हेड कोच के आते ही पाकिस्तान क्रिकेट में मचा बड़ा बवाल, PAK vs BAN सीरीज से पहले ये क्या खबर है

हेड कोच के आते ही पाकिस्तान क्रिकेट में मचा बड़ा बवाल, PAK vs BAN सीरीज से पहले ये क्या खबर है

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को इस साल अप्रैल में हुई न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड में शामिल नहीं किया था. टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के बीच इन दोनों को लेकर लगा जैसे इनका टी20 करियर खत्म हो गया है. इस पर टीम के नए हेड कोच माइक हेसन ने कुछ ऐसा कहा जो बताता है कि अभी इनका टी20 करियर खत्म नहीं हुआ है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दो दिग्गज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया था. इससे पहले रिजवान को कप्तानी से भी हटा दिया गया था और उनकी जगह सलमान अली आगा को कप्तान नियुक्त किया था, हालांकि इससे भी टीम की खराब हालत नहीं बदली और टीम न्यूजीलैंड से 1-4 से सीरीज हार गई थी.

इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी में बतौर मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी. अब सिमित ओवरों के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के माइक हसन को हेड कोच बनाया है. पीसीबी से जुड़े एक सूत्र के हवाले से न्यूज18 की रिपोर्ट में बताया गया कि इस हफ्ते सेलेक्टर्स से बातचीत में हसन ने बाबर और रिजवान को खिलाने की तरफदारी की है.

सीनियर चयनकर्ता ने व्यक्त किया था संदेह

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया, ‘माइक हेसन ने चयनकर्ताओं से कहा कि उन्हें लगता है कि बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान अपने अनुभव के साथ टीम को अभी भी बहुत कुछ दे सकते हैं. वह T20 में उनके भविष्य पर फैसला लेने से पहले उन्हें एक और मौका देना चाहते हैं.’

सूत्र ने बताया कि सीनियर चयनकर्ता आकिब जावेद ने भविष्य की T20 योजनाओं में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को शामिल करने की समझदारी पर संदेह व्यक्त किया था. हालांकि माइक हसन चाहते हैं कि दोनों दिग्गज इस प्रारूप में खेले. वह उन्हें परखना चाहते है क्योंकि उनका अनुभव महत्वपूर्ण होगा.

सूत्र ने बताया, ‘बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम की घोषणा होगी. इसमें दोनों खिलाड़ियों की वापसी की पूरी संभावना है.’

पाकिस्तान को लाहौर और फैसलाबाद में घरेलू मैदान पर 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. पहला मैच 25 मई को तय था, लेकिन पीएसएल के स्थगित होने से इसके शेड्यूल में भी थोड़ा बदलाव हो सकता है.

Source link

श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने

श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स टीम IPL 2025 प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. अय्यर ने पिछले साल अपनी कप्तानी में केकेआर को चैंपियन बनाया था, इस बार वह पंजाब किंग्स की कमान संभाले हुए हैं. इस बार टीम को उम्मीद है कि वे अपना पहला खिताब जीत सकते हैं.

श्रेयस अय्यर ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने

पंजाब किंग्स ने रविवार को अपने लीग स्टेज का 12वां मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 219 रन बनाए, जवाब में राजस्थान 209 रन ही बना पाई. पंजाब ने 10 रनों से मुकाबले को जीत लिया. रविवार को ही हुए दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली को 10 विकेट से हराया, इसके बाद गुजरात के साथ पंजाब और बेंगलूरु का प्लेऑफ टिकट भी कंफर्म हो गया.

श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास के पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में 3 अलग-अलग टीमों को प्लेऑफ में पहुंचाया है. पिछले साल उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया. इससे पहले अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल तक पहुंचाया था.

रविवार को हुए मैच से पहले श्रेयस अय्यर की उंगली में चोट लग गई थी, इस कारण वह फील्डिंग नहीं कर पाए थे. हालांकि उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 30 रन बनाए थे. उम्मीद है कि वह प्लेऑफ के मैचों तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे, वैसे अभी टीम को लीग स्टेज के 2 मैच और खेलने हैं.

पंजाब किंग्स इस बार शानदार नजर आ रही है, उसने कई करीबी मैच जीते हैं. इसको लेकर पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीती जिंटा भी काफी खुश हैं, वह बोल चुकी हैं कि पहले हम जीते हुए मैच हार जाया करते थे लेकिन इस बार हम हारे हुए मैच जीत रहे हैं.

पंजाब किंग्स की निगाहें अब टॉप 2 पर

अब श्रेयस अय्यर एंड टीम की नजर टॉप 2 पर आने की होगी, क्योंकि उन 2 टीमों को फाइनल खेलने के 2 मौके मिलते हैं जबकि इसके उलट अन्य 2 टीमों को फाइनल में जाने के लिए 2 लगातार मैच जीतने होते हैं. पंजाब के अभी 12 मैचों के बाद 17 अंक हैं, उसका नेट रन रेट 0.389 का है. अगले 2 मैच उसके दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के विरुद्ध है.

Source link

पाकिस्तान से तनाव के कारण एशिया कप में नहीं खेलेगी टीम इंडिया, BCCI ने ले लिया बड़ा फैसला!

पाकिस्तान से तनाव के कारण एशिया कप में नहीं खेलेगी टीम इंडिया, BCCI ने ले लिया बड़ा फैसला!

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े होने के बाद बाद भारत-पाक के बीच संबंध और खराब हो गए हैं. इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा फैसला किया है. बोर्ड ने फिलहाल एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के सभी आयोजनों से दूर रहने का फैसला किया है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने अगले महीने श्रीलंका में होने वाले महिला इमर्जिंग टीम एशिया कप और सितंबर में होने वाले द्विवार्षिक पुरुष एशिया कप से हटने के अपने फैसले के बारे में एसीसी को सूचित किया है,

आपको बता दें कि एसीसी का नेतृत्व वर्तमान में पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी कर रहे हैं, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष भी हैं. सूत्रों ने कहा कि यह फैसला पाकिस्तान क्रिकेट को अलग-थलग करने की कोशिश का हिस्सा है.

BCCI के एक सूत्र के हवाले से इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में कहा गया, “भारतीय टीम ऐसे टूर्नामेंट में नहीं खेल सकती जिसका आयोजन एसीसी द्वारा किया जाता है, जिसका प्रमुख पाकिस्तान का एक मंत्री है. यह देश की भावना है. हमने एसीसी को आगामी महिला इमर्जिंग टीम एशिया कप से हटने के बारे में मौखिक रूप से सूचित कर दिया है, और उनके आयोजनों में हमारी भविष्य की भागीदारी भी रोक दी गई है. हम भारत सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं.”

पुरुष एशिया कप भी हो सकता है स्थगित

इसी वर्ष सितंबर में पुरुष एशिया कप का आयोजन होना है, जिसकी मेजबानी भारत करेगा. बीसीसीआई के इस रुख से इस टूर्नामेंट के आयोजन पर भी सवालिया निशान लग गया है. भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका की भागीदारी वाले इस टूर्नामेंट को फिलहाल टाला जा सकता है.

सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में आगे कहा गया कि बीसीसीआई को पता है कि भारत के बिना एशिया कप का आयोजन संभव नहीं है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आयोजनों के ज़्यादातर प्रायोजक भारत से हैं. इसके अलावा, भारत-पाकिस्तान मुक़ाबले के बिना एशिया कप में ब्रॉडकास्टर की दिलचस्पी नहीं होगी.

एशिया कप के अधिकार 2024 में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) ने अगले 8 सालों के लिए 170 मिलियन अमेरिकी डॉलर में हासिल किए हैं. अगर टूर्नामेंट का यह संस्करण नहीं होता है, तो डील में भी कुछ बदलाव संभव है.

2023 में हुआ एशिया कप का पिछला संस्करण भी भारत-पाकिस्तान की स्थिति से प्रभावित था. तब मेजबान पाकिस्तान था लेकिन भारत ने वहां जाने से मना कर दिया था. जिसके बाद तय हुआ कि भारतीय टीम अपने मैच श्रीलंका में खेलेगी. पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुंच पाया था, भारत ने कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खिताबी मुकाबला जीता था. इस साल हुए चैंपियंस ट्रॉफी में भी यही पैटर्न अपनाया गया. यहां टीम इंडिया ने अपने मैच दुबई में खेले थे, इस बार मेजबान पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया था. भारत ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर खिताब जीता था.

Source link

वैभव सूर्यवंशी की कैसे अचानक आ गई इतनी बड़ी दाढ़ी और मूछ, वायरल तस्वीर की सच्चाई जानिए

वैभव सूर्यवंशी की कैसे अचानक आ गई इतनी बड़ी दाढ़ी और मूछ, वायरल तस्वीर की सच्चाई जानिए

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स प्लेयर वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास के सबसे छोटे प्लेयर हैं, जिन्होंने 13 साल की उम्र में आईपीएल टीम में जगह बनाई और 14 साल की उम्र में पहला मैच खेला. उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनकी दाढ़ी-मूछ आ रखी है. वैसे सूर्यवंशी उम्र को लेकर शुरुआत से शक के घेरे में रहे हैं.

तो क्या वैभव सूर्यवंशी की सच में दाढ़ी-मूछ आती है, क्या सच में वह 14 साल के नहीं बल्कि बड़ी उम्र के हैं. जब सूर्यवंशी राजस्थान टीम में चुने गए थे, तब भी उनकी उम्र को लेकर काफी सवाल खड़े हुए थे. उनका एक पुराना वीडियो भी यूट्यूब पर मौजूद है, जिसमें वह 2 साल पहले अपनी उम्र 13 साल ही बता रहे हैं. उस वीडियो में वह अपना जन्मदिन भी अलग तारीख का बता रहे हैं.

वैभव सूर्यवंशी के सच में आती है दाढ़ी-मूछ ?

वायरल फोटो में वैभव की घनी दाढ़ी और मूछ आ रखी है. देखने से नहीं लग रहा है कि वैभव 14 साल के हैं, इससे तो उनकी उम्र 20 साल के करीब लग रही है. लेकिन क्या ये फोटो सही है? क्या ये वायरल फोटो सच में वैभव की है?

सोशल मीडिया पर एक अकाउंट से ये फोटो शेयर की गई. हालांकि ये विश्वसनीय अकाउंट नहीं है. लोग पर इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बोल रहे हैं कि इसकी शक्ल तो रियान पराग से मिल रही है. ये तस्वीर सच नहीं है, इसमें एडिट करके सूर्यवंशी की फोटो पर दाढ़ी-मूछ लगाई गई है.

35 गेंदों में जड़ा था रिकॉर्ड शतक

वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 101 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. उन्होंने 35 गेंदों में शतक जड़ा था, जो आईपीएल इतिहास में किसी भी भारतीय द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक है. वह सबसे तेज शतक लगाने के मामले में क्रिस गेल के बाद दूसरे नंबर पर है. वह टी20 में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भी प्लेयर बन गए.

Source link

1 स्पॉट के लिए अब 3 टीमों के बीच लड़ाई, किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप, एक क्लिक में जान लीजिए

1 स्पॉट के लिए अब 3 टीमों के बीच लड़ाई, किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप, एक क्लिक में जान लीजिए

IPL 2025: रविवार को डबल हेडर के दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. पहली बार हुआ जब 200 रनों का लक्ष्य किसी टीम ने बिना विकेट गंवाए हासिल किया. शुभमन गिल ने 93 और साईं सुदर्शन ने 108 रनों की शानदार पारी खेली. इस जीत के साथ गुजरात ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स का भी प्लेऑफ टिकट कंफर्म हो गया है. अब सिर्फ 1 स्पॉट बचा है और इसके लिए 3 टीमों के बीच लड़ाई है.

गुजरात टाइटंस के 12 मैचों के बाद 18 अंक हो गए हैं. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी और पंजाब किंग्स के 17-17 अंक हैं. दोनों ने 8-8 मैच जीते हैं. ये तीनों टीमें प्लेऑफ में पहुंच गई हैं. इन टीमों ही टीमों को लीग स्टेज में अभी 2-2 मैच और खेलने हैं. अब इनके बीच टॉप 2 में बने रहने की लड़ाई होगी, क्योंकि इन टीमों को फाइनल में पहुंचने के 2 मौके मिलते हैं.

चौथे स्पॉट के लिए MI, DC और LSG के बीच लड़ाई

मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट (1.156) सभी टीमों से बेहतर है, उसने 12 में से 7 मैच जीते हैं. 14 अंकों के साथ हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली ये टीम चौथे स्थान पर है. मुंबई के 2 मैच और बचे हुए हैं. दिल्ली कैपिटल्स हार के बावजूद प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है, हालांकि अब उसे अपने दोनों मैच जीतने होंगे. दिल्ली ने 12 में 6 मैच जीते हैं और इस टीम का नेट रन रेट 0.260 का है.

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने पिछले 3 मैच लगातार हारे हैं, जिसके बाद उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बहुत कम हो गई है लेकिन वह अभी भी दौड़ में शामिल है. लखनऊ ने 11 में से 5 मैच जीते हैं, वह अंक तालिका में कोलकाता से नीचे 7वें पायदान पर है. लखनऊ का नेट रन रेट माइनस (-0.469) में है. उसे अब 3 में से सभी मैच जीतने हैं, एक मैच हारते ही वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी.

आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली टीमें

कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से आधिकारिक रूप से बाहर हो चुकी है. ये चारों टीमें अंक तालिका में अभी क्रमश छठे, आठवें, नौवें और 10वें स्थान पर हैं.

ऑरेंज कैप होल्डर (60 मैचों के बाद)

अभी ऑरेंज कैप गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन के पास है. उन्होंने 12 मैचों में 617 रन बनाए हैं. लिस्ट में देखें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज कौन हैं.

1. साई सुदर्शन (GT)- 617 रन
2. शुभमन गिल (GT)- 601 रन
3. यशस्वी जैस्वाल (RR)- 523 रन
4. सूर्यकुमार यादव (MI)- 510 रन
5. विराट कोहली (RCB)- 505 रन

पर्पल कैप होल्डर

पर्पल कैप पर भी गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी का ही कब्ज़ा है. प्रसिद्ध कृष्णा के पास पर्पल कैप है, उन्होंने 12 मैचों में 21 विकेट लिए हैं. लिस्ट में देखें अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज.

1. प्रसिद्ध कृष्णा (GT)- 21
2. नूर अहमद (CSK)- 20
3. जोश हेजलवुड (RCB)- 18
4. ट्रेंट बोल्ट (MI)- 18
5. वरुण चक्रवर्ती- 17

IPL 2025 प्लेऑफ शेड्यूल

• क्वालीफायर 1: 29 मई
• एलिमिनेटर: 30 मई
• क्वालीफायर 2: 1 जून
• आईपीएल फाइनल: 3 जून

Source link

कोरोना संक्रमित हुआ ये खिलाड़ी, LSG vs SRH से पहले हैदराबाद को लगा झटका

कोरोना संक्रमित हुआ ये खिलाड़ी, LSG vs SRH से पहले हैदराबाद को लगा झटका

IPL 2025: आईपीएल प्लेऑफ के लिहाज से आज होने वाला लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच काफी महत्वपूर्ण है. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ अगर हारी तो वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पांचवी टीम बन जाएगी. इससे पहले लखनऊ के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड कोरोना संक्रमित हो गए हैं. इस कारण वह आज होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे.

LSG vs SRH मैच में नहीं खेलेंगे ट्रेविस हेड

कोरोना संक्रमित होने के बाद ट्रेविस हेड भारत में नहीं पहुंच पाए हैं, इसकी पुष्टि सनराइजर्स हैदराबाद टीम के हेड कोच डेनियल विटोरी ने की है. हेड किसी भी गेंदबाजी यूनिट को धराशाई कर सकते हैं, वह काफी तेज गति से रन बनाते हैं. इस लिहाज से लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ये राहत भरी खबर हो सकती है.

हैदराबद के कोच डेनियल विटोरी ने कहा, “वह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, इस कारण वे भारत नहीं आ पाए हैं. हम उम्मीद करते हैं कि वे अगले मैच के लिए पूरी तरह से ठीक होकर टीम में शामिल हो जाएंगे.”

चौथे स्पॉट के लिए 3 टीमों के बीच टक्कर

रविवार को दूसरे मैच में गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया. उसके साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स का भी प्लेऑफ टिकट कन्फर्म हो गया है. अब सिर्फ प्लेऑफ में एक और टीम पहुंच सकती है, इसके लिए 3 टीमों के बीच लड़ाई है. मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की उम्मीदें अभी जिन्दा हैं. प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को कायम रखने के लिए लखनऊ को अपने तीनों मैचों में जीतना है.

लखनऊ बनाम हैदराबाद हेड टू हेड

• कुल मैच: 5
• LSG ने जीते: 4
• SRH ने जीते: 1

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11

एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, डेविड मिलर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर.

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, सिमरजीत सिंह.

Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp