2028 LA Olympic, Indian Team: 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया को लगातार 5 टी20 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इसके साथ भारतीय टीम लगातार 2 सीरीज गंवा चुकी है. पहले आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने 0-2 से हार का सामना किया. इसके बाद मेन इन ब्लू ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज गंवाई. अब एक सवाल उठने लगा कि क्या इससे भारतीय क्रिकेट टीम पर ओलंपिक से भी बाहर होने का खतरा मंडराने लगा? 

इस सवाल का जवाब ‘हां’ हो सकता है. लगातार हार टीम इंडिया के लिए ओलंपिक क्वालिफिकेशन के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है. कुछ दिन पहले ही आईसीसी ने रिलीज जारी करते हुए बताया था कि 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में पुरुष और महिला वर्ग से 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ओशिनिया का प्रतिनिधित्व पक्का होगा.

इसके अलावा अमेरिका अगर आईसीसी रैंकिंग में टॉप-15 के अंदर रहती है, तो उन्हें होस्ट नेशन के रूप में जगह मिल जाएगी. बाकी छठा स्थान आईसीसी ओलंपिक क्वालीफायर के जरिए तय होगा. 

2026 महिला टी20 वर्ल्ड कप के जरिए भारत, दक्षिण अफ्रीका, ग्रेट ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने क्वालीफाई कर लिया है. लिहाजा भारत की महिला टीम तो क्वालीफाई कर चुकी है. 

भारत की पुरुष टीम पर मंडराया बाहर होने का खतरा 

जैसे भारत की महिला टीम ने एशिया की टॉप टीम के रूप में क्वालीफाई किया, वैसे ही भारत की पुरुष टीम को भी क्वालीफाई करने के लिए एशिया की टॉप टीम बने रहना होगा. 31 दिसंबर 2026 को आईसीसी रैंकिंग के जरिए फैसला होगा. इस दौरान पुरुष टीम इंडिया को एशिया की टॉप टीम बने रहना होगा. लगातार हार उनसे टॉप टीम की रैंकिंग छीन सकती है. इससे टीम इंडिया पर ओलंपिक से बाहर होने का खतरा बढ़ जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या पुरुष मेन इन ब्लू क्वालीफाई कर पाती है या नहीं. ओलंपिक में 128 साल के लंबे इंतजार के बाद क्रिकेट की वापसी हो रही है. 

 

यह भी पढे़ं: PM मोदी का स्टीव वॉ को ‘स्पेशल गिफ्ट’, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp