के साथ जब आयुष म्हात्रे (94) क्रीज पर थे, तब सीएसके की जीत की संभावना 75 प्रतिशत थी लेकिन म्हात्रे के आउट होने के बाद मैच पलट गया. डेवाल्ड ब्रेविस के आउट होने के बाद एमएस धोनी क्रीज पर आए, लेकिन वह भी टीम को जीत नहीं दिला पाए. अंतिम 3 गेंदों में सीएसके को 6 रन चाहिए थे, लेकिन यश दयाल ने शानदार यॉर्कर गेंदों से इसे डिफेंड कर लिया.

मैच के बाद सीएसके कप्तान एमएस धोनी ने माना कि उनकी टीम में अधिकांश बल्लेबाज पैडल शॉट मारने में असहज थे, जबकि आधुनिक युग में बल्लेबाजों को इसके खेलना आना चाहिए. उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी एक ऐसा क्षेत्र है, जहां हम पीछे रह गए. उन्होंने ये भी माना कि उनसे भी गलती हुई, जो बड़े शॉट्स नहीं खेल पाए.

एमएस धोनी ने मैच के बाद क्या कहा

धोनी ने कहा, “मुझे लगा कि मुझे कुछ और शॉट खेलने चाहिए थे और दबाव कम करना चाहिए था, इसलिए मैं इस हार का दोष लेता हूँ. डेथ ओवरों में शेफर्ड बेहतरीन थे, हम जो भी गेंदबाजी कर रहे थे, वह अधिकतम रन बनाने में सक्षम था. हमें यॉर्कर का अधिक अभ्यास करने की आवश्यकता है. अक्सर ऐसा होता है कि जब बल्लेबाज सेट होने लगते हैं और गेंद उनके बल्ले पर अच्छे से आती है, तो आपको यॉर्कर पर निर्भर रहना पड़ता है. यदि आप यॉर्कर को ठीक से नहीं मार सकते हैं, तो लो फुल टॉस अगला सबसे अच्छा (विकल्प) है. पथिराना जैसा कोई, उसके पास गति है, वह बाउंसर भी फेंक सकते है, और यदि वह यॉर्कर से चूक जाते है, तो बल्लेबाज के पास इसे मारने का मौका होता है.”

उन्होंने आगे कहा, “सभी बल्लेबाज पैडल शॉट को खेलने में सहज नहीं होते हैं. आधुनिक युग में बल्लेबाजों को इसका अभ्यास करने की आवश्यकता है. लेकिन हमारे अधिकांश बल्लेबाज इसे खेलने में सहज नहीं हैं. जडेजा वह शॉट खेलते हैं लेकिन वह अपने शॉट्स को (नीचे की ओर) अधिक पीछे से खेल रहे थे. बल्लेबाजी एक ऐसा क्षेत्र था जहां हम थोड़ा पीछे थे. लेकिन आज, एक विभाग के रूप में, मुझे लगता है कि बल्लेबाजी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया.”





Source link

एक्ट्रेस अवनीत कौर की इंस्टाग्राम फोटो विराट कोहली ने की लाइक तो हुआ बवाल, अब दी सफाई

एक्ट्रेस अवनीत कौर की इंस्टाग्राम फोटो विराट कोहली ने की लाइक तो हुआ बवाल, अब दी सफाई


विराट कोहली अवनीत कौर को लेकर सोशल मीडिया पर फनी मीम्स वायरल हो रहे हैं. दरअसल ये मीम्स IPL 2025 में आरसीबी के लिए खेल रहे कोहली की सफाई देने के बाद वायरल हो रहे हैं. कुछ दिन पहले लोगों ने नोटिस किया कि कोहली ने अवनीत कौर के फैन पेज द्वारा शेयर की गई एक्ट्रेस की फोटो को लाइक किया है. इसके बाद उनकी ट्रोलिंग होने लगी. 

ये मामला इतना बड़ा हो गया कि विराट कोहली को खुद इसको लेकर सफाई देनी पड़ी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से बताया कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया था. उन्होंने लिखा, ”मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि मेरी फीड साफ करते समय गलती से कोई इंटरैक्शन रजिस्टर कर लिया गया है. ऐसा लगता है कि ये एल्गोरिदम की वजह से  हुआ है. इसके पीछे मेरा कोई इरादा नहीं था. मैं रिक्वेस्ट करता हूं कि कोई बेवजह की बातें न बनाई जाएं. मेरी बात समझने के लिए धन्यवाद.”

फैंस को नहीं पच रही एल्गोरिदम वाली बात

विराट कोहली की सफाई के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल होने लगे, फैंस उनके एल्गोरिदम वाली बात को पचा नहीं पा रहे हैं और इसको लेकर ही मीम शेयर कर रहे हैं.

विराट कोहली के पास ऑरेंज कैप

शनिवार को सीएसके के खिलाफ विराट कोहली ने 33 गेंदों में 5 छक्के और इतने ही चौकों की मदद से 62 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी के बाद उन्होंने एक बार फिर ऑरेंज कैप अपने नाम की. कोहली ने 11 मैचों में 63.12 की एवरेज से 505 रन बनाए हैं.

इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 16 अंक हो गए हैं, हालांकि उसने अभी आधिकारिक रूप से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं किया है लेकिन उसका टॉप 4 में जाना लगभग तय माना जा सकता है.





Source link

RCB फैंस को पागल बनाकर कमाए पैसे, कोहली की फोटो पर QR कोड लगाकर किया प्रैंक; वीडियो वायरल

RCB फैंस को पागल बनाकर कमाए पैसे, कोहली की फोटो पर QR कोड लगाकर किया प्रैंक; वीडियो वायरल


Prank with RCB Fans IPL 2025: शनिवार को सीएसके को हराकर रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर आ गई है, वह पहली टीम है जिसने इस सीजन 16 अंक हासिल कर लिए हैं. आरसीबी फैंस इस सीजन बहुत खुश हैं क्योंकि जिस तरह टीम खेल रही है, उम्मीद है कि 18 सालों का कप का सूखा इस साल खत्म होने वाला है. एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कंटेंट क्रिएटर ने आरसीबी फैंस को पागल बनाकर रुपये कमाएं. उन्होंने विराट कोहली की फोटो के साथ एक QR कोड वाले पोस्टर चिपकाए.

सार्थक सचदेवा नाम के एक कंटेंट क्रिएटर ने आरसीबी फैंस के साथ एक प्रैंक किया. उन्होंने एक QR कोड के साथ विराट कोहली की फोटो का पोस्टर बनवाया, जिस पर लिखवाया कि आरसीबी टीम के गुडलक के लिए 10 रुपये डोनेट करें. उन्होंने कई पोस्टर अलग-अलग जगहों पर चिपका दिए. 

RCB फैंस बने पागल, डोनेट करने लगे पैसे

बस फिर क्या था, इन पोस्टर्स पर लोगों का ध्यान पड़ने लगा और आरसीबी फैंस रूककर पहले पढ़ने लगे और फिर कई लोगों ने तो डोनेट करना भी शुरू कर दिया. ये देखकर कंटेंट क्रिएटर भी हैरान था. उसने कुछ और पोस्टर चिपका दिए. उसके नंबर पर लगातार पैसे आने लगे, जिसका मैसेज शख्स ने वीडियो में भी दिखाया.


एक दिन में आए इतने रुपये

वीडियो के अंत में कंटेंट क्रिएटर ने दिखाया कि उसने लोगों के साथ प्रैंक करके कितने रुपये कमा लिए. उसके बताया कि उसे एक दिन में 12000 रुपये आ गए हैं, यानी इस हिसाब से वह 10 दिनों में 12 हजार रुपये तक कमा सकते हैं. सच में, बेशक आरसीबी कोई कप नहीं जीती है लेकिन उसका क्रेज बिलकुल भी कम नहीं हुआ है बल्कि बढ़ता ही गया है.

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो में 24 मिलियन व्यूव और 1.6 मिलियन लाइक्स आ गए थे. एक शख्स ने कमेंट कर लिखा, नए बिज़नेस का तरीका मिल गया. एक अन्य यूजर ने लिखा, आरसीबी टीम ही नहीं, बल्कि इमोशन है. एक यूजर ने लिखा, कहा जाए तो आपने आरसीबी के नाम से भीख ही मांगी है. एक शख्स ने लिखा, देखा जाए तो ये ग़ैरक़ानूनजी है, आप अपने 12 हजार के चालान का इंतजार करो.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp